फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: BKU का हाईवे पर शक्ति प्रदर्शन, लगा ट्रेक्टरों का रेला, ढाबा संचालक पर हमला

Mon, 26 Feb 2024 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर

खास बातें

पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव बना हुआ है। सोमवार को सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद बादल छा गए। आगे पढ़ें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम। वहीं आज किसानों की ट्रैक्टर श्रृंखला को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:23 PM, 26-Feb-2024

ढाबा संचालक पर हमला

बिजनौर के कोतवाली देहात में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर एक ढाबे से झंडा उतारने को लेकर दो ढाबा संचालकों में विवाद हो गया। जिस पर एक ढाबे संचालक ने दूसरे ढाबे संचालक पर मारपीट करते हुए डंडे से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे-74 पर गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के पास में दो ढाबे संचालित है। जिनके स्वामी मुस्लिम है। बताया जा रहा है कि एक ढाबे को लगभग एक सप्ताह पूर्व हिंदू समुदाय के लोगों ने किराए पर ले लिया। जिस पर ढाबा संचालक ने अपने ढाबे के ऊपर अपने धर्म का झंडा लगा लिया। जिसका पड़ोसी ढाबा संचालक ने विरोध कर दिया। आरोप है कि उसने हिंदू ढाबा संचालक का मार्ग अवरुद्ध करते हुए हाईवे तक बोर्ड लगा दिए। जिसका सोमवार को देर शाम ढाबा स्वामी रईस ने विरोध किया। उस पर मुस्लिम ढाबा संचालक ने ढाबा स्वामी पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ढाबा स्वामी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक फैसल को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई की जाएगी।

01:40 PM, 26-Feb-2024

शामली में किसानों ने ट्रैक्टरों की श्रंखला बनाकर जताया विरोध

शामली में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कैराना में पानीपत खटीमा, थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर , कांधला में  दिल्ली शामली हाइवे, हरड़ में किसानों ने हाइवे किनारे ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ मुंह कर खड़ा कर विरोध जताया।

किसानों ने एसएसपी कानून समेत विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की मांगे पूरी नहीं की गई तो किसान दिल्ली कूच करने में भी पीछे नहीं रहेंगे।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।

01:39 PM, 26-Feb-2024

सहारनपुर में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

सहारनपुर के सरसावा में बिडौली, गंगौह मार्ग खोडसमा में किसानों का ट्रैक्टर प्रदर्शन जारी है। सरसावा में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकलना आरंभ किया। एकत्र होकर टोल टैक्स करियर पर पहुंचेंगे।
 

विज्ञापन
01:37 PM, 26-Feb-2024

बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बैठे किसान

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। वहीं हाईवे पर एक तरफ ट्रैक्टर खड़े किए गए हैं। तहसील अध्यक्ष सेंसरपाल नेता, नरेंद्र चौधरी, जितेंद्र प्रधान, विजयपाल सिंह, रघुनाथ सिंह, निरंकार सिंह, श्रीपाल डायरेक्टर, डॉक्टर जगपाल तेवतिया, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सिंह,धर्मपाल सिंह, सुधीर धामा, रामावतार सिंह आदि किसान मौजूद रहे l

01:03 PM, 26-Feb-2024

हाईवे पर लगी ट्रैक्टरों की कतारें, मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसान की ट्रैक्टर परेड दोपहर को शुरू हो गई। हाईवे पर हर तरफ ट्रैक्टरों का रेला नजर आ रहा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर में किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर हाईवे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ में कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं हर जिले में ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस अलर्ट है।

विज्ञापन
08:12 PM, 25-Feb-2024

पश्चिमी यूपी में बदलने लगा मौसम, सुबह धूप फिर छाए बादल

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को भी मौसम में आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। सुबह को धूप निकली तो दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। हवाओं के चलने से मौसम में ठंड का एहसास बना रहा।

फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से परिवर्तन वाला बना रहा। तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिला। महीने की शुरुआत में तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा था, लेकिन बारिश के बाद तापमान लगातार 20 डिग्री के पार चल रहा है, जिस कारण मौसम में गर्माहट का एहसास भी बना हुआ है। हालांकि, तेज हवाओं के चलने से सुबह शाम में ठंड का एहसास बना हुआ है। रविवार को भी हवाओं का दौरा जारी रहा।

रविवार को सुबह के समय खिली धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल मंडराने लगे। दिन के तापमान में भी 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम साफ रहेगा। 2 मार्च को हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री वह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी रविवार को बढ़ा।

07:56 PM, 25-Feb-2024

West UP News Live: BKU का हाईवे पर शक्ति प्रदर्शन, लगा ट्रेक्टरों का रेला, ढाबा संचालक पर हमला

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जा रही है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर आज ट्रैक्टर खड़े कर किसान हक मांग रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से किसान खड़ें होंगे। एक तरफ से वाहन चलते रहेंगे। 

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का यह तरीका निकाला है। भाकियू ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर इसकी रणनीति तैयार की है। ब्लॉक और गांव की सीमा में ही किसान खड़े होंगे। दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर किसान खड़े होंगे।

किसान सुबह 11 बजे हाईवे पर आ गए और शाम चार बजे तक वापस चले जाएंगे। सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें