फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लविवि व संस्कृति विभाग कला-संस्कृति के लिए मिलकर करेंगे काम, विवि ने किया एमओयू

Tue, 27 Dec 2022 06:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्य अतिथि उपस्थित संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से सबसे समृद्ध है। जरूरत अवसरों के उपयोग की है, जिसमें युवाओं को भागीदार होना है। इस कार्य में रेडियो जयघोष अहम कड़ी साबित होगा।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकोरी स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेडियो जयघोष का उद्घाटन संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु किया था। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय व संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष के बीच एक एमओयू किया गया। जिससे कला, संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र में दोनों संस्थान साथ मिलकर काम करेंगे और एक-दूसरे का सहयोग भी करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपस्थित संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से सबसे समृद्ध है। जरूरत अवसरों के उपयोग की है, जिसमें युवाओं को भागीदार होना है। इस कार्य में रेडियो जयघोष अहम कड़ी साबित होगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रदेश के हर हिस्से से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। एक तरह से विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे प्रयासों को समाज के बीच ले जाने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए रेडियो जयघोष में नियमित अवसर मिलेंगे।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि अनुबंध के तहत संचालित गतिविधियों से प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों के साथ ही शोध कार्यों पर विमर्श बढ़ेगा। रेडियो जयघोष संस्कृति विभाग की स्वायत्त इकाई, संगीत नाटक अकादमी में संचालित है। उन्होंने बताया कि अनुबंध के तहत रेडियो जयघोष के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी कार्यक्रम बनाने और प्रसारण की प्रक्रिया में सहभागी होंगे। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार, संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरुण राज, रेडियो जयघोष के कोऑर्डिनेटर दुर्गेश पाठक, राधेश्याम दीक्षित, सुष्मित त्रिपाठी, समरीन सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री को पर्यटन एंबेस्डर अवार्ड
लखनऊ विश्वविद्यालय के पर्यटन अध्ययन संस्थान द्वारा हर वर्ष पर्यटन एंबेस्डर अवार्ड पर्यटन के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले को दिया जाता है। इस बार पर्यटन एम्बेस्डर एवार्ड-2022 प्रदेश में पर्यटन के संवर्धन व समृद्धि में कार्यों और समर्पित नेतृत्व के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें