फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Varanasi Live: काशी में धूमधाम से निकाली गई शिव बरात, बैंड बाजे पर झूमते रहे श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

Varanasi Mahashivratri 2025 Live Updates : महाशिवरात्रि पर बुधवार की सुबह से वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक के शिवालयों में श्रद्धालु बाबा का अभिषेक व पूजन-अर्चन कर रहे हैं। काशी विश्वनाध धाम परिसर हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। इस बीच महाशिवरात्रि के अवसर पर अखाड़ों ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:24 PM, 26-Feb-2025

ब्राजील से आए पर्यटकों को भा गई काशी
ब्राजील से काशी भ्रमण करने आए म्यूजिशियन और फैशन आर्टिस्ट यहां के घाटों की क्रिएटिविटी को यूनिक बताते हुए रिकॉर्ड किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी का नजारा देख पर्यटक भी मंत्रमुग्ध हो गए। 

02:18 PM, 26-Feb-2025

काशी में तिलभांडेश्वर व बैजनत्था से निकली शिव बरात
महाशिवरात्रि के अवसर पर तिलभांडेश्वर व बैजनत्था से बैंड बाजे के साथ धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। इस दौरान शिवजी दूल्हा बनकर घोड़े पर सवार हुए। 

12:57 PM, 26-Feb-2025

विश्वनाथ धाम में अभिनेत्री रवीना टंडन ने किया दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किया। धाम में वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। बावजूद इसके महाशिवरात्रि पर कई सेलिब्रिटी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।   

विज्ञापन
12:05 PM, 26-Feb-2025

बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में हवन
महाशिवरात्रि के अवसर पर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान मंदिर में कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार ने हवन किया। 

11:45 AM, 26-Feb-2025

भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की है। 

विज्ञापन
11:33 AM, 26-Feb-2025

शंख, घंटा घड़ियाल से गूंज उठा अस्सी से दशाश्वमेध घाट
महाशिवरात्रि पर अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक हर ओर शंख, घंटा घड़ियाल और हर- हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। केदारेश्वर महादेव मंदिर में जाने वाली केदारघाट की सीढियां पूरी तरह से भर गईं हैं। 

11:12 AM, 26-Feb-2025

पेशवाई देखने के लिए उमड़ी भीड़
गोदौलिया पर पेशवाई देखने के लिए सुबह से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। दर्शन करने जा रहे नागा साधु करतब दिखाते हुए लोगों को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ते रहे। कई नागा साधु लोगों को फूल, बेलपत्र, रुद्राक्ष देते रहे।

11:12 AM, 26-Feb-2025

रथयात्रा से ही बैरिकेडिंग, वाहन पहले ही रोके
वाराणसी। महमूरगंज, ट्रैफिक तिराहा की ओर से जाने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहे से पहले ही रोक दिया गया। रथयात्रा चौराहा पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी गई। यहां से गोदलिया तक लोग पैदल ही चलते रहे। गलियों से ऑटो और ई-रिक्शा रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई।

10:06 AM, 26-Feb-2025

विश्वनाथ धाम में सुबह 9 बजे तक दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन- पूजन कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक दो लाख 37 हजार 335 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किए।  

10:02 AM, 26-Feb-2025

काशी में महाकुंभ की पूर्णाहुति 
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि "महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी पांच अखाड़ों ने महादेव की पूजा-अर्चना की और महाकुंभ की 'पूर्णाहुति' के लिए 'अभिषेक' किया..."
 

09:58 AM, 26-Feb-2025

नागा संन्यासी ने की काशी में व्यवस्था की तारीफ
काशी में महाशिवरात्रि पर अखाड़ों की पेशवाई के दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र गूंज उठा। वहीं घाट पर मौजूद के एक नागा साधु ने कहा कि "हम काशी में गंगा के तट पर महादेव की पूजा करने जा रहे हैं। केवल सौभाग्यशाली लोग ही यहां पूजा करने आ सकते हैं। इस बार व्यवस्था बहुत अच्छी थी..."
 

09:35 AM, 26-Feb-2025

महाशिवरात्रि पर काशी में विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत में गाया भजन
शिव मंदिरों का शहर कहे जाने वाले काशी में सुबह से हर- हर महादेव का उद्घोष हो रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवालयों में भक्तों की कतार लगी है। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए कतार में लगे विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत में भजन गाया। 

09:24 AM, 26-Feb-2025

दालमंडी में पसरा सन्नाटा
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए शहर में डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं गोदौलिया क्षेत्र में जगह- जगह पुलिस फोर्स तैनात है। ऐसे में दालमंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

09:07 AM, 26-Feb-2025

गोदौलिया चौराहा छावनी में तब्दील
बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी है। इसके साथ ही अखाड़ों की राजसी यात्रा में भी साधु- संतों की भीड़ उमड़ी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। गोदौलिया चौराहा छावनी में तब्दील हो गया है। 

09:05 AM, 26-Feb-2025

महामृत्युंजय महादेव मंदिर में लगी भक्तों की कतार
महामृत्युंजय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी है। श्रद्धालु दर्शन- पूजन कर मंगल कामना कर रहे हैं।

08:58 AM, 26-Feb-2025

काशी के शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 
शिव मंदिरों का शहर कहे जाने वाले काशी में सुबह से हर- हर महादेव का उद्घोष हो रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवालयों में भक्तों की कतार लगी है। तीलभांडेश्वर महादेव व मार्कंडेय महादेव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में दर्शन- पूजन कर श्रद्धालु बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 

08:30 AM, 26-Feb-2025

काशी विश्वनाथ मंदिर में छह गेट से हो रही एंट्री
विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद से ही बाबा का दर्शन- पूजन का सिलसिला जारी है। अखाड़ों का प्रवेश होने के साथ ही पूरा परिसर हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा।  

07:56 AM, 26-Feb-2025

आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में निकली यात्रा
आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में नागा साधु-संन्यासी बग्घी, घोड़े और वाहनों पर सवार होकर अखाड़ों से निकले। गंगा की लहरों, काशी की गलियों में डमरू की निनाद और शंखनाद के साथ नागा संन्यासियों की पेशवाई निकली। महंत शंकर पुरी महाराज ने कहा यह पहला मौका है जब गेट नंबर चार से नागा संन्यासी काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश कर रहे हैं।

07:55 AM, 26-Feb-2025

मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर पहुंचे गोदौलिया क्षेत्र
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा काशी विश्वनाथ धाम पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। आज महाशिवरात्रि पर्व पर अखाड़ों, नागा साधुओं समेत उपस्थित भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लाइन में लगे श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए सभी से व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को लेकर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए हर- हर महादेव का उद्घोष किया गया। अधिकारियों द्वारा नागा साधुओं का विश्वनाथ धाम पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा भी की गई।

07:46 AM, 26-Feb-2025

नागा संन्यासियों पर हुई पुष्पवर्षा 
काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पवर्षा के साथ नागा संन्यासियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। नागा संन्यासियों के सात अखाड़े महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने आराध्य बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।

07:36 AM, 26-Feb-2025

पहली बार अखाड़ों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में गेट नंबर चार से किया प्रवेश
महाशिवरात्रि पर बुधवार को काशी में प्रयागराज महाकुंभ जैसा नजारा दिखा। हनुमान घाट से बाबा के धाम तक श्रद्धालुओं ने दिव्य और भव्य नजारे का दर्शन किया। यह पहला मौका है, जब नागा साधु-संन्यासी काशी विश्वनाथ धाम में गेट नंबर चार यानी ज्ञानवापी मार्ग से प्रवेश कर रहे हैं। हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नागा संन्यासियों की टोली धाम में पहुंची तो नजारा देखने लायक रहा। इससे पहले नागा संन्यासियों को ढुंढिराज गणेश मार्ग से मंदिर परिसर में प्रवेश मिलता था।

07:28 AM, 26-Feb-2025

महाशिवरात्रि पर बाबा का विशेष श्रृंगार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही दर्शन- पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है। मंगला आरती के दौरान बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। 

07:20 AM, 26-Feb-2025

Mahashivratri Varanasi Live: काशी में धूमधाम से निकाली गई शिव बरात, बैंड बाजे पर झूमते रहे श्रद्धालु

कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन पूजन
काशी में दर्शन- पूजन के लिए मंगलवार शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। शहर से लेकर गांव तक के सभी शिवालयों के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाबा विश्वनाध धाम में दर्शन पूजन मंगला आरती के बाद से ही शुरू हुआ। भक्तों की लंबी कतार लगी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें