फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in UP Live: पूर्वांचल को 'मोदी की गारंटी' दे गए पीएम, सीएए और जम्मू- कश्मीर पर कही बड़ी बात

Thu, 16 May 2024 03:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Modi Up Visit Live Updates News in Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के वोटरों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वोट करने की अपील की। 
विज्ञापन
PM Modi In Azamgarh - फोटो : एक्स @narendramodi
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:07 PM, 16-May-2024

अगले पांच वर्षों में और क्या होगा, उसके गारंटी देने आया हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मन में एक ही भाव है कि गरीब का चूल्हा जलते रहना चाहिए बच्चा भूखा नहीं रहना चाहिए और मैं गारंटी देता हूं आने वाले पांच साल भी यह मुक्त राशन मिलता रहेगा। यूपी में ढाई करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मन निधि के 70 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। मैं काम गिनाने नहीं आया हूं। अगले पांच वर्षों में और क्या होगा उसके मैं आपको गारंटी देने आया हूं।  

02:57 PM, 16-May-2024

अपने लिए घर नहीं, चार करोड़ गरीब परिवारों के लिए बनाया घर : PM
पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का बेटा जब प्रधान सेवक बना तो सभी के लिए योजना चलाई। मेरे लिए सबसे बड़ा काम है गरीब को गरीबी से बाहर निकलना। यह मोदी अभी भी खुद का कोई घर नहीं बनाया है। मेरे नाम पर कोई घर नहीं है। मैंने अपना घर तो नहीं बनाया लेकिन गरीब मां का बेटा हूं ना, मैंने चार करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाएं।   

02:51 PM, 16-May-2024

सपा सरकार में एक जिला एक माफिया का था दौर: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सपा की सरकार में वन जिला वन माफिया का दौर चलता था। इन्होंने हर जिला में अलग माफिया दिया। इनका साम्राज्य हर जिले में था। इन लोगों ने एक-एक माफिया को एक जिले को ठेके पर देकर रखा था। यहां व्यापारी सुरक्षित नहीं था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। युवाओं का कोई भविष्य नहीं होता था, लेकिन जब से योगी जी आए हैं जनता नहीं डरती। माफिया डरते हैं। कांग्रेस जात-पात के नाम पर गांव के गरीब मजदूर किसान का वोट लूट लेते थे। 

विज्ञापन
02:48 PM, 16-May-2024

बिस्तर पर जाता हूं तो आपके चेहरे याद आते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों सच में कहता हूं जब रात को बिस्तर पर जाता हूं ना तो मुझे आप लोगों के चेहरे याद आते हैं। जो दिन भर मैंने देखा है वह रात में एक के बाद एक घटना मेरे सामने देखता हूं। कितना प्यार, कितने आशीर्वाद। सभी बच्चे, बूढ़े, माताएं, बहनें, भाइयों ईश्वर की कृपा के बिना संभव नहीं। मां विंध्यवासिनी की कृपा के बिना कैसे हो सकता है।  

02:43 PM, 16-May-2024

नए संसद में भी भदोही की कालीन लगी: पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले कि भदोही रिंग रोड का काम भी हो रहा है। मछलीशहर से बनारस तक नेशनल हाईवे का काम हो रहा है। यूपी में 17 एयरपोर्ट हैं। 3 एयरपोर्ट और बन रहा है। बनारस से देश- विदेश के लिए इतनी फ्लाइट उड़ने लगी है। हमारे भदोही में रेलवे लाइन अब डबल हो गई है। विकास के इन कामों का फायदा यहां के किसानों को मिलेगा। इसका फायदा भदोही के कालीन उद्योग को मिलेगा। आपको पता होगा कि हमने जो नया संसद का भवन बनाया। वहां भी यह हमारे भदोही की कालीन लगी है। भदोही की कालीन को वन जिला वन प्रोडक्ट योजना में पहले स्थान पर रखा है। 

विज्ञापन
02:40 PM, 16-May-2024

पीएम मोदी का टीएमसी और सपा पर तंज 
पीएम मोदी बोले कि बंगाल में रामनवमी प्रतिबंधित करने वालों का जमानत जब्त कर दें। भदोही को सियासी प्रयोगशाला न बनने दें। ये लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं।

02:34 PM, 16-May-2024

बुआ- बबुआ की राजनीति से बचकर रहने की जरूरत: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बुआ- बबुआ की राजनीति से बचकर रहने की जरूरत है। समाजवादी के सहजादे से एक सवाल करना चाहता हूं बंगाल की बुआ तो आपकी इतनी करीबी है बंगाल से आपके पास आई हैं। कभी आपने आपके नई बुआ को पूछा क्यों बंगाल में यूपी- बिहार वालों को बाहरी क्यों कहती हैं। हमारा देश है हम सभी भारतीय हैं हम भारत माता की संतान है फिर बंगाल में जाने वाले यूपी के लोगों को टीएमसी गाली क्यों देती है। गाली देने के बाद यहां यूपी में आकर वोट भी मांगती हैं। यूपी के लोगों को टीएमसी सपा ने क्या समझ रखा है। 

02:27 PM, 16-May-2024

मैं काशी वाला हूं और काशी वालों के लिए तो भदोही अपना ही घर है
विंध्यवासिनी मईया की जय और हर- हर महादेव से पीएम मोदी ने भदोही में संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम सीता मैया, बाबा हरिहरनाथ के चरण में प्रणाम करता हूं। आज सीता नवमी के पवन दिन मुझे मां सीता की तीर्थ भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। मैं सीता मैया के चरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं। साथियों मैं काशी वाला हूं और काशी वालों के लिए तो भदोही अपना ही घर है। मुझे पक्का विश्वास है कि अगर मैं आपसे कुछ भी ना मांगू तो भी आप वोट देकर के भारी मतों के साथ यहां से कमल दिल्ली भेजने वाले हैं, लेकिन मैं आज आपके पास आया हूं आपका आशीर्वाद मांगने के लिए। इन दिनों दुनिया भर के अखबार वाले, टीबी वाले, कैमरा वाले हिंदुस्तान में चारों तरफ एक चुनाव का जायजा ले रहे हैं, लेकिन वह हैरान हो जाते हैं की इतनी गर्मी और लोकतंत्र के प्रति इतना अदभुत प्यार। यह उनके दिमाग में नहीं बैठता है। 

02:16 PM, 16-May-2024

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
भदोही में पीएम मोदी का जयश्री राम और हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। मोदी- मोदी से सभा स्थल गूंज उठा, शंख बजाकर आचार्यों ने स्वागत किया तो पीएम ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। 

01:57 PM, 16-May-2024

मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा सभा स्थल
पीएम मोदी का भदोही की जनसभा में शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे।


 

01:53 PM, 16-May-2024

जौनपुर की सभा में आकर्षण का केंद्र रहे पीएम-सीएम के वेश में आए नन्हें समर्थक
जौनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में दो नन्हें समर्थक पीएम-सीएम के वेश में पहुंचे। इन्हें देखकर पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये क्या बढ़िया मेकअप किया है। कितना सुंदर लग रहा ये मोदी। क्या बढ़िया मोदी-योगी बना लाए। ये मोदी तो हाथ भी हिला रहा। दोनों मोदी-योगी बनकर आ गए। सब अखबार वालों की नजर मेरे से हट गई, आप पर आ गई। 


 

01:49 PM, 16-May-2024

भदोही की जनता को पीएम का इंतजार
भदोही में पीएम मोदी की जनसभा में भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। मौके पर मंच पर मौजूद भाजपा के नेता लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। पीएम का इंतजार कर रहे समर्थक मोदी-मोदी का उद्घोष कर रहे हैं। 

01:34 PM, 16-May-2024

भदोही में पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री
भदोही के ऊंज में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंच गए हैं। यहा भाजपा के कई दिग्गज मौजूद हैं। जनसभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

01:27 PM, 16-May-2024

ई बतावा हम ईहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं ना
पीएम मोदी ने जौनपुर में संबोधन के दौरान कहा कि मशलीशहर में कमल के फूल खिली न, हम ईहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं न?

01:23 PM, 16-May-2024

ओबीसी, एससी-एसटी आदि का आरक्षण मेरे जीते जी छीन पाएंगे क्या?
जब तक जिंदा हूं तब तक इनको ये राजनीति नहीं करने दूंगा। ये कांग्रेस वाले एक एक्सरे मशीन लाए हैं, उससे सावधान रहने की जरूरत है। एक हफ्ते से देख रहा हूं उनका एक्सरे मशीन रिपेयरिंग में गया है। कांग्रेस ने कहा कि आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे जो अधिक होगा उसे छीन लेंगे। आपको बताएं आप लोग छीनने देंगे क्या?

01:20 PM, 16-May-2024

बीमार लोगों के इलाज की चिंता आपका बेटा मोदी करेगा: PM
मैं देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाऊंगा। आप लोग जिसके घर जाइए उन्हें बताइए की मोदी ने गारंटी दी है कि जिसे भी घर नहीं मिला, गैस का कनेक्शन नहीं मिला सब मिलेगा। मैंने तय किया है कि आपके घर के बिजली के बिल भी जीरो करना है। यही नहीं आपके घर जो बिजली पैदा होगी उसे सरकार खरीद कर आपको पैसा देगी। मोदी की एक और गारंटी आपके माता- पिता, चाचा- चाची दादा दादी सबके इलाज की चिंता आपका बेटा मोदी करेगा। एक तरफ मोदी संतुष्टीकरण से न्याय दिलाने पर लगा है। वहीं इंडी गठबंधन तुष्टिकरण से देश बांटने पर लगा है। 500 साल बाद राम मंदिर मिला की नहीं? सपा के लोग काशी का अपमान करते हैं। 

01:17 PM, 16-May-2024

मोदी ने महिलाओं को मालिक बनाया: PM मोदी
हम एम्स बना रहे हैं। हम लोग का रास्ता है सबको संतुष्टि देना। इंडी गठबंधन, बसपा आदि का लक्ष्य है तुष्टिकरण। उनकी सरकारों में शिक्षकों के साथ अपराध हुआ, कच्चे घर, खुले में शौच आदि अपमान किया। गरीब को कैसे अभाव में जीना पड़ता है। राशन नहीं है, बिजली नहीं है उनके घरों पर जमीन के माफिया कब्जा कर लेते थे। मोदी के संतुष्टिकरण ने यह स्थिति बदल दी। यूपी में सरकार ने जमीन माफियाओं की कमर तोड़ दी। जौनपुर के राशन कार्ड पर ही मुंबई से राशन भेजा जाएगा। मोदी ने महिलाओं को मालिक बनाया। 

01:15 PM, 16-May-2024

मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागू कर दिया: पीएम मोदी
मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागू कर दिया। यूपी में 50 लाख पक्के घर मिल चुके हैं। एक लाख घर तो जौनपुर में ही मिले हैं। हर मां मोदी को आशीर्वाद देगी कि नहीं? ये ईवीएम चिल्लाते हैं यह ईवीएम का खेल नहीं हर मां का आशीर्वाद हैं। मैं कभी कभार लाभार्थियों के घर जाकर देखता हूं। ज्यादातर का घर में शौचालय और गैस सिलिंडर मिलते हैं।  

01:12 PM, 16-May-2024

यूपी सरकार ने माफिया की कमर तोड़ दी है: पीएम मोदी
माफिया जमीन और घर पर कब्जा कर लेते थे। वापस आते थे तो उन्हें कुछ मिलता ही नहीं था। अब मोदी ने संतोष वाला मॉडल दिया। यूपी में भाजपा सरकार ने माफिया की कमर तोड़ दी है।

01:07 PM, 16-May-2024

गरीब भी बनेंगे IAS और PCS: पीएम मोदी
अब डॉक्टर बनना है इंजीनियर बनना है तो आप अपने गांव के भाषा में पड़कर के आएंगे तो भी डॉक्टर बनेंगे। इंजीनियर बनेंगे। अब गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर बनेगा। गरीब मां की बेटी भी डॉक्टर बनेगी। इंजीनियर बनेगी और हिंदी में परीक्षा यह रास्ता खोल दिया है, लेकिन आप जानते हैं कांग्रेस और हिंदी गठबंधन इसका भी विरोध करते हैं। आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते साथियों भाजपा युवाओं की आकांक्षाओं को समझ ती है उनके लिए काम करती है। मेडिकल की परीक्षा में ओबीसी आरक्षण लागू किया हमने सामान्य भर के गरीबों को भी 10% आरक्षण दिया पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कानून की मोदी सरकार ने बनाया है कि हमारी सरकार है जो हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है।

01:06 PM, 16-May-2024

जौनपुर देश को आईएएस और आईपीएस देने वाला जिला है: PM Modi
जौनपुर देश को आईएएस और आईपीएस देने वाला जिला है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पढ़ाई पहले अंग्रेजी में होती थी, अगर आपका बच्चा अंग्रेजी तभी उसका रास्ता खुलता है। एक गरीब का बेटा कहां अंग्रेजी पड़ेगा, क्या गरीब का बेटा इंजीनियर और डॉक्टर नहीं बनेगा। अब अपनी गांव की भाषा में पढ़ के जाएंगे तो बीएचयू डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे। अब हमने हिंदी में पढ़ाई और हिंदी में परीक्षा का रास्ता खोल दिया है। 

01:03 PM, 16-May-2024

पीएम-सीएम पांच साल में बदलेंगे पूर्वांचल की तस्वीर
जब मैं एक्सप्रेसवे बनाता हूँ जौनपुर वालों को फायदा होता है। काशी के एयरपोर्ट से लोगों का बड़ा लाभ है। आने वाले पांच सालों में मोदी और योगी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं।

01:02 PM, 16-May-2024

अब देश काशी और अयोध्या की भी चर्चा करता है: PM
पहले विकास की बात में मुंबई और दिल्ली की चर्चा होती थी, अब देश काशी और अयोध्या की भी चर्चा करता है। इतनी बड़ी संख्या में मातायें और बहने लोकतंत्र का महापर्व बना रही हैं इससे बड़ा आशीर्वाद और क्या चाहिए। 

12:58 PM, 16-May-2024

PM Modi In Jaunpur: सीधा मोदी के खाते में जाएगा वोट
जब आप जौनपुर से कृपाशंकर और मछलीशहर से बीपी सरोज को वोट देंगे तो वोट सीधा मोदी के खाते में जाएगा। दमदार सरकार कैसे काम करती है, आपने काशी में देखा है और अयोध्या में देखे हैं।

12:57 PM, 16-May-2024

पीएम की जनसभा में विपक्ष पर बरसे भूपेंद्र चौधरी
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम ने संविधान को वहां तक पहुंचाने का काम किया है, जिसकी कल्पना बाबा साहब ने किया था। धारा 370 समाप्त की। विपक्षी दल परिवारवाद तक सीमित हैं। सभी दल गठबंधन भरम और झूठ का जाल बनाकर सबको भृमित करने का काम कर रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में उप्र बीमारू राज्य से बाहर निकलकर बड़ी छलांग लगाई है। 

12:53 PM, 16-May-2024

मां के साथ पीएम का चित्र भेंट किया गया
भाजपा नेताओं ने कमल का फूल देकर व मंदिर मॉडल देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही गदा और अंगवस्त्र व पीएम की मां के साथ उनका चित्र भेंट किया गया। 

12:51 PM, 16-May-2024

प्रदेश अध्यक्ष ने किया पीएम का स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की कई हस्तियां मंच पर मौजूद रहीं।

12:46 PM, 16-May-2024

जौनपुर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी जौनपुर पहुंच गए हैं। मंच पर उनके साथ सीएम योगी व अन्य दिग्गज मौजूद हैं। पीएम थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

12:42 PM, 16-May-2024

जौनपुर में दिग्गजों का लगा जमघट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, जौनपुर प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, मछलीशहर प्रत्याशी बीपी सरोज मंच पर मौजूद हैं। पीएम के आगमन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। जल्द ही पीएम और सीएम जनसभा स्थल पहुंचेंगे। 

12:38 PM, 16-May-2024

जनसभा के जरिए सपा के गढ़ में जनता को साधेंगे पीएम मोदी
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से 2019 में बसपा उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी, तो मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से बीपी सरोज ने 181 वोट के मामूली अंतर से सीट जीती थी। पूर्वांचल के सियासी समीकरण के अनुसार आजमगढ़ के बाद जौनपुर भी सपा का गढ़ मानी जाती है। ऐसे में पीएम मोदी की जनसभा से मतदाताओं पर काफी प्रभाव होगा। 

12:32 PM, 16-May-2024

PM Modi In Jaunpur: जनता से सीधे संवाद करेंगे पीएम मोदी
भाजपा के प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीडी कॉलेज के उमानाथ सिंह मैदान में जनसभा को जल्द ही संबोधित करेंगे। जनता से सीधे संवाद करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

12:29 PM, 16-May-2024

खेल मंत्री ने जौनपुर की जनता का किया अभिवादन
जौनपुर में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मंच से जनता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी का जल्द ही आगमन होने वाला है। इससे पहले समर्थकों में मोदी-मोदी के जयकारे गूंज रहे हैं। 

12:19 PM, 16-May-2024

मोदी की एक झलक पाने को बेताब रहे लोग
आजमगढ़ जिले में जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। युवा पीएम की जनसभा में सेल्फी लेकर इस पल को कैद करते रहे। पीएम मोदी की एक झलक पाने को हर कोई बेताब रहा। ऐसे में पीएम मोदी ने अपने संबोधन के बीच-बीच में कई लोगों को व्यवस्थित होकर बैठने की अपील की। 

12:16 PM, 16-May-2024

मेरे 'स्वच्छता अभियान' को सीएम ने सही तरीके से लागू किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आपने सपा के 'गुंडाराज' के पुराने दिन देखे हैं... योगी जी ने दंगाइयों, माफियाओं, अपहरणकर्ताओं और जबरन वसूली के खिलाफ मेरे 'स्वच्छता अभियान' को सही तरीके से लागू किया है।'
 

 

12:16 PM, 16-May-2024

आजमगढ़ से रवाना हुए पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आजमगढ़ से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी जौनपुर की जनता को संबोधित करेंगे। 

12:10 PM, 16-May-2024

जौनपुर में पीएम की झलक पाने को उत्साहित हैं समर्थक
जौनपुर के टीडी ग्राउंड में हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं। स्टेज पर मंत्री नंद गोपाल नंदी, जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट के प्रत्याशी, खेल मंत्री गिरीश यादव व जिले के सभी भाजपा विधायक मौजूद हैं। 
 

12:09 PM, 16-May-2024

विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
कांग्रेस वाले बिहार में राजद वाले उत्तर प्रदेश में सपा वाले उनके परिवार के जो मुखिया हैं वह अपने आप को यदुवंशी कहते हैं। अरे तुम कैसे आदिवासी हो यार जिसके साथ बैठे हो वह तो भगवान श्री कृष्ण को गाली दे रहा है।

12:05 PM, 16-May-2024

आजमगढ़ को देश के विकास का इंजन बनाने के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण: पीएम मोदी
आजमगढ़ में तेजी से आधुनिक सेवाएं बनाई जा रही है। मुबारकपुर का साड़ी उद्योग हो या फिर निजामाबाद की मिट्टी के बर्तन या फिर यहां का गन ऐसे हर उत्पाद को दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसलिए मैं वोकल फॉर लोकल के मंत्र को आगे बढ़ा रहा हूं। भाई और बहनों आजमगढ़ को पूर्वांचल को देश के विकास का इंजन बनाने के लिए आपका वोट बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अभी द्वारका जी के दर्शन करने गया समुद्र के अंदर जाकर के देखा। वहां अपने श्रद्धा अर्पित करने गया था।

12:02 PM, 16-May-2024

PM Modi In Varanasi: घर- घर जाकर बोलना मोदी जी ने सबको राम-राम कहा है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनता से कहा कि मेरा एक काम करेंगे। जरा आप लोग बताएं तो मैं बोलूं। मेरा एक काम करेंगे। एक काम करना ज्यादा से ज्यादा परिवारों में जाना ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलना और कहना कि अपने मोदी जी आए थे और मोदी जी ने परिवार के सबको राम-राम कहा है। मेरा राम-राम पहुंचा देंगे? हर एक को मेरा राम-राम पहुंचा देंगे न?  

11:57 AM, 16-May-2024

लालगंज से नीलम सोनकर को भारी बहुमत देकर संसद भेजना है: पीएम
आपको लालगंज से हमारी बहन नीलम सोनकर को भारी बहुमत देकर संसद भेजना। आजमगढ़ वालन के पास अब भोजपुरी का साधन है। तपस्या आप लोगों के सामने है। परिवारवादी आपकी पूर्ति कीमत नहीं समझ सकते ना और दूसरा बाकी हम तो बगल में बनारस में हैं। मेरा एक और काम करेंगे। एक मतदान ज्यादा होना चाहिए। सुबह 10:00 बजे से पहले मतदान होना चाहिए। पुराने मत के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए। 

11:54 AM, 16-May-2024

जीरो हो जाएगा बिजली बिल: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा नई योजना से बिजली बिल पर जीरो हो जाएगा, लेकिन बिजली इस्तेमाल करने वाला हीरो बन जाएगा। यह योजना ऑलरेडी चालू कर दिया है। मैंने ऐसा नहीं करूंगा कि चार जून के बाद योजना लांच करूंगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आप ऑनलाइन जाकर के अभी से रजिस्ट्री करवा सकते हो। ऑनलाइन चालू है। योजना क्या है मोदी आपको 75000 देगा आपकी जरूरत के हिसाब से 75000 तक मोदी देगा। उसमें से आप घर पर सोलर पैनल लगाएंगे और जो सोलर की बिजली होगी उसका आप अपने परिवार के लिए उपयोग करेंगे और जो ज्यादा बिजली होगी जीरो हो जाएगा।

11:49 AM, 16-May-2024

PM Modi In Azamgarh: इलाज के खर्च की जिम्मेदारी मोदी की
पीएम ने कहा कि छोटी-मोटी कोई बीमारी भी होती है, दवाई का खर्चा भी होता है कैसे करेंगे। यह चिंता यह आपका बेटा मोदी करेगा उन सबके बीमारी में इलाज के खर्च की जिम्मेदारी मोदी की। यह मोदी के गारंटी है। साथियों मोदी ने एक और योजना शुरू की है इसमें बिजली बिल जीरो हो जाता है। अभी मोदी ने एक और बड़ा फैसला लिया है जितने लोग इन सबके काम आने वाला है। मोदी आपके जीवन से हर चिंता को दूर कर रहा है।

11:48 AM, 16-May-2024

आओ एक बनकर चलें, दुनिया में देश का नाम रोशन करें
पीएम मोदी ने कहा कि देश को सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने जात-पात की आग में धकेल दिया है। मोदी ने कहा कि जो भी करना है कर लो। मैं भी मैदान में हूं, तुम भी हो। आप लोग सीएए नहीं मिटा पाओगे। आप लोगों के सहयोग से देश विकास के मार्ग पर है। 

11:44 AM, 16-May-2024

सीएए नहीं खत्म कर सकता कोई माई का लाल
पीएम ने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षियों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है। मोदी ने इनका नकाब उतार दिया। पीएम मोदी ने विपक्षियों को ढोंगी भी बताया। 
 

11:41 AM, 16-May-2024

कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे लोग
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनकी वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर ओबीसी और पीछड़े-दलित भाई बहन है। इन पर जुल्म होता रहा। कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया। बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए। आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा। कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे। लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे। 

11:38 AM, 16-May-2024

मोदी ने आपका नकाब उतार दिया
पीएम मोदी ने कहा जितनी ताकत है, लगा लो आप सीएए नहीं मिटा पाओगे। कहा कि विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है। मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़िया लोग चढ़ गए थे। इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा है।

11:35 AM, 16-May-2024

PM Modi In Azamgarh: दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है
दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है। जनता आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। आपने देखा होगा कि कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। पहले भी कुछ लोगों को दी जा चुकी है। सभी भाई-बहन किसी भी धर्म के लोग हों, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से भारत में रह रहे थे। ये वही लोग हैं जो धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे का शिकार हुए। 

11:31 AM, 16-May-2024

मोदी की गारंटी का उदाहरण है CAA कानून
आपका आशीर्वाद दुनिया को आश्चर्य है। दुनिया देख रही कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है।  

11:23 AM, 16-May-2024

10 वर्षों में आतंकवाद व नक्सलवाद पर लगा अंकुश
आज से 10 वर्ष पहले का भारत पहचान और विश्वास के संकट से जूझ रहा था। सुरक्षा का खतरा हर व्यक्ति पर मंडरा रहा था। विकास कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी। देश दुनिया में कहीं भी कोई घटना घटती रहती थी। आजमगढ़ का नाम उससे जुड़ता था, लेकिन इन 10 वर्षों में आजमगढ़ का नाम देश दुनिया में आगे बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर 10 वर्षों में प्रभावी अंकुश लगा है।

11:21 AM, 16-May-2024

PM Modi In Bhadohi: पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम मोदी आजमगढ़ और जौनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद भदोही पहुंचेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भदोही में पुलिस व प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। 



 

11:05 AM, 16-May-2024

CM Yogi In Azamgarh: सीएम योगी ने किया जनता का अभिवादन
सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ ही कई दिग्गज मौजूद हैं। सीएम योगी ने मंच से जनता का अभिवादन किया। 

11:02 AM, 16-May-2024

PM Modi in Azamgarh: 50 मिनट आजमगढ़ में रहेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी जनसभा के जरिये आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों को साधेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान 50 मिनट तक जिले में रहेंगे। वहीं उनसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं और वह दो घंटे तक रहेंगे। जनसभा में और भी कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ है।

10:51 AM, 16-May-2024

आजमगढ़ के लिए रवाना हुए पीएम
वाराणसी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी ही देर में जनसभा स्थल पहुंचेंगे। वहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

10:42 AM, 16-May-2024

पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे गए हैं। यहां से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे।

10:08 AM, 16-May-2024

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आजमगढ़ में पूरा जनसभा स्थल और आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यहां लगभग 1300 की संख्या में पुलिस के जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले गेट पर लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। तंबाकू उत्पादों के साथ ही पानी की बोतल को भी ले जाने से रोका जा रहा है। 

10:06 AM, 16-May-2024

जनसभा स्थल के रास्ते पर बिछाए बर्फ
तेज धूप और गर्मी के चलते जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के राहत के लिए रास्ते पर बर्फ के टुकड़े बिछाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों के आगमन का सिलसिला जारी है। 

10:05 AM, 16-May-2024

PM Modi in Azamgarh: पीएम की जनसभा में सियासी जमघट
पीएम मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा के बड़े नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी जनसभा स्थल पहुंचे हैं।साथ ही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी जनसभा स्थल पहुंचे हैं। 

09:46 AM, 16-May-2024

PM Modi in UP Live: पूर्वांचल को 'मोदी की गारंटी' दे गए पीएम, सीएए और जम्मू- कश्मीर पर कही बड़ी बात

आजमगढ़ में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम करेंगे जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ लोकसभा व लालगंज लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम जनसभा स्थल निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंधुवई में मतदाताओं से रुबरू होंगे। वहां जनसभा को संबोधित कर जौनपुर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें