अमरोहा: कांग्रेस के दानिश अली चुनाव हारे, भाजपा विजयी
अमरोहा से भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के दानिश अली को लगभग 28670 मतों से हरा दिया है। तंवर को 476506 और दानिश अली को 447836 वोट मिले। बसपा के मुजाहिद हुसैन को 164099 मत प्राप्त हुए। देर शाम तक चली मतगणना तक भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही।
अमरोहा सीट पर दानिश अली को झटका, बीजेपी प्रत्याशी 27 हजार मतों से आगे
अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली और भाजपा के प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर रही। अंतिम समय पर चल रही गिनती के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को बीजेपी के कंवर सिंह तंवर से लगभग 27 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। एक समय दोनों प्रत्याशियों के बीच अंतर बेहद कम हो गया था।कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को 442285 वोट मिले हैं। भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 469204 और बसपा के उम्मीदवार को 160993 मत मिले हैं। भाजपा ने कांग्रेस से 26919 मतों से बढ़त बनाई है।
संभल में दादा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जियाउर्रहमान
संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 1.14 लाख मतों से हरा दिया है। उनकी जीत का जश्न समर्थकों व गठबंधन कार्यकर्ताओं ने खूब मनाया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।
मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचिवीरा को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने बीजेपी के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही वह लगातार आगे चल रही थीं। उनके विजयी होने पर समर्थक जश्न मना रहे हैं।
रामपुर मतगणना अपडेट
राउंड - 24
भाजपा - 345431
सपा - 458166
बसपा - 70262
सपा 1,12,735 वोटों से आगे
Rampur vote counting: सपा 119165 वोटों से आगे
भाजपा - 316790
सपा - 435955
बसपा - 59791
सपा 1,19,165 वोटों से आगे
अमरोहा लोकसभा , 18 राउंड
कांग्रेस - 295654
भाजपा- 292060
बसपा- 108877
कांग्रेस प्रत्याशी 3594 वोटों से आगे
संभल लोकसभा- राउंड 18
सपा-347175
भाजपा- 232296
बसपा- 109018
सपा प्रत्याशी ने 114879 की बढ़त बनाई।
अमरोहा लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी 12762 वोटों से आगे
कांग्रेस - 278131
भाजपा- 265369
बसपा- 101241
रामपुर: सपा 1,23,359 वोटों से आगे
राउंड - 19
भाजपा - 262973
सपा - 386332
बसपा - 45691
अमरोहा लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी 16100 वोटों से आगे
राउंड: 16 राउंड
कांग्रेस - 273549
भाजपा- 257449
बसपा- 100013
मुरादाबाद लोकसभा: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 71336 वोटो से आगे
राउंड : 26
भाजपा : 304374
सपा - 375710
बसपा - 56580
मुरादाबाद लोकसभा: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 73861 वोटों से आगे
राउंड : 25
भाजपा : 213306
सपा - 287167
बसपा - 43933
मुरादाबाद लोकसभा: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 68998 वोटों से आगे
राउंड : 24
भाजपा : 199704
सपा - 268702
बसपा - 41683
संभल लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी 1694 आगे
राउंड 11
सपा 189263
भाजपा 190957
बसपा 69466
संभल में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी सपा के जियाउर्ररहमान बर्क से आगे चल रहे हैं।
अमरोहा लोकसभा: दानिश अली आगे
राउंड 12
कांग्रेस 177587
भाजपा 165093
बसपा 58578
मुरादाबाद लोकसभा: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 61305
राउंड : 23
भाजपा : 176112
सपा - 237417
बसपा - 34210
रामपुर मतगणना : सपा 71447 वोटों से आगे
राउंड 10
घनश्याम लोधी, भाजपा 135418
मोहिब्बुल्लाह, सपा 206865
जीशान खान, बसपा 24077
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचि वीरा लगातार आगे चल रही है। 21 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 147606 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार को 186616 मत प्राप्त् हुए हैं। इस हिसाब से वह 39010 वोटो से आगे चल रही हैं। बसपा उम्मीदवार को 26927 वोट मिले हैं।
मुरादाबाद लोकसभा: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 35920 वोटों से आगे
राउंड : 19
भाजपा : 131528
सपा - 167445
बसपा - 23069
Rampur seat vote counting: सपा 67277 वोटों से आगे
अपटेड: राउंड 9
घनश्याम लोधी, भाजपा-120755
मोहिब्बुल्लाह, सपा- 188032
जीशान खान, बसपा-19822
Sambhal Lok Sabha: सपा प्रत्याशी 16432 से आगे
राउंड 6
सपा 111676
भाजपा 95244
बसपा 39888
मुरादाबाद लोकसभा: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 35770 वोटो से आगे
राउंड 18
भाजपा 117410
सपा 153180
बसपा 19437
अमरोहा लोकसभा , छठां राउंड
कांग्रेस - 74466
भाजपा- 68796
बसपा- 26449
कांग्रेस प्रत्याशी 5670 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा
राउंड चार
कांग्रेस 53512
भाजपा 52408
बसपा 20316
--
भाजपा प्रत्याशी 1104 वोटों से आगे।
मुरादाबाद लोकसभा
राउंड : 10
भाजपा 61357
सपा 76171
बसपा 9220
सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 14814 वोटो से आगे चल रही हैं।
अमरोहा लोकसभा
कांग्रेस - 23468
भाजपा- 19778
बसपा- 9332
- कांग्रेस प्रत्याशी 3690 वोटों से आगे
Sambhal Lok Sabha Seat: संभल में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी दूसरे नंबर पर हैं।
Moradabad Lok Sabha Seat: दूसरे राउंड में भाजपा 973 मतों से आगे
मुरादाबाद में दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इसमें भाजपा को 11313, सपा को 10340 तथा बसपा के 1853 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह 973 मतों से आगे चल रहे हैं। रामपुर, अमरोहा और संभल में गिनती जारी है।
Sambhal Lok Sabha Seat: विरासत बढ़ेगी आगे या नया चेहरा
संभल लोकसभा सीट पर मतदान के दिन भाजपा और सपा में सीधे टक्कर देखने को मिला था। यहां भाजपा से पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, सपा से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते कुंदरकी विधायक जियाउरर्हमान बर्क और बसपा से सौलत अली मैदान में है। अब यहां देखना है कि जियारउर्रहमान बर्क अपने दादा की सियासत की विरासत को आगे बढ़ा पाते है या फिर संभल को नया संसद मिलेगा।
मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्व. सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के रुचि वीरा हैं। पहला राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834 और बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं। अमरोहा, संभल और रामपुर में गिनती जारी है।
मंडल की मुरादाबाद सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर है। चौधरी भूपेंद्र सिंह मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इसमें पश्चिमी यूपी की सात सीटें शामिल थी। इन सात में छह सीटें मुरादाबाद मंडल की थी। ऐसी स्थिति देखते हुए जाट मतदाताओं को साधने के लिए करीब दो साल पहले भूपेंद्र चौधरी को भाजपा ने प्रदेश की कमान सौंपी थी। दूसरी ओर सपा ने मुरादाबाद सीट से डॉ. एसटी हसन को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आजम खां के विरोध पर नामांकन के होने के बाद बावजूद उनका टिकट काटकर पार्टी ने रुचिवीरा को अपना प्रत्याशी बना दिया था। ऐसे में रुचिवीरा की हार जीत आजम खां की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाएगा।
मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें सपा प्रत्याशी रुचिवीरा, भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार (मृत), बसपा के मो. इरफान सैफी, भारतीय बहुजन समता पार्टी के ओंकार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के गंगा राम शर्मा, समता पार्टी के शकील अहमद, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के हर किशोर सिंह, निर्दलीय अमरजीत सिंह, मो. जमशेद, मुशर्रत हुसैन और साधना सिंह पत्नी स्व. कुंवर सर्वेश सिंह शामिल हैं।
अमरोहा लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के दलों समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिसमें 64.58 फीसदी मतदाताओं ने 12 प्रत्याशियों के राजनीतिक मुकद्दर का फैसला किया था।
कंवर सिंह तंवर भाजपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन बसपा
दानिश अली कांग्रेस-सपा
सुहेल हैदर अखिल भारतीय परिवार पार्टी
कुशाग्र निर्दलीय
नरेंद्र सिंह निर्दलीय
कुमदेश कुमार निर्दलीय
काशिफ हुसैन निर्दलीय
जीतपाल राणा निर्दलीय
दानिश पुत्र नफीस निर्दलीय
सुरेश निर्दलीय
नईमुद्दीन निर्दलीय
प्रत्याशी दल
परमेश्वरलाल सैनी भाजपा
जियाउर्रहमान बर्क सपा
सौलत अली बसपा
जयगम उल इस्लाम जशापा
पवन कुमार लोग पार्टी
डॉ. राशिद पीस पार्टी
संतोष क्रिका दल
अनुज वार्ष्णेय निर्दलीय
तौफीक अहमद निर्दलीय
महेंद्र सिंह निर्दलीय
मोहम्मद वसीम निर्दलीय
वसीम निर्दलीय
रामपुर लोकसभा सीट के लिए छह प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी। जिसमें भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी, सपा से मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, बसपा से जीशान खां, माइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी से अरशद वारसी और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा व शिव प्रसाद शामिल हैं। रामपुर लोकसभा सीट के 17,31,836 मतदाताओं में से 9,65,514 (55.85 प्रतिशत) ने अपने मत का प्रयोग किया था।
मुरादाबाद में पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सुरक्षाबलों और अन्य कर्मियों में भारी हलचल शुरू हो गई है। उधर, अमरोहा, संभल और रामपुर में भी मतगणना शुरू कर दी गई है। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है।
Rampur Lok Sabha Seat: मतगणना केंद्र का डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
रामपुर में सुबह से ही मतगणना केंद्र पर पुलिस प्रशासन की चौकसी बनी रही। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। सुबह करीब सात बजे मंडी परिषद के तीनों गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। इसके बाद मतगणना कर्मी पहुंचने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी मतदान कर्मियों की सेहत को देखते हुए एंबुलेंस तैयार की है। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम भी मौजूद है।
मुरादाबाद में मंडी समिति में मतगणना के लिए मंगलवार की सुबह छह बजे मतगणना कर्मी पहुंचने शुरू हो गए थे। सीसीटीवी की निगरानी में आठ बजे से बैलेट पेपर और साढ़े आठ बजे से ईवीएम पर मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में कोई वाहन नहीं खड़ा कर सकेगा। मतगणना कराने के लिए प्रेक्षक कुमार राहुल मुरादाबाद शहर और ग्रामीण विधानसभा पर नजर रखेंगे। प्रेक्षक एएमके खानम कांठ और ठाकुरद्वारा विधानसभा की निगरानी रखेंगी प्रेक्षक प्रमिला एमके को संभल लोकसभा की कुंदरकी और बिलारी विधानसभा के मतगणना पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।