कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में जिन छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। प्रियंका ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह उनके मुद्दों को हर प्लेटफॉर्म पर उठाएंगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने मथुरा में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव पर बाहुबलियों और गुंडागर्दी को लेकर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल उनमें दिखाई देता है। मथुरा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि, योगी सरकार आने के बाद हत्या, अपहरण और गुंडागर्दी में कई फीसदी की कमी हुई है। ये जो दावे करते हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि आपके शासन के अंदर सुशासन क्यों नहीं थी। यूपी की आर्थिक व्यवस्था खस्ताहाल थी। आज यूपी भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाले समय में मौका दीजिए हम इसे एक नंबर पर ला देंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने गुरुवार को मोदीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव निशाना साधा। कहा, अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया। जाटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किसी जाति पर टिप्पणी नहीं करने की बात कह कर टाल दिया। जाट समुदाय हमसे दूर नहीं हो सकता। मैं समुदाय के लोगों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हूं। चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श हैं। हमने उनके जन्मदिवस को किसान दिवस घोषित किया।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायण को टिकट दिया गया है।
इन्हें बनाया प्रत्याशी
हाथरस एससी से संजीव कुमार काका, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा, सिकंदरा राऊ से ठाकुर अवधेश कुमार सिंह, फिरोजाबाद के टुंडला से अमर सिंह जाटव, जसराना से सूर्य प्रताप सिंह, फिरोजाबाद से बबलू कुमार राठौर, शिकोहाबाद से अनिल कुमार यादव, सिरसागंज से ठाकुर राघवेंद्र सिंह, कासगंज से प्रभुदयाल सिंह राजपूत, अमांपुर से सुभाष चंद्र शाक्य, पटियाली से नीरज मिश्रा, एटा के अलीगंज से सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां, एटा से अजय सिंह यादव, मरहरा से योगेश कुमार शाक्य, जलेसर से आकाश सिंह जाटव, मैनपुरी से गौरव नंद सविता, भोगांव से अशोक सिंह चौहान, किशनी से प्रभूदयाल जाटव, करहल से कुलदीप नारायण, फर्रुखाबाद के कायमगंज से दुर्गा प्रसाद, फर्रुखाबाद सीट से विजय कुमार कटियार, कन्नौज के छिबरामऊ से वहिदा बानो जूही, तिर्वा से अजय कुमार वर्मा, कन्नौज से समरजीत सिंह दोहरे, इटावा के जसवंतनगर से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, इटावा से कुलदीप गुप्ता, भरथना से कमलेश अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
अपना दल (एस) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि कानपुर नगर, फर्रुखाबाद और बहराइच की विधानसभा उम्मीदवार उतारे गए हैं। कानपुर नगर की घाटमपुर विधानसभा सीट से सरोज कुरील, फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा सीट से सुरभि और बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से राम निवास वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विट कर तीन पॉइंट्स में यूपी की राजनीति भी बता दी। लिखा, जनता-जनार्दन साक्षी है...
1. वे 'तुष्टीकरण' करते हैं, हम 'अंत्योदय' कर रहे हैं।
2. वे 'परिवारवाद' करते हैं, हम 'राष्ट्रवाद' की अलख जगा रहे हैं।
3. वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, हम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं।
UP Chunav : जानिए यूपी के दस सबसे गरीब विधायकों के बारे में
आज हम आपको दस नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जेब तो खाली थी, लेकिन 2017 का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इनमें से कई विधायकों के पास घर नहीं था, तो कुछ के पास गाड़ी नहीं थी। जहां नेता पार्षद बनने के बाद करोड़ों की संपत्ति बना लेते हैं, वहीं ये दस विधायक आज भी नेताओं के लिए नजीर पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के इन 10 सबसे गरीब विधायकों में नौ भारतीय जनता पार्टी से और एक कांग्रेस से हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
सपा की नई लिस्ट में इटावा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को टिकट मिला है। फूलपुर पवई से बाहुबली रमाकांत यादव को पार्टी ने मैदान में उतारा है। यहां से रमाकांत के बेटे अरुणकांत यादव भाजपा के विधायक हैं। कभी मायावती के खास रहे रामअचल राजभर को अकबरपुर से टिकट दिया गया है। 2017 में राजभर यहां से बसपा के टिकट पर जीते थे।
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। योगी सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान को घोसी से टिकट दिया गया है। वो अभी घोसी की बगल की मधुबन सीट से विधायक हैं।
गृह मंत्री अमित शाह मथुरा में घर-घर जाकर प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।
सपा नेता आजम खान ने गुरुवार को रामपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। आजम खान के चीफ इलेक्शन एजेंट असीम रजा ने प्रस्तावक की हैसियत से उनका नामांकन दायर किया।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। कहीं आजम खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे। आजम खान को जब पकड़ा तब CRPC की सारी धाराएं कम पड़ गईं। इतने मामले इन पर लगे।
अमित शाह ने कहा कि एक ही प्रदेश ऐसा है जहां सबसे ज्यादा संत महंत विराजमान हैं। चाहे चित्रकूट हो चाहे काशी हो या फिर वृन्दावन। मोदी जी की सरकार नहीं होती तो राम मंदिर बनता क्या? हमें कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश जी को मैं कहना चाहता हूं कि मंदिर का भूमि पूजन हो गया है। पहले देश की सुरक्षा को सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग ताक पर रखते थे। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्रथमिकता देती है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है।
उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी अर्थव्यवस्था है। एक बार और आशीर्वाद दे दो देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बना देंगे। शासन अगर अखिलेश के हाथ में होगा तो गुंडो का राज होगा। शासन अगर भाजपा के हाथ में होगा तो सुशासन होगा। भगवान परशुराम के नाम पर परशुराम पार्क का निर्माण हम कर रहे हैं। दुनियाभर के यात्री मथुरा में आए इस परंपरा को भाजपा ने बढ़ाने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को हम सब जानते हैं। पांच साल पहले सपा की सरकार में बहुबली परेशान करते थे। बहन बेटियों का अपमान होता था। भाजपा की सरकार आई तो इन सब ने सरेंडर कर दिया। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश जी के पेट में दर्द होता है। दो हजार करोड़ की भूमि जो माफियाओं के कब्जे में थी उसे छुड़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। अखिलेश बाबू आप कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। आपको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूं कि पिछले साढ़े सात साल में जो परिवर्तन हुआ है उसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। इस बार का जो चुनाव है उसे विधायक का चुनाव मत समझिए, किसी को मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आने वाले पांच साल के उत्तर प्रदेश किस विचारधारा के हाथ में जाएगी उसका चुनाव है। सपा बसपा जब आती थीं तो एक जाति विशेष का काम होता था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सब का साथ सबका विकास हुआ है। ये सरकार किसी एक जाति की नहीं है। सम्पूर्ण समाज की है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा आचार संहिता का सम्मान करती है। हमने तय किया है कि संवाद को मीडिया के माध्यम से घर-घर पहुंचाकर प्रचार करेंगे। दुनियाभर में समर्पण भाव के लिए कृष्ण से पहले हम राधा का नाम लेते हैं। इस भूमि पर ढेर सारे अत्याचार करने वाले कंस का अंत हुआ। मथुरा की दिव्यता भव्यता लौटाना, उसे आधुनिक बनाने का संकल्प भाजपा का है। पिछले पांच साल में इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। चुनाव चाहे 2014 हो, 20127 का हो या 2022 का, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं कमल ही कमल खिलता है।
उनकी नजर मेरी तरफ नहीं है। उन्हें डर सता रहा है कि जनता मेरे साथ जुड़ रही है। हर चुनाव से पहले भाजपा इस तरह की बैठक करती है, लेकिन उससे मिलता क्या है। मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। ये कोई हल्की बात नहीं है, हम हल्के लोग नहीं है। हमने इमानदारी से लड़ाई लड़ी है। जब तक उसे मुकाम तक नहीं पहुंचाएंगे हम रास्ते नहीं बदलेंगे। कल जो मीटिंग हुई है उसमें जो लोग गए हैं वो किसानों के शुभचिंतक नहीं हैं।
धामपुर में बसपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां पहले कमाल अहमद को टिकट मिला था। अब उनकी जगह मूलचंद चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। कुंदरकी में भी उम्मीदवार बदला गया है। यहां हाजी चांदबाबू मलिक की जगह मोहम्मद रिजवान को टिकट दिया गया है। रिजवान यहां से सपा के मौजूदा विधायक हैं। सपा से टिकट नहीं मिलने के बाद चार दिन पहले ही वो बसपा में शामिल हुए हैं। मूलचंद चौहान भी सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। टिकट कटने के बाद उन्होंने भी बसपा का दामन थामा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मथुरा में आज अमित शाह का घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम है।
गृह मंत्री अमित शाह मथुरा पहुंच गए हैं। यहां वो बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने का कार्यक्रम है।
बसपा ने गुरुवार को दूसरे चरण के बचे हुए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दूसरे चरण की 55 में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान पार्टी ने 22 जनरी को कर दिया था। आज जारी सूची में बची चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए है। इसके साथ ही दो सीटों पर उम्मीदवार बदला गया है।
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज मुजफ्फरनग जिले का दौरा करेंगे। चुनाव प्रचार के बाद यहीं उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जयंत मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
UP Election : मेरठ में सपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं
समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी पर विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मेरठ सिटी के एसपी विनीत भटनागर ने कहा कि एक वीडियो में एक प्रत्याशी द्वारा ऐसी बातें कही गई हैं जिसे देखकर द्वेष भावना फैलने के लिए प्रेरित लग रही थी। वीडियो का प्रशिक्षण कराया गया जिसके बाद IPC की धारा 505 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है।
एक दिन पहले ही इस वीडियो को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किया था, 'मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं... चुनचुन कर बदला लिया जाएगा" क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडों को ही टिकट दिया है?'
UP Election : योगी का अखिलेश पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट कर कहा, 'प्रदेश की पहचान अब 'दिव्य कुंभ' और 'भव्य दीपोत्सव' से है, वही रहेगी...प्रदेश की पहचान 'सैफई महोत्सव' से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे...।'
UP News: भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने किसे-किसे बनाया है प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पढ़िए पूरी लिस्ट...
UP Chunav : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का आज मेरठ दौरा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आज यानी गुरुवार को मेरठ आएंगे। स्वतंत्र देव सिंह तीन विधानसभा सीटों (मेरठ कैंट, मेरठ शहर और किठौर) पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे। साथ ही पार्टी समर्थकों में चुनाव के लिए जोश भरेंगे।