फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 19-Oct-2025

Hathras Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल, मेडिकल रेफर

कार में पांच लोग अलीगढ़ से आगरा गए थे। रात को यह पांचों कार से आगरा से अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही वह सादाबाद में आगरा रोड पर चौहान हॉस्पिटल के निकट पहुंचे, वैसे ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। और पढ़ें

10:46 PM, 19-Oct-2025

Air Pollution: देशभर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा, पहले और तीसरे नंबर पर भी यूपी के सिटी

नोएडा के कई सेक्टरों में वायु प्रदूषण रेड जोन में रहा। इसमें सबसे अधिक प्रदूषित सेक्टर-125, 116 और सेक्टर एक रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 362, सेक्टर-116 का एक्यूआई 363 और सेक्टर एक का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। और पढ़ें

10:29 PM, 19-Oct-2025

Satna News: चित्रकूट के दीपोत्सव में पहुंचे सीएम यादव, कहा- चित्रकूट बनेगा धार्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे, दीपोत्सव में लिया हिस्सा कहा, चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा और पढ़ें

विज्ञापन
10:23 PM, 19-Oct-2025

Hathras: प्लास्टिक के कट्टों व किताब-कॉपी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

गोदाम में दुकान पर बिक्री के लिए आए प्लास्टिक के कट्टों के अलावा किताब-कॉपियां भी भंडारित थीं और कुछ अन्य सामान भी रखा हुआ था। गोदाम का ताला बंद था। आग लगने से सब जलकर राख हो गया। और पढ़ें

10:02 PM, 19-Oct-2025

एएमयू में पहली बार दीपोत्सव: जले 2100 दीप, बंटे 21 किलो लड्डू, हुई आतिशबाजी, हुआ जय श्रीराम-बजरंगबली का जय घोष

एएमयू में दीपोत्सव धूमधाम से मना। जमकर पटाखे चले। 2100 दीपक जलाए गए। 21 किलो लड्डू से मुंह मीठा कराया गया। एएमयू के एनआरएससी क्लब में जय श्रीराम, बजरंगबली और भारत माता की जय का जयघोष हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
09:56 PM, 19-Oct-2025

Uma Bharti: फिर सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं उमा भारती, खुलकर कहा- 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने साफ किया कि वह केवल उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से ही चुनाव लड़ेंगी, बशर्ते पार्टी उन्हें निर्देश दे।

और पढ़ें

09:56 PM, 19-Oct-2025

Sidhi News: सड़क हादसे में मां और बेटी ने तोड़ा दम, दो साल की नातिन और नाना गंभीर घायल

सीधी जिले में रविवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे गोरियरा बांध के पास की बताई जा रही है। और पढ़ें

09:55 PM, 19-Oct-2025

Prayagraj: दिवाली पर बढ़ी मिट्टी के दीये की मांग, सदियों से चली आ रही परंपरा

Prayagraj: दिवाली पर बढ़ी मिट्टी के दीये की मांग, सदियों से चली आ रही परंपरा और पढ़ें

09:45 PM, 19-Oct-2025

Bhopal News: निवाड़ी का सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिकेश में निर्माणाधीन पुल से गंगा में गिरा, चार दिन बाद भी लापता

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में रहने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी 16 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचा था। हेमंत के साथ उसके दोस्त थे। हेमंत 16 तारीख की रात ही बजरंग पुल से गंगा नदी में गिर गया था। स्थानीय पुलिस और गोताखोर चार दिन से तलाश रहे हैं, लेकिन इंजीनियर का कोई पता नहीं चला। और पढ़ें

09:35 PM, 19-Oct-2025

UP: बिहार चुनाव के नतीजे तय करेंगे प्रदेश में कांग्रेस-सपा के रिश्तों का भविष्य, चुनावों में प्रतिष्ठा दांव पर

Bihar elections: बिहार चुनाव का यूपी से तो वैसे कोई सीधा संबंध नहीं है लेकिन सूत्रों की मानें तो यदि महागठबंधन के रिश्ते बहुत हद तक यूपी के चुनाव परिणाम पर तय होंगे।  और पढ़ें

09:15 PM, 19-Oct-2025

लखनऊ: दिवाली पर कुछ देर के लिए खुलेगा स्टॉक मार्केट, बदले हुए समय से चलेगी मेट्रो, जानिए अस्पतालों की टाइमिंग

दीपावली की स्टॉक मार्केट में छुट्टी मंगलवार को है। ऐसे में स्टॉक मार्केट मंगलवार को एक घंटे के लिए खोली जाएगी। मंगलवा दोपहर 1ः45 बजे से लेकर दोपहर 2ः45 बजे तक स्टॉक की खरीदारी-बिकवाली व ट्रेडिंग की जा सकती है। और पढ़ें

09:05 PM, 19-Oct-2025

संभल में युवक की निर्मम हत्या: सिर और चेहरा बुरी तरह से कुचला, फोड़ दी आंख, हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंका शव

संभल में युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच और युवक की पहचान करवा रही है। मृतक का सिर व चेहरा बुरी तरह कुचले गए हैं। और पढ़ें

09:02 PM, 19-Oct-2025

यूपी: दिवाली पर सीधे आने वाली उड़ानें रहीं फुल, महंगी कनेक्टिंग फ्लाइटों से लखनऊ पहुंचे यात्री

ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने विमानों से सफर किया। लेकिन मुंबई से लखनऊ आने वाले मुसाफिरों को डायरेक्ट उड़ानें नहीं मिलीं। सभी उड़ानें फुल हो गईं। ऐसे में उन्हें कनेक्टिंग उड़ानों के सहारे लखनऊ पहुंचना पड़ा। और पढ़ें

08:58 PM, 19-Oct-2025

यूपी: दिवाली सोमवार को, किसी तरह की आग की घटना पर डायल करें ये नंबर, तुरंत मिलेगी मदद

दीपावली पर 20 अक्तूबर को सुरक्षा के दृष्टिगत दमकल विभाग अलर्ट मोड पर है। शहर के 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर दमकल कर्मी गाड़ियों के साथ मुस्तैद रहेंगे। और पढ़ें

08:40 PM, 19-Oct-2025

संभल: सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान पर बवाल, भड़के ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, फोटो पर लगाया क्रॉस का निशान

सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान रिक्शा चालक का बेटा रिक्शा चलाता है पर चालकों में भारी रोष फैल गया। विधायक के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने संभल में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधायक को माफी मांगनी चाहिए। और पढ़ें

08:38 PM, 19-Oct-2025

यूपी: दीपोत्सव पर अखिलेश के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, कहा-साफ दिख रहा है कि सनातन से विरोध

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी सनातन विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करता है। वह सनातन धर्म और संस्कृति के कट्टर विरोधी हैं।  और पढ़ें

08:37 PM, 19-Oct-2025

दिवाली पर मुश्किल भरा सफर: ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, बस अड्डों पर भी बढ़ी भीड़; त्योहार पर दिखा ये हाल

दिवाली पर घर जाने वालों को मुश्किल भरा सफर करना पड़ा। बरेली जंक्शन पर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी रही तो रोडवेज की बसों में भी भारी भीड़ रही। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।  और पढ़ें

08:36 PM, 19-Oct-2025

लखनऊ: सिंधी समाज इस बार सादगी से मनाएगा दीपावली, राजनाथ से की नाका हिंडोला चौराहे का नाम बदलने की मांग

Lucknow Sindhi Samaj: सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और नाका हिंडोला चौराहे का नाम अमर शहीद हेमू कालाणी के नाम पर रखने की मांग की।
  और पढ़ें

08:30 PM, 19-Oct-2025

यूपी: सीएम योगी सहित विपक्षी नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, अखिलेश ने किया 2027 के लिए वादा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही विपक्षी दलों के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। और पढ़ें

08:23 PM, 19-Oct-2025

Diwali 2025: 21 हजार दीपों से जगमगाएगा कुबेरेश्वरधाम, बड़ी दीपावली के एक दिन पहले पहुंचे हजारों श्रद्धालु

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में दीपावली पर्व पर 21 हजार दीपों से भव्य सजावट होगी। मंदिर रंगोली, रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ से नहाया रहेगा। आगामी दिनों में अन्नकूट महोत्सव के तहत विशाल प्रसादी का आयोजन होगा। और पढ़ें

08:18 PM, 19-Oct-2025

Umaria News: बांधवगढ़ में बाघिन दिखी तीन शावकों के साथ, सिद्ध बाबा क्षेत्र में पर्यटकों को मिला रोमांचक नजारा

बांधवगढ़ में बाघिन तीन शावकों के साथ दिखी, सिद्ध बाबा क्षेत्र में पर्यटकों को मिला रोमांचक नजारा और पढ़ें

08:18 PM, 19-Oct-2025

Prayagraj: एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप, युवक की मौत के बाद बवाल

Prayagraj: एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप, युवक की मौत के बाद बवाल और पढ़ें

08:15 PM, 19-Oct-2025

Sagar News: ट्रेन की चपेट में आई दो महिलाएं, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में राहतगढ़ रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। और पढ़ें

08:14 PM, 19-Oct-2025

सीएम योगी: रामभक्तों के लहू से लथपथ हुई नगरी आज दीपों के सागर में नहा रही है, गिनीज बुक से मिले दो रिकॉर्ड

ayodhya deepotsav 2025: दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब रामनगरी रामभक्तों के खून से लथपथ थी। और पढ़ें

08:10 PM, 19-Oct-2025

Ratlam News: अल्प्राज़ोलम बनाने वाली फैक्ट्री पर नारकोटिक्स की दबिश, 3.44 करोड़ का माल जब्त, दो गिरफ्तार

रतलाम में अल्प्राज़ोलम बनाने की प्रयोगशाला पर एनसीबी की दबिश, 3.44 करोड़ का अल्प्राज़ोलम जब्त, दो गिरफ्तार और पढ़ें

08:10 PM, 19-Oct-2025

Deepotsav 2025: अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन, तस्वीरों में देखें भव्य रामनगरी की निराली छटा

राम की नगरी अयोध्या में लगातार नौवीं बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 29 लाख दीयों से अयोध्या जगमगा उठी। और पढ़ें

07:51 PM, 19-Oct-2025

Aligarh: 2019 में घोषणा, 2021 में पीएम ने किया शिलान्यास,अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी दिखती है ऐसी

Aligarh: 2019 में घोषणा, 2021 में पीएम ने किया शिलान्यास,अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी दिखती है ऐसी और पढ़ें

07:49 PM, 19-Oct-2025

UP: मोटा मुनाके के चक्कर में कांस्टेबल ने गंवाए 20 लाख, दुबई में बैठा है ठग, जम्मू कश्मीर में हुई थी मीटिंग

दुबई में बैठे ठग गुरमीत सिंह ने मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह कुमार से 20 लाख रुपये ठग लिए। ओमेंद्र सिंह से अपनी रकम और मुनाफे के लिए संपर्क करना चाहा तो आरोपी ने कॉल रिसीव नहीं की। और पढ़ें

07:37 PM, 19-Oct-2025

Jabalpur News: बिहार चुनाव के लिए ट्रेन से शराब तस्करी, एसी कोच का अटेंडर 48 बोतल के साथ धराया

जबलपुर कोचिंग यार्ड में आरपीएफ ने चित्रकूट एक्सप्रेस के एसी कोच अटेंडर चंद्र भूषण सिन्हा को बैटरी बॉक्स में शराब की 48 बोतलें छिपाते पकड़ा। आरोपी त्यौहार और बिहार चुनाव के लिए शराब बरौनी ले जा रहा था। आरपीएफ ने शराब जब्त कर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। और पढ़ें

07:18 PM, 19-Oct-2025

Deepotsav 2025: ग्वालियर से हुई थी सिख धर्म की दीपावली मनाने की शुरुआत, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध किले की ऊंचाई पर एक बड़े हिस्से में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मौजूद है, जिसका नाम 'दाता बंदी छोड़' है। इस गुरुद्वारे के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। यहीं से सिख समाज की दीपावली मनाने की शुरुआत हुई। और पढ़ें

07:15 PM, 19-Oct-2025

UP: अयोध्या की दीपोत्सव से दोनों डिप्टी सीएम ने किया किनारा, केशव प्रसाद मौर्या ने जारी किया पत्र; जानिए वजह

अयोध्या में मनाए जा रहे भव्य दीपोत्सव में यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। जानिए, आखिर क्या कारण है कि उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। और पढ़ें

06:55 PM, 19-Oct-2025

Shocking: ट्रेन में चल रहा था घिनौना खेल, डस्टबिन से जूठी डिस्पोजल प्लेटें धोकर परोसने की तैयारी; देखें VIDEO

यदि आप ट्रेन की पैंट्री कार से खाना मंगवाते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। रेलवे की खानपान व्यवस्था की पोल खोलता एक घिनौना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी डस्टबिन में फेंकी गई जूठी डिस्पोजल प्लेटों को धोकर दोबारा इस्तेमाल के लिए रखता दिख रहा है। और पढ़ें

06:36 PM, 19-Oct-2025

Indore: इंदौर में एक उठावना ऐसा भी, त्यौहार होने के कारण नहीं की रिश्तेदारों-परिचितों को शवयात्रा की खबर

और पढ़ें

06:35 PM, 19-Oct-2025

Damoh News: घर से लापता युवक का शव दूसरे दिन कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच जारी

मृतक के पिता रमेश अठया ने बताया शनिवार की दोपहर से बेटा घर से लापता हुआ था। रात में उन्होंने खोजबीन की सुराग न लगने पर गुमशुदगी दर्ज कराई रविवार सुबह उसका शव कुएं में मिला है। बेटे को शराब पिलाकर हत्या की गई है। और पढ़ें

06:32 PM, 19-Oct-2025

Bhopal News: दीपावली पर रेलवे की विशेष तैयारी, कल भी खुले रहेंगे आरक्षण केंद्र,तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 20 अक्टूबर सोमवार को भोपाल मंडल के सभी आरक्षण केंद्र (पीआरएस) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। अतिरिक्त यात्री भार को संभालने के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। और पढ़ें

06:15 PM, 19-Oct-2025

Prayagraj : एटीएस व ईवीएम गोदाम की जमीन कब्जाने पर प्रॉपर्टी डीलर समेत सात पर मुकदमा, माफिया अतीक करीबी था जैद

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) व ईवीएम गोदाम की जमीन पर कब्जा करने के आरोप पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद खालिद समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

06:10 PM, 19-Oct-2025

Indore: इंदौर में सोमवार को धूमधाम से मनेगी दीपावली, दो दिन रहेगी अमावस्या

शहर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा होगी। यहां दीपावली के दिन भक्तों की लंबी कतार लगती है। सोमवार के अलावा मंगलवार को भी महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों के दर्शन की व्यवस्था की गई है।  और पढ़ें

06:01 PM, 19-Oct-2025

UP : हाईकोर्ट ने फर्रुखाबाद के अधिवक्ता की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक, छुट्टी के दिन विशेष पीठ

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को छुट्टी के दिन गठित विशेष पीठ में अधिवक्ता अवधेश मिश्रा पर हाल ही में दर्ज एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। और पढ़ें

05:45 PM, 19-Oct-2025

UP: दिवाली के बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गिरेगा प्रदेश में पारा, 22 अक्तूबर से यू-टर्न के पूर्वानुमान जारी

Weather in UP: यूपी में मौसम स्थिर बना हुआ है। दिन में जहां धूप और गर्मी हो रही है तो वहीं रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह बदलाव दिवाली के बाद ज्यादा होगा।  और पढ़ें

05:43 PM, 19-Oct-2025

Indore: भारत-इंग्लैड के मैच के लिए उमड़े क्रिकेटप्रेमी, टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया

टाॅस जीतने के बाद इंग्लैड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे दर्शक खुश हुए कि दुधिया रोशनी के बीच उन्हें भारतीय टीम की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शक भारतीय जर्सी पहन कर आए।  और पढ़ें

05:36 PM, 19-Oct-2025

Chitrakoot Treasury Scam: पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी की मौत, 24 घंटे से अधिक कोतवाली में रखा, पढ़ें मामला

Chitrakoot News: 43.13 करोड़ ट्रेजरी घोटाले के मुख्य आरोपी संदीप श्रीवास्तव की इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में हिरासत के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी को 24 घंटे से अधिक समय तक बिना वारंट कोतवाली में रखा गया था। और पढ़ें

05:36 PM, 19-Oct-2025

Indore News: दिल्ली से आई बहू का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कमरे में बंद कर अपने वीडियो वायरल किए

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में दिल्ली से आई एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। और पढ़ें

05:29 PM, 19-Oct-2025

Himachal News: किराये के कमरे में चल रहा था चिट्टा बेचने का धंधा, युवक-युवती गिरफ्तार; यहां का मामला

स्यार काटली में एक मकान में किराये पर रहने वाले अंकुश कौशल और शिवानी नामक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

05:26 PM, 19-Oct-2025

Dhar News: केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने स्थानीय बाजार से की दिवाली की खरीदारी, छोटे व्यापारियों का बड़ा उत्साह

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने VIP ट्रेंड से अलग हटकर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीपावली की खरीदी स्थानीय बाजार से की इस दौरान उन्होंने छोटे व्यापारियों से चर्चा भी की और खरीदे गए सामान का पैसा यूपीआई से चुकाया और पढ़ें

05:18 PM, 19-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

लव जिहाद को लेकर पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। ठाकुर ने कहा कि यदि हमारी लड़की बात ना माने तो उसकी टांग तोड़ दो। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें