फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Varanasi Live: विश्वनाथ धाम से निकले PM मोदी, ढाई घंटे में पूरा हुआ करीब 5 किमी लंबे रोड शो का सफर

Mon, 13 May 2024 11:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Narendra Modi Road Show in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी पहुंचे। उन्होंने रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शाम पांच बजे शुरू किया। वह अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर शाम 7:00 बजे पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 13-May-2024
कार में सवार पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने खाई नेनुआ की सब्जी, रोटी और मसालेदार छाछ


 

08:20 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
नामांकन से पहले पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ धाम में पूजन- अर्चन किया। उन्होंने विधि- विधान से मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का पूजन कर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आशीर्वाद मांगा। 

07:38 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन
काशी विश्वनाथ धाम पर रोड शो के समापन के दौरान हर- हर महादेव व हर-हर मोदी का उद्घोष गूंजता रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।  

विज्ञापन
07:36 PM, 13-May-2024

विश्वनाथ मंदिर पहुंचा पीएम मोदी का रोड शो
काशी विश्वनाथ धाम पर पीएम का रोड शो 7:00 बजे पहुंचा। काशी की सड़कों पर पुष्पवर्षा करता जनसैलाब लोगों से पीएम के लगाव का गवाह रहा। पीएम मोदी का पांच किमी लंबे रोड शो का सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा हुआ। 

07:23 PM, 13-May-2024

विश्वनाथ धाम पर होगा रोड शो का समापन
पीएम मोदी का रोड शो जल्द ही विश्वनाध धाम पहुंचेगा। यहां पीएम मोदी बाबा के दरबार में विधि-विधान से पूजन- अर्चन करेंगे। पीएम मंगलवार की सुबह बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए रवाना होंगे। वे वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
07:12 PM, 13-May-2024

गोदौलिया की ओर बढ़ा पीएम का रोड शो
पीएम मोदी की उर्जा बढ़ती जा रही है। रोड शो में लगातार वे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। पीएम मोदी का रोड शो जांगमबाड़ी मठ से आगे गोदौलिया की ओर बढ़ गया है। पीएम के साथ मौजूद सीएम योगी लगातार विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिख रहे हैं। 

07:09 PM, 13-May-2024

हर-हर मोदी, घर-घर मोदी से गूंजा रोड शो
पीएम मोदी के रोड शो में वाराणसी ही नहीं प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से आए लोग शामिल हुए हैं। मौजूद लोग हर-हर मोदी, घर- घर मोदी का उद्घोष करते रहे। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।   

06:47 PM, 13-May-2024

रोड शो में लाखों की संख्या में शामिल हुए लोग
लंका से शुरु हुए पीएम मोदी के रोड शो में पांच बजे से लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सबका साथ सबका विकास व हमार काशी हमार मोदी का पोस्टर लिए दिखे। 

06:40 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी ने ओढ़ा भगवा गमछा
रोड शो के दौरान लोगों के गले में भगवा रंग का गमछा देखने को मिला। वहीं पीएम मोदी भी भगवा गमछा लिए हुए हैं, हालांकि रोड शो की शुरुआत में उन्होंने गमछा नहीं लगाया था।  

06:37 PM, 13-May-2024

रोड शो देखने के लिए छतों पर खड़े हुए लोग
रंग- बिरंगी लाइटों से सजे घरों के छतों पर पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग खड़े हुए हैं। 

06:32 PM, 13-May-2024

सतरंगी लाइटों से जगमगा रहा काशी विश्वनाथ धाम
पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में सजाया गया है। सतरंगी लाइटों से मंदिर को सजाया गया है। गोदौलिया चौराहे से काशी विश्वनाथ धाम तक सजाया गया है। 

06:30 PM, 13-May-2024

काशी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे पहुंचे। यहां से उन्होंने सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किया। 

06:18 PM, 13-May-2024

'हमार काशी हमार मोदी' का मंच बना आकर्षण का केंद्र
पीएम मोदी के रोड शो के स्वागत के लिए श्रीराम मंदिर व महादेव के प्रतिमा का मंच सजाया गया है। इसके साथ ही हमार काशी हमार मोदी का मंच भी बनाया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना है। 

06:14 PM, 13-May-2024

बच्चों में दिखा उत्साह
पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए छोटे- छोटे बच्चे भी सड़क किनारे खड़े हुए दिखे। जो बच्चे बैरिकेडिंग से देख नहीं पा रहे उन्हें परिजनों ने गोद में उठाकर पीएम मोदी के काफिले को दिखाया। इस दौरान बच्चों में भी पीएम मोदी को देखने की ललक दिखी। 

05:53 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी के स्वागत में गूंज रही शंख और शहनाई
पीएम मोदी के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान रोड शो के मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न समाज के मंच स्वागत के लिए सजाए गए हैं। हर तरफ शंख और शहनाई गूंज रही है।  

05:49 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी के रोड शो पर फूलों की बारिश
पीएम मोदी के रोड शो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। पीएम मोदी का पांच किलोमीटर का रोड शो चार घंटे में तय होगा।  

05:43 PM, 13-May-2024

भगवामय रहा पीएम का रोड शो
पीएम मोदी का रोड शो भगवामय दिख रहा है। चारों तरफ लोग भगवा रंग पहने हुए दिख रहे हैं। काशीवासियों में रोड शो को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 2014 जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। 



 

05:31 PM, 13-May-2024

हाथ जोड़कर काशीवासियों का पीएम ने किया अभिवादन
पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ कर लोग हर- हर मोदी के नारे लगा रहे हैं। रोड शो के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिख रहे हैं। 
 

05:26 PM, 13-May-2024

पीएम का एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग
रोड शो मार्ड पर लोग प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाए, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगा हुए हैं। युवा वर्ग जहां है वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहा है। फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर रोड शो को लाइव भी किया जा रहा है।

05:23 PM, 13-May-2024

रोड शो में हर-हर महादेव और हर-हर मोदी का उद्घोष 
रोड शो में लोग हर-हर महादेव के साथ हर-हर मोदी का उद्घोष कर रहे हैं। लंका स्थित महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक उनके स्वागत के लिए कई प्वॉइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पीएम मोदी का भव्य और अलग तरीके से स्वागत किया जा रहा है।

05:21 PM, 13-May-2024

संत समाज के लोगों ने भी किया पीएम का स्वागत
पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी ही नहीं आसपास के प्रमुख शहरों से भी संत समाज के लोग पहुंचे हैं। रोड शो में हजारों की संख्या में हर वर्ग के लोग शामिल हुए हैं। सड़क के दोनों तरफ से लोग मोदी-मोदी के जयकारे लगा रहे हैं। 

05:18 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
पीएम का रोड शो देखने के लिए रास्ते में छतों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है। बड़ी तादात में लोग सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े हुए हैं। पीएम मोदी सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। वहीं डमरू वादन व शहनाई वादन व शंखनाद से सैकड़ों प्वॉइंट पर पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है।  

05:15 PM, 13-May-2024

महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने भगवा साड़ी में हाथ में भाजपा का ध्वज लिए जयकारा लगाते हुए रोड शो में चल रही हैं। वहीं रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शंखनाद के साथ पीएम के रोड शो का स्वागत किया जा रहा है। 

05:13 PM, 13-May-2024

पीएम के रोड शो में उमड़ी समर्थकों की भीड़
लंका चौक से पीएम मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है। रोड शो में भगवा कलर की साड़ी पहनी महिलाएं शामिल हुई हैं। हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के रोड शो का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

05:09 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी पहुंचे काशी
पीएम मोदी काशी पहुंच गए हैं। उन्होंने बीएचयू के गेट के सामने स्थित महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। 

04:59 PM, 13-May-2024

रोड शो से पहले स्वच्छता का दिया संदेश
वाराणसी के मंगल केवट ने पीएम मोदी के रोड शो के पूर्व स्वच्छता का संदेश दिया तो वहीं नन्हे-मुन्हे समर्थकों ने पीएम का मुखौटा लगाकार साइकिल से भ्रमण किया। 
 

04:51 PM, 13-May-2024

पीएम के स्वागत में गूंजने लगी शहनाई
पीएम मोदी के स्वागत के लिए कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर विभिन्न प्रांतों के परिधानों की झलक दिख रही है। मार्ग में वेदमंत्रों के साथ दक्षिण भारत के शहनाई के रूप में शुमार नादश सरम तो बंगाली समाज की धुनकी और ढाक वाद्ययंत्र भी गूंज रहा है। डांडिया और गरबा की भी झलक दिख रही है।

04:43 PM, 13-May-2024

सीएम योगी पहुंचे मालवीय चौराहा
पीएम मोदी के रोड शो के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मालवीय चौराहा पहुंच गए हैं। पीएम के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। कलाकार स्वागत प्वॉइंट पर प्रस्तुति दे रहे हैं।

 

04:18 PM, 13-May-2024

काशी में पीएम का पल-पल हो रहा इंतजार
पीएम मोदी कुछ ही देर में काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता भाजपा के ध्वज को हाथ में लिए जयकारे लगा रहे हैं। 

03:48 PM, 13-May-2024

पीएम मोदी के स्वागत में खेली जाएगी मसाने की होली
काशी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रौनक दिख रही है। रोड शो वाले रास्ते के चौराहों से लेकर छतों तक लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं पीएम के स्वागत में कलाकार सज- धजकर पहले से बने प्वॉइंट पर पहुंच गए हैं। पीएम के स्वागत में मसाने की होली खेलने के लिए शिव के भक्तों के वेश में कलाकार तैयार हैं। 

03:37 PM, 13-May-2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री के रोड शो में जाने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया।  

03:37 PM, 13-May-2024

सड़क पर किया गया पानी का छिड़काव
पीएम मोदी के रोड शो से पहले मैदागिन से चौक मार्ग पर नगर निगम के द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया। 

03:06 PM, 13-May-2024

बैरिकेडिंग कर बंद किया गया रास्ता
पीएम मोदी के आगमन से पहले संकटमोचन तिराहे से लंका की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं रविदास गेट से मालवीय प्रतिमा की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

03:01 PM, 13-May-2024

पीएम के नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर और उसके आसपास में फोर्स की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। 

02:37 PM, 13-May-2024

'हमार काशी, हमार मोदी' एक्स पर हो रहा ट्रेंड
#HamaarKashiHamaarModi हैशटैग सोशल मीडिया के एक्स साइट पर ट्रेंड हो रहा है। अब तक 16,100 से ज्यादा पोस्ट एक्स पर आ चुके हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन काशी आते हैं या यहां ठहरते हैं, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर काशी टॉप-10 ट्रेंड्स में शामिल रहती है।

02:30 PM, 13-May-2024

पीएम के स्वागत से पहले थिरके विधायक
पीएम के आगमन के पूर्व लंका वी-2 मॉल पर बने पॉइंट के पास कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ गीत गाते हुए डांस किया। 

02:19 PM, 13-May-2024

PM Modi In Varanasi Live: विश्वनाथ धाम से निकले PM मोदी, ढाई घंटे में पूरा हुआ करीब 5 किमी लंबे रोड शो का सफर

जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
काशी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सोमवार की सुबह काशी जश्न में डूबी है। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से पीएम के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। रोड शो वाले मार्ग पर ढोल-नगाड़े की गूंज सुनाई दे रही है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें