11:03 AM, 13-Mar-2022
ये बनाए जा सकते हैं मंत्री
बैठक के लिए ये बड़े नेता भी दिल्ली पहुंच सकते हैं
योगी आदित्यनाथ के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य नेता भी पहुंच सकते हैं। योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की चर्चा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा की भी भूमिका को लेकर बातचीत होगी।