फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lok Sabha Election Voting Live: आठ सीटों पर मतदान पूर्ण, कुल 57.71 प्रतिशत हुई वोटिंग; सहारपुर सबसे आगे

Fri, 19 Apr 2024 08:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Uttar Pradesh Loksabha Chunav Charan 1 Voting Live: यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी है। आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
यूपी लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:32 PM, 19-Apr-2024

आठ सीटों पर 57.71 प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर कुल 57.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरादाबाद में  57.83%, बिजनौर में 54.68%, कैराना में 59.11%, नगीना में 58.85%, मुजफ्फरनगर में  54.91%, सहारनपुर में 63.29%, रामपुर में 52.42% और पीलीभीत में 60.23% मतदान हुआ है।
 

06:48 PM, 19-Apr-2024

मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा और एसएसपी के बीच बहस
मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में अंसार इंटर कॉलेज के बाहर गाड़ी रोकने को लेकर सपा प्रत्याशी रुचि वीरा और एसएसपी हेमराज मीना के बीच बहस हो गई। पुलिस कर्मियों ने रुचि वीरा की गाड़ी मतदान केंद्र के सामने से हटाने को कहा तो वह गाड़ी से उतर गईं और पुलिस कर्मियों से बहस करने लगी। इसी दौरान एसएसपी हेमराज मीना और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी वहां पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रुचि वीरा और एसएसपी के बीच बहस होती दिख रही है। इसके अलावा गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी और सपा प्रत्याशी रुचि वीरा बनातुल कुरैश गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर भी बहस हुई है।

06:26 PM, 19-Apr-2024

सपा नेता शेर सिंह राणा को पुलिस ने लिया हिरासत में
शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव मनठ मे सपा नेता शेर सिंह राणा को पुलिस ने हिरासत मे लिया। आरोप है मतदान केंद्र से 50 गज की दूरी पर जुम्मा व वसंत दोनों भाइयों के घेर में सपा का चुनावी बस्ता लगा हुआ था, जिसमें 30-40 ग्रामीण भी मौजूद थे। अज्ञात शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी के पश्चात नियम बताते हुए बस्ता हटाने को कहा, जिस पर थोड़ी बहुत नोकझौंक के बाद सपा नेता शेर सिंह राणा को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
06:21 PM, 19-Apr-2024

आठ सीटों पर मतदान संपन्न
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न हो गए। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक चले। हालांकि फिलहाल जिस बूथ पर मतदाना लाइनों में खड़े हैं वहां वोटिंग जारी है। 

06:00 PM, 19-Apr-2024
ऐसे बढ़ा मतदान का ग्राफ - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में पांच बजे तक हुए 57.54 प्रतिशत मतदान
प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान हुए। तीन बजे तक यह आंकड़ा 47.44 प्रतिशत था।
 

विज्ञापन
05:30 PM, 19-Apr-2024

सपा ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद के कांठ में बूथ संख्या 237 पर बीजेपी नेता और बूथ एजेंट फर्जी वोट डलवा रहे हैं, प्रशासन के सामने बूथ कैप्चरिंग का प्रयास हो रहा है।

05:26 PM, 19-Apr-2024

रामपुर और मुराबाद में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत
रामपुर में पांच बजे तक 52.42 और मुरादाबाद में 58.06 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

05:23 PM, 19-Apr-2024

जनपद पीलीभीत का पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत - 58.95
बरखेड़ा - 63.75
पुरनपुर - 60.78
बीसलपुर - 56.7
बहेड़ी - 60.65
कुल प्रतिशत -60.1

05:13 PM, 19-Apr-2024

सपा ने फिर की शिकायत
सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर लोकसभा के मिलक के ग्राम फकीरगंज में बूथ संख्या 66 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा जबरन सपा समर्थकों से भाजपा को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में बूथ संख्या 26 पर भी प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने की शिकायत की है। 

04:43 PM, 19-Apr-2024

सपा सांसद एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर दरोगा ने किया दुर्व्यवहार
मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर एक दरोगा ने उनके कंप्यूटर को खंगाला और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले से खफा सांसद ने कहा कि वे दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत चुनाव आयुक्त, लोक सभा की विशेषाधिकार समिति और पुलिस अधिकारियों से करेंगे।

सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे उनके कार्यालय में एक दरोगा और सिपाही आए। दोनों ने उनके कार्यालय के कंप्यूटर से छेड़छाड़ करना शुरू किया। कर्मचारियों ने टोका तो हड़काने लगा कि यहां चुनाव की पर्ची बनाई जा रही है।

03:57 PM, 19-Apr-2024

जयंत ने विपक्ष पर बोला हमला
बागपत में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर कहा, "वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?... वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं... उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर एनडीए एक स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही है... पहले से यह कहना कि ईवीएम खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं..."

03:53 PM, 19-Apr-2024

सपा ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
मुरादाबाद लोकसभा के मुरादाबाद ग्रामीण के बूथ संख्या 360 पर समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यहां बीजेपी कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करा रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से संयान लेने की बात कही है।

03:39 PM, 19-Apr-2024

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.44 फीसदी वोटिंग

बिजनौर सीट पर 45.70 फीसदी
कैराना सीट पर 48.92 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 46.28 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 45.18 प्रतिशत
नगीना सीट पर 48.15 फीसदी 
पीलीभीत सीट पर 49.06 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 42.77 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 53.31 फीसदी वोटिंग

03:30 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद में 46.28 और रामपुर में 42.77 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 46.28 फीसदी मतदान हुआ है। रामपुर सीट पर तीन बजे तक 42.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

03:29 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: नगीना सीट पर तीन बजे तक 48.15% मतदान

नगीना लोकसभा सीट पर 3:00 तक 48.15% मतदान हुआ है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 53.31% मतदान हुआ।

03:29 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: पीलीभीत में दोपहर तीन बजे तक 48.90 प्रतिशत मतदान 

पीलीभीत -47.55
बरखेड़ा - 51.88
पुरनपुर - 49.78
बीसलपुर - 46.04
बहेड़ी - 49.55
कुल प्रतिशत -48.90

02:56 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: रामपुर में सपा प्रत्याशी की पुलिस से तीखी बहस

टांडा में बीमार और विकलांग लोगों को लेकर आ रहे ई-रिक्शे को सीज करने पर सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने पुलिस पर मतदाता को प्रताड़ित करने और मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए आब्जर्वर से शिकायत की है।

02:54 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: जुमे की नमाज के बाद कतार में लगे मतदाता

पीलीभीत के बहेड़ी में जुमे की नमाज के बाद एमजीएम इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। तेज धूप होने के बावजूद मतदाता मतदान करने के लिए कतार में खड़े रहे।

02:52 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: ग्रामीणों ने किया मतदान से इनकार तो टूट गई दीवार

पीलीभीत की ऑफिसर कॉलोनी में दीवार उठाकर बंद किए गए गांव बक्सरपुर जाने वाला रास्ता आखिरकार खुल गया। ग्रामीणों ने रास्ता बंद होने को लेकर मतदान न करने की बात कही थी। प्रशासन के समझाने पर भी जब मतदाता नहीं माने तो, प्रशासन ने दीवार गिरवा कर ग्रामीणों को मना लिया।

02:40 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: सपा ने सहारनपुर में मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर लोकसभा के सहारनपुर नगर के बूथ संख्या 51, 52, 53 पर भाजपा के लोग मतदाताओं को धमका कर मतदान प्रभावित कर रहे हैं। सहारनपुर लोकसभा के देवबंद के ऊंचा गांव में बूथ संख्या 364, 365 पर प्रधान और पुलिस द्वारा फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इसके अलावा, रामपुर लोकसभा के ग्राम अजीतपुर के बूथ संख्या 268, 269, 270 पर प्रशासन द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है, पुलिस परेशान कर रही है। मुरादाबाद लोकसभा के बढ़ापुर में बूथ संख्या 235 पर एक पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित किया जा रहा है। इसके अलावा, सपा ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद लोकसभा के कांठ में बूथ संख्या 10 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।
 

02:33 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार

सहारनपुर लोकसभा के बिहारीगढ़ क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य गांव बारूगढ़ में 2:30 बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका है l मतदाताओं में वोट डालने के लिए बहुत उत्साह नजर आ रहा है l मतदाताओं की लंबी कतारे लगी हैं l

02:32 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: सरधना विधानसभा क्षेत्र में 1:00 तक 33.12 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सरधना विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। हालांकि तेज गर्मी के चलते अभी मतदाता ज्यादा उत्साह नहीं दिखा पा रहे हैं। इसके बावजूद सरधना विधानसभा क्षेत्र में 1:00 तक 33.12 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। वहीं लोगों को मतदान के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। ठाकुर चौबीसी क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े पर बंद किए हैं। एक तरह से चौबीसी क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मतदान केन्द्रों व गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन किसी भी लापरवाही अराजकता से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं कमिश्नर से लेकर डीएम एसपी लगातार ठाकुर चौबीसी क्षेत्र का दौरा कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

02:31 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: कैराना में सपा विधायक नाहिद हसन ने वोट डाला

02:22 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति के साथ डाला वोट

रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति नीरज के साथ  बिलसंडा में मतदान किया। बीते लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए उनको नागरिता मिली है। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगता पीलीभीत अभी विकास से पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की है।

02:20 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: यूपी में ऐसे बढ़ी मतदान की रफ्तार

02:19 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट

पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 38.49 फीसदी मतदान हो चुका था। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लग गईं। बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। लोकतंत्र के महापर्व में जनता के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की। 

01:44 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सपा ने मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप

सपा ने एक्स पर मुरादाबाद लोकसभा के ठाकुरद्वारा में बूथ संख्या 381, 382, 383 पर विशेष धर्म के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा। उधर, इसका जवाब देते हुए डीएम मुरादाबाद के हैंडल से बताया गया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी 26 ठाकुरद्वारा के मुताबिक बूथ संख्या 381, 382, 383 पर कोई असामाजिक तत्व उपस्थित नहीं है। मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया चल रही है।

01:43 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: पीलीभीत में दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत 

पीलीभीत -37.98
बरखेड़ा -38.95
पुरनपुर -40.23
बीसलपुर -35.5
बहेड़ी - 39.72
कुल प्रतिशत -38.49

01:39 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: हस्तिनापुर में मुस्लिम बूथों पर लगी भीड़

हस्तिनापुर विधान सभा में 1.30 बजे तक 25 से 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुस्लिम बूथों पर भीड़ लगी है। हिंदू बूथों पर मतदान काफी कम हो रहा है। हिंदू मतदाताओं में उत्साह नहीं दिख रहा है।

01:33 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 36.96 फीसदी वोटिंग

बिजनौर सीट पर 36.08 फीसदी
कैराना सीट पर 37.92 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 35.25 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 34.51 प्रतिशत
नगीना सीट पर 38.28 फीसदी 
पीलीभीत सीट पर 38.51 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 32.86 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 42.32 फीसदी वोटिंग

01:26 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: सपा विधायक ने किया मतदान

सपा विधायक मनोज पारस ने नगीना के हिन्दू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपने परिवार संग मतदान किया।

01:23 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: बिजनौर लोकसभा के दो गांवों में चुनाव का बहिष्कार, मानने में जुटे अधिकारी

बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बेला और रामसाहए वाला में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। बिजनौर के दोनों गांव गंगा के दूसरी ओर हैं। कहना है कि उनके गांव तक अभी तक विकास नहीं पहुंचा है, इस चलते उन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया है। फिलहाल गांव में तहसीलदार पहुंच रहे हैं, जो कि लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।

01:22 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: अधिकारियों ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने  प्रथम चरण के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सेंट्रल कमांड सेन्टर/कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वेबकास्टिंग के द्वारा की जा रहीं निगरानी का अवलोकन किया। वहीं, यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। 
 

01:19 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: इकरा हसन बोलीं- जनता बदलाव चाहती है

कैराना से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का 400 का नारा हवा हवाई साबित होगा। यहां पर स्थानीय समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। जनता में एक चुप्पी है। जो बदलाव की ओर इशारा कर रही है। कुछ स्थानों पर ईवीएम देर से शुरू हुई है। उनकी शिकायत की गई है।
 

01:16 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सपा विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

पीलीभीत के बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रिछा के प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान की अपील की।

01:03 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: 'भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्ज़ा किया जा रहा है'

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि कैराना लोकसभा में थाना भवन के ग्राम मसावी के बूथ संख्या 172 पर लगभग 1500 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। सहारनपुर लोकसभा के सहारनपुर नगर में बूथ संख्या 270 पर धीमी गति से मतदान चल रहा है। बूथ के मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण प्रशासन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है।

सपा ने आरोप लगाया कि सहारनपुर लोकसभा के जे.वी. इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 58, 62 और 73 पर प्रशासन पर्ची चेक करके भी सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहा है। साथ ही विकलांग/ दिव्यांग व्यक्ति के साथ किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 52 पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्ज़ा किया जा रहा है, सपा के वोटरों को भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान मतदान की मांग की है।

01:00 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: 'कैराना लोकसभा सीट पर जीतेगा गठबंधन प्रत्याशी'

शामली के जलालाबाद में राष्ट्रीय लोकदल विधायक अशरफ अली खान ने अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। विधायक ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहा है।

12:56 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: अतिसंवेदनशील नाईनाग्ला में 11 बजे तक 40 प्रतिशत वोट पड़े

शामली के चौसाना के नाई नांगला नवीन में सुबह ग्यारह बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में आता है। जहां एहतियातान पैरामिलिट्री को सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है। नाई नांगला नवीन में बूथ संख्या 103 में 255 और 104 पर 290 वोट पड़ी। जो कुल 40 प्रतिशत बना है। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
 

12:51 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भड़के सपा प्रत्याशी मौलाना नदवी

रामपुर के रजा डिग्री कॉलेज में सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भड़क गए। उन्होंने कहा कि एक दर्जन से ज्यादा पुलिस की शिकायतें मिली हैं, वोट ना डालने देना लोकतंत्र का कत्ल होगा। इस तरह तो इलेक्शन कमीशन से जनता का विश्वास उठ जाएगा।
 

12:47 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: बीसलपुर में सपा के एजेंट को पीटने का आरोप 

पीलीभीत में बीसलपुर के गांव वेदखेड़ा के मतदान केंद्र पर सपा के अभिकर्ता और उसके पिता, भाई को डंडे से पीटने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मतदान केंद्र पर करीब आधा घंटे तक मतदान कार्य बाधित रहा। पुलिस ने अभिकर्ता और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।

12:34 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने किया मतदान

कैराना लोकसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इकरा हसन मतदान करने पहुंचीं। बता दें कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा की इकरा हसन, बसपा के श्रीपाल राणा के बीच है। हालांकि 11 अन्य प्रत्याशी भी प्रमुख दलों का गणित बिगाड़ सकते हैं। मतदान के लिए शामली और सहारनपुर जिले की पांच विस सीटों के लिए 893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 1750 बूथ हैं। शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए हैं।

12:28 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: बुजुर्ग बोलीं- मेरा वोट मेरी ताकत

बिजनौर के स्वाहेड़ी खुर्द में नेत्रहीन डॉक्टर सुखबीर सिंह (80) अपने बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे। मंडावली सैदू में 70 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग भी व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचीं। बुजुर्ग ने कहा कि मेरा वोट मेरी ताकत।

12:25 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: पहले मतदान, फिर इबादत

नगर पंचायत न्यूरिया के वार्ड  नंबर 4 की महिला सभासद सहित आधा दर्जन लोग चौराहे के कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय में मतदान करने के बाद उमरा करने के लिए (मक्का मदीना) के लिए रवाना हुए।

12:22 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: राज्यमंत्री संजय गंगवार ने डाला वोट

राज्यमंत्री संजय गंगवार ने पीलीभीत के राम लुभाई महिला डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

12:08 PM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: यूपी में ऐसे बढ़ी मतदान की रफ्तार

12:00 PM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: मुजफ्फरनगर में 11 बजे तक कुल 23.2 प्रतिशत मतदान

बुढ़ाना 19.8 %
चरथावल 23.62%
मुजफ्फरनगर  22.76%
खतौली 24.75 %       
सरधना  22.67%
कुल 22.62% 
--------
पुरकाजी 24.1 %
मीरापुर 24.32%

 

11:57 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया

कोतवाली देहात पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत की है। अमर उजाला से खास बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जोगीरामपुरी में भी मशीन खराब हुई है। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सत्तर प्रतिशत वोटों के साथ आजाद समाज पार्टी विजयी होगी।

11:55 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: कैराना में 25.89 प्रतिशत मतदान

कैराना लोकसभा सीट पर 11:00 बजे तक कैराना में मतदान 25.89 प्रतिशत हुआ। मेरठ के परीक्षितगढ़ ब्लॉक में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। यहां 11:00 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 29.10% मतदान हुआ। नगीना लोकसभा में 11 बजे तक कुल मतदान 26.93 प्रतिशत रहा। बिजनौर लोकसभा में 11 बजे तक कुल मतदान 25.54 प्रतिशत रहा। 11:00 बजे तक सरधना विधानसभा में 22.67 प्रतिशत और हस्तिनापुर विधानसभा में 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

11:49 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: शामली के चौसाना में मतदान करने से रोकने की शिकायत करने पर दौड़ी पुलिस

शामली के चौसाना थाना इलाके के गढ़ी हसनपुर के मतदान केंद्र संख्या 92 और 93 पर मतदान करने से रोकने की जानकारी पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। गढ़ी हसनपुर के बूथ संख्या पर 92 एवं 93 पर ग्रामीणों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मतदान करने से रोकने की शिकायत की। जिला निर्वाचन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जानकारी ली। इस दौरान सब सामान्य रहा। 

11:38 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 25.20 फीसदी वोटिंग

बिजनौर सीट पर 25.50 फीसदी
कैराना सीट पर 25.89 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 23.35 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 22.62 प्रतिशत
नगीना सीट पर 26.89 फीसदी 
पीलीभीत सीट पर 26.94 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 20.71 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 29.84 फीसदी वोटिंग
 

11:33 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाईयों और पुलिस कर्मियों में कहासुनी

सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर कला में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगा है। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने फतेहपुर थाने में तैनात एक दरोगा और उसके दो साथी पुलिस कर्मियों पर बस्ते पर लगे भाजपा के झंडे उतार कर नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई। मामला बिगड़ता देख फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि झंडा नाली में फेंकने का आरोप गलत है। मौके पर ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया था।

11:27 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत का 11 बजे का मतदान प्रतिशत

पीलीभीत -26.95 फीसदी
बरखेड़ा -27.16 प्रतिशत
पुरनपुर -29.15 फीसदी
बीसलपुर -24.35 प्रतिशत
बहेड़ी - 26.67 फीसदी
कुल प्रतिशत -26.88 प्रतिशत

11:23 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: मतदान का बहिष्कार

रामपुर के पटवाई थाना इलाके के निस्बा गांव में सुबह से वोटिंग बंद है। गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। पूरे गांव की सड़क खराब पड़ी हुई है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। इस कारण कोई यहां अपनी बरात लाना नहीं चाहता। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले सड़क पर बात होगी। इसके बाद वोट दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। मतदान केंद्र में तैनात अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ ग्राम प्रधान पति और प्रधान का ही वोट पड़ा है। बाकी किसी ने कोई वोट नहीं डाला है।
 

11:11 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live: भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने ग्राम खैरुल्लापुर में बूथ नंबर 279 पर अपना वोट डाला।

11:08 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: चन्द्र शेखर आजाद ने की शिकायत

आसपा के अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद मतदान केन्द्रों पर छोटी पर्चियों से मतदान न करने की शिकायत पर खालसा इंटर कॉलेज के बूथों पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अधिकारी को  फोन पर शिकायत दर्ज कराते हुए पर्चियां से मतदान ईवीएम के लेट शुरू होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जनता का रुझान 70 फीसदी अपने पक्ष में होना बताते हुए नगीना लोकसभा सीट पर बदलाव की बात कही।

11:00 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: मुजफ्फरनगर में मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित

मुजफ्फरनगर जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 6 पर ईवीएम खराब होने पर मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ है। वहीं, सहारनपुर के नकुड़ में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी मतदान केंद्र पर पहुंचे और यहां बाहर खड़े कार्यकर्ताओं से बात की। 

10:59 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: धीमी गति से मतदान कराने का एजेंट का आरोप

पीलीभीत के जहानाबाद मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल सन्नाटा पसरा है। कलीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बूथ संख्या 38 पर धीमी गति से मतदान कराने का एजेंट ने आरोप लगाया है। अपना नंबर आने के लिए मतदाता कतार में खड़े हैं। 

10:57 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: पुरैना में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

पीलीभीत के बीसलपुर में गांव पुरैना के मतदान केंद्र पर ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार के चलते अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि वह गांव में जा रहे हैं ग्रामीणों को समझ कर वोट डलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने अपने गांव के सामने देवहा नदी पर पुल न बनवाए जाने से नाराज होकर मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर रखी है।

10:56 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: 'वोटर लिस्ट में कई मुस्लिम मतदाताओं का नाम नहीं'

रामपुर लोकसभा में बूथ संख्या 129 पर वोटर लिस्ट में कई मुस्लिम मतदाताओं का नाम नहीं है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान की मांग की है।

10:46 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: मंगदपुर में मतदान का बहिष्कार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में छुट्टा जानवरों और बाघ की घटनाओं से परेशान लोग मतदान करने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचे। प्राइमरी विद्यालय मंगदपुर में बने मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से 10:00 बजे तक बूथ नंबर 219 पर केवल नौ वोट पड़े। सूचना पर पहुंचे अफसर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

10:41 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: 'भाजपा यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी'

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद के विल्सोनिया इंटर कॉलेज में पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी। यूपी में पहले चरण सभी आठ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे।

10:39 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: कैराना लोकसभा सीट पर कुल 14.94 प्रतिशत मतदान

नकुड़                16.18
गंगोह                13.71

10:39 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 14.27

विधानसभा               मतदान 
बेहट                        16.42       
सहारनपुर नगर         9.80
सहारनपुर देहात       14.99
देवबंद                    13.83
रामपुर मनिहारान      16.32
 

10:33 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: दो प्रत्याशियों के एजेंट के बीच नोकझोंक

कैराना विधानसभा के गांव शामगढ़ी में फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों प्रत्याशियों के एजेंट में नोकझोंक हुई। पुलिस दोनों को थाने ले गई है। 

10:31 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: शामली के इस गांव में मतदान का बहिष्कार

शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अब तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 में ग्रामीणों ने भाजपा के पक्ष में 95 प्रतिशत मतदान किया था, जिसके चलते ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमों को पांच साल बीत गए लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बनने के बाद किसी ने भी उनती सुध नहीं है। इसी वजह से वे मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। बताया गया कि इस गांव में कुल 1873 वोट है।
 

10:27 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: दुल्हन सपना ने किया मतदान

पीलीभीत के बहेड़ी में बूथ संख्या 23 पर दुल्हन सपना ने मतदान किया। इनके पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद ससुराल जाने से पहले सपना सीधे मतदान केंद्र पहुंचीं और अपनी जिम्मेदारी निभाई।

10:26 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: नगीना लोकसभा में कुल 13.91 प्रतिशत मतदान

नगीना                15.91
नूरपुर                14.31
नहटोर                13.63
नजीबाबाद         11.81
धामपुर                13.90

10:25 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election; बिजनौर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 12.37

विधानसभा        मतदान 
मीरापुर              12.98       
पुरकाजी।           11.20
हस्तिनापुर           11.90
बिजनौर।             11.50
चांदपुर।               14.50

10:21 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: रामपुर शहर में धीमा, देहात में मतदान प्रतिशत ज्यादा

रामपुर सीट पर अब तक ग्रामीण इलाके से शहर में मतदान काफी कम हुआ है। देहात में मतदान प्रतिशत अच्छा हुआ है। रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक सबसे कम 7.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। मिलक विधानसभा क्षेत्र में 12.71 प्रतिशत,  जबकि स्वार विधानसभा क्षेत्र में 12.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में 11.02 प्रतिशत, बिलासपुर में 10.50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। उधर, मुरादाबाद में 11:69 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

10:18 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: सपा ने लगाया आरोप

कैराना लोकसभा क्षेत्र के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से मतदान चल रहा है। प्रशासन जबरन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान की मांग की है।

10:02 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: मतदान केंद्र पर अंदर जाने को लेकर भाजपाइयों की हुई नोकझोंक

पीलीभीत में मतदान केंद्र पर अंदर जाने से रोकने पर भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक हो गई। काफी देर के बाद मामला शांत हुआ। शहर के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां पुलिस कर्मियों ने उनको जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मामले की शिकायत डीएम से की। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को अंदर जाने दिया गया।

10:01 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: जनपद पीलीभीत का 9 बजे का मतदान प्रतिशत।

पीलीभीत -13.08 फीसदी
बरखेड़ा -14.15 प्रतिशत
पुरनपुर -15.36 फीसदी
बीसलपुर -12.47 प्रतिशत
बहेड़ी - 11.74 फीसदी
कुल प्रतिशत - 13.36 प्रतिशत

09:59 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: शामली के बूथ नंबर 68 पर करीब तीन घंटे में मात्र 35 वोट ही पड़े

शामली के झिंझाना में बूथ नंबर 65 पर ईवीएम लगभग 15 मिनट बंद रही। जिस कारण मतदान नहीं हो सका। बाद में टेक्नीशियन ने मशीन को ठीक किया। तब जाकर मतदान शुरू हुआ। बूथ नंबर 68 पर करीब तीन घंटे में मात्र 35 वोट ही पड़े। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह बिल्कुल नहीं है। बूथ पूरी तरह खाली है। झिंझाना में कस्बे के कन्या जूनियर हाई स्कूल में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात फोर्स को चाय-नाश्ता, खाना कुछ भी उपलब्ध नहीं हुआ। रात से उन्होंने कोई भोजन नाश्ता नहीं किया है। वह भूखे ही ड्यूटी पर तैनात है।

09:38 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: उत्तर प्रदेश में 12.22 फीसदी वोटिंग

बिजनौर सीट पर 12.37 फीसदी
कैराना सीट पर 12.45 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 10.89 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 11.31 प्रतिशत
नगीना सीट पर 13.91 फीसदी 
पीलीभीत सीट पर 13.36 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 10.66 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 16.49 फीसदी वोटिंग
 

09:34 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: सहारनपुर में 11 फीसदी मतदान

सहारनपुर लोकसभा में सुबह 9:00 बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, मुजफ्फरनगर में सुबह नौ बजे तक 12.1 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09:33 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: भाजपा प्रत्याशी के गंभीर आरोप

पीलीभीत में जीजीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर न जाने देने का आरोप लगाया है।

09:30 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: भाजपा नेता नकवी ने पत्नी के साथ किया मतदान

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने रामपुर के शंकरपुर दनियापुर में मतदान किया।

09:19 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: अब तक नहीं पड़ा एक भी वोट

मुजफ्फरनगर में बेहड़ा-टंढ़ेडा मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। इसको लेकर अभी तक सुबह से इस केंद्र पर मतदान भी नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर ही रात गुजारी है। गांव टंढ़ेड़ा के लोग लंबे समय से गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे है। सड़क निर्माण नहीं हो से बृहस्पतिवार को ग्रामीण गांव में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर अनशन पर बैठ गए। देर शाम नायब तहसीलदार विपिन कुमार व ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।इसके बाद पूरी रात ग्रामीण अनशन पर ही बैठे रहे। वहीं, जिले भर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, लेकिन टंढ़ेड़ा में अनशन वाले केंद्र पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। 

09:11 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र सिंह मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है।
 

09:04 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जिले में शांतिपूर्वक जारी

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बिजनौर लोकसभा क्षेत्र एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से जारी है। पोलिंग बूथों पर भी मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। आदर्श पोलिंग बूथों को गुब्बारों से और कालीन बिछाकर सजाया गया है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिसमें युवा मतदाता वोट डालने के बाद सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। किसान भी खेती कार्य से पहले वोट डालने में रुचि ले रहे हैं। पोलिंग बूथ सरधनी, मुबारकपुर तालन, कम्भौर, चाहशीरी बी, डीएवी इंटर कॉलेज जीजीआईसी, जीआईसी आदि पोलिंग वोटो पर मतदाता उत्साह के साथ वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। नगीना लोकसभा के क्षेत्र के बूथों पर भी सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हैं।

09:01 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: लोगों में सुबह से ही उत्साह का माहौल

मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में सुबह से ही उत्साह का माहौल है। लोगों ने बूथों पर पहुंचकर मतदान शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में मतदाताओं की कतार लगी है। मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, चरथावल, सदर, खतौली और मेरठ की सरधना सीट है। लोकसभा क्षेत्र में 1698 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 18 लाख 16284 मतदाता हैं।

08:57 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: रामपुर डीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण

रामपुर के जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। 


 

08:49 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: रामपुर के चमरौआ में एक घंटा वोटिंग नहीं 

रामपुर के चमरौआ में गांव नगंला गणेश में मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मतदान ठप रहा। इसके अलावा बूथ संख्या 126 में 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। दोनों जगहों पर मशीनों को बदलकर मतदान सुचारू करवाया गया।

08:46 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: विधायक ने पति के साथ किया मतदान

बिजनौर में विधायक रूचि चौधरी और उनके पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने मतदान किया।

08:45 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सपा उम्मीदवार ने डाला वोट

मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने मतदान किया।

08:39 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: बुजुर्ग, युवा व महिलाओं में उत्साह

बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। पीलीभीत के 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनकी पत्नी चलने में असमर्थ हैं। इसीलिए वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए।

08:35 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों पर लंबी लाइन

मेरठ के हस्तिनापुर में मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों पर लंबी लाइन लगी है। 

08:32 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मतदान के बीच पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज पहुंचे सपा उम्मीदवार ने कहा कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को रात में उठा लिया। पुलिस ने उनसे कहा कि तुम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हो। पोलिंग बूथों की तरफ नहीं जाओगे। भाजपा का विरोध नहीं करोगे।

08:23 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेरठ के बहसूमा में सभी बूथों पर मतदान जारी है। वहीं, प्रशासन ने बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मवाना में सुबह के समय लोग कम ही वोट डालने के लिए निकले हैं। पिंक बूथ खाली पड़ा हुआ है।

08:20 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: मशीन में खराबी से आधा घंटा देरी से शुरू हुआ मतदान

पीलीभीत के बीसलपुर के मनकापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम के चालू न होने से आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा बीसलपुर के ही परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ईवीएम के खराब होने से  पौन घंटे मतदान बाधित रहा।

08:19 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह

पीलीभीत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है। 

08:17 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: नगीना में लोगों में खासा उत्साह

मतदान को लेकर बिजनौर के नगीना में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7:00 से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है। हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार लगी है।

08:08 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: मुरादाबाद में 42 मिनट रुका रहा मतदान 

मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र के छह बूथों में से पांच पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। बूथ संख्या 166 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर माइक्रो ऑब्जर्वर भानु प्रताप सिंह ने दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराई। मॉकपोल की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित बूथ पर 7:42 बजे मतदान शुरू हो सका।

 

08:05 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा और उनके भाई राहुल ने सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला।

08:04 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: सपा प्रत्याशी ने किया मतदान

रामपुर में अपने पैतृक गांव रजानगर के बूथ पर वोट डालने के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाते सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्ला।

08:02 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: एसएपी ने लिया जायजा



एसएसपी रामपुर राजेश द्विवेदी ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया।

08:02 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: रामपुर के हामिद इंटर कॉलेज में शुरू नहीं हो पाई वोटिंग

रामपुर के बूथ संख्या 86 पर वोटिंग शुरू नहीं हुई। आधा घंटे के करीब मतदान प्रभावित रहा। मोहल्ला झंडा स्थित हामिद इंटर कॉलेज में मतदान प्रभावित होने के बाद डीएम और एसएसपी पहुंचे।

07:58 AM, 19-Apr-2024

मुरादाबाद में 42 मिनट रुका रहा मतदान 

मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र के छह बूथों में से पांच पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। बूथ संख्या 166 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर माइक्रो ऑब्जर्वर भानु प्रताप सिंह ने दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराई। मॉकपोल की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित बूथ पर 7:42 बजे मतदान शुरू हो सका।

07:49 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: 'मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा'

पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद का कहना है कि आज यहां मतदान का दिन है और प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
 

07:44 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें।

07:39 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Live Updates: एमएलसी ने डाला वोट

मुरादाबाद में बुद्धि विहार आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में वोट देकर बाहर आते एमएलसी जयपाल सिंह।

07:31 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election: हार्ट ऑपरेशन से पहले किया मतदान

शामली जिले में बाबरी निवासी अमित अग्रवाल ने हार्ट के ऑपरेशन से पहले मतदान किया। आज उनका मेरठ में ऑपरेशन होगा।

07:29 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024:17.31 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाता पोलिंग बूथों पर जुटने शुरू हो गए थे। रामपुर जिले के 17.31 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक बनाए गए 1071 मतदान केंद्रों (1789 बूथ) पर वोट डाले जाएंगे। बृहस्पतिवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं थी।

07:25 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: मतदान केंद्र पर लगी कतार

सहारनपुर में छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज में सुबह 7:00 निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी है।

07:24 AM, 19-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024: शाम छह बजे तक होगा मतदान

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। बूथ संख्या 242 सोनकपुर स्टेडियम में अभी तक 17 वोट पड़े हैं। लोकसभा क्षेत्र में बीस लाख 56 हजार मतदाता मतदान कर अपना सांसद चुनेंगे। इस बार 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए 1728 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। आयोग ने मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


मुरादाबाद में सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाता
 

07:23 AM, 19-Apr-2024

शिकायतों का निस्तारण करते अधिकारी और कर्मचारी

सहारनपुर में कंट्रोल रूम में शिकायतों का निस्तारण करते अधिकारी और कर्मचारी।

07:19 AM, 19-Apr-2024

डीएम ने डाला वोट

पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह ने रामलुभाई साहनी महिला डिग्री कालेज के बूथ पर सुबह 7.05 बजे मतदान किया। 

07:18 AM, 19-Apr-2024

बिजनौर में मतदान केंद्रों पर लगी लाइन

07:18 AM, 19-Apr-2024

मतदाताओं की लगी लाइन

पीलीभीत जिले के अमरिया के बूथ नंबर 58 पर मतदाताओं की लाइन लगी है। 

07:15 AM, 19-Apr-2024

समय से पहले ही मतदान के लिए आए मतदाता

रामपुर के शाहबाद केंद्र पर समय से पहले ही मतदाता आए गए। मतदाता बूथों के बाहर लाइन में खड़े हो गए। मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी है।

07:13 AM, 19-Apr-2024

मतदान केंद्र पर मतदाता

पीलीभीत शहर के प्राथमिक विद्यालय ताखान मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता

07:12 AM, 19-Apr-2024

पीलीभीत में 18.31 लाख मतदाता करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लोकतंत्र के महापर्व में वोट रूपी आहुति डालने का शुभ दिन आ गया है। शुक्रवार को पीलीभीत जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, शाम छह बजे तक मतदान होगा। पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए जिले की चार और बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। सभी मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

07:09 AM, 19-Apr-2024

पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश

शामली के बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में अधिकारी ने पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।



 

07:04 AM, 19-Apr-2024

शांति भंग की आशंका में 24,15,559 लोगों को पाबंद करने के नोटिस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सघन जांच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1853 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 17 अप्रैल तक अपराधिक व्यक्तियों के 487 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए। 4280 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराए गए। शांति भंग की आशंका में 24,15,559 लोगों को पाबंद करने के नोटिस भेजे गए हैं।

07:02 AM, 19-Apr-2024

लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन पर 2100 से ज्यादा एफआईआर

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 1,04,84,435 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। इसमें सार्वजनिक स्थानों से 63,50,390 तथा निजी स्थानों से 41,34,045 प्रचार-प्रसार सामग्री उतारी गईं। अब तक वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 1262 मामलों में और लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 2191 मामलों में कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार निजी स्थानों में से वालराइटिंग के 5,47,431, पोस्टर के 18,90,212 बैनर के 10,09,664 एवं अन्य 6,86,738 मामलों में कार्यवाही की गयी। बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग एवं अन्य मामलों में 70 एफआईआर दर्ज, 06 एनसीआर सहित कुल 76 मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

06:59 AM, 19-Apr-2024

शिकायतों का निस्तारण

पहले चरण के चुनाव में कुल शिकायतें - 448
इसमें से सही पाई गईं - 264
गलत पाई गईं - 184
शिकायतों के निस्तारण का औसत समय - 41 मिनट
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय -100 मिनट
 

06:59 AM, 19-Apr-2024

इतनी होंगी ईवीएम और कर्मचारी

18662 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट
18734 बैलेट यूनिट
19603 वीवी पैट
111 आदर्श पोलिंग बूथ
45 महिला प्रबंधित पोलिंग बूथ
36 युवा कर्मी पोलिंग बूथ
32 दिव्यागों द्वारा प्रबंधित पोलिंग बूथ
 

06:57 AM, 19-Apr-2024

मतदान की अचूक निगरानी

8 सामान्य प्रेक्षक
5 पुलिस प्रेक्षक
10 व्यय प्रेक्षक
1272 सेक्टर मजिस्ट्रेट
150 जोनल मजिस्ट्रेट
103 स्टैटिक मजिस्ट्रेट
1861 माइक्रो आब्जर्वर
65380 मतदान कर्मचारी

06:54 AM, 19-Apr-2024

आधे घंटे में बदल जाएगी खराब ईवीएम

मतदान अवधि के दौरान बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर मौजूद रहेंगे। वे मतदाताओं की मदद करेंगे। मतदान प्रतिशत की जानकारी प्रत्येक दो घंटे में मीडिया को अपडेट की जाएगी। ईवीएम खराब है तो आधे घंटे से ज्यादा समय दोबारा मतदान शुरू करने में नहीं लगेगा।

06:43 AM, 19-Apr-2024

7500 से ज्यादा पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। हेलीकाप्टर की लोकेशन 18-19 अप्रैल को मुरादाबाद और एयर एंबुलेंस की लोकेशन 19 अप्रैल को बरेली में रहेगी। 50 फीसदी मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जाएगी। इसके अलावा 1510 पोलिंग बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

06:23 AM, 19-Apr-2024

80 प्रत्याशियों में से सात महिला प्रत्याशी

पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदाता मुरादाबाद और सबसे कम नगीना लोकसभा क्षेत्र में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी कैराना में 14 और सबसे कम नगीना और रामपुर में 6-6 हैं। कुल 80 प्रत्याशियों में से 7 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं कुल मतदाताओं में 7.65 करोड़ से ज्यादा पुरुष और लगभग 6.74 करोड़ महिला मतदाता हैं। 749 थर्ड जेंडर भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

06:21 AM, 19-Apr-2024

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान

गुरुवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने रिणवा ने यहां प्रदेश में पहले चरण में मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। शुक्रवार को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। शाम छह बजे लाइन में लगे सभी मतदाताओं को वोट डालने दिया जाएगा।

06:02 AM, 19-Apr-2024

UP Lok Sabha Election Voting Live: आठ सीटों पर मतदान पूर्ण, कुल 57.71 प्रतिशत हुई वोटिंग; सहारपुर सबसे आगे

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर खड़े 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने 14845 मतदान स्थलों में से 3571 पोलिंग बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। आपात स्थिति के लिए हेलीकाप्टरों और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल पर पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें