फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Live: भारत पर जो वार करेगा, पाताल में भी वो नहीं बचेगा, काशी में बोले पीएम मोदी

Sat, 02 Aug 2025 12:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Modi in Varanasi Today Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी के सेवापुरी के गांव बनौली में 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी।
विज्ञापन
PM Mosi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:29 PM, 02-Aug-2025

मेक इन इंडिया को दें बढ़ावा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा स्वदेशी का संकल्प लें देश के लोग, हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी।

12:11 PM, 02-Aug-2025

नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है, दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है। दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। मैं यूपी का सांसद हूं, इस नाते मुझे खुशी है कि ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में भी बनेगी। ये मिसाइल लखनऊ में तैयार होंगी। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं। यूपी में भाजपा सरकार ने अपराधियों में खौफ भर दिया। मैं यूपी सरकार को बधाई देता हूं। पीएम ने कहा सेवापुरी का इतिहास क्रांतिकारियों का इतिहास है। यहां घर घर महिलां- पुरुष के हाथों में चरखा हुआ करता था। 

12:06 PM, 02-Aug-2025

भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा 
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा। दुर्भाग्य है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अपने देश के भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या? कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए क्या? सपा को फोन करूं क्या कि आतंकियों को मार दें क्या?

विज्ञापन
12:00 PM, 02-Aug-2025

मुझे आप लोगों की मदद चाहिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखी। अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है। मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन क्या हम अभियान चला सकते हैं। मैं बैंकों का अभिवादन करता हूं। जो इस केवाईसी का काम पूरा करने के लिए स्वयं हर ग्राम पंचायत तक पहुंच रहे हैं। अब एक महीने में एक लाख बैंक, पंचायतों में जा चुके हैं। 

11:52 AM, 02-Aug-2025

मोदी का मंत्र जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। पीएम ने कहा कि तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे।

विज्ञापन
11:50 AM, 02-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़, यूपी के ढाई करोड़ किसानों को 90 हजार करोड़ और बनारस के किसानों के खाते में 900 करोड़ रुपए पीएम श्री किसान सम्मान राशि डाली गई। 

11:43 AM, 02-Aug-2025

सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत होता है दृश्य 
सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत भाव दृश्य पैदा होता है। मेरी भी काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव का दर्शन करने की इच्छा थी लेकिन मेरे वहां जाने से भक्तों को दिक्कत न हो इसके लिए यहीं से प्रणाम कर रहा हूं। 

11:28 AM, 02-Aug-2025

पीएम मोदी ने भोजपुरी से शुरू किया संबोधन
पीएम मोदी ने भोजपुरी में काशीवासियों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि सावन का महीना हो काशी जैसा पवित्र स्थान हो देश के किसानों से जुड़ने को मिले इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। उन्होंने कहा हम काशी के लोगन के प्रणाम करत हईं। आज आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की हिम्मत दें। मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह भी पूरा हुआ। जय महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। 

11:26 AM, 02-Aug-2025

पीएम मोदी ने दृष्टिबाधित छात्रा को दिया लो विजन चश्मा 
पीएम मोदी ने मंच से पांच दिव्यांगों को ऐसे आधुनिक उपकरण दिए जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। दृष्टिबाधित छात्रा को लो विजन चश्मा देकर उन्होंने बातचीत की। वहीं उपकरण जिले के 2025 दिव्यांगों को दिए जा रहे हैं। अब तक यह उपकरण बहुत महंगे होने के कारण आम लोगों की पहुंच में नहीं थे।

11:20 AM, 02-Aug-2025

पीएम मोदी ने किसानों के खाते में सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी
पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस बार 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजे गए। इसका लाभ काशी के 2.21 लाख किसानों को मिला। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

11:07 AM, 02-Aug-2025

दिव्यांगो को दे रहे आधुनिक उपकरण: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि इस बार फिर से 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार अपनी काशी को देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आगमन काशी में हुआ है। यह परियोजनाएं शिक्षा के लिए भी है। दिव्यांगजन प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया शब्द है, एक संबोधन है। जीवन में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपकरण वितरण का कार्यक्रम आज हो रहा है। आज हमारा दिव्यांगजन भी इस बात को महसूस करता है। 

11:06 AM, 02-Aug-2025

140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। पिछले 11 वर्ष में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने पीएम को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान प्रेषित किया है। पीएम मोदी के लोक और विश्व कल्याण के लिए दूरदर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। 140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला है।

11:04 AM, 02-Aug-2025

ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव की सफलता पर बोले सीएम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर, दुश्मनों का घर में घुसकर, ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद पीएम मोदी का आगमन काशी में हुआ है।

11:01 AM, 02-Aug-2025

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट किया जीआई क्राफ्ट निर्मित अद्भुत शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल 
सीएम योगी ने सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पीएम को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार को काशी पहुंचे वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जी.आई. रजिस्टर्ड बनारस मेटल रिपोंसी क्राफ्ट से निर्मित अनूठी कलाकृति भेंट की गई। इस शिल्प में काशी के तीन जी.आई. क्राफ्ट्स, जिसमें मेटल रिपोंसी क्राफ्ट, मीनाकारी और मेटल कास्टिंग क्राफ्ट का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।





10:54 AM, 02-Aug-2025

जनसभा स्थल पर गूंज रहा हर- हर महादेव
पीएम मोदी के आगमन पर काशीवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज रहा है। 

10:42 AM, 02-Aug-2025

जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सेवापुरी स्थित बनौली गांव में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। 

10:35 AM, 02-Aug-2025

जनसभा स्थल के लिए जल्द रवाना होंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचे। एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सेवापुरी स्थित बनौली कार्यक्रम स्थल के लिए उड़ान भरेंगे।

10:33 AM, 02-Aug-2025

जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग
पीएम मोदी की जनसभा स्थल पर काशीवासियों का जमावड़ा लगने लगा है। भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर पहुंच रहे हैं।

10:27 AM, 02-Aug-2025

565.35 करोड़ की 14 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
पीएम नरेंद्र मोदी 565.35 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी-भदोही मार्ग का 4 लेन चौड़ीकरण (269.10 करोड़ रुपये), 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में 300 व्यक्तियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण (2.54 करोड़ रुपये), वाराणसी में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर एवं डॉग केयर सेंटर का निर्माण (1.85 करोड़ रुपये), महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में 02 रेडिएशन मशीनों, रोबोटिक सर्जरी यूनिट और सीटी स्कैन मशीन की स्थापना (73.30 करोड़ रुपये), दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार और जल शोधन का कार्य (3.40 करोड़ रुपये) शामिल है।

10:07 AM, 02-Aug-2025

अभेद होगी पीएम मोदी की सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद होगी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री का सभास्थल, आसपास सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं हो और वीवीआईपी फ्लीट, कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग न करें। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शारीरिक रूप से सतर्क व मानसिक रूप से पूर्ण रूप से उपस्थित रहें। 

09:39 AM, 02-Aug-2025

पीएम मोदी का स्वागत करेंगे सीएम योगी
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक दिन पहले से ही सीएम योगी काशी में डेरा डाले हुए हैं। वे लगातार पीएम के दौरे से जुड़ी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री का बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेता स्वागत करेंगे।

09:31 AM, 02-Aug-2025

काशी से ही किसान सम्मान निधि की किस्त भेजेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से ही देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि भेजेंगे। इसमें काशी के 2.21 लाख किसान शामिल रहेंगे। 

09:20 AM, 02-Aug-2025

एयरपोर्ट पर पहुंचने लगे अधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पूर्व उनका फ्लीट सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पंहुचा। साथ ही एयरपोर्ट पर प्रशानिक अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस सहित अन्य खुफिया एजेंसियां तैनात हैं। 

08:58 AM, 02-Aug-2025

PM Modi Varanasi Visit: इन बड़ी परियोजनाओं का तोहफा देंगे पीएम मोदी
पीएम जिन परियोजनाओं के सौगात देंगे, उनमें लोकार्पण की सबसे बड़ी परियोजना 35 किलोमीटर लंबी वाराणसी-भदोही फोरलेन चौड़ीकरण (269.10 करोड़ रुपये) है। शिलान्यास की सबसे बड़ी परियोजना राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण (85.72 करोड़) है। प्रधानमंत्री दोपहर 1:25 बजे बाबतपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

08:37 AM, 02-Aug-2025

PM Modi Varanasi Visit Live: भारत पर जो वार करेगा, पाताल में भी वो नहीं बचेगा, काशी में बोले पीएम मोदी

51वें दौरे पर काशी आ रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह 10:25 बजे 51वें दौरे पर काशी आएंगे। वह तीन घंटे तक काशी में रहेंगे। विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद जनसभा स्थल सेवापुरी के गांव बनौली जाएंगे। यहां दिव्यांगों को उपकरण देंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें