फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 10-Nov-2025

Sagar News: पत्नी और बच्चे संग आत्मदाह करने पहुंचा युवक, एसआई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जांच शुरू

एसआई द्वारा पत्नी से दुर्व्यवहार करने और झूठे मुकदमे दायर करने से परेशान एक युवक ने पत्नी और बच्चे के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। और पढ़ें

11:19 PM, 10-Nov-2025

Lakhimpur: संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों पर पुलिस की नजर, माता-पिता ने सुहेल को बेकसूर बताया

Lakhimpur: संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों पर पुलिस की नजर, माता-पिता ने सुहेल को बेकसूर बताया और पढ़ें

11:03 PM, 10-Nov-2025

Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने निकले बाबा महाकाल, अगहन मास के पहले सोमवार पर निकली भव्य सवारी

अगहन मास के पहले सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी आज शाम धूमधाम से निकाली गई। भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
11:00 PM, 10-Nov-2025

Delhi Blast: अलीगढ़ में हाई अलर्ट, गश्त बढ़ाई, दिल्ली धमाके का आंखों देखा हाल बताया राजेश ने

अलीगढ़ शहर की सूर्य सरोवर कालोनी का रहने वाला एजेंट राजेश वार्ष्णेय मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के सामने भागीरथ पैलेस में एलईडी टीवी खरीद रहा था। अचानक से एक एक कर कई धमाके होते ही वहां भगदड़ मच गई। खुद वह उस भगदड़ में शामिल था। ऐसा लग रहा था कि मानो ऊपर से बम बरसाए जा रहे हों। और पढ़ें

10:56 PM, 10-Nov-2025

Delhi Blast: दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेनों में बढ़ी सुरक्षा, बरेली मंडल में अलर्ट; नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके के बाद बरेली मंडल में अलर्ट घोषित किया गया है। मंडल के चारों जिलों में पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सतर्कता बरती जा रही है। उधर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:46 PM, 10-Nov-2025

यूपी: फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई संदिग्ध आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद, लखनऊ से कनेक्शन तलाश रही हैं एजेंसियां

suspected terrorist doctor Shaheen Shahid: संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का लखनऊ से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। जांच एजेंसियां इसको लेकर अलर्ट हैं।  और पढ़ें

10:46 PM, 10-Nov-2025

RMPSU: डिग्री कॉलेजों में पान मसाला-धूम्रपान प्रतिबंधित, लगेगा जुर्माना, सीसीटीवी से होगी निगरानी

शैक्षणिक संस्थान परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विवि प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। संस्थान परिसर में तंबाकू उत्पादों के सेवन, बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। संस्थान परिसर में धूम्रपान, तंबाकू पर पाबंदी के बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। और पढ़ें

10:42 PM, 10-Nov-2025

MP News: दिल्ली मे धमाके के बाद एमपी में अलर्ट, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख जगहों पर जांच बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली में कार धमाके बाद मध्य प्रदेश में डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही प्रदेशभर में संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  
  और पढ़ें

10:24 PM, 10-Nov-2025

Bhopal News: हेलमेट लगा था पर स्ट्रैप खुला रह गया, अज्ञात वाहन की टक्कर से नौसेना के दो आरक्षकों की मौत

दोनों युवक रविवार तड़के बोट क्लब के पास वाटर स्पोर्ट्स की प्रैक्टिस के लिए निकले थे। कॉलोनी से निकलते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दी। और पढ़ें

10:22 PM, 10-Nov-2025

दिल्ली ब्लास्ट: हाई अलर्ट के बाद प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई

UP on high alert after Delhi blast:दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिया है कि इस मामले में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
  और पढ़ें

10:19 PM, 10-Nov-2025

Aligarh Accident: बागेश्वरधाम सत्संग से लौटर रही श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी, नौ घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। और पढ़ें

10:18 PM, 10-Nov-2025

यूपी: बिहार चुनाव के बाद यूपी में सोशल इंजीनियरिंग करेंगे राहुल गांधी, पिछड़े-दलित वर्ग में चलाया जाएगा अभियान

बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी में डेरा डाल सकते हैं। 12 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ओबीसी विभाग की बैठक में मसौदा तय होगा।  और पढ़ें

10:11 PM, 10-Nov-2025

दिल्ली ब्लास्ट: सीएम योगी ने डीजीपी को दिए प्रदेश में सघन जांच के निर्देश, अखिलेश बोले- हर पहलू से हो पड़ताल

Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाकों के बाद सीएम योगी ने यूपी डीजपी से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जायजा लिया। इधर राम मंदिर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। 
  और पढ़ें

10:11 PM, 10-Nov-2025

Shivpuri News: दो घंटे तक चला पागल कुत्ते का आतंक, 15 लोगों को घायल किया, ग्रामीणों ने चढ़ाया ट्रैक्टर

आवारा पागल कुत्ते ने लगातार हमला कर 15 ग्रामीणों को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेरकर उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
  और पढ़ें

09:58 PM, 10-Nov-2025

Meerut: अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं गजाला, सरधना के कुलंजन में जश्न, ये है नाता

गजाला हाशमी अमेरिका में पहली मुस्लिम महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। उनके पति कुलंजन गांव से ताल्लुक रखते हैं। यहां रहने वाले उनके परिवार-रिश्तेदारों ने मिठाई बांटी और खूब जश्न मनाया।  और पढ़ें

09:58 PM, 10-Nov-2025

दिल्ली धमाके बाद मथुरा में अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सुरक्षा बढ़ी, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर हो रही चेकिंग

दिल्ली धमाके के बाद मथुरा में अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थलों पर वाहनों की चेकिंग, यात्रियों के सामान की चेकिंग शुरू कर दी गई।  और पढ़ें

09:54 PM, 10-Nov-2025

Indore News: बस में युवती से छेड़छाड़, ड्राइवर-कंडक्टर ने भी मदद नहीं की, पुलिस ने दर्ज किया केस

Indore News: मुंबई से इंदौर आ रही हंस ट्रैवल्स की स्लीपर बस में एक युवती से सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घबराई युवती ने अपनी मां को फोन किया, जो इंदौर से सेंधवा पहुंचीं और बेटी को बस से उतारा।  और पढ़ें

09:52 PM, 10-Nov-2025

Tikamgarh News: बच्चों को दोस्ती के जाल में फंसाकर बनाते थे गंदे वीडियो, ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

स्कूली बच्चों को दोस्ती के जाल में फंसाकर उनके गलत वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

09:52 PM, 10-Nov-2025

Himachal Congress: कांग्रेस हाईकमान ने की 12 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, संगठन सृजन अभियान के तहत तैनाती

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में 12 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये सभी पर्यवेक्षक हर जिले की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

09:52 PM, 10-Nov-2025

Kanpur: दिल्ली बम विस्फोट के बाद शहर में रेड अलर्ट जारी, संवेदनशील क्षेत्रों में हुई चेकिंग

Kanpur News: पुलिस के साथ एलआईयू, इंटेलीजेंस, खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक जगहों को देखा। और पढ़ें

09:31 PM, 10-Nov-2025

UP: ब्रजेश पाठक बोले- कांग्रेसी सरकारों ने वंदे मातरम को तोड़ मरोड़ कर किया प्रस्तुत

Kanpur News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एकता यात्रा शामिल हुए। उन्होंने लोगों से स्वदेशी खरीदने और बेचने की अपील की।  और पढ़ें

09:30 PM, 10-Nov-2025

MP News: भोपाल में 21 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में

Bhopal News: भोपाल में 21 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। खुशी को उसके दोस्त कासिम ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:15 PM, 10-Nov-2025

Indore News: बैठक में पार्षद बोले- वार्डों में काम नहीं हो रहे है, जनता को क्या मुंह दिखाएंगे

सभापति मुन्नालाल यादव ने कहा कि कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण टैंकरों से अभी भी जल वितरण हो रहा है। पार्षदों ने सफाई से जुड़ी समस्या भी बताई। उनका कहना था कि गलियों में फिर अस्थाई कचरा पाइंट बन गए है। सफाईकर्मी वहां कचरा डाल देते है। और पढ़ें

09:10 PM, 10-Nov-2025

MP News: BJP ने SIR को लेकर चुनाव आयोग को दिए सुझाव, बोले- सार्थक काम का विरोध कांग्रेस की आदत

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर प्रक्रिया पर झूठे आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। 
  और पढ़ें

09:07 PM, 10-Nov-2025

Himachal News: नोटिस पर भी पुलिस थाने में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक हंसराज, अग्रिम जमानत याचिका दायर

चंबा से भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद वे पुलिस के नोटिस के बाद भी सोमवार को महिला थाना में हाजिर नहीं हुए। इस बीच सेशन एवं स्पेशल जज की अदालत में विधायक की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। और पढ़ें

08:58 PM, 10-Nov-2025

Life Certificate: स्मार्ट फोन से जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे हिमाचल के पेंशनभोगी, डीएलसी अभियान 4.0 शुरू

पेंशनभोगी स्मार्टफोन से घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इससे उन्हें बायोमेट्रिक उपकरणों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अभियान के तहत ऊना में 11 नवंबर और कांगड़ा जिले के पालमपुर में 12 नवंबर को जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:51 PM, 10-Nov-2025

UP: दिल्ली धमाके के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट, मुरादाबाद सहित चार जिलों के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी जांच

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल के रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

08:42 PM, 10-Nov-2025

MP News:ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर भड़का आक्रोश, संत और जनप्रतिनिधि एकजुट, सीएम से की मुलाकात

ममलेश्वर लोक के निर्माण को लेकर विरोध के स्वर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों का एक दल मुख्यमंत्री से मिला।
  और पढ़ें

08:41 PM, 10-Nov-2025

Kanpur: पति को फंसाने के लिए जीआरपी को दी बेटी के अपहरण की फर्जी सूचना, पढ़ें मामला

ससुराल में विवाद होने पर पिता के साथ मायके बिहार जा रही महिला ने कंट्रोल रूम में बेटी के अपहरण की फर्जी सूचना जीआरपी दी। जीआरपी को बेटी कन्नौज ससुराल में मिली।  और पढ़ें

08:39 PM, 10-Nov-2025

Kullu Fire: गांव तक पहुंची होती सड़क तो बच जाता झनियार, खूबसूरत गांव में नजर आ रहे राख के ढेर

जिला कुल्लू के झनियार गांव तक सड़क नहीं पहुंची है, ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचना मुश्किल थी। एक के बाद एक मकान आग की चपेट में आते रहे और गोशाला भी आग की चपेट में आई। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:32 PM, 10-Nov-2025

Indore News: लव जिहाद फंडिंग केस के आरोपी पार्षद अनवर कादरी पर कार्रवाई, पांच साल के लिए पद से हटाया

लव जिहाद के मामले में हिंदू लड़कियों को बरगलाने और धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग देने वाले अनवर कादरी को पार्षद पद से हटा दिया गया है। और पढ़ें

08:24 PM, 10-Nov-2025

Indore News: बिजली कंपनी के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, 6 महीने पहले पास, फिर भी नौकरी नहीं

Indore News: बिजली कंपनी की 2500 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया 6 महीने पहले रिजल्ट आने के बाद भी रुकी हुई है, क्योंकि कुछ असंतुष्ट अभ्यर्थी कोर्ट चले गए हैं। सोमवार को, नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने एमडी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

08:11 PM, 10-Nov-2025

बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव का महोत्सव: CM बोले-सरकार जनजातीय नायकों के शौर्य को पहुंचाएगी जन-जन तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा इतिहास जनजातीय सूरवीरों और महापुरुषों की गौरवगाथाओं से भरा है। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने जंगलों से आंदोलन शुरू किया था। 
  और पढ़ें

08:03 PM, 10-Nov-2025

अखिलेश का बड़ा फैसला: एसआईआर में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी, मतदाता सूची पर सवाल

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर में आधार की मान्यता के लिए सपा सुप्रीम कोर्ट जाएगी। पार्टी का मत है कि आधार की हर हाल में अनिवार्यता होनी चाहिए।  और पढ़ें

08:02 PM, 10-Nov-2025

Kanpur: ऑर्डनेंस फैक्टरी कर्मी के घर 8.50 लाख की चोरी, वोट डालने बिहार गया था परिवार

ऑर्डनेंस फैक्टरी कर्मी के घर 8.50 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात अरमापुर थाना क्षेत्र की है।  और पढ़ें

07:57 PM, 10-Nov-2025

Shivpuri News: सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ में बेचीं, शिक्षक ने दीमक लगने का हवाला दिया, जांच के आदेश

सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ में भेजने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक ने कहा कि किताबों में दीमक लगने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ये किताबें बेची हैं।
  और पढ़ें

07:53 PM, 10-Nov-2025

यूपी: लखनऊ से बैंकॉक जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान हुई बंद, यात्री न मिलने से हुआ ये फैसला

Air India Express: लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अब बंद कर दी गई है। यात्री न मिल पाने की वजह से यह फैसला हुआ है। 
  और पढ़ें

07:43 PM, 10-Nov-2025

Bareilly News: सेमीखेड़ा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ, सांसद-एमएलसी और डीएम ने किया हवन-पूजन

बरेली के सेमीखेड़ा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र सोमवार को शुरू हो गया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हवन-पूजन किया। फीता काटा और नारियल फोड़ा।  और पढ़ें

07:40 PM, 10-Nov-2025

Bhopal News: छात्र संघ चुनाव और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

छात्र संघ चुनाव की बहाली, निजी विश्वविद्यालयों में फर्जीवाड़े की जांच और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर रैली रोक दी, जिसके बाद दो घंटे तक हंगामा चला और एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। और पढ़ें

07:37 PM, 10-Nov-2025

MP News: CM यादव बोले- सिंचाई विस्तार ही प्रदेश के समग्र विकास का आधार, हरदा बनेगा पहला शत-प्रतिशत सिंचित जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से कृषि क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है। जल्द ही हरदा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बनेगा, जहां हर खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुंचेगी।

और पढ़ें

07:17 PM, 10-Nov-2025

UP: गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों पर पुलिस की नजर, मां-बाप बोले- बेकसूर है बेटा

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सुहेल खां की गिरफ्तारी से उसके परिजन स्तब्ध हैं। उसके माता-पिता ने सुहेल को बेकसूर बताया। कहा कि सुहेल मुजफ्फरनगर में पढ़ाई करने गया था। उसके गुजरात जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। और पढ़ें

07:13 PM, 10-Nov-2025

Ujjain News: 'काला अक्षर भैंस बराबर' तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे लॉ स्टूडेंट्स, सांकेतिक भैंस चराकर जताया विरोध

लॉ कॉलेज के छात्रों ने आज विभाग में शिक्षकों की कमी को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें

07:12 PM, 10-Nov-2025

UP: प्रदेश में समय से पहले आई सर्दी, 9 डिग्री पारे के साथ इटावा रहा सबसे ठंडा जिला; रात में शीतलहर जैसे हालात

Winter in UP: यूपी में सर्दी समय से पहले आ गई। सोमवार को इटावा प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।  और पढ़ें

07:11 PM, 10-Nov-2025

मुरादाबाद: बच्ची को छत पर ले गया रिहान, मां ने सुनी करतूत तो सन्न रह गई, जिसे अपना माना उसने ही दिया दगा

सिविल लाइंस में बच्ची के साथ रिश्तेदार बताने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। जब उसने मां को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  और पढ़ें

07:00 PM, 10-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Kullu Fire Incident: जिला कुल्लू में गांव झनियार में भीषण अग्निकांड में करीब 16 घर और चार गोशालाएं जलकर राख हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें