फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले सीएम योगी

Sun, 06 Mar 2022 05:19 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 7th Phase News Live: उत्तर प्रदेश में कल सातवें यानी आखिरी चरण का चुनाव होना है। नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:18 PM, 06-Mar-2022

अखिलेश का भाजपा पर हमला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र ट्रेन पकड़ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अखिलेश ने लिखा, 'पांच साल नौकरी का अब और न इंतज़ार होगा। उप्र में भाजपा को हटाने के लिए इंक़लाब होगा। भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालने का संकल्प लेकर इलाहाबाद से रेल भर-भर कर पूर्वांचल जा रहे छात्र अब अगले पांच साल नौकरी का इंतज़ार नहीं करेंगे।'

04:25 PM, 06-Mar-2022

15 तस्वीरों में आखिरी चरण का प्रचार: पूर्वांचल में उमड़ा जनसैलाब किसे दिलाएगा जीत
यूपी में आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन यानी शनिवार को राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विपक्ष के नेताओं तक ने खूब रैलियां और जनसभाएं की। रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए राजनीतिक हस्तियां लोगों से वोट मांगते नजर आईं। हर पार्टी की रैली और रोड शो में उमड़ रही भीड़ ने चुनावी पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरी ये जनसैलाब किसे जीत दिलाएगा? तस्वीरों में देखिए सातवें चरण के लिए किस पार्टी ने कैसे प्रचार किया?

04:01 PM, 06-Mar-2022

कहानी पूर्वांचल के बाहुबलियों की
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। सोमवार को आखिरी चरण में पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कई सीटें ऐसी हैं जहां दशकों से बाहुबलियों का दबदबा रहा है। आज हम आपको ऐसे ही बाहुबलियों की कहानी बताने जा रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
 

विज्ञापन
03:19 PM, 06-Mar-2022

पूर्वांचल में योगी सरकार के इन सात मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर
यूपी चुनाव के आखिरी चरण में योगी कैबिनेट के सात मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। पूर्वांचल में वाराणसी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहीं आजमगढ़ सपा मुखिया अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में पूर्वांचल की सभी 54 सीटों पर मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
 

03:30 PM, 06-Mar-2022

UP Chunav 2022: वाराणसी में डिस्पैच सेंटरों का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में वाराणसी में मतदान कराने के लिए रविवार को निर्धारित स्थानों से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो रही हैं। डिस्पैच सेंटरों पर व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा पहुंचे। वाराणसी में यूपी कॉलेज, पहड़ियां मंडी, जगतपुर, उदय प्रताप इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन नर्सरी को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
03:00 PM, 06-Mar-2022

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने मतदान के बाद ईवीएम रखने के समय स्ट्रांग रूम की सीलिंग में लापरवाही के आरोप प्रशासन पर लगाए हैं। जिसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सात मार्च को हाइकोर्ट याचिका पर सुनवाई करेगा। आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान हुआ था। उस दिन देर रात तक मंडी समिति परिसर में स्ट्रांग रूम की सीलिंग प्रक्रिया की थी। ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने बताया कि सीलिंग के समय किसी दल का कोई प्रत्याशी या उसका एजेंट मौजूद नहीं था। 

02:30 PM, 06-Mar-2022

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर यूक्रेन से लौटे यूपी के छात्रों से मुलाकात की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सीएम योगी ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयासों से यूक्रेन से सकुशल प्रदेश वापस आए छात्र-छात्राओं से आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना। यूक्रेन में फंसे अपने सभी प्रदेश वासियों की सकुशल वापसी हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।'
 

02:00 PM, 06-Mar-2022

सपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
कल यानी सात मार्च को पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होना है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने 10 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पार्टी की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या/अनियमितता आने पर समाजवादी कार्यकर्ता/नेता इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

01:30 PM, 06-Mar-2022

UP Election: कल इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम कराएगा चुनाव आयोग
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से कल यानी सात मार्च को इंटरनेशनल वर्चुअल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम आयोजित कराया जाएगा। कल ही उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान होना है। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, भूटान, इथोपिया, जॉर्जिया, गुयाना, केन्या, म्यांमार, मंगोलिया समेत 26 देशों के 135 प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

01:00 PM, 06-Mar-2022

UP Election: मायावती ने भाजपा-सपा पर बोला हमला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा है। सातवें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले उन्होंने कहा, 'यूपी के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर कल 7वें व अंतिम चरण के मतदान में यहां गरीबी व बेरोजगारी के सताए हुए उपेक्षित लोग अपने वोट की ताकत से अपनी तकदीर तथा प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर सकते हैं, जिसके लिए बीएसपी की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की आयरन सरकार बनानी जरूरी।'

मायावती ने आगे लिखा, 'जग-जाहिर है कि विरोधी पार्टियों के किस्म-किस्म के लुभावने वादे व आश्वासन सभी घोर वादाखिलाफी साबित हुई है। इनकी सरकारों में यूपी के लोगों के हालात संभलने व वादे के मुताबिक अच्छे दिन लाने के बजाय लगातार बिगड़ती गई है। इसीलिए अब इनके बहकावे में नहीं आना ही होशियारी। विरोधी पार्टियों ने धनबल सहित साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकण्डों को अपनाकर यूपी के चुनाव को अपने पक्ष में करने का खूब जतन किया, लेकिन जानलेवा महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, सरकार की निरंकुशता व आवारा पशु आदि से पीड़ित जनता अपने बुनियादी मुद्दों पर डटी रही है।'

12:36 PM, 06-Mar-2022

प्रियंका ने कहा, मुझसे कहा गया कि यूपी से निकल जाइए
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संगठन से जुड़ी बड़ी बात बताई। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब मुझे यूपी का प्रभारी बनाया गया था, तब मेरी ही पार्टी के कई बड़े नेता मेरे पास आए। आज उनमें से ज्यादातर पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि आप यूपी से निकल जाइए। यहां कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। आप नेतृत्व से बात करके कहीं और चले जाइए। इसपर मैंने उस वक्त कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मेरे भाई राहुल गांधी से बात की। उन्होंने मुझसे कहा, "जहां-जहां दुख है, जहां-जहां पीड़ा है, वहां जनता के कंधे से कंधा मिलाकर जनता के लिए लड़ो।"

12:00 PM, 06-Mar-2022

अखिलेश बोले- जनता ने विकल्प के रूप में सपा को स्वीकार किया
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा, 'मैंने रथ यात्रा शुरू की थी। जो जन समर्थन, जो संगठन, कार्यकर्ता और नेता समाजवादी पार्टी की तरफ दिखाई दिए। इसी को देखकर लगता है कि जनता ने समाजवादी पार्टी को विकल्प के तौर पर स्वीकार कर लिया है।'

11:25 AM, 06-Mar-2022

प्रियंका गांधी बोलीं- परिणाम चाहे जो आए, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने तो निर्णय ले लिया है, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगी। इस चुनाव में चाहे जो नतीजे आए। चाहे आप कोई निर्णय लें। जब तक आपके इस प्रदेश में, जब तक इस उत्तर प्रदेश में... मेरे पूर्वजों की धरती है ये। मेरे पूर्वजों का खून मिला हुआ है इस धरती में। जब तक इस जमीन से एक सही, एक नई और एक सच्ची राजनीति उभरकर नहीं आएगी तब तक मैं आपके साथ संघर्ष करती रहूंगी। आपके लिए लड़ती रहूंगी। आपके प्रदेश के लिए लड़ती रहूंगी। मुझे कोई नहीं रोक पाएगा। अब दो दिन बाद आप निर्णय लीजिए आपको क्या चाहिए।'

10:50 AM, 06-Mar-2022

UP Chunav: सपा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सपा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'जनविरोधी भाजपा ने जाते-जाते जनता को दिया महंगाई का जख्म। होली के पावन पर्व से पहले अपने पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भरने के लिए ₹30 प्रति लीटर बढ़ाए रिफाइंड के दाम। सातवें चरण के मतदाता देंगे इसका जवाब।'

10:21 AM, 06-Mar-2022

UP Election: ओवैसी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रहीं हैं। सात तारीख की रात में या फिर दस तारीख की सुबह में ये लोग पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा कर देंगे। कुछ भी लंबी-लंबी छोड़ देंगे। कहेंगे यूक्रेन में ऐसा हुआ... वहां वैसा हुआ। और ये भाजपा के भक्त कहेंगे मोदी जी ने सही किया। 
 

10:00 AM, 06-Mar-2022

UP Election: मूर्तिकारों ने पीएम मोदी से मांगी मदद
वाराणसी के मूर्तिकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सरकार से मदद मांगी है। मूर्तिकारों ने कहा कि हमारे कारोबार को फिर से शुरू करने के लिए सरकार को हमें मदद करनी चाहिए। हमें कम दरों पर बिजली चाहिए। इसके अलावा महोबा खदान बंद हो चुकी है। वहां से हमें सस्ते दामों में पत्थर मिल जाते थे। उसे फिर से शुरू करना चाहिए। 

09:38 AM, 06-Mar-2022

UP Election: केशव का सपा पर हमला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर बड़ा हमला किया है। बगैर दोनों पार्टियों का नाम लिए केशव ने कहा, 'गरीबों, पिछड़ों और दलितों के नाम पर परिवारवादी दलों और नेताओं को जो वोट बेचकर अपनी तिजोरी भरते हैं, उन्हें हराओ और कमल खिलाओ। भाजपा गठबंधन को जिताओ तभी वर्तमान और भविष्य सुरक्षित रहेगा।'
 

09:31 AM, 06-Mar-2022

यूपी चुनाव: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले सीएम योगी

यूपी : रीता जोशी को राज्यपाल बनाए जाने की उम्मीदों को लगा झटका
डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पहले ही घोषणा का चुकी हैं कि अब वह कोई चुनाव नहीं लडे़ंगी। इस घोषणा के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्र के अनुसार उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अब मयंक के सपा में चले जाने से उनके प्रयासों को झटका लगने की बात कही जा रही है। मयंक ने आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। वहीं डॉ.रीता ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में ही हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व पर आस्था एवं पूर्ण विश्वास है। आखिरी चरण के मतदान से दो दिन पहले मयंक के सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगने की बात कही जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें