09:29 AM, 06-Feb-2022
UP Chunav News: केशव मौर्य का सपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल को इलाज की जरूरत है। वह स्वस्थ्य नहीं हैं। केशव ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी जी को सही इलाज की ज़रूरत है। सत्ता से बेदखल और भविष्य में भी वापसी नहीं होने लक्षणों के बाद इनके बयान से साफ है। ऐसा बयान स्वस्थ व्यक्ति नहीं दे सकता। कांग्रेस और कांग्रेसियों को नीचे बैठने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ऊपर बैठना बर्दाश्त नहीं हो रहा है।'
एक अन्य ट्वीट में केशव ने कहा, '2022 में भी ऐतिहासिक पराजय की संभावना से सपा गठबंधन,बसपा और कांग्रेस बौखलाए हैं,यूपी को सुशासन,सुरक्षा और विकास पसंद है।'