Uttarakhand Exit Poll 2022 Today Live Updates:
चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सभी की नजर है। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। नेताओं की मेहनत का नजीता दस मार्च को आएगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसे मिलेगी कुर्सी और कौन बचा पाएगा अपना सियासी रसूख। ऐसे सवालों के जवाब काफी हद तक एग्जिट पोल की दहलीज पर आकर आज विराम ले लेंगे। इस बार हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सियासत के नए रूप भी देखने को मिले। सीधी टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सियासी दाल में तड़का लगाने की पूरी कोशिश की है। यहां जानिए उत्तराखंड के एग्जिट पोल का पल-पल का अपडेट
न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक मतदाताओं ने इन मुद्दों पर दिया वोट
34 फीसदी मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोट दिया।
22 फीसदी मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया।
13 फीसदी मतदाताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट दिया।
क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? इस मुद्दे पर 52% लोगों ने इनकार किया। जबकि 41% लोगों ने समर्थन किया।
06:59 AM, 07-Mar-2022
जी न्यूज के अनुमान के मुताबिक
भाजपा को 26 से 30 सीटें
कांग्रेस को 35 से 40 सीटें
बसपा को 2 से 3 सीटें
अन्य को 1 से 3 सीटें
06:57 AM, 07-Mar-2022
टीवी-9 भारतवर्ष के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें
भाजपा को 31-33 सीटें
कांग्रेस को 33-35 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें
06:55 AM, 07-Mar-2022
NEWS X Exit poll के अनुमान के मुताबिक सीटें
भाजपा को 31-33 सीटें
कांग्रेस को 33-35 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी)-0-3 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें
06:53 AM, 07-Mar-2022
देशबन्धु के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें
भाजपा को 22-28 सीटें
कांग्रेस को 40-46 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें
06:51 AM, 07-Mar-2022
इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक राजनीतिक दलों को सीटें
भाजपा को 32-41 सीटें
कांग्रेस को 27-35 सीटें
बसपा को 01 सीट
आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट
अन्य को 03 सीटें
06:44 AM, 07-Mar-2022
एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक वोट प्रतिशत
उत्तराखंड में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट का अनुमान
उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट का अनुमान
आम आदमी पार्टी को नौ प्रतिशत वोट का अनुमान
निर्दलीयों को 11 प्रतिशत वोट का अनुमान
06:42 AM, 07-Mar-2022
एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
भाजपा को 26-32 सीटें
कांग्रेस को 32-38 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
निर्दलीय को 3-7 सीटें
06:39 AM, 07-Mar-2022
Times Now-VETO के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
उत्तराखंड - 70 सीट
भाजपा को 37 सीटें
कांग्रेस को 31 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी) को 1 सीटें
अन्य को 1 सीटें
06:17 AM, 07-Mar-2022
UP Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश में किसे मिलेगी कुर्सी?, यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट
यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। इस बार जनता अखिलेश यादव को मौका देगी या योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता संभालेंगे, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। हालांकि आज शाम एग्जिट पोल पेश इसकी एक तस्वीर जरूर लोगों के सामने रखेंगे। यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट
06:12 AM, 07-Mar-2022
महिलाओं की बदौलत मतदान में अव्वल रहा उत्तरकाशी
जनपद उत्तरकाशी महिलाओं की बदौलत मतदान के मामले में अव्वल रहा है। यहां गंगोत्री व यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्रों में 71 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरोला विधानसभा सीट पर 67.46 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। पिछले चुनावों में भी महिलाएं मतदान करने में आगे रही थीं।
05:58 AM, 07-Mar-2022
साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम
क्रमांक
दल
सीटें लड़ीं
सीटें जीतीं
1
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
70
57
2
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)
70
11
3
निर्दलीय
02
05:47 AM, 07-Mar-2022
बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भी महिलाएं आगे
चमोली जिले की महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 10.73 प्रतिशत अधिक मतदान किया। बदरीनाथ विधानसभा सीट के 102928 मतदाताओं में महिला 49499 और पुरुष 52626 मतदाता थे। जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.9 और पुरुषों का प्रतिशत 60.6 रहा।
05:38 AM, 07-Mar-2022
चमोली:पुरुषों के मुकाबले काफी आगे रहीं महिला मतदाता
विधानसभा चुनाव में चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया। तीनों सीटों पर महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले काफी आगे रहीं।
05:28 AM, 07-Mar-2022
2017 की तुलना में 0.19 फीसदी कम हुआ मतदान
साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस साल 0.19 फीसदी कम मतदान हुआ। साल 2017 में 65.56 फीसदी मतदान हुआ था, तब महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.72 और पुरुषों का 61.11 फीसदी था।
05:17 AM, 07-Mar-2022
महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत मतदान किया
राज्य में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत मतदान किया। जबकि पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया।
05:11 AM, 07-Mar-2022
मातृशक्ति ने मतदान में दिखाया गजब का उत्साह
इस बार उत्तराखंड की मातृशक्ति ने मतदान करने में पूरा उत्साह दिखाया। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही।
04:19 AM, 07-Mar-2022
Uttarakhand Exit Poll Live: उत्तराखंड में कांग्रेस की बन सकती है सरकार, एग्जिट पोल का अनुमान, पढ़ें पल-पल का अपडेट
उत्तराखंड में 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। जिसमें 65.37 फीसदी लोगों ने हिस्सेदारी की। बात दिग्गजों की करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और सतपाल महाराज भी चुनावी मैदान में उतरे। इसके साथ ही 632 प्रत्याशियों ने सियासी रण में अपनी किस्मत आजमाई है। 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम से पहले सभी की नजर एग्जिट पोल पर टिकी हुई है।