03:50 PM, 07-Nov-2025
PM Modi in Varanasi: काशी में पीएम मोदी के काफिले पर बरसाए गए फूल, बरेका में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
पीएम मोदी 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।