फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर कोहरे के कारण दस से भी ज्यादा वाहन टकराए, एक महिला ने मौके पर तोड़ा दम, पांच घायल पंजाब के होशियारपुर की निवासी थी महिला

विज्ञापन
केएमपी पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के बादली में कोहरे में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर दो जगहों पर दो कैंटरों सहित एक दर्जन वाहन टकरा गए। इन हादसों में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इन हादसों की वजह से केएमपी पर जाम भी लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही हुई। पहले मुंडा खेड़ा गांव के पास केएमपी पर खड़े एक कैंटर में ट्रक टकरा गया जिसके बाद पिकअप गाड़ी ट्रक में जा घुसी। धुंध में दो कैंटर टकरा गए तो एक बाइक उनके बीच में आ गई। केएमपी बादली मुंडा खेड़ा के पास हुई दुर्घटना में पिकअप गाड़ी सवार महिला पंजाब के होशियारपुर की निवासी पूजा पुत्री अनोखेलाल की मृत्यु हो गई और होशियारपुर के ही निवासी प्रेम सिंह पुत्र शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त चार अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को झज्जर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में रखवा गया है। बताया गया है कि पिकअप गाड़ी पलवल से कुंडली की तरफ जा रही थी तो मुंडाखेड़ा गांव के पास टकराए दो ट्रकों में पीछे से पिकअप गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया गया। ज्यादातर घायल वाहन चालक दुर्घटना के बाद अपने अलग-अलग गंतव्य पर चले गए हैं जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केएमपी पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : Amar Ujala
केएमपी पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।

Next
AU ऐप में पढ़ें