फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी 1857 की क्रांति के राजा नाहर सिंह को दी श्रध्दाजलि

विज्ञापन
शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर यज्ञ में आहुति देते कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले बस एक यही निशा बाकी रहेगा* की बात को चरितार्थ करते हुए हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा शहीदों की देश भक्ति और उनके बलिदान के कारण ही हमारा देश खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि  1857 की क्रांतिकारी के महानायक रहे हमारे बल्लबगढ की आन बान शान शहीद राजा नाहर सिंह  के बलिदान की गाथा पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ गाई जाती है। देश के नोजवान उनकी बलिदान की कहानी से देश प्रेम की प्रेरणा लेते है। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क बल्लभगढ़ में 1857 के महानायक महान क्रांतिकारी शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं हवन यज्ञ में आहुति देकर उन्हें श्रध्दाजलि दी। इस मौके पर एसडीएम त्रिलोकचंद, जाट समिति से जुड़े नेता सतवीर डागर, भारतीय जाट समाज के अध्यक्ष सुभाष चौधरी, शहीद स्मारक के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,  पारस जैन, ब्रीजलाल शर्मा, लखन बैनीवाल, रिछपाल लाम्बा, प्रेम खट्टर,पार्षद अवतार सारंग, आनन्दपाल राठी, सुषमा यादव, संदीप चौधरी व महेश  ग़ोयल सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद राजा नाहर सिंह के 164 के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : Amar Ujala
शहीद राजा नाहर सिंह के 164 के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें