महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत पकड़ी दीक्षित के बूथ संख्या 354 पर मतदान करते हुए एक युवक वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस पकड़कर उसे भिटौली थाने में ले गई।
बलिया लोकसभा सीट पर 43.54 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 43.71 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 51.27 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 47.32 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 46.13 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 44.82 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 44.69 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 48.33 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 51.16 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 48.81 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 47.15 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 43.48 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 48.38 फीसदी वोटिंग
मऊ में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा। मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया। धूप तो नहीं थी लेकिन उमस बरकरार रही। बावजूद इसके लोगों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड को दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया।
वाराणसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भदैनी इंपीरियल पब्लिक स्कूल में बूथ संख्या 291 की ईवीएम में काफी देर से खराब चल रही है। जिससे लाइन में खड़े वोटरों को काफी दिक्कत हो रही है।
चौबेपुर निवासी सियाराम की मां दुखना देवी की मौत हो गई थी। दाह संस्कार के बाद उनके बेटे एडवोकेट सियाराम यादव मुखाग्नि देकर अपने भतीजे विकास के साथ के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र का पर्व है। देश के लिए मैंने मतदान किया।
गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कौड़ीराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरैया पर परिवार के साथ मतदान किया।
गोरखोपुर लोकसभा क्षेत्र में शहर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय गिरधरगंज के बूथ संख्या 394 पर सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने पत्नी और भतीजी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद पत्नी सुमन शुक्ला, भतीजी श्रुति शुक्ला के साथ स्याही का निशान दिखाते हुए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपने बड़े बेटे अमित कुमार निषाद और पत्नी मालती देवी के साथ जंगल सालिकराम पादरी बाजार प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कैंपियरगंज ब्लॉक क्षेत्र में उन्होंने मतदान किया।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
380 मुगलसराय 40.69 %
381 सकलडीहा 42.68 %
382 सैयदराजा 42.32%
385 अजगरा 44.20 %
386 शिवपुर 41.59%
राबर्ट्सगंज लोक सभा के चकिया विस का सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत।
383 चकिया 45.85%
यूपी सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने मतदान किया। वे अपनी पत्नी के साथ बूथ केंद्र पहुंचे थे।
कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली व पार्षद रमजान अली को पुलिस प्रशासन द्वारा नजर बंद किया गया है। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इससे साफ़ जाहिर है, बीजेपी वाराणसी में चुनाव रही है। इसी कारण प्रशासन इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं व पार्षदों को नजर बंद व परेशान कर रही है।
गाजीपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर अपने मत का प्रयोग किया।
कादीपुर पंचायत भवन पर बूथ संख्या 332 पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने परिवार के साथ मतदान किया।
एक बजे तक जनपद महराजगंज में 42.22 प्रतिशत मतदान
फरेंदा में 40.16 प्रतिशत
नौतनवा में 39.91 प्रतिशत
सिसवा में 45.26 प्रतिशत
महाराजगंज में 43.51 प्रतिशत
पनियरा में 42.04 प्रतिशत
देवरिया लोकसभा में सुबह एक बजे 39.44 प्रतिशत मतदान
तमकुहीराज 38.89
फाजिल नगर 39.03
देवरिया 39.15
पथरदेवा 41.23
रामपुर कारखाना 40.08
सलेमपुर 71 लोकसभा 1 बजे तक -37.5 प्रतिशत
भाटपार रानी 39 प्रतिशत
सलेमपुर 36.16 प्रतिशत
बेल्थरा रोड 38.68 प्रतिशत
सिकंदरपुर 39.19 प्रतिशत
बांसडीह 35.02 प्रतिशत
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 37.39 मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
गोरखपुर शहर- 32.74
गोरखपुर ग्रामीण- 37.10
सहजनवा- 39.80
कैंपियरगंज- 37.54
पिपराइच- 40.69
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 37.74 प्रतिशत मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
बांसगांव- 35.22
चौरी चौरा- 39.44
चिल्लूपार- 35.50
रुद्रपुर- 40.28
बरहज- 39.41
कुशीनगर लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 39.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र प्रतिशत
खड्ड 39
पडरौना 39.27
कुशीनगर 39.78
हाटा 40.42
रामकोला 40.14
सलेमपुर लोकसभा
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01
भाटपार रानी 13.45% 28.55% 39%
सलेमपुर 13.06% 27.36% 36.16%
बेल्थरारोड 14.08% 28.97% 38.68%
सिकंदरपुर 13.85% 28.66% 39.19%
बांसडीह 12.66% 26.45% 26.45%
कुल 13.39% 27.94% 37.5%
राबर्ट्सगंज लोक सभा में 01.00 बजे का मतदान प्रतिशत
383- चकिया -45.85
400- घोरावल -35.00
401- राबर्ट्सगंज -41.95
402- ओबरा -32.23
403- दुद्धी -37.08
जनपद सोनभद्र में 01.00 बजे तक 38.53 प्रतिशत मतदान।
कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपरिवार अपना मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व पर भारी संख्या में मतदान किए जाने की भी लोगो से अपील की।
बलिया लोकसभा सीट पर 38.04 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 37.74 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 42.17 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 39.44 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 38.75 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 38.30 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 37.39 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 40.22 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 42.29 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 41.55 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 38.44 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 37.49 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 39.25 फीसदी वोटिंग
मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। उसका कहना है 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी मैं घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा था।
गोरखपुर जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
बलिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्व उत्तर प्रदेश अंबिका चौधरी ने लोकसभा बलिया (विधानसभा फेफना) प्राथमिक विद्यालय कपुरी में अपना मत डाला।
मिर्जापुर के मगरदा कला में 1252 वोटर हैं। मझवा विधानसभा प्राथमिक विद्यालय मगरदा कला बूथ संख्या 367 है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों की मांग है कि जिलाधिकारी लिखित रूप से दें कि कब तक सड़क बनेगा तभी मतदान शुरू किया जाएगा।
अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम वाराणसी ने दिया जवाब
वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में बूथों की गड़बड़ी को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम एस. राजलिंगम ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि मतदाताओं पर कोई दबाव नहीं बनवाया जा रहा है।
वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसीआई को ट्वीट किया है कि इंडी गठबंधन के नेताओं को नजरबंद किया गया है। पूछने पर समुचित जवाब भी नहीं दिया जा रहा है।
IISER मोहाली के डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने पत्नी के साथ काशी आकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर अपने मत अधिकार एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।
वाराणसी में जाने-माने सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र एवं देवब्रत मिश्र ने अपने परिवार के साथ वोट दिया।
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में मतदान किया।
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के कौड़ीराम के सीसायल बूथ पर दोनों आंखों से दृष्टिबाधित विजय प्रताप सिंह ने सहायक के सहयोग से मतदान किया।
गोरखपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने भी अपने मत का प्रयोग किया। गोपलापुर के मतदान केंद्र में काजल ने मतदान किया।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सेंट्रल एकेडमी मतदान केंद्र में भाजपा नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य जय प्रकाश निषाद और उनकी पत्नी मनोरमा ने मतदान किया।
महराजगंज जिले में 11 बजे तक 29.66 प्रतिशत हुआ मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
फरेंदा 28.65
नौतनवां 28.46
सिसवा 31.89
महराजगंज 29.59
पनियरा 29.58
देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 28.1 % मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
तमकुहीराज- 27.15
फाजिलनगर- 27.56
देवरिया- 27.5
पाठरदेवा- 29.67
रामपुरकारखना- 28.85
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 28.6 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा वोट प्रतिशत
खड्डा 28
पडरौना 27.39
कुशीनगर 28.29
हाटा 28.59
रामकोला 28.4
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 28.30 प्रतिशत मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
बांसगांव- 27.19
चौरी चौरा- 28.73
चिल्लूपार- 27.26
रुद्रपुर- 28.62
बरहज- 30.24
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 26.64 मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
गोरखपुर शहर- 23.14
गोरखपुर ग्रामीण- 25.63
सहजनवा- 29.40
कैंपियरगंज- 27.08
पिपराइच- 28.74
कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय कुमार दुबे अपनी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना दुबे और पुत्र ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे के साथ अपने गांव में मतदान करने पहुंचे।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा सहजनवा में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय कस्बा संग्रामपुर उनवल टेकवर बूथ संख्या 413 पर एक घंटा ईवीएम खराब रही। एक घंटे के बाद मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाता कतारबद्ध खड़ा होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे।
वाराणसी उत्तरी 25.3
वाराणसी दक्षिणी 20.34
वाराणसी कैंट 23.8
रोहनिया 27.64
सेवापुरी 29.28
देवरिया लोकसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 128 सोपरी बुजुर्ग में बूथ कैप्चरिंग की खबर से जिला प्रशासन सकते में आ गया। इस खबर का पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में भी जिक्र किया। तुरंत अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया, मामला फर्जी निकला। देवरिया से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने बरपार बूथ संख्या 89 पर मतदान किया।
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया ने बूथ संख्या 193 पर मतदान किया।
गोरखपुर लोकसभा सदर क्षेत्र के रिक्शा नारा बूथ संख्या 368 पर ईवीएम खराब हो गई। इससे मतदान प्रभावित हो गया। इस वजह से मतदाता वापस लौट गए।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की सहजनवा नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर तीन प्राथमिक विद्यालय टेकवार पर कुर्सी पर बैठाकर मतदान कराने के लिए लाया गया। यहां बूथ पर प्रशासन ने व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं की थी।
बलिया लोकसभा सीट पर 27.81 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 28.30 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 29.08 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 28.10 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 27.55 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 27.67 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 26.64 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 28.06 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 29.66 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 29.54 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 28.09 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 27.94 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 26.13 फीसदी वोटिंग
काशी के मशहूर पप्पू की अड़ी पर शनिवार को मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए चाय निशुल्क मिल रही है। बता दें कि पप्पू की दुकान पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज चाय पी चुके हैं।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के डेयरी कॉलोनी में गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपना मतदान किया। इनकी पत्नी भी इनके साथ रही।
सोनभद्र जिले के जुगैल में नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं के साथ ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ओबरा विधानसभा के इस क्षेत्र में आज तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। लोग पेड़ और पहाड़ पर चढ़कर फोन से बात करते हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का हल न होने पर ग्रामीणों ने इस बार मतदान बहिष्कार किया है। एसडीएम मनाने पहुंचे थे, लेकिन अभी ग्रामीण नहीं माने हैं।
मऊ के मुरादपुर गांव में अभी तक वोटिंग की शुरुआत नहीं हुई है। ग्रामीण रेलवे फाटक की मांग पर अड़े हैं।
बड़हलगंज क्षेत्र के सीधेगौर अपने पैतृक गांव में विधायक राजेश त्रिपाठी ने पत्नी के साथ मतदान किया।
देवरिया शहर के एक बूथ पर बुजुर्ग दंपती ने मतदान किया। मतदान के बाद दोनों एक दूसरे का सहारा बने। 74 वर्षीय गोपाल तिवारी और 72 वर्षीय इंद्रा तिवारी वोट डालकर वापस जा रहे थे। गोपाल और इंद्रा चल नहीं पा रहे थे, लेकिन मतदान को वह कर्तव्य मानते हैं। इस अवस्था में भी दोनों ने मतदान किया।
अपनी पत्नी और भतीजे के साथ बलिया के पूर्व सांसद भारत सिंह अपने गांव नौका टोला के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।
बलिया के एक बूथ पर पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को गोद में ले जाकर मतदान कराया।
वाराणसी की रोहनिया विधानसभा के बेदौली प्राइमरी पाठशाला की बूथ संख्या 57 पर सात बजे ही ईवीएम खराब हो गई। नौ बजे ठीक हुई। दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि दो घंटे तक मतदान रुका रहा।
गोरखपुर के बांसगांव में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 75 पर भाजपा सांसद और बांसगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी कमलेश पासवान ने परिवार के साथ मतदान किया।
घोसी लोकसभा क्षेत्र के मादी दुल्लह बूथ नंबर 18 पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। इसकी वजह ईवीएम की गड़बड़ी बताई जा रही है। यहां सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। जो लोग बाहर से वोट डालने के लिए आए थे, वे वापस चले गए। इनमें रामकेवल प्रजापति, ऋषि, रामचंद्र राय, विजय राय, राम बृक्ष सिंह, इसराइल अहमद आदि शामिल रहे।
यूपी के हॉट सीट वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रेदेश अध्यक्ष अजय राय ने मतदान किया। उन्होंने आम जनता की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी निभाई।
वाराणसी के मंडुवाडीह में अशफाक नगर कॉलोनी निवासी हफीजुर्रहमान (70) वोट करने पहुंचे, इनका नाम मतदाता सूची से गायब था। बाहर निकले तो गश खाकर गिर गए। मंडुवाडीह निवासी विजय जायसवाल ने अपने स्कूटी से इन्हें घर पहुंचाया।
कुशीनगर लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 13.5% मतदान
खड्डा विधानसभा सीट पर 13.70 फीसदी मतदान
पडरौना विधानसभा सीट पर 13.07 प्रतिशत वोटिंग
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में 13.75 फीसदी मतदान
हाटा विधानसभा क्षेत्र में 13.72 प्रतिशत मतदान
रामकोला विधानसभा क्षेत्र में 13.30 फीसदी मतदान
सलेमपुर लोकसभा सीट पर कुल 13.39 फीसदी
सलेमपुर विधानसभा 13.6
भाटपार रानी 13.45
बेल्थरा रोड 14.08
सिकंदरपुर 13.85
बांसडीह 12.65
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 12.99 प्रतिशत मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
गोरखपुर शहर- 11.47
गोरखपुर ग्रामीण- 12.42
सहजनवा- 13.38
कैंपियरगंज- 13.07
पिपराइच- 13.75
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 10.37 प्रतिशत मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
बांसगांव- 13.40
चौरी चौरा- 13.84
चिल्लूपार- 13.94
रुद्रपुर- 14.54
बरहज- 13.00
वाराणसी नॉर्थ सीट पर 13.02 प्रतिशत मतदान
वाराणसी साउथ सीट पर 12.03 प्रतिशत मतदान
वाराणसी कैंट सीट पर 11.88 प्रतिशत मतदान
रोहनिया सीट पर 13.28 फीसदी वोटिंग
सेवापुरी सीट पर 14.46 फीसदी वोटिंग
महराजगंज जिले में नौ बजे तक 14.52 प्रतिशत मतदान
फरेंदा 13.79
नौतनवां 13.86
सिसवा 15.33
महराजगंज 14.59
पनियरा 14.52
देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 13.74 प्रतिशत मतदान
विधानसभा वोट प्रतिशत
तमकुहीराज- 13.02
फाजिलनगर- 13.11
देवरिया- 13.89
पाठरदेवा- 14.53
रामपुरकारखना- 14.35
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 305 पर डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने मतदान किया। वोट डालने के बाद विक्ट्री का निशान दिखाया।
वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय बरकी सेवापुरी बूथ संख्या 75 पर बुजुर्ग ने मतदान किया। 104 वर्षीय घिन्नी राम यादव भी वोट डालने पहुंचे। मतदान करके बाहर आते हुए उन्होंने वोट का निशान दिखाया।
वाराणसी के पंचायत भवन मंडुवाडीह पर चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड धर्मेश कुमार वर्मा, सलोनी रायबरेली और कांस्टेबल अमित कुमार निवासी हापुड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
वाराणसी के शिवपुर यूपी कॉलेज में 90 साल के बुजुर्ग छोटे लाल ने मतदान किया।
सलेमपुर लोकसभा इलाके के भटपररणी के बनकटा विकासखंड के भैसही गांव के बूथ संख्या 238 पर ईवीएम खराब होने से मतदान एक घंटे देरी से शुरू हुआ। वहीं भाटपाररानी विधान सभा की भाग संख्या-239 बंजरिया गांव में 8:50 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। चुनावकर्मियों के अनुसार, वीवीपैट मशीन में खराबी है।
सलेमपुर लोकसभा इलाके के भाटपार रानी विधानसभा के बनकटा थाना इलाके के रामपुर बुजुर्ग में बूथ संख्या 231 पर बीएलओ से मतदाता पर्ची मांगने पहुंचे। पुलिस ने भीड़ जुटने पर आपत्ति जताई। इस दौरान बीएलओ और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि लोगों के समझने पर मामला शांत हो गया।
वाराणसी के अंध विद्यालय स्थित बूथ पर 98 साल की बुजुर्ग ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान करके अच्छा लगा। मेरा बेटा हमें वोट डलवाने के लिए लेकर आया है। देश के प्रगति के लिए मतदान किए है।
वाराणसी के जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने पत्नी के कैंन्टोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल में बने मॉडल बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गाजीपुर जिले के भुडकुड़ा क्षेत्र के ऐमाबंसी बूथ संख्या 125 में और बूथ संख्या 216 मुडियारी पर ईवीएम खराब है। वहीं बूथ संख्या 73 भभौरा में वीवी पैड और बूथ संख्या 246 सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर वीवीपैड में खराबी आई है। ऐसे में यहां मतदान प्रभावित है।
वाराणसी के मिर्जामुराद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग संख्या 233 और पास के ही किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद के भाग संख्या 231 पर ईवीएम खराब होने के बाद मतदान बाधित हो गया। 7:37 से वोटिंग शुरू हो सकी।
बांसगांव के ही बसौली विधानसभा के बूथ नंबर 278 पर सुबह पहला ईवीएम खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद 7:40 बजे दूसरी ईवीएम लाई गई, लेकिन इस ईवीएम ने भी धोखा दे दिया। फिलहाल मतदाता इंतजार कर रहे हैं।
बांसगांव लोकसभा के बूथ संख्या 165 पर ईवीएम में खराबी आ गई। इस वजह से मतदान प्रभावित हो गया। बसपा प्रत्याशी डा. रामसमुझ इसी बूथ के मतदाता हैं। करीब 40 मिनट के इंतजार के बाद दूसरी ईवीएम से मतदान शुरू किया गया।
सिक्किम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर स्थित बूथ पर मतदान किया।
वाराणसी की विधानसभा सेवापुरी के बूथ संख्या 332 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हो गया। हालांकि तुरंत तकनीकी समस्या को दूर कर दिया गया। वाराणसी के डीएम ने कहा कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।
मऊ जिले में घोसी लोकसभा क्षेत्र में शांति माहौल में सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है।
वाराणसी में मतदान के बाद सेल्फी लेकर महापर्व के इस पल को लोगों ने यादगार बनाया।
वाराणसी के पिशाच मोचन स्थित बसंत पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा कि "मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।
गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन सातवें चरण के लिए वोट डालने के लिए गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है। रवि किशन ने पत्नी के साथ गोरखपुर के मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर मतदान किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने वोट डालने से पहले वाराणसी में श्री बड़ा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि "हम काशी के लाल हैं। हम यहां पूजा करेंगे और आशीर्वाद लेकर निकलेंगे। ये जनता के लिए खड़े रहने का समय है। जनता के लिए जो भी हो सके वो करने की जरूरत है। उनका मुकाबला प्रधानमंत्री और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बसपा के अथर जमाल लारी से है।
बलिया की घोसी लोकसभा सीट से एसबीएसपी उम्मीदवार अरविंद राजभर ने सातवें चरण में बलिया के एक मतदान केंद्र पर पत्नी के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद घोसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद राजभर ने कहा कि "यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। मैंने देश और अपने घोसी निर्वाचन क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए अभी अपना वोट डाला है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बलिया के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। ओम प्रकाश राजभर ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं सातवें चरण के मतदाताओं से कहूंगा कि घर से निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए, नौकरी के लिए बाबा साहेब ने जो शक्ति आपको दी है, उस मताधिकार का इस्तेमाल करें।
केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्जापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा। चार जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मिर्जापुर से एनडीए प्रत्याशी (अपना दल सोनेलाल) और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 4 जून का इंतजार कीजिए, सब साफ हो जाएगा। इंडिया गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार हैट्रिक लगाएगी। जहां तक देश के विकास की बात है तो हमने 10 साल में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसे यूपीए सरकार के दौरान कमजोर पांच में गिना जाता था। आज देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। अपना दल सोनेलाल मिर्जापुर और सोनभद्र दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगा। समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से रमेश बिंद को मैदान में उतारा है।
केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने वोट डालने से पहले संकट मोचन मंदिन में पूजा-अर्चना की।
वोट डालने के बाद अफजल अंसारी ने कहा कि चार जून का इंतजार करें, इंडिया अलायंस सरकार बना रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखा। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। अपने बूथ पर हमेशा की तरह सबसे पहले जाकर मतदान किया। फिर सभी से मतदान की अपील की।
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अफजाल अंसारी का मुकाबला भाजपा के पारस नाथ राय और बसपा के उमेश कुमार सिंह से है।
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अफजाल अंसारी के भाई और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ के झूलेलाल मंदिर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डाला। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।
गोरखपुर में सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज गेट के सामने मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता लाइन में लग गए। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज गेट में मतदाताओं के लिए आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।इस चरण की सीटों में पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी व अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
निर्वाचन आयोग का आदेश है कि हीटवेव (लू) से बचाव के लिए पैरामेडिक्स व आशा कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पैरामेडिक कर्मी भी तैनात किये जाएं। आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को सक्रिय रखा जाए।
अधिकांश मतदान केंद्रों पर इस समय मॉक पोल चल रहा है। 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी जो शाम को 6 बजे तक जारी रहेगी।
सातवें चरण में 1,33,10,897 पुरुष , 1,17,44,922 महिला और 1,058 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 144 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी हैं। सातवें चरण में सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा क्षेत्र में और सबसे कम 7-7 प्रत्याशी देवरिया व वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के लिए भी 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सातवें व अंतिम चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शुरू होकर सायं 6 बजे तक रहेगा। राबर्ट्सगंज सीट की 2 विधानसभा क्षेत्रों राबर्ट्सगंज और दुद्धी में मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शुरू होकर अपराह्न 4 बजे तक रहेगा। जो भी मतदाता मतदान इस समय तक पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थित रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
अंतिम चरण की 13 सीटों पर आज मतदान होगा। कुल 2,50,56,877 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस चरण की सीटों में पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी व अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।