फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bypoll Election Result: स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते, छानबे सीट भाजपा ने की अपने नाम

Sat, 13 May 2023 07:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

By-Election Results Today Live Updates : रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के साथ शफीक अहमद अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:08 PM, 13-May-2023

स्वार में किसको मिले कितने वोट

प्रत्याशी, पार्टी, वोट

-शफीक अहमद अंसारी, अपना दल (एस), 68630

-अनुराधा चौहान, सपा, 59906

-डॉ. नाजिया सिद्दीकी, पीस पार्टी, 4688

-मोहम्मद इरफान, निर्दलीय, 394

-मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय, 296

-शिव प्रसाद, निर्दलीय, 582

-नोटा ---579

05:04 PM, 13-May-2023

स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते

स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा की उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8724 मतों से मात दी है। इस जीत के साथ भाजपा गठबंधन ने आजम खां का एक और मजबूत किले पर कब्जा कर लिया और शफीक अंसारी को प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित मुस्लिम विधायक बन गए हैं।

02:55 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्यासी की जीत तय

छानबे विधान सभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां अपना दल प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
02:26 PM, 13-May-2023

छानबे में रिंकी कोल 6888 मतों से आगे

छानबे उपचुनाव के लिए 24 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 24वें राउंड में अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6888 मतों से आगे चल रही हैं। सपा की कीर्ति कोल को 53895 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 60783 मत मिले।

02:22 PM, 13-May-2023

छानबे में 23 राउंड की मतगणना पूरी

छानबे उपचुनाव के लिए 23 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 23वें राउंड में अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6606 मतों से आगे चल रही हैं। सपा की कीर्ति कोल को 52051 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 58627 मत मिले।

विज्ञापन
01:40 PM, 13-May-2023

मिर्जापुर की छानबे विधान सभा उप चुनाव का 21वां राउंड

भाजपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी 3909 मतों से आगे हो गया है। वहीं समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल  को 49008 और  रिंकी कोल अपना दल एस  52917 मत प्राप्त हुए हैं।

01:31 PM, 13-May-2023

आजम खां का घमंड टूटा: शफीक अहमद अंसारी

स्वार सीट पर जीत के बाद अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खां कहते थे कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता है। आज आजम खां का घमंड टूटा है।

01:13 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी आगे

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। अपना दल की प्रत्याशी रिंकी कोल यहां आगे चल रही हैं। 

12:34 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर आगे हुईं

छानबे उपचुनाव के लिए 15 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 15वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल 483 मतों से आगे हो गई हैं। कीर्ति कोल को 36386 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 36869 मत मिले।

12:28 PM, 13-May-2023

छानबे में सपा प्रत्याशी 150 मतों से आगे

छानबे उपचुनाव के लिए 14 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 14वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हो गई हैं। सपा प्रत्याशी कीर्ति 150 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 33968 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 33818 मत मिले।

12:19 PM, 13-May-2023

अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।

12:13 PM, 13-May-2023

आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट

उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कब्जा हो गया है।

शफीक अहमद अंसारी को बधाई देते भाजपा विधायक आकाश सक्सेना

12:11 PM, 13-May-2023

स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से आगे चल रहे हैं।

12:10 PM, 13-May-2023

स्वार सीट पर 21 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 61884 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 54128 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 7756 वोट से आगे चल रहे हैं।

12:03 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हुईं

छानबे उपचुनाव के लिए 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 11वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हो गई हैं। सपा प्रत्याशी कीर्ति 182 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 28574 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 28392 मत मिले।

11:53 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 60222 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 51692 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8530 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:50 AM, 13-May-2023

स्वार में शफीक अहमद अंसारी 7359 वोट से आगे

स्वार सीट पर 19 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 57261 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 49902 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 7359 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:43 AM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

छानबे के आकंड़ों में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल पीछे हो गई हैं। अपना दल की प्रत्याशी रिंकी कोल ने बढ़त बना ली है।  

11:40 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर 18 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 18 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 54365 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 48562 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 5803 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:29 AM, 13-May-2023

17वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी 6002 वोट से आगे

स्वार सीट पर 17 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 53040 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 47038 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 6002 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:21 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 50672 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 45419 मत मिले हैं। पीस पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर नाजिया सिद्दीकी को 3387 वोट मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 5253 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:15 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर अपना दल प्रत्याशी 3635 वोट से आगे

स्वार सीट पर 15 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 47167 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 43532 मत मिले हैं। पीस पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर नाजिया सिद्दीकी को 3265 वोट मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 3635 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:14 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर 14 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 14 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 43365 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 41147 मत मिले हैं। पीस पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर नाजिया सिद्दीकी को 3144 मिले हैं।

10:53 AM, 13-May-2023

अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 1130 मतों से आगे

स्वार सीट पर 13 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 40378 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 39248 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 1130 मतों से आगे हैं।

10:50 AM, 13-May-2023

छानबे में सपा की कीर्ति कोल 2540 मतों से आगे

छानबे उपचुनाव के लिए आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल को 17927 मिले हैं और सपा की कीर्ति कोल 20467 वोट मिले हैं। कीर्ति कोल 2540 मतों से आगे चल रही हैं। 

10:46 AM, 13-May-2023

स्वार में अपना दल प्रत्याशी 848 मतों से आगे

स्वार सीट पर 12 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 37923 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 37078 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 848 मतों से आगे हैं।

10:36 AM, 13-May-2023

स्वार में 11 राउंड की गिनती पूरी, अपना दल प्रत्याशी आगे

स्वार सीट पर 11 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 36179 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 34015 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 2164 मतों से आगे हैं।

10:29 AM, 13-May-2023

स्वार में 10वें राउंड में फिर से अपना दल प्रत्याशी आगे

स्वार सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 32157 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 30526 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 1631 मतों से आगे हैं।

10:22 AM, 13-May-2023

छानबे में दूसरे राउंड की गिनती पूरी

छानबे उपचुनाव के लिए दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा अपना दल (एस) गठबंधन की रिंकी कोल को 10451 मिले हैं और सपा की कीर्ति कोल 13205 वोट मिले हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी को 322 वोट मिले।

10:14 AM, 13-May-2023

सपा की अनुराधा चौहान 370 मतों से आगे

स्वार सीट पर नौ राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 27542 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 27912 मत मिले। सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 370 मतों से आगे।

10:01 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर आठवें राउंड में अपना दल के प्रत्याशी आगे

स्वार उपचुनाव के आठवें राउंड की गिनती में अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 987 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:58 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर सातवां राउंड

स्वार सीट के लिए सातवां राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 21481 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 21078 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 403 वोट से आगे हैं।

09:57 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर छठा राउंड

स्वार सीट के लिए छठे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 18654 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 17690 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 963 वोट से आगे हैं।

09:49 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 16614 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 14393 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 2217 वोट से आगे हैं।

09:44 AM, 13-May-2023

छानबे में दूसरे राउंड की गिनती पूरी

छानबे उपचुनाव के लिए दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल को 3527 मिले हैं और सपा की कीर्ति कोल 5426 वोट मिले हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी को 103 वोट मिले।

09:41 AM, 13-May-2023

छानबे में सपा प्रत्याशी आगे

छानबे में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने बढ़त बना ली है। इससे पहले अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल आगे चल रही थीं।

09:25 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर दूसरे राउंड की गिनती में अपना दल प्रत्याशी आगे

स्वार सीट पर दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। अपना दल शफीक अहमद अंसारी 8407 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 5808 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 2599 वोट से आगे हैं।

स्वार उप चुनाव के वोटों की गिनती करते कर्मचारी

09:23 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर पहले राउंड में अपना दल आगे

स्वार सीट पर पहले राउंड की गिनती में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 3625 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 3003 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 622 वोट से आगे हैं।

09:16 AM, 13-May-2023

स्वार सीट पर सपा प्रत्याशी आगे

स्वार सीट पर सपा प्रत्याशी ने अब बढ़त बना ली है।

09:14 AM, 13-May-2023

दोनों ही सीटों पर अब अपना दल के प्रत्याशी आगे

स्वार और छानबे से सपा के लिए बुरी खबर है। दोनों ही सीटों पर अब अपना दल के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

09:06 AM, 13-May-2023

स्वार में अपना दल के प्रत्याशी आगे

स्वार सीट पर अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 622 वोटों से आगे हो गए हैं। इससे पहले सपा की अनुराधा चौहान आगे चल रही थीं।

08:52 AM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी आगे

छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल आगे चल रही हैं। यहां सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

08:42 AM, 13-May-2023

मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव की मतगणना के लिए 151 एडिशनल एसपी, 467 डिप्टी एसपी, 2096 निरीक्षक, 11,445 उपनिरीक्षक, 18,353 मुख्य आरक्षी, 49,650 आरक्षी, 5869 होमगार्ड, 87 कंपनी पीएसी एवं 35 कंपनी सीएपीएफ की तैनाती की गई है। वहीं स्वार एवं छानबे उपचुनाव की मतगणना के लिए दो एडिशनल एसपी, छह डिप्टी एसपी, 24 निरीक्षक, 83 उपनिरीक्षक, 261 मुख्य आरक्षी, 471 आरक्षी एवं छह कंपनी सीएपीएफ तैनात किया गया है। 

08:29 AM, 13-May-2023
स्वार उपचुनाव के लिए पोस्टल बैलट की गिनती करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

स्वार में पोस्टल बैलट गिने जा रहे

स्वार उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।
 

08:20 AM, 13-May-2023

स्वार सीट से सपा प्रत्याशी आगे

स्वार और छानबे में पहले राउंड की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान आगे चल रही हैं।

स्वार से सपा की प्रत्याशी अनुराधा चौहान

08:16 AM, 13-May-2023

ईवीएम और बैलेट की काउंटिंग शुरू

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए ईवीएम और बैलेट की काउंटिंग शुरू हो गई है। 

08:09 AM, 13-May-2023

अखिलेश की चुनाव आयोग से मांग

मतगणना शुरू होते ही अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट में चुनाव आयोग से मांग करते हुए लिखा आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।

08:02 AM, 13-May-2023

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नगर निकाय चुनाव तथा स्वार एवं छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंध किए है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में आउटर कार्डन, इनर कार्डन एवं आइसोलेशन कार्डन बनाकर त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंधन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), पीएसी, जनपदीय पुलिस तथा होमगार्ड की तैनाती की गई है।

07:41 AM, 13-May-2023

मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से होगी। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में हैं।

06:51 AM, 13-May-2023

विजय जुलूस पर पाबंदी

परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही, सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में समुचित पुलिस बल तैनात किया गया है। पीआरवी वाहनों को तैनात करते हुए पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कराया जा रहा है।

06:16 AM, 13-May-2023

मतगणना के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध

नगर निकाय चुनाव तथा स्वार एवं छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंध किए है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में आउटर कार्डन, इनर कार्डन एवं आइसोलेशन कार्डन बनाकर त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंधन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), पीएसी, जनपदीय पुलिस तथा होमगार्ड की तैनाती की गई है।

05:41 AM, 13-May-2023

UP Bypoll Election Result: स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते, छानबे सीट भाजपा ने की अपने नाम

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे से होगी। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें