फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:54 AM, 22-Sep-2026

विदेश में नौकरी के नाम पर खेल: वैध फीस अधिकतम 35 हजार, अवैध एजेंसियां तीन लाख तक वसूल रहीं

विदेश में नौकरी के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। विदेश में नौकरी के लिए वैध फीस अधिकतम 35 हजार है। जबकि, अवैध एजेंसियां तीन लाख तक वसूल रही हैं। अधिकृत एजेंसियों को सीमित अधिकार दिए गए हैं। वह मनमानी फीस की वसूली नहीं कर सकती। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:38 AM, 22-Sep-2026

अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित, अतुल चौकड़ायत के ग्रुप का छह सीटों पर कब्जा

अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित, अतुल चौकड़ायत के ग्रुप का छह सीटों पर कब्जा और पढ़ें

07:27 AM, 22-Sep-2026

स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त: डीएम और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश; एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

यूपी में स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त है। आदेश दिया कि विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियों का गठन कराएं। इसके लिए मुख्य सचिव एक सप्ताह में निर्देश जारी करें। डीएम एक महीने में अनुपालन रिपोर्ट दें। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
06:49 AM, 22-Sep-2026

लखनऊ: जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर देर रात लाठीचार्ज, दर्जनों हिरासत में; आक्रोश

AYUSH doctors: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर रात में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष डॉक्टरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।  और पढ़ें

06:45 AM, 22-Sep-2026

2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव: जयंत-हेमा के गढ़ में सपा की नई रणनीति, पिता के वफादार को सौंपी बड़ी कमान

इस फैसले से अखिलेश ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पहला निशाना जयंत चौधरी हैं, जिनकी कर्मभूमि मांट विधानसभा रही है और वे यहां से सांसद भी रह चुके हैं। उन्हें उन्हीं के क्षेत्र में घेरकर जाट-गुर्जर ध्रुवीकरण के जरिए चुनौती दी जा रही है। दूसरा निशाना मथुरा से लगातार तीन बार सांसद बनकर हैट्रिक लगाने वाली हेमा मालिनी हैं, जिनके किले में सपा अब संगठन मजबूत कर सेंध लगाना चाहती है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:32 AM, 22-Sep-2026

प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी

प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी और पढ़ें

06:31 AM, 22-Sep-2026

यूपी: मानसून की विदाई के बीच फिर करवट लेगा मौसम, कल से इन इलाकों में बारिश के आसार; जानिए पूर्वानुमान

Weather in UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन जाते-जाते मौसम फिर करवट ले सकता है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। और पढ़ें

06:31 AM, 22-Sep-2026

यूपी: मजदूरी कर पत्नी को आबकारी सिपाही बनाया, पद मिलते ही बदला रवैया; बोली- जेल भिजवा दूंगी; केस दर्ज

पत्नी को पढ़ाकर आबकारी विभाग में महिला सिपाही बनाने वाले पति ने प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने पत्नी ममता, ससुर नखड़ू और दो वर्षों आशीष व सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। और पढ़ें

06:28 AM, 22-Sep-2026

'सफर लंबा था, कुछ नहीं कहना': प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी

प्रयागराज की अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद अली अहमद को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच देर रात वापस झांसी जेल लाया गया। सुबह पुलिस सुरक्षा में उसे झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। अदालत की कार्यवाही पूरी होने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर देर रात झांसी पहुंची।
  और पढ़ें

06:28 AM, 22-Sep-2026

यूपी: एआई तकनीक से लैस की जाएगी प्रदेश की विधानसभा, आग लगने पर कैमरा बताएगा जगह; होंगे ये बदलाव

UP Assembly: यूपी की विधानसभा हाईटेक होने के साथ-साथ एआई से लैस की जाएगी। 60 दिनों के अंदर ये बड़े बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे।  और पढ़ें

06:26 AM, 22-Sep-2026

टायर फैक्टरी हादसा: धमाके के साथ भड़कीं आग की लपटें, जलने के बाद 30 फीट नीचे गिरे मजदूर, खौफ में भागा प्रबंधन

Kanpur Dehat Tyre Factory Accident: रनियां औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी के स्टोरेज टैंक में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई और धमाके में झुलसकर दो मजदूर 30 फीट नीचे आ गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी प्रबंधन और अन्य कर्मचारी मौके से भाग निकले। और पढ़ें

06:15 AM, 22-Sep-2026

सोरहिया व्रत: सिर पर बांस की डलिया, हाथों में मां का मुखौटा; महालक्ष्मी मंदिर में तड़के से लगी लंबी कतारें

सोरहिया मेले में सोमवार को महिलाओं की भीड़ उमड़ी। भोर चार बजे से कतार में लगी महिलाओं ने कुंड में स्नान कर महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की। 16 अंजलि जल, दूर्वा, अक्षत और सोरहिया डोरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। और पढ़ें

06:02 AM, 22-Sep-2026

बीएचयू में 20 साल की कार्ययोजना तैयार: कैंपस में कोच और डॉक्टर्स बढ़ेंगे, ईसी की बैठक; संविदाकर्मियों की चर्चा

बीएचयू में अगले 20 वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने पर मंथन हुआ। पांच घंटे चली एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में कैंपस में कोच और डॉक्टरों की नियुक्तियों पर चर्चा हुई। संविदाकर्मियों को स्थायी करने की फाइल यूजीसी को भेजने की बात कही गई। निर्माण कार्यों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। उप कुलसचिव वेलू को बीएचयू से हटाने पर भी चर्चा हुई। और पढ़ें

06:01 AM, 22-Sep-2026

वाराणसी: एलआईसी पॉलिसी के नाम पर 39 लाख की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र समेत तीन पर प्राथमिकी; फर्जी रसीदें दी थी

एलआईसी में निवेश के नाम पर ग्रामीणों से 39.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर अशोक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह और रितेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोप है कि ग्रामीणों को फर्जी रसीद और कूटरचित बॉन्ड देकर रकम ली गई। और पढ़ें

05:58 AM, 22-Sep-2026

बलिया: विद्यालय में फीस वसूली, दूध-फल के भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत; बीएसए ने बीईओ चिलकहर को सौंपी जांच

विद्यालय में फीस वसूली और दूध-फल के भुगतान में कथित गड़बड़ी की शिकायत आईजीआरएस पर की गई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर को सौंपी है। जांच अधिकारी से शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। मामले से विद्यालय में चर्चा है। और पढ़ें

05:56 AM, 22-Sep-2026

खेल: बैडमिंटन व टेबल टेनिस में 922 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, कल से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता; तय हुई जिम्मेदारी

राज्यस्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 922 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जेडी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। प्रतियोगिता का आयोजन कल से होगा। बैठक में व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के ठहरने, खेल स्थलों और अन्य तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। और पढ़ें

05:56 AM, 22-Sep-2026

ज्ञानवापी: सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, नेम प्लेट खींचा, पहचान पत्र छीना, मां-बेटी पर केस

ज्ञानवापी में तैनात महिला आरक्षी चांदनी से मारपीट और पहचान पत्र छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर पश्चिमी डी गेट पर हुई घटना में महिला आरक्षी की तहरीर पर चौक थाने में मिर्जापुर निवासी प्रियंका और उनकी बेटी कृतिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

05:49 AM, 22-Sep-2026

यूपी: मृतक की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पी, पूर्व एयरफोर्स अफसर के भाई ने लगाया आरोप; छह लोग नामजद

मृत डॉक्टर की करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति धोखे से हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंडुवाडीह थाने में दंपती समेत छह नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर ने आरोप लगाया कि देखभाल के बहाने संपत्ति और बैंक खातों पर कब्जा किया गया। और पढ़ें

05:47 AM, 22-Sep-2026

बदलो पुलिसिंग का तरीका: सीपी बोले- ध्वस्त करो ठगों का नेटवर्क, अब 15-15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट; जानें अपडेट

पुलिस आयुक्त ने साइबर समीक्षा बैठक में पुलिसिंग का तरीका बदलने और ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। काशी, वरुणा और गोमती जोन के अधिकारियों को हर 15 दिन में साइबर प्रभारी को प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। और पढ़ें

03:27 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: रंगीन रोशनी से निखरा बारहद्वारी घंटाघर

शहर की ऐतिहासिक पहचान बारहद्वारी घंटाघर अब रात में रंगीन रोशनी से जगमगाता दिखाई देगा। नगर निगम ने इसका सुंदरीकरण कर आधुनिक फसाड लाइटें लगाई हैं। और पढ़ें

03:24 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना...

गणेश पूजा महोत्सव के तहत अब शहर में प्रतिमाओं का विसर्जन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना की गूंज सुनाई दे रही है। और पढ़ें

03:22 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: रासलीला के बाद धनुष भंग लीला हुई

खेरेश्वर मंदिर में आयोजित देव छठ मेले में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की रास लीला और उसके बाद प्रभु श्री राम की धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। और पढ़ें

03:21 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: मनमानी के विरोध पर महिला परिचालक से मारपीट

मसूदाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के संचालन पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

03:18 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: दो अक्तूबर को आएंगे संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल

दो अक्तूबर को आएंगे संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और पढ़ें

03:15 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: महिला को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

बेलोन वाली देवी के दर्शन कर रविवार देर रात मायके लौट रही महिला के साथ ऑटो चालक ने महुआ खेड़ा क्षेत्र के 12 बीघा इलाके में सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। और पढ़ें

03:13 AM, 22-Sep-2026

Aligarh News: वार्ष्णेय प्रीमियर लीग में गुप्ता रॉयल्स की जीत

धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर चल रही वार्ष्णेय प्रीमियर लीग -3 क्रिकेट लीग में गुप्ता रॉयल्स ने किलसन धुरंधर को 11 रन से हरा दिया। और पढ़ें

03:11 AM, 22-Sep-2026

अलीगढ़: सिटी में आज

अलीगढ़ शहर में 22 सितंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

03:04 AM, 22-Sep-2026

Hathras News: टेंट के गोदाम में आग लगने से सामान जलकर राख

कस्बा में रेलवे स्टेशन के सामने पैंठ कॉलोनी में रविवार देर रात टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें

02:50 AM, 22-Sep-2026

Hathras News: एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमा झूठा साबित, वापस करनी होगी अनुदान राशि

विशेष सत्र न्यायालय एससी-एसटी एक्ट ने मारपीट व धमकाने के सात वर्ष पुराने मामले में आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है। वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाने का आरोप लगाया गया था। और पढ़ें

02:49 AM, 22-Sep-2026

Hathras News: कट के लिए धरने पर बैठे किसान, हाईवे का रुकवाया काम

आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर विघैपुर के निकट कट की मांग पर सोमवार को सैकड़ों किसानों ने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। और पढ़ें

02:49 AM, 22-Sep-2026

Hathras News: वीकेंड पर उमड़ी भीड़, झूलों ने दो दिन में कमाए पांच लाख

मेला श्रीदाऊजी महाराज में शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। झूलों पर टिकट लेने वालों की कतारें लगी रहीं। एक अनुमान के मुताबिक पिछले दो दिनों के अंदर झूलों ने करीब पांच लाख रुपये का कारोबार किया है। और पढ़ें

02:49 AM, 22-Sep-2026

Hathras News: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला की ट्रेन से मौत

मथुरा रोड स्थित टिमरली रेलवे फाटक और मुरसान रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। महिला की पहचान गांव चोकड़ा निवासी 50 वर्षीय वीरमति के रूप में हुई। और पढ़ें

02:49 AM, 22-Sep-2026

हाथरस: सिटी में आज

हाथरस में 22 सितंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

02:49 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: पाइपलाइन डालने के लिए की खोदाई, 50 परिवार हुए परेशान

पाइपलाइन डालने के लिए की खोदाई, 50 परिवार हुए परेशान और पढ़ें

02:49 AM, 22-Sep-2026

संयम की नाव से ही भवसागर पार कर सकता मनुष्य : अंकित शास्त्री

Man can cross the ocean only with the boat of restraint: Ankit Shastri और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं...

शहर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को विभिन्न स्थानों पर भजन संध्या, झांकी और महाआरती के कार्यक्रम हुए। और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: कांशीराम चिकित्सालय में फर्जी आशाओं के सक्रिय होने का आरोप

कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर परिसर में फर्जी आशा कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: फर्जी बिलिंग के साथ पेट्रोल-डीजल के खर्च में भी गड़बड़ी मिली

फर्जी बिलिंग के साथ पेट्रोल-डीजल के खर्च में भी गड़बड़ी मिली और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: बारिश थमते ही हरी सब्जियों का भाव खाना कम

बारिश के थमते ही हरी सब्जियों के दाम में तेजी से गिरावट आई है। और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: कैंसर का शर्तिया इलाज करने के मामले में फिर होगी जांच

बिधनू के तकसीनपुर गांव में संचालित एक कथित अस्पताल में कैंसर का शर्तिया इलाज किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को जांच की थी। यहां तीन लोग मरीजों का इलाज करते मिले थे। और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: 24 से 27 सितंबर के बीच आंधी-पानी, तीन अक्तूबर को लौटेगा मानसून

24 से 27 सितंबर के बीच आंधी-पानी, तीन अक्तूबर को लौटेगा मानसून और पढ़ें

02:48 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: निजी सात-नौ सीटर वाहनों को फिटनेस जांच से राहत

निजी वाहन मालिकों को परिवहन विभाग ने राहत दी है। अब सात और नौ सीट वाले निजी वाहनों के आठ साल पूरे होने के बाद हर दो वर्ष में फिटनेस जांच कराने के लिए आरआई कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। और पढ़ें

02:47 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: अजीब वायरल...बुखार कम, दर्द, ऐंठन, कमजोरी भीषण

इस बार का वायरल इंफेक्शन मरीजों को तेज बुखार से ज्यादा भयानक शारीरिक दर्द, ऐंठन और अत्यधिक कमजोरी से तड़पा रहा है। और पढ़ें

02:47 AM, 22-Sep-2026

Kanpur News: बीए आउट ऑफ ट्रेंड, बीएससी ने महाविद्यालयों को संभाला

यह दोनों केस तो बानगी भर हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले का संकट इस साल भी गहराता नजर आ रहा है। और पढ़ें

02:47 AM, 22-Sep-2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में मंडलीय कला उत्सव-2026 का आयोजन हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें