10:37 PM, 25-Oct-2023
UN चीफ बोले- मेरे शब्दों की गलत व्याख्या की गई
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की उस टिप्पणी पर विवाद हो रहा है, जिसमें इस्राइल को लेकर उन्होंने कहा था कि हमास ने हमले यूं ही नहीं किए। हालांकि, एक दिन बाद गुटेरेस ने कहा कि उनकी टिप्णियों की गलत तरीके से व्याख्या की गई है। उन्होंने इस पर हैरानी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमास के आंतकवादी कृत्यों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।