फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 03-Nov-2025

सीएम योगी का निर्देश: संवेदनशील जगहों पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मी नहीं होंगे तैनात, मर्यादा में रहे आचरण

CM Yogi instruction: सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि रील बनाने के शौकीन पुलिसकर्मी संवेदनशील जगहों पर तैनात नहीं किए जाएंगे।  और पढ़ें

11:16 PM, 03-Nov-2025

MP News: मध्यप्रदेश ने मनाया गौरव का ‘अभ्युदय’- संस्कृति, परंपरा और प्रगति का हुआ भव्य संगम

मध्यप्रदेश ने अपने 70वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के रूप में संस्कृति, परंपरा और विकास का शानदार संगम पेश किया। तीन दिनों तक चले इस भव्य आयोजन ने प्रदेश की गौरवगाथा, लोककला और प्रगति की झलक एक साथ दिखाई।
  और पढ़ें

11:12 PM, 03-Nov-2025

Hathras: पत्नी ने मायके भिजवाए 54 लाख के गहने, पति ने लिखाई चोरी की रिपोर्ट, नहीं चाहती थी ननद को जेवर देना

एसपी ने बताया कि अकरम की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है। शादी में काफी जेवर देने की बात चल रही थी। पत्नी नहीं चाहती थी कि इतना जेवर दिया जाए। इसलिए उसने सारा जेवर अपने मायके मथुरा पहुंचा दिया था। और पढ़ें

विज्ञापन
11:09 PM, 03-Nov-2025

बाराबंकी: देवा-फतेहपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर; छह की मौत

Barabanki road accident: यूपी के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात भीषण हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में मौके पर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं।  और पढ़ें

11:03 PM, 03-Nov-2025

Indore News: इंदौर के समीप बस खाई में गिरी, 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला, दो महिला यात्रियों की मौत

बस में सवार यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। ग्रामीणों  ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। इस बीच सिमरोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकाल कर इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 03-Nov-2025

भोपाल कार हादसा: नशे में धुत ITBP जवान की कार ने चार लोगों को कुचला,अल्पना तिराहे पर जुटी भीड़; सड़क पर दहशत

भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित अल्पना तिराहे पर सोमवार रात नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने अपनी कार से चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि सड़क किनारे खड़े हाथ ठेले भी क्षतिग्रस्त हो गए।  और पढ़ें

10:43 PM, 03-Nov-2025

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की समाधान योजना, 90 लाख उपभोक्ताओं का 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाधान योजना का शुभारंभ किया। 
  और पढ़ें

10:43 PM, 03-Nov-2025

भोपाल में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली से बंगलूरू जा रहा था विमान, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से बंगलूरू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी चेतावनी मिलने के बाद रविवार रात भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 172 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

और पढ़ें

10:43 PM, 03-Nov-2025

Hathras: नलकूप कोठरी से पकड़े ढाई करोड़ के लैपटॉप व इलेक्ट्रॉनिक सामान, चौकीदार गिरफ्तार, माल छिपाने वाले फरार

इस बड़ी कार्रवाई के बीच ही दो नवंबर की रात को पुलिस अधीक्षक ने सिकंदराराऊ के कोतवाली निरीक्षक विजय कुमार सिंह को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया। उनकी जगह सहपऊ से निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को कोतवाली सिकंदराराऊ का चार्ज दिया गया। और पढ़ें

10:42 PM, 03-Nov-2025

Indore News: सड़क की जद में आ रहे 11 निर्माण तोड़े, 100 फीट चौड़ी सड़क बनने का रास्ता साफ

रहवासियों का विरोध इस बात को लेकर था कि पहले सड़क के लिए जो पीले निशान लगाए गए थे। उतने तो हमने हटा लिए थे। अब ज्यादा निर्माण क्यों तोड़ा जा रहा है। इसे लेकर रहवासी लामबंद होकर विरोध भी करते रहे, लेकिन निर्माण तोड़े गए।  और पढ़ें

10:41 PM, 03-Nov-2025

MP News: नर्मदापुरम में थाने के अंदर आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल, टीआई पर कार्रवाई की मांग तेज

नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें थाना प्रभारी मदन पवार दो आरोपियों को थाने के अंदर बेल्ट और डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना 25 अक्तूबर की बताई जा रही है।  और पढ़ें

10:36 PM, 03-Nov-2025

यूपी: प्रदेश के 23 लाख बच्चों को एक सप्ताह के अंदर मिलेगी यूनिफॉर्म की राशि, शासन की तरफ से निर्देश जारी

Primary schools in UP: यूपी के 23 लाख बच्चों को एक सप्ताह के अंदर यूनीफॉर्म की राशि उनके खातों में भेज दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने डीबीटी की दिक्कतों को हल करने के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

10:16 PM, 03-Nov-2025

Indore News : तेंदुए की दहाड़ से थर्राया पूरा गांव, झाड़ियों में फंसा मिला... फिर जो हुआ

Indore News: महू के पास दतोदा गांव में एक 6 वर्षीय मादा तेंदुआ झाड़ियों के बीच तार में फंस गई। रालामंडल से गई रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर सुरक्षित बाहर निकाला और स्वास्थ्य जांच के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया। और पढ़ें

10:06 PM, 03-Nov-2025

MP News: 'बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ पर देश को गर्व', मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने फोन पर दी बधाई

Kranti Gaur: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने छतरपुर की क्रिकेटर क्रांति गौड़ से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और सम्मान का आश्वासन दिया। और पढ़ें

09:45 PM, 03-Nov-2025

MP Crime: नकली नोट छापने वाली गैंग पर कार्रवाई, ये सामग्री जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार; पंजाब से जुड़ा था नेटवर्क

मंदसौर के मुल्तानपुरा चौकी पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपये के नकली नोट और प्रिंटिंग उपकरण जब्त किए हैं।

और पढ़ें

09:35 PM, 03-Nov-2025

अब खुलेगा खेल: डीजल चोरी की जांच को बनी कमेटी, जिस विभाग पर उठी उंगली, उसका अधिकारी रखा जांच कमेटी में

डीएम ने एडीएम न्यायिक प्रकाशचंद्र की अध्यक्षता में समिति गठित की है। इसमें सचिव एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता व सदस्य एओ बेसिक शिक्षा ममता रानी को रखा गया है। इधर, जिस विभाग पर उंगली उठी है, उसके अधिकारी को जांच कमेटी में सचिव नियुक्त करने पर चर्चाएं रहीं। और पढ़ें

09:35 PM, 03-Nov-2025

Kanpur: सीए फाइनल में दिशा वरजातिया, इंटरमीडिएट में उत्कर्ष बने सिटी टॉपर, पढ़ें टॉपर्स की कहानी

सीए संस्थान की ओर से सितंबर 2025 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। सीए फाइनल टॉप फाइव में दो बेटियों को स्थान मिला।  और पढ़ें

09:34 PM, 03-Nov-2025

Himachal News: देव समाज ने रोपवे के विरोध में दिल्ली में रखा पक्ष, नड्डा अब मोदी से करेंगे बात

सोमवार को देव समाज, बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति और मंदिर कमेटी ने रोपवे पर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने देव समाज ने पक्ष रखा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:15 PM, 03-Nov-2025

Indore News: इंदौर के शास्त्री ब्रिज के नीचे मिले चूहों के बिल और कब्जे की दुकान

फुटपाथ और सड़क के बीच पांच से ज्यादा स्थानों पर दो से चार इंच के गेप आ चुके है। भविष्य में उन हिस्सों के धंसने की संभावना भी बनी हुई है। नगर निगम ब्रिज की मरम्मत नहीं की, लेकिन डिवाइडर बनाकर नए रैलिंग लगा दिए। और पढ़ें

09:04 PM, 03-Nov-2025

UP: शाहजहांपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अमान्य घोषित; जानें मामला

शाहजहांपुर में कोर्ट ने मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तियार अहमद मसूदी को नामांकन पत्र में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का दोषी पाया। इस पर पर उनको अयोग्य ठहरा दिया। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को शून्य एवं अमान्य करते हुए पद रिक्त घोषित कर दिया। और पढ़ें

08:56 PM, 03-Nov-2025

Kanpur: पत्नी से फोन पर झगड़ते हुए ट्रेन के आगे कूदा पति, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

पत्नी से फोन पर झगड़े के दौरान पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  और पढ़ें

08:45 PM, 03-Nov-2025

Kanpur: जयपुरिया ओवरब्रिज शुरू, वाहनों ने भरा फर्राटा, एक लाख लोगों को मिलेगी राहत

जयपुरिया ओवरब्रिज शुरू होने से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाने से लोगों को मुक्ति मिली। सांसद रमेश अवस्थी ने पुल का नाम महाराजा अग्रसेन रखने का प्रस्ताव भेजा। और पढ़ें

08:37 PM, 03-Nov-2025

यूपी: हज यात्रियों की मदद के लिए जाएंगे 115 हज इंस्पेक्टर, पदों के लिए 450 सरकारी कर्मचारियों ने किया आवेदन

Hajj 2026: सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए 115 राज्य हज इंस्पेक्टर उनके साथ जाएंगे। उन्हें खादिमुल हुज्जाज के नाम से जाना जाता है। 


  और पढ़ें

08:34 PM, 03-Nov-2025

यूपी: राष्ट्रीय लोकदल चुनेगा अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मथुरा के अधिवेशन में होगी घोषणा; जानिए डिटेल

Rashtriya Lok Dal: राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवम्बर को मथुरा में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जाएगी। और पढ़ें

08:33 PM, 03-Nov-2025

Bhopal News: राजधानी भोपाल में 16 नई CNG बसें हुईं शुरू, डेढ़ साल में रुकी बस सेवा को मिली राहत

भोपाल में सोमवार से 16 नई CNG बसें चिरायु अस्पताल से एम्स तक चलना शुरू हो गई हैं। डेढ़ साल में बंद हुई बस सेवा के बाद यह कदम यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। ये बसें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से सेवा देंगी। और पढ़ें

08:29 PM, 03-Nov-2025

Himachal: मंडी में पंचायत तकनीकी सहायक संजय शर्मा एक हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत कसान के तकनीकी सहायक संजय शर्मा को विजिलेंस ने एक हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:24 PM, 03-Nov-2025

Kanpur: हाईकोर्ट के निर्देश पर हैलट पहुंची शासन की टीम, बालरोग का कोना-कोना देखा

Kanpur News: हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन की टीम हैलट पहुंची। शासन ने याचिका के साथ अस्पताल की गंदगी की फोटो लगाई। और पढ़ें

08:19 PM, 03-Nov-2025

Jairam Thakur: नेता विपक्ष बोले- बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा महागठबंधन

Jairam Thakur: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में एक से बढ़कर एक झूठी गारंटियां देकर हिमाचल का जनादेश चोरी किया। कांग्रेस उसी तरह के हथकंडे बिहार में भी अपना रही है। और पढ़ें

08:15 PM, 03-Nov-2025

Indore News: नशे की लत पर 'महामंथन', इंदौर में जुटेंगे WHO और AIIMS के दिग्गज

Indore News: इंदौर 5 से 7 नवम्बर तक 'ऐडिकॉन 2025' की मेजबानी कर रहा है, जो भारतीय मनोचिकित्सा सोसाइटी द्वारा नशे और व्यसन पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है। इसमें WHO, AIIMS और NIMHANS के विशेषज्ञ आएंगे। और पढ़ें

08:14 PM, 03-Nov-2025

Khagone News: महाविद्यालय में प्रोफेसरों की कमी पर विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा, बस स्टैंड पर किया चक्काजाम

खरगोन के शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में छात्रों ने हंगामा किया है। कॉलेज में प्रोफेसरों की कमी को लेकर विरोध करते हुए अपनी मांग रखी है। साथ ही बस स्टैंड पर चक्का जाम किया। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

08:09 PM, 03-Nov-2025

Renuka Singh Thakur: एक सप्ताह बाद घर आएंगी रेणुका, पहले हाटकोटी मंदिर में माथा टेकेंगी; गांव में धाम का आयोजन

विश्वकप विजेता टीम की सदस्य रेणुका ठाकुर घर आने से पहले हाटकोटी मंदिर में माथा टेकेंगी। सोमवार को रेणुका के घर पर धाम का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:58 PM, 03-Nov-2025

Shimla News: राजधानी शिमला में कल से सभी निजी बसें चलेंगी, हड़ताल वापस ली

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मंगलवार से नियमित रूप से निजी बसें चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:57 PM, 03-Nov-2025

Jabalpur: आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल होंगे मां नर्मदा के घाट, मंत्री राकेश सिंह ने साझा की जानकारी; तस्वीरें

मां नर्मदा के तट पर स्थित घाट अब पूरी तरह से जगमग होंगे। मां सरयू की तर्ज मां नर्मदा के घाटों को विकसित करने की सरकार ने एक बड़ी योजना बनाई है, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस मामले पर एक प्रेसवार्ता की है। चलिए जानते हैं क्या-क्या कहा है..?
  और पढ़ें

07:46 PM, 03-Nov-2025

यूपी: मंगलवार से प्रदेश में शुरू होगी एसआईआर की प्रक्रिया, घर-घर जाएंगे बीएलओ; 2003 की मतदाता सूची होगी अहम

Election process in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलती रहेगी।  और पढ़ें

07:37 PM, 03-Nov-2025

चंडीगढ़ में जयराम ठाकुर:हिमाचल- पंजाब के मुख्यमंत्रियों को नसीहत, बाढ़ मुआवजे पर सियासत नहीं, अपना फर्ज निभाएं

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सोमवार को चंडीगढ़ में थे। उन्होंने पंजाब और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों को सलाह दी है कि केंद्र सरकार की तरफ से मिले बाढ़ मुआवजे पर सियासत न करें बल्कि बाढ़ पीड़ितों की सुध लें। और पढ़ें

07:34 PM, 03-Nov-2025

MP News: मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले-बिहार और गुजरात में शराबबंदी के बावजूद माफिया एक कॉल पर पहुंचा रहे शराब

मध्यप्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि बिहार और गुजरात में शराबबंदी के बावजूद माफिया एक कॉल पर शराब घर-घर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून से नहीं, बल्कि लोगों की जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान से ही सफल हो सकती है।
  और पढ़ें

07:34 PM, 03-Nov-2025

यूपी: प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती का रास्ता साफ, शासन ने दी मंजूरी; लिखित परीक्षा के बाद बनेगी मेरिट

Home Guard in UP: यूपी में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित होमगार्ड की भर्ती का शासनादेश जारी हो गया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को एनरोलमेंट और लिखित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई। और पढ़ें

07:17 PM, 03-Nov-2025

मुरादाबाद: जंगल में पन्नी से लिपटा मिला युवक का शव, पहचान छिपाने के लिए डाला गया नमक, शरीर पर चोट के निशान

मुरादाबाद के भगतपुर में युवक का पन्नी से लिपटा शव मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के ऊपर काफी मात्रा में नमक डाला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:15 PM, 03-Nov-2025

Bareilly News: पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत... पति घायल; मनौना धाम जा रहे थे दंपती

मनौना धाम दर्शन करने आए ग्वालियर निवासी दंपती की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में महिला की मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। 
  और पढ़ें

07:14 PM, 03-Nov-2025

Himachal News: बच्चों के सीखने के स्तर में कितना आया सुधार, विभाग करेगा सर्वे

हिमाचल प्रदेश में समग्र शिक्षा की ओर से 480 स्कूलों में 6 और 7 नवंबर को एंडलाइन सर्वे कराया जा रहा है।  
  और पढ़ें

07:00 PM, 03-Nov-2025

MP News: कांग्रेस का पचमढ़ी में मंथन और मिशन, जिला अध्यक्षों को दी नई दिशा, योग और शारीरिक व्यायाम सत्र

मध्यप्रदेश कांग्रेस का पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन विचारमंथन, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में उमंग सिंघार, शशिकांत सेंथिल और काजी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा और रणनीति देने के लिए अहम विचार साझा किए। और पढ़ें

07:00 PM, 03-Nov-2025

Bareilly News: जालसाज ने जीएसटी अफसर बनकर रोका ट्रक, सीज करने की धमकी देकर वसूले दस हजार रुपये

इटावा हाईवे पर जालसाज ने खुद को जीएसटी अफसर बताकर ट्रक सीज करने की धमकी  दी और ऑनलाइन 10 हजार रुपये वसूल लिए। ट्रक मालिक एवं फरीदपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  और पढ़ें

06:57 PM, 03-Nov-2025

341 करोड़ की जीएसटी चोरी: मास्टरमाइंड तक पहुंचने की चुनाैती, घोटाले से जुड़ी ईमेल-नंबर खंगालने जुटी जांच टीमें

मुरादाबाद में 341 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में राज्य कर विभाग की टीमें मास्टरमाइंड लोहा कारोबारी के ईमेल और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही हैं। जांच में दो मोबाइल नंबरों से देशभर में 122 फर्जी फर्में बनाकर 1811 करोड़ का व्यापार करने का खुलासा हुआ है। मुरादाबाद के अफसरों ने लोहे से भरे दो ट्रक पकड़कर इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था।  और पढ़ें

06:54 PM, 03-Nov-2025

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों सचिव के भरे जाएंगे 300 पद, वित्त विभाग को भेजा फाइल; सरकार ने प्रक्रिया की शुरू

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तहत पंचायत सचिवों के 300 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग ने भर्ती योजना तैयार कर प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। और पढ़ें

06:47 PM, 03-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Weather in UP: प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों के साथ कोहरे की स्थिति होगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें