फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं कांग्रेस में रहते हुए दो बार सैलजा को हराता रहा,उन्हें पुराना दर्द याद आ रहा है- रणजीत सिंह

विज्ञापन
हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह बिजली पंचायत को संबोधित करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को बताया रिमोट सरकार - आम आदमी सरकार को अनुभवहीन बताया - बोले - सैलजा एक आध दिन की अध्यक्ष, भूपेंद्र हुड्डा बनेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माई सिटी रिपोर्टर हिसार। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में शामिल हुआ तब सैलजा ने मेरा विरोध किया था। कांग्रेस में रहते हुए मैं उन्हें सांसद के चुनाव में दो बार हराता रहा। अब उन्हें अपना पुराना दर्द याद आ रहा है। मुझे उनकी नहीं कांग्रेस की चिंता थी, जिसका बंटाधार हो गया। हिसार में मीडिया से बातचीत के दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा पर जुबानी हमला बोला। मीडिया कर्मियों ने रणजीत सिंह ने सवाल किया कि कुमारी सैलजा ने कहा है कि रणजीत सिंह को कांग्रेस की बड़ी चिंता रहती है ? जवाब में रणजीत सिंह ने कहा कि सैलजा के पिता सिरसा से छह बार सांसद रहे। वह भी दो बार सांसद बनी फिर मैंने कांग्रेस में रहते हुए उनको दोबारा हराया भी। वह एक आध दिन की ही अध्यक्ष हैं।भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। मेरी उनसे ठीक नहीं थी, कांग्रेस में गुटबाजी पहले भी थी। मैंने दो बार हराया तो उन्हें लगा कि मैं उन्हें जीतने नहीं दूंगा। इस कारण वह सिरसा लोकसभा सीट छोड़कर अंबाला चली गई। उनको यह पुराना दर्द है। वैसे मेरी छोटी बहन हैं मैं उन्हें कुछ नहीं कहूंगा। अब उन्हें संतोष कर लेना चाहिए। कांग्रेस में अब नकली लोगों की राजनीति खत्म हो गई है। अब उनका इतिहास बंद हो गया, उन्हें अब छोड़ देना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल में निर्दलीय विधायक हूं। भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया हुआ है। भाजपा मेरी प्राथमिकता रहेगी , अगर टिकट नहीं दी तो फिर देखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा किसी को फॉलो नहीं करता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में सभी अनुभवहीन आदमी विधानसभा में पहुंच गए हैं। कोई ऑटो चलाने वाला तो कोई मोबाइल ठीक करने वाला विधानसभा पहुंच गया है। पंजाब के आर्थिक हालात सही नहीं हैं। बॉर्डर स्टेट होने के कारण अधिक चुनौती हैं। केजरीवाल दिल्ली से रिमोट से सरकार चलाएंगे तो पता नहीं क्या हालात होंगे। बिजली मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ पर पहला हक हरियाणा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में प्रदेश के बिजली मंत्री रंजीत सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए - फोटो : Amar Ujala
हिसार में प्रदेश के बिजली मंत्री रंजीत सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें