फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 393 रुपये में 10 किताबें, क्यूआर कोड से मुफ्त में करें डाउनलोड

विज्ञापन
 प्रेसवार्ता में जानकारी देते रुचित बंसल, सुरेंद्र सिंह और अभिनव अग्रवाल। 
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों से ही होगी। इसके लिए तीन मुद्रकों को अधिकृत कर दिया गया है। कक्षा नौ के विद्यार्थी 393 रुपये में 10 किताबें खरीद सकेंगे। क्यूआर कोड से इन्हें मुफ्त में डाउनडोल किया जा सकेगा। प्रेस क्लब में सोमवार को अधिकृत मुद्रकों के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

परिषद ने अधिकृत मुद्रकों को तय मूल्य पर ही विद्यार्थियों को किताबें देने के निर्देश दिए हैं। तय मूल्य से अधिक दाम लेने पर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी। सिंघल एजेंसीस लखनऊ के प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मुद्रक से 20 प्रतिशत की छूट पर थोक विक्रेता को किताबें दी जाएंगी। उनसे फुटकर विक्रेताओं को किताबें 10 प्रतिशत की छूट पर मिलेंगी। छात्र-छात्राओं को तय मूल्य या उससे कम दर पर किताबें दी जाएंगी।

पायनियर प्रिंटर्स आगरा के प्रतिनिधि रुचिर बंसल ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी, संस्कृत और उर्दू की किताबें परिषद की ओर से तैयार की गई हैं। अन्य किताबें एजेंसी के जरिये जारी की गई हैं। इनमें भूगोल, नागरिकशास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इतिहास की किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन






हर किताब में क्यूआर कोड व एनसीईआरटी के लिंक

नामित मुद्रकों की हर किताब पर क्यूआर कोड रहेगा। कोई विद्यार्थी सभी किताबें नहीं खरीद पा रहा है तो इंटरनेट की मदद से इन्हें निशुल्क डाउनलोड कर सकेगा। हर विषय व पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी के लिंक भी होंगे। इनकी मदद से विद्यार्थी चैप्टर को आसानी से पढ़ सकेंगे।



डीआईओएस कार्यालय पर भी मिलेगी किताबें

सिंघल एजेंसीस लखनऊ के प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि परिषद की अनुमति पर राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भी विशेष कैंप लगाया जाएगा। यहां से होलसेलर, रिटेलर और छात्र-छात्राओं को 20 प्रतिशत छूट पर किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन




मुद्रक कक्षा- किताबें - मूल्य

पायनियर प्रिंटर्स आगरा 9 - 10 - 393

पीताबंरा बुक्स झांसी 10 - 10 - 440

सिंघल एजेंसीज लखनऊ 11 - 07 - 458

पायनियर प्रिंटर्स आगरा 12 - 08 - 412
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें