फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Varanasi Live: काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उठाया डिएगो गार्सिया का मुद्दा, कही ये बात

Thu, 11 Sep 2025 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Modi Varanasi Visit, Host Mauritius PM Live Updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच बृहस्पतिवार को वाराणसी में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:49 PM, 11-Sep-2025

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उठाया डिएगो गार्सिया का मुद्दा
काशी में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी से डिएगो गार्सिया सहित चागोस द्विप समूह पर चर्ची की। अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़ा यह विवाद मॉरीशस के साथ ही भारत के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से इस पर चर्चा की। ऐसे में अब अमेरिका और ब्रिटेन की बेचैनी बढ़ सकती है। 

01:57 PM, 11-Sep-2025

भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक परिवार है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में आपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। चीन काल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है। हमारी संस्कृति और संस्कार सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-पद्धति में रच-बस गए। काशी में मां गंगा की अविरल धारा की तरह, भारतीय संस्कृति का अविरल प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है और आज, जब हम मॉरीशस के साथियों का काशी में स्वागत कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है इसलिए मैं गर्व से कहता हूं कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक परिवार है...। 

01:53 PM, 11-Sep-2025

ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है। भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है और इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है। 

विज्ञापन
01:50 PM, 11-Sep-2025

PM Modi in Varanasi: मॉरीशस के विकास में साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है। आज हमने मॉरिशस की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष आर्थिक पैकेज पर निर्णय लिया है।  यह इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा। भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित हो चुका है..."

01:47 PM, 11-Sep-2025

मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं, भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे सर शिवसागर रामगुलाम:पीएम
वाराणसी में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष हम सर शिवसागर रामगुलाम जी की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वे केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे। उनकी यह जयंती हमें मिलकर अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रेरणा देती है।

विज्ञापन
01:39 PM, 11-Sep-2025

काशी में भव्य स्वागत से प्रसन्न हुए मॉरीशस के पीएम
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, "...मैं आपको, प्रधानमंत्री और आपकी सरकार को हमारे आगमन के बाद से हमारे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के प्रति दिखाए गए उदार शिष्टाचार के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं। वाराणसी पहुंचते ही, मुझे और मेरी पत्नी को जो स्वागत मिला, उससे हम दोनों ही आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मुझे खुशी है कि यह आपके निर्वाचन क्षेत्र में है। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी संख्या में क्यों चुने जाते हैं। यह भारत की मेरी चौथी आधिकारिक यात्रा है..."

01:30 PM, 11-Sep-2025

दशाश्वमेध घाट पर सजाया गया आरती स्थल
बाढ़ के चलते दशाश्वमेध घाट के छत पर गंगा आरती की जा रही है। ऐसे में बृहस्पतिवार को आरती स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। 

01:18 PM, 11-Sep-2025

भारत- मॉरीशस के बीच समझौता ज्ञापन पर किए गए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की उपस्थिति में वाराणसी में भारत और मॉरीशस के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

01:14 PM, 11-Sep-2025

मॉरीशस के पीएम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई देता हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने द्विपक्षीय सहयोग की सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। मैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई देता हूं। 

12:09 PM, 11-Sep-2025

52वें दौरे पर काशी आए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी आए हैं। इस दौरान भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होनी है।  

12:04 PM, 11-Sep-2025

PM Modi Varanasi Visit: पीएम के स्वागत में भाजपा नेता ने गाया भोजपुरी गाना
भाजपा नेता और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भोजपुरी में गाना गाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के ताकतवर नेता हैं। वहीं, गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने कहा कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री और देश के पीएम का हम स्वागत करने के लिए खड़े हैं। पीएम ने जीएसटी में बदलाव कर जनहित में निर्णय लिया है।

12:02 PM, 11-Sep-2025

PM Modi in Varanasi: गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम का स्वागत 
ताज होटल के पास प्रधानमंत्री मोदी का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर- हर महादेव और मोदी- मोदी के जयकारे लगाए।

11:40 AM, 11-Sep-2025

कार में बैठे पीएम ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पीएम मोदी ताज होटल पहुंच गए हैं। यहां मॉरीशस के पीएम से द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। इससे दोनों देशों के संबंध और बेहतर होंगे। पीएम मोदी के ताज होटल पहुंचते ही मोदी- मोदी के जयकारे लगे। भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार के अंदर से हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन किया। 

11:36 AM, 11-Sep-2025

पीएम मोदी पहुंचे होटल ताज 
पुलिस लाइन में स्वागत के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से होटल ताल पहुंचे। यहां ढोल- नगाड़ों के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। 

11:24 AM, 11-Sep-2025

काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भगवामय हुआ माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, वहीं उनके साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

11:14 AM, 11-Sep-2025

पुलिस लाइन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष विमान पुलिस लाइन पहुंच गया है। यहां से वे सड़क मार्ग से ताज होटल पहुंचेंगे। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यास बाग में वाहन को रोका गया। इस रूट को जीरो किया गया है। 

11:13 AM, 11-Sep-2025

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद शहर के लिए रवाना हुए पीएम
औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर में बैठ कर शहर के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। खुफिया एजेंसियां, आईबी, एलआईयू और पुलिस के आला अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं।

11:08 AM, 11-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे वाराणसी
बाबतपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित सभी मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद रहे।

10:54 AM, 11-Sep-2025

जीएसटी का तख्ती लेकर पीएम का स्वागत करेंगे लोग
पीएम मोदी के आगमन को लेकर आंबेडकर चौराहे से लेकर ताज होटल तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। जीएसटी सुधार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग जीएसटी का सिंबल लेकर पीएम के स्वागत के लिए खड़े हैं। 

10:41 AM, 11-Sep-2025

ढोल- नगाड़ों के बीच होगा पीएम का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर स्वागत के लिए काशिवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम के स्वागत में ढोल- नगाड़े के साथ डमरू वादन भी किया जाएगा। 

10:36 AM, 11-Sep-2025

पीएम का स्वागत करेंगे राजस्थानी कलाकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर आंबेडकर चौराहे पर स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। राजस्थान से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये पीएम का स्वागत करेंगे। 

10:17 AM, 11-Sep-2025

पीएम के स्वागत के लिए लोगों में उत्साह
पीएम मोदी के आगमन को लेकर राम जनम भारती लोकगीत गाए जा रहे हैं। ताज होटल के सामने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। पीएम के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। 

09:53 AM, 11-Sep-2025

पीएम के स्वागत की तैयारी पूरी
प्रधानमंत्री मोदी के काशी आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम के स्वागत में जगह- जगह लोकगीत गाए जा रहे हैं।

09:33 AM, 11-Sep-2025

52वें दौरे पर काशी आ रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह पौने ग्यारह बजे 52वें दौरे पर काशी आएंगे। बृहस्पतिवार को ही भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 

09:32 AM, 11-Sep-2025

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 

09:04 AM, 11-Sep-2025

मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में अपने मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। रामगुलाम भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस ऐतिहासिक शहर में यह मुलाकात स्थायी सभ्यतागत जुड़ाव, आध्यात्मिक बंधन और लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अनूठे संबंधों को आकार दिया है।

08:52 AM, 11-Sep-2025

काशीवासियों को पीएम का पल- पल इंतजार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर स्टेट बैंक कचहरी के पास स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। काशीवासियों को पीएम का पल- पल इंतजार है। 

08:49 AM, 11-Sep-2025

बीएचयू में पढ़ने वाले मॉरीशस के छात्रों ने अपने पीएम का किया स्वागत
मॉरीशस से आकर बीएचयू में पढ़ाई करने वाले बीएचयू के छात्रों ने अपने प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का खास स्वागत किया। मॉरीशस का झंडा लेकर अपनी मातृभाषा क्रियोल में कहा- बिएनवेन्यू ए वरानसी यानी कि प्रधानमंत्री जी हमारे बनारस में हम आपका स्वागत करते हैं। साथ ही इन विदेशी छात्रों ने मॉरीशस का भोजपुरी गाना भी सुनाया। इसमें से कोई हिंदी से स्नातक तो कोई सितार पर ही रिसर्च कर रहा है।

08:41 AM, 11-Sep-2025

छह स्थानों पर किया गया मॉरीशस के पीएम का स्वागत
एयरपोर्ट से होटल के बीच छह स्थानों पर छात्र-छात्राएं हाथ में मॉरीशस का झंडा और भारत के तिरंगे के साथ खड़े थे। रास्ते भर गुलाब की पंखुडियों से पीएम रामगुलाम का स्वागत किया गया।

08:24 AM, 11-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : सूचना विभाग

डमरू वादन और शंखनाद के बीच हुआ मॉरीशस के पीएम का स्वागत
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर डमरू वादन और शंखनाद के बीच पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। 

07:59 AM, 11-Sep-2025

PM Modi in Varanasi Live: काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उठाया डिएगो गार्सिया का मुद्दा, कही ये बात

दूसरा मौका है, जब मॉरीशस के प्रधानमंत्री काशी पहुंचे   
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार की शाम को ही तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। यह दूसरा मौका है, जब मॉरीशस के प्रधानमंत्री काशी पहुंचे हैं। इससे पहले 11 सितंबर 2023 में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ दो दिवसीय निजी दौरे पर काशी आए थे। ये पहला मौका होगा जब दिल्ली से बाहर काशी में दो देशों के बीच द्वीपक्षीय वार्ता होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें