फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Varanasi: वाराणसी में अमित शाह ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दी पीएम के प्रचंड जीत की जिम्मेदारी

Wed, 24 Apr 2024 08:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

Home Minister Amit Shah Rally : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार की शाम काशी पहुंचे। इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से तुलसी उद्यान के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:08 PM, 24-Apr-2024

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए रवाना हुए गृह मंत्री
वाराणसी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए अमित शाह मोतीझील से रवाना हुए। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे। उनमें जोश भरने का काम करेंगे।

08:06 PM, 24-Apr-2024

पीएम का किसी सांसद से मुकाबला नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता 542 सांसदों में सबसे बेहतर है। किसी से उनका मुकाबला नहीं है। इतनी व्यस्तता के बावजूद सांसद बनने के बाद पीएम मोदी काशी दौरे पर आते हैं। हर बार काशीवासियों के लिए सौगातें लेकर आए हैं।

07:58 PM, 24-Apr-2024

कार्यकर्ताओं को प्रचंड बहुमत दिलाने की दी जिम्मेदारी
अमित शाह ने काशी के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी को तीसरी बार प्रचंड जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि 30 साल से मैं विधायक और सांसद रहा हूं, लेकिन मेरे सिर पर कभी भी नरेंद्र मोदी जितनी जिम्मेदारी नहीं रही। 100 साल के वरिष्ठ नागरिकता तक सबकी चिंता पीएम को है। गांव में रहने वाली गरीब माताओं से लेकर युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा हर पहलू पर पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
07:43 PM, 24-Apr-2024

कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे गृह मंत्री
नरेंद्र मोदी, अमित शाह के जयकारे लगाए गए। अमित शाह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार खत्म करने और परिवारवाद से देश को मुक्ति दिलाने का काम पीएम मोदी ने किया।

07:37 PM, 24-Apr-2024

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे गृह मंत्री
गृह मंत्री अमित शाह मोतीझील कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ गृह मंत्री का स्वागत किया। 

विज्ञापन
07:30 PM, 24-Apr-2024

मंच पर पहुंचे गृहमंत्री  
मोतीझील स्थित कार्यक्रम स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंच गए हैं। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। 

07:23 PM, 24-Apr-2024

गृह मंत्री के काफिले पर फूलों की बारिश
वाराणसी में एयरपोर्ट से लेकर जनसभा स्थल तक गृह मंत्री के काफिले का भव्य स्वागत किया गया। जगह- जगह पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

07:17 PM, 24-Apr-2024

फुलवरिया से प्रस्थान किया काफिला
फुलवरिया से गृहमंत्री का काफिला प्रस्थान किया। इस दौरान सड़क पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवानों की तैनाती रही। 

07:07 PM, 24-Apr-2024

ढोल-नगाड़ों के बीच गृह मंत्री का हुआ स्वागत
गृह मंत्री अमित शाह गिलट बाजार तिराहे से शहर के लिए रवाना हुए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलो की वर्षा कर स्वागत किया। 

07:03 PM, 24-Apr-2024

गृहमंत्री के दौरे को लेकर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर फुलवरिया फोरलेन को जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है। इस दौरान पुलिस की टीम मौजूद है। गृह मंत्री यहीं से महमूरगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। 

07:03 PM, 24-Apr-2024

रूट डायवर्जन कर आमजन को दी जा रही सहूलियत
महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान से लगभग 500 मीटर की दूसरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टुकड़ियां तैनात हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया है।

06:57 PM, 24-Apr-2024

काशी पहुंचे गृहमंत्री, जगह-जगह हुआ स्वागत
गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी एयरपोर्ट पर 6:40 बजे पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा शाम 6:55 बजे शहर के लिए रवाना हुए।

 

06:52 PM, 24-Apr-2024

मोतीझील मैदान से वापस जा रही महिला कार्यकर्ताओं को रोकने की अपील
मोतीझील मैदान पर गृह मंत्री का इंतजार कर रही कुछ महिला कार्यकर्ता वापस जाने लगीं तो भाजपा नेताओं ने उन्हें रुकने की अपील की। मंच से भी अपील की गई कि कुछ देर रुक जाएं।

06:49 PM, 24-Apr-2024

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यालय के उद्धघाटन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के इंतजार में कार्यकर्ताओं ने नजरें टिकी हैं। 

06:36 PM, 24-Apr-2024

फोन से मांगी जा रही गृह मंत्री के आने की सूचना
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में शहर के प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। फोन से वार्ता कर लोग एक-दूसरे से अपने नेता के आने की सूचना मांग रहे है।

06:27 PM, 24-Apr-2024

जनसभा स्थल पर पहुंच रहे कार्यकर्ता
काशी में गृह मंत्री के स्वागत के खास इंतजाम किए गए हैं। जनसभा को लेकर मोतीझील मैदान में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। बता दें कि जनसभा में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जुड़े पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 



 

06:07 PM, 24-Apr-2024

गृहमंत्री का पल-पल हो रहा इंतजार
एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर गृहमंत्री के आगमन के पूर्व मछली शहर सांसद बीपी सरोज, विधायक अवधेश सिंह व विधायक सुशील सिंह व बबलू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद हैं। गृहमंत्री के इंतजार में कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिख रहा है।

06:03 PM, 24-Apr-2024

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर गिलट बाजार तिराहे पर ज्वाइन कमिश्नर डॉ. के. एजिलर्सन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

05:47 PM, 24-Apr-2024

Amit Shah Varanasi: वाराणसी में अमित शाह ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दी पीएम के प्रचंड जीत की जिम्मेदारी

गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत को कार्यकर्ता तैयार
गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर तीन स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रथम स्वागत प्वाइंट पर मछली शहर के सांसद बीपी सरोज व पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल- नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत के लिए मौजूद हैं। वही दूसरे प्वाइंट पर कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडे व तीसरे प्वाइंट पर मंत्री अनिल राजभर मौजूद हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें