फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:30 PM, 18-Sep-2026

जांच में मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: गवाहों के बयान की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने पर विचार करें डीजीपी

Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों की जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के तहत गवाहों के बयान की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने पर विचार किया जाए। अदालत ने कहा कि इससे जांच में मनमानी की गुंजाइश कम होगी और जमानत समेत अन्य न्यायिक कार्यवाहियों में भी मदद मिलेगी। और पढ़ें

01:29 PM, 18-Sep-2026

बदमाशों का दुस्साहस: सराफा दुकान में घुसकर कर्मचारी को मारी गोली, सोने-चांदी के आभूषण लेकर भागे; पुलिस अलर्ट

सीमा से सटे सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी अंतर्गत बजरंग परिसर स्थित एक सराफा दुकान में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मार दी। बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर लिए। घटना के बाद यूपी-एमपी पुलिस अलर्ट है।  और पढ़ें

01:13 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: रोजगार मेले में नौकरी के लिए उमड़े युवा, कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, 78 से अधिक कंपनियां पहुंचीं

VIDEO: रोजगार मेले में नौकरी के लिए उमड़े युवा, कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, 78 से अधिक कंपनियां पहुंचीं और पढ़ें

विज्ञापन
01:12 PM, 18-Sep-2026

हाईकोर्ट : सीएम के खिलाफ ईमेल भेजने के आरोपी को सशर्त जमानत, ढाई साल से जेल में बंद है आरोपी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बातें लिखकर ई-मेल भेजने के आरोपी मुबारक अली को सशर्त जमानत दे दी है। और पढ़ें

01:09 PM, 18-Sep-2026

दीवार से दबकर दंपती की मौत: सोते समय पति-पत्नी पर गिरी दीवार, दोनों की चली गई जान, दोनों बेटे रहते हैं बाहर

कस्ता कस्बे में गुरुवार देर रात जर्जर दीवार गिरने से गुड्डू कश्यप (50) व पत्नी पिंकी देवी की मौत हो गई। गुड्डू की मौके पर, पिंकी की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
01:09 PM, 18-Sep-2026

वाराणसी में शख्स ने की आत्महत्या: फंदे से लटका मिला शव, फोन पर पत्नी बोली- मैं दिल्ली में हूं, नहीं आ सकती

वाराणसी में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मां का आरोप है कि पत्नी डेढ़ साल से दिल्ली में है। उसके जाने के बाद से ही बेटा परेशान रहता था। उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।  और पढ़ें

12:58 PM, 18-Sep-2026

हमीरपुर: किस्मत गुटखा पर जीएसटी का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज, 180 करोड़ की कर चोरी का आरोप, कारोबारी फरार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में किस्मत गुटखा के थोक कारोबारी के ठिकाने पर शुक्रवार को लखनऊ से आई जीएसटी टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। करीब 180 करोड़ रुपये की विशाल जीएसटी चोरी के आरोप में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया, जबकि भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। और पढ़ें

12:56 PM, 18-Sep-2026

प्राथमिक विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़, उपकरणों को पहुंचाया नुकसान

प्राथमिक विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़, उपकरणों को पहुंचाया नुकसान और पढ़ें

12:55 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: आगरा-हाथरस हाईवे पर ऑटो और लोडर ट्रक की भिड़ंत, चालक समेत चार घायल

VIDEO: आगरा-हाथरस हाईवे पर ऑटो और लोडर ट्रक की भिड़ंत, चालक समेत चार घायल और पढ़ें

12:55 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में करणी सेना ने भरी हुंकार

VIDEO: यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में करणी सेना ने भरी हुंकार और पढ़ें

12:55 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा और पढ़ें

12:54 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: 'बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच हो'... शिवम के माता-पिता की गुहार, दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग

VIDEO: 'बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच हो'... शिवम के माता-पिता की गुहार, दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग और पढ़ें

12:54 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: चार घंटे से लापता थीं छह साल की दो बच्चियां, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पुलिस ने खोज निकालीं

VIDEO: चार घंटे से लापता थीं छह साल की दो बच्चियां, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पुलिस ने खोज निकालीं और पढ़ें

12:54 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: बंद पड़े कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने जान बचाई

VIDEO: बंद पड़े कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने जान बचाई और पढ़ें

12:45 PM, 18-Sep-2026

बवाल: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

फिरोजाबाद के जयश्री श्याम हॉस्पिटल में प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात बेटी की मौत हो गई। पिता ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही और अस्पताल के स्टाफ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हंगामा किया।
  और पढ़ें

12:44 PM, 18-Sep-2026

मासूम अल्फाज ने पेश की मिसाल: 14 दिन बाद गुल्लक में जमा बचपन की बचत नेपाल बाढ़ पीड़ितों के नाम; दूतावास को दी

6 वर्षीय अल्फाज शेख ने नेपाल त्रासदी पीड़ितों की मदद को अपनी गुल्लक जिलाधिकारी को सौंपी। केंद्रीय मंत्रालय की सहायता से 14 दिन में राशि नेपाल दूतावास को मिली। नेपाल सरकार ने इस पहल की सराहना की।
  और पढ़ें

12:43 PM, 18-Sep-2026

विशेष: मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्य किरण का रोमांच, ट्रेनिंग-टीम वर्क और एयर शो की कहानी, पायलट्स की जुबानी

मेरठ में 19 और 20 सितंबर को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एयर शो करेगी। टीम के पायलट स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर विक्रम वेंकटेशन ने अमर उजाला कार्यालय में ट्रेनिंग, अनुशासन और हवाई करतबों के अनुभव साझा किए। और पढ़ें

12:43 PM, 18-Sep-2026

यूपी बोर्ड की परीक्षा में डिजिटल निगरानी: पुराने रिकॉर्ड के अनुसार पंजीकरण, अपार आईडी से जुड़ेंगे छात्र

यूपी बोर्ड परीक्षा में डिजिटल दखल होगा। छात्र अपार आईडी से जुड़ेंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी की जाएगी।  और पढ़ें

12:43 PM, 18-Sep-2026

VIDEO: तालाब में डूबे युवक की तलाश, रात से जुटे गोताखोर, डूबते समय लगाई ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज

VIDEO: तालाब में डूबे युवक की तलाश, रात से जुटे गोताखोर, डूबते समय लगाई ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज और पढ़ें

12:42 PM, 18-Sep-2026

Jhansi: मऊरानीपुर में औषधी निरीक्षक के पहुंचते ही गिरे मेडिकल स्टोरों के शटर, एक दुकान बंद करने के निर्देश

इस दौरान विभागीय टीम ने बिना नियम पालन किए चल रहे मेडिकल स्टोरों की गहनता से जांच की और खामी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त /बंद करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

12:41 PM, 18-Sep-2026

वाराणसी की बड़ी खबरें: प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार, हॉस्टल के मेस की चटनी में गिरा फतिंगा

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 में फर्जीवाड़े का आरोपी पटना से गिरफ्तार किया गया। उधर, बीएचयू के डालमिया हॉस्टल के मेस की चटनी में फतिंगा गिरा। वहीं ऑटो की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। पढ़ें- अन्य खबरें और पढ़ें

12:33 PM, 18-Sep-2026

हाथरस में कबड्डी मैच बना काल: खेलते समय पेट में चोट लगने से खिलाड़ी की मौत, जेएन मेडिकल में तोड़ा दम

हाथरस के वीर नगर में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान 40 वर्षीय राजमिस्त्री बबलू को पेट में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें पहले हाथरस के निजी अस्पताल और फिर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

12:24 PM, 18-Sep-2026

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरा शिवम

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरा शिवम और पढ़ें

12:21 PM, 18-Sep-2026

काशी में राधाष्टमी की धूम: पालने पर झूलेंगी राधारानी, 108 व्यंजनों का लगेगा भोग, गूंजेंगे गीत

वाराणसी के इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड में श्रीराधाष्टमी के प्राकट्योत्सव 19 सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं गोपाल मंदिर में राधारानी (स्वामिनी) के स्वरूप में पालने पर झूलेंगी।  और पढ़ें

12:16 PM, 18-Sep-2026

यूपी: ‘ममता पर भारी समलैंगिक प्यार’, तीन बच्चों की मां को युवती से हुआ प्यार, परिवार को भी ठुकराया, पढ़ें मामला

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां और एक युवती के बीच समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है। मायके से 10 दिनों से लापता महिला पनकी में एक युवती के साथ किराए के कमरे में पाई गई। और पढ़ें

12:14 PM, 18-Sep-2026

गोलीकांड में बदला विवाद: लखीमपुर में युवती को संग ले जाने के झगड़े में चली गोली, एक की मौत, सफाईकर्मी घायल

लखीमपुर खीरी के निघासन में दुलही गांव में युवती को साथ ले जाने के विवाद में इदरीश ने अखिलेश को गोली मारी, फिर खुद को भी मार लिया। इदरीश की मौत हुई, जबकि अखिलेश घायल है। और पढ़ें

12:11 PM, 18-Sep-2026

एटा न्यूज: बंबा में मिला युवक का शव, पहचान न हो सकी; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

एटा के मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव में शुक्रवार सुबह बंबा में एक अज्ञात युवक का शव बहता मिला। शव करीब 15 दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
  और पढ़ें

12:05 PM, 18-Sep-2026

सिकंदराराऊ में रेलवे फाटक दो दिन के लिए बंद, आवागमन में हो रही परेशानी

सिकंदराराऊ में रेलवे फाटक दो दिन के लिए बंद, आवागमन में हो रही परेशानी और पढ़ें

12:02 PM, 18-Sep-2026

यूपी: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद यूपी पर्यटन में नई संभावनाओं पर वाराणसी में मंथन, कई मुद्दों पर चर्चा

ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ इवेंट्स एंड हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स उत्तर प्रदेश चैप्टर ने टूरिज्म इंडस्ट्री इंटरैक्शन प्रोग्राम किया। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन के बाद यूपी पर्यटन में नई संभावनाओं पर चर्चा की गई।  और पढ़ें

12:02 PM, 18-Sep-2026

अलीगढ़: 4 अक्टूबर को होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा, केंद्रों के चयन के लिए 30 किलोमीटर की परिधि तय

केंद्रों के रूप में केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जिनकी क्षमता प्रति केंद्र 384 या 480 अभ्यर्थियों की हो। 384 से कम क्षमता वाले विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। और पढ़ें

12:01 PM, 18-Sep-2026

यूपी: यूजीसी के विरोध में ट्रैक्टर मार्च रोकने पर भड़के प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प; बुलडोजर लगाकर रोका रास्ता

आगरा के एत्मादपुर के सवाई गांव में यूजीसी के विरोध में प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को रोकने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी आगरा जिलाधिकारी कार्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकालकर घेराव करने जा रहे थे, मौके पर भारी पुलिस बल और जेसीबी तैनात की गई।
  और पढ़ें

12:00 PM, 18-Sep-2026

हाथरस: दाऊजी मेले के 16 में से आठ झूले नहीं मिले संचालन योग्य, लगी रोक, मानक पूरे होने तक रहेंगे बंद

मेला परिसर में मनोरंजन के लिए तीन अलग-अलग सेक्टरों में कुल 16 बड़े झूले स्थापित किए गए हैं। इनमें रेवती मैया पंडाल क्षेत्र में सात झूले, दंगल पंडाल के पास पांच और पार्किंग ग्राउंड में चार बड़े झूले लगाए गए हैं। इन झूलों में जाॅइंट व्हील (आसमानी झूला), ब्रेक डांस, कोलंबस नाव, टोरा-टोरा और ड्रैगन ट्रेन शामिल हैं। और पढ़ें

11:58 AM, 18-Sep-2026

कानपुर सड़क हादसा: शिवराजपुर में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने कुचलकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊधौ निवादा गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

11:55 AM, 18-Sep-2026

झांसी प्रदेश स्तरीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में, कानपुर की टीम को दी शिकस्त

झांसी प्रदेश स्तरीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में, कानपुर की टीम को दी शिकस्त और पढ़ें

11:54 AM, 18-Sep-2026

खेल: बीएचयू में खेला गया 1700 साल प्राचीन गुप्तकालीन चतुरंग, गोवा का तुल फाले और मुगलकालीन गंजीफा भी

बीएचयू में 1700 साल प्राचीन गुप्तकालीन चतुरंग खेला गया। इस दौरान तेलंगाना से आईं छात्राओं ने विभाग में इसका स्टॉल लगाया। वहीं क्रीड़ा कॉन्फ्रेंस में काशी की लकड़ियों वाले पारंपरिक खिलौनों को पहचान दिलाने पर चर्चा हुई। और पढ़ें

11:54 AM, 18-Sep-2026

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत: अचानक बेहोश होकर गिरा शिवम, बीटेक की पूरी की थी पढ़ाई

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान बरेली निवासी शिवम यादव अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

11:52 AM, 18-Sep-2026

प्रयागराज : बांग्लादेशी डॉक्टर को चार दिन थाने में बिठाने के बाद दिखाई गिरफ्तारी, थाना प्रभारी समेत दो निलंबित

Prayagraj Police : मेजा में बांग्लादेशी नागरिकता वाले डॉक्टर को पकड़ने के चार दिन बाद गिरफ्तार दिखाना पुलिस अधिकारियों को भारी पड़ गया। मामले की जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने थाने की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मेजा थाना प्रभारी जितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त प्रभारी कमलेश यादव को निलंबित कर दिया गया। और पढ़ें

11:46 AM, 18-Sep-2026

Special Trains: झांसी से गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें, जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलेंगी

रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें झांसी होकर निकलेंगी। दोनों ट्रेनें पांच-पांच फेरे लगाएंगी। और पढ़ें

11:42 AM, 18-Sep-2026

कन्नौज सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुसी बेकाबू कार, दो युवकों की मौत और दो गंभीर घायल, कानपुर रेफर

Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

11:39 AM, 18-Sep-2026

विनीत मिनोचा हत्याकांड: सिर्फ बंदिशें या कोई राज? चौथे दिन ही सुब्रत ने संभाला कारोबार, गायब हुईं पोस्ट-रील्स

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच अब पारिवारिक विवाद के साथ-साथ कारोबारी पहलू पर भी टिक गई है। विनीत की हत्या के महज चौथे दिन ही बेटे सुब्रत द्वारा मां के साथ बिरहाना रोड स्थित फर्म पहुंचकर गंगाजल छिड़कने, पूजन करने और कारोबार की बागडोर संभालने की बात सामने आई है।  और पढ़ें

11:33 AM, 18-Sep-2026

Jhansi: सर्पदंश पीड़िता को उपचार नहीं मिलने पर हटाए पीएचसी प्रभारी, वायरल ऑडियो की जांच के लिए टीम गठित

वायरल हो रहे ऑडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है, सीएमओ ने एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

11:31 AM, 18-Sep-2026

मुरादाबाद: महिला पर हमले के 36 घंटे बाद कांठ में तेंदुआ कैद, कराया गया मेडिकल, अब तक 16 पकड़े जा चुके

भरतपुर गांव में महिला पर हमले के करीब 36 घंटे बाद तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। करीब पांच साल की मादा तेंदुए का डियर पार्क में मेडिकल परीक्षण कराया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पहचान के अभाव में यह पुख्ता नहीं है कि यही तेंदुआ महिला पर हमले में शामिल था। और पढ़ें

11:30 AM, 18-Sep-2026

कानपुर: औरैया दावत में गया था परिवार, सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, नगदी और जेवर समेत पांच बकरियां चोरी

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परास गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात, 70 हजार रुपये नगद और पांच बकरियां पार कर दीं। घटना के समय पीड़ित परिवार औरैया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। और पढ़ें

11:30 AM, 18-Sep-2026

कानपुर: बेटी की ससुराल छठी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया पूरा घर

कानपुर: बेटी की ससुराल छठी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया पूरा घर और पढ़ें

11:30 AM, 18-Sep-2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बीएचयू में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की शुरुआत होगी। इसका एक सेंटर भी परिसर में स्थापित किया जाएगा। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 199 पेज के 12 एजेंडे पर मंथन होगा।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें