राव तुलाराम चौक पर सांकेतिक धरना देते सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग
- फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। अगर एक माह में बदहाल सड़कों की दशा सुधाने के लिए काम शुरू नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों का विरोध देखेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। आए दिन दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। स्टेट हाईवे के टेंडर बार-बार सरका लोगों को गुमराह किया जा रहा है। वर्तमान विधायक एवं पूर्व शिक्षामंत्री को क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नहीं है।
सामाजिक संगठन एवं क्षेत्र के लोग बार-बार बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। यह विचार रविवार को राव तुलाराम चौक पर आयोजित दो घंटे के सांकेतिक धरने के दौरान बलवान फौजी ने व्यक्त किए।
सामाजिक संगठनों द्वारा बदहाल सड़कों की दशा सुधरवाने, आईएमटी निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने, स्टेट हाईवे पर काम शुरू कराने तथा क्षेत्र में लंबित पड़े विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग को लेकर अधिकारियों व सरकार की सद् बुद्धि के लिए सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सद बुद्धि यज्ञ कर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बलवान फौजी ने कहा कि लंबे समय से बदहाल सड़कों को लेकर वर्तमान एवं पूर्व नेता व अधिकारी महज घोषणा तक सिमटे हैं। कागजों में टेंडर प्रक्रिया चल रही है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। सद् बुद्धि यज्ञ के माध्यम से सरकार व अधिकारियों को चेताने का काम किया गया है। क्षेत्र के लोग विकास को लेकर आंदोलन को भी पीछे नहीं हटेंगे। एक माह में बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए काम शुरू नहीं किया तो सीएम क्षेत्र के लोगों का विरोध देखेंगे।
सरकार व अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हवन करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
सरकार व अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हवन करते लोग
सांकेतिक धरने के दौरान राव तुलाराम चौक पर बैठे सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग
- फोटो : Amar Ujala
सांकेतिक धरने के दौरान राव तुलाराम चौक पर बैठे सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग