फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: हाजी इकबाल और बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बिजनौर के आदित्य शर्मा का रणजी ट्रॉफी में चयन

Sat, 17 Dec 2022 09:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के बागपत में डूडा ने कब्रिस्तान पर भी मकान बनवा दिए। एडीएम ने पांच साल में बनाए गए मकानों का ब्योरा मांगा है। वहीं मेरठ में पुरुष शौचालय में मृत मिले नवजात के शव को मोर्चरी भिजवाने के बाद पुलिस निर्दयी मां की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:01 PM, 17-Dec-2022

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत  
सहारनपुर जनपद के देवबंद में गांधी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की बेटी ने रिश्तेदारों पर ही जहर देकर पिता को मारने का आरोप लगाया है, साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

गांधी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की शनिवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मामले में मृतक की बेटी पिंकी का ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी निवासी कुछ रिश्तेदार शनिवार को घर आए थे। जिनसे पैसे के लेनदेन को लेकर पिता की कहासुनी हो गई। 

आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने चाय में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिता को पिला दिया। जिसके कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। वहीं, इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

08:57 PM, 17-Dec-2022
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बास्टा के आदित्य शर्मा का रणजी ट्रॉफी में चयन
बास्टा निवासी आदित्य शर्मा का रणजी ट्रॉफी में चयन हो गया है। रणजी ट्रॉफी में चयन होने से उनके परिजनों व मिलने वालों में खुशी की लहर है। आदित्य शर्मा यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा के छोटे भाई है। 

बिजनौर जनपद के कस्बा बास्टा निवासी सुनील दत्त शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा ने क्रिकेट सीखने की शुरुआत बिजनौर स्टेडियम से की है। उसके उपरांत वह पिता के साथ दिल्ली चले गए और वहां सीखा। वह बल्लेबाज एवं विकेट कीपर है। आदित्य शर्मा के चचरे भाई एडवोकेट गौरव भारद्वाज ने बताया कि आदित्य शर्मा की बचपन से ही खेल में रुचि थी। वह पढ़ाई में भी टॉपर रहे हैं, लेकिन क्रिकेट खेल में रूचि होने से परिवार ने भी उन्हें इस ओर बढ़ाया। 

गौरव भारद्वाज ने बताया कि आदित्य शर्मा का प्रदेश की अंडर-25 वर्ष क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। इससे पहले आदित्य प्रदेश की अंडर-19 वर्ष क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। बास्टा निवासी आदित्य शर्मा की बड़ी बहन श्रुति शर्मा यूपीएससी में टॉपर रही। आदित्य शर्मा की माता रचना शर्मा ग्रहणी है। 

एडवोकेट गौरव भारद्वाज ने बताया कि आदित्य शर्मा के रणजी ट्रॉफी में चयन होने की सूचना जैसे ही जिले में पहुंची। उनके परिजनों व मिलने वालों खुशी की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतक बधाई देने के लिए पहुंचने लगे है।  

07:31 PM, 17-Dec-2022

अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत
सहारनपुर के सरसावा में शाहजहांपुर-अपलाना रोड पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जवान बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी बृजेश उर्फ मोनू (26) पुत्र आनन्द बाइक से यमुनानगर से वापस अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह अपलाना रोड पर गांव हुसैनपुर तालाब के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की खबर दी। 

मौके पर पहुंचे उप निरक्षक जितेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में ले मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
07:02 PM, 17-Dec-2022

एक शख्स ने साली पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप
मेरठ में एक शख्स शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर फूट-फूटकर रोया। पीड़ित शख्स ने अपनी पत्नी की छोटी बहन (साली) पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हाल ही में उसकी दो बेटियों की शादी है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं है।

07:02 PM, 17-Dec-2022

टाटा मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
टाटा मैजिक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बिट्टू (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टाटा मैजिक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। 

बिट्टू कूकड़ा इस्लामपुर निवासी रुपचंद उर्फ रुपा के पुत्र थे और शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झालू के निकट नहटौर से बिजनौर की ओर जा रही मैजिक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद

विज्ञापन
05:57 PM, 17-Dec-2022

हाजी इकबाल, भाई महमूद अली और बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर निवासी कारोबारी अमित जैन ने पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल, उसके भाई महमूद अली और चारों बेटों के खिलाफ उस पर जानलेवा हमला कराने के आरोप में मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अमित जैन का आरोप है कि बादशाही बाग निवासी हाजी इकबाल गैंग के सदस्य महबूब ने उस पर फायर किया, जिससे वह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हमलावर महबूब को गिरफ्तार कर लिया है।

04:30 PM, 17-Dec-2022

बागपत में अधिकारियों ने भूमिया मंदिर का विवाद सुलझाया

बिनौली में मेन बाजार बिनौली में स्थित भूमिया मंदिर को तोड़े जाने के लेकर दो धर्मो के लोगों में हुए विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को एसडीएम बडौत व सीओ थाने पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर दोनो पक्षों के लोगों से वार्ता कर विवाद सुलझा दिया। अब दोनों समाज के सहयोग से भूमिया मंदिर का निर्माण होगा। 

बिनौली गांव में स्थित भूमिया देव मंदिर को जैन समाज द्वारा जीर्णोद्धार के लिए तोड़े जाने को लेकर जैन व हिंदू समाज के लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया था जिसको सुलझाने के लिए एसडीएम बडौत सुभाष सिंह व सीओ बागपत डीके शर्मा बिनौली थाने पहुंचे। जहां घंटों अधिकारियों की दोनों समाज के लोगों के साथ वार्ता हुई बाद में आपसी सहयोग से मंदिर बनाने पर सहमति बनी। जिसके लिए एक लखित पत्र भी तैयार किया गया। जिस पर दोनों समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किए।

हालांकि बाद में जैन समाज के लोगों ने सनातन धर्म के लोगों से ही मंदिर बनाने के लिए कह दिया। इसके बाद अधिकारियों ने भूमिया परिसर का निरीक्षण कर दोनों समाज के लोगों को शांति व प्रेम पूर्वक मंदिर निर्माण करने के निर्देश दिए।  

03:57 PM, 17-Dec-2022
ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : अमर उजाला

नकुड़ में भारतीय किसान यूनियन (भानु) से जुड़े किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। भाकियू (भानु) से जुड़े किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जिन किसानों के मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन हैं उन्हें फसल काटने की अनुमति प्रदान करने, जो किसान गल्ती से यमुना की जमीन पर काबिज है उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने, यमुना नदी में किसानों की जमीन पर चल रहे अवैध खनन पर रोक लगाकर सीमांकन कराये जाने, यमुना की धारा में चल रहे खनन पर रोक लगवाए जाने, सरसवा के गांव कुतुबपुर राजकीय इंटर कालेज में अध्यापकों की नियुक्ति करवाये जाने आदि की मांग करते हुए समाधान कराये जाने की मांग की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुभाष राणा, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, इंतजार एडवोकेट, विजयपाल, कौशर अली व शाहनवाज आदि रहे।

03:41 PM, 17-Dec-2022

फांसी लगाने से घायल हुए मजदूर ने मेडिकल में दम तोड़ा 

मेरठ के पल्लवपुरम में रुड़की रोड स्थित रोशनपुर डोरली में  मजदूर नंदकिशोर (30) ने 30 नवंबर को फांसी लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद परिजनों को दे दिया है।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डोरली निवासी रामचंद्र का बेटा नंदकिशोर राजमिस्त्री के पास में मजदूरी करता हैं । 30 नवंबर को उसने घर पर ही फांसी लगा ली थी फांसी लगा ले के दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा था। अब कुछ दिन पहले उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां सुबह उसकी मौत हो है।

मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि किस कारण से फांसी लगाई थी यह स्पष्ट नहीं हुआ हुआ। मृतक मजदूरी करता था।

03:09 PM, 17-Dec-2022
एंबुलेंस में लगी आग - फोटो : एंबुलेंस में लगी आग

शामली में एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे मार्ग पर एक गैराज में खड़ी एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थिति में आग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। एंबुलेंस शहर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में अस्थाई रूप से संचालित थी। दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है

शहर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर साहिल गैरिज में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे पर साहिल गैरेज में एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने वाली एंबुलेंस अस्थाई रूप से नगर के डॉ. खुर्शीद के यहां  संचालित थी। जब भी उसका चालक गोविंद नाम का मौके से फरार था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

02:40 PM, 17-Dec-2022
समस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की

मुजफ्फरनगर में जानसठ तहसील में शनिवार को गांव पुटठी इब्राहिमपुर निवासी ओमपाल पुत्र हरफूल अपनी मांगों पूरा कराने को तीन बार लखनऊ में मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच कर शिकायत कर चुके हैं। उनकी समस्या है कि टिकोला शुगर मिल की जमीन की पैमाइश कराई जाए। ग्राम सभा की भूमि की डेढ़ सौ बीघा जमीन की पैमाइश कराई जाए। वही शिकायतकर्ता ग्रामीण के नाम एक पट्टे की भूमि भी है, जो आज तक भूमिधर में दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित कई बार उच्चाधिकारियों तक से शिकायत कर चुका है। उसकी समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में ही डीजल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की।  जिसको लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी सकते में आ गए।  डीएम के निर्देश पर पीड़ित ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस ग्रामीण से पूछताछ कर रही है।

02:14 PM, 17-Dec-2022
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ कलेक्ट्रेट का घेराव कर भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो व पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर जमकर नारे बाजी की। भाजपा पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने एक ज्ञापन मेरठ जिलाधिकारी को दिया। बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का आज समस्त भारत में निंदा और विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। बताया गया कि छात्रा के परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। 

01:52 PM, 17-Dec-2022

हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित खडौली गांव के सामने सुबह लगभग आठ बजे हरिद्वार की तरफ से आ रही गाड़ी हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। गाड़ी सवार दिव्यांशु कुशवाह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला था। वहीं कार सवार ऋषभ, निहारिका त्रिपाठी व खुशी जैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से खुशी जान को चिकित्सकों ने गंभीर चोट के चलते दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बताया गया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें दो युवक व दो युवतियां थी। चारों दोस्त दो दिन पूर्व हरिद्वार ऋषिकेश घूमने के लिए गए थे। चारों दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही चारों आईएएस की तैयारी भी कर रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

01:44 PM, 17-Dec-2022
थाने में खड़ीं एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मेडिकल कॉलेज मे अवैध तरीके से चल रही आठ एंबुलेंस सीज

मेरठ मेडिकल कॉलेज में अवैध तरीके से चल रही आठ एंबुलेंस को ट्रैफिक पुलिस ने सीजकर दिया है। ट्रैफिक पुलिस का अभियान अभी जारी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एंबुलेंस मे निकाय चुनाव के लिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये सभी एंबुलेंस अवैध तरीके से चलाई जा रही थीं। 

01:42 PM, 17-Dec-2022
हंगामा करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

बागपत में आरक्षण खिड़की पर यात्रियों का हंगामा

बड़ौत नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों ने आरक्षण खिड़की पर जमकर हंगामा किया और विभागीय कर्मचारियों पर दलालों से मिलीभगत कर नंबर काटने का आरोप लगाया। इस दौरान सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। यात्रियों ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण खिड़की पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

शनिवार को वाजिदपुर, जौहडी, बडौत, बामनौली, गुराना, मलकपुर, बावली सहित अन्य गांवों के यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कलेक्शन खिड़की पर हंगामा शुरू कर दिया यह जो कहना था कि वे पिछले 2 दिनों से आरक्षण कराने को लेकर यहां पर पहुंच रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनका नंबर नहीं आ रहा है महिला गीता, मोनिका ने आरोप लगाया शनिवार की तडके लगभग साढे तीन बजे स्टेशन पर आकर आरक्षण कराने के लिए अपना नंबर दर्ज करा था, लेकिन सुबह सात बजे आए तो उनका नंबर लिस्ट में नहीं मिला। यात्री सोनू, कपिल, राजीव ने बताया कि  आरक्षण कराने को लेकर शुक्रवार की रात्रि से ही खिड़की पर लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका नंबर नहीं आया। आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी दलालों से मिलीभगत कर अन्य लोगों का आरक्षण करा रहे हैं जबकि आम आदमियों का खिड़की पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी उनका आरक्षण नहीं हो पाता है। हंगामे की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत किया।

01:10 PM, 17-Dec-2022
अस्पताल में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को मारी गोली

देवबंद कोतवाली क्षेत्र में भायला-कुरडी मार्ग पर तीन युवकों ने दो छात्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही है।  

यहां पढ़ें पूरी खबर: Saharanpur: देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप

12:59 PM, 17-Dec-2022

स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ, सामाजिक दायित्व सेवा भावना की ली शपथ

नजीबाबाद में एमडीएस इंटर कॉलेज के में दो दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। जिले भर से आए 31 स्कूलों के स्काउट- गाइड  शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने एमडीएस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट- गाइड शिविर का उद्घाटन किया। एसडीएम ने जिले भर से आए स्काउट-गाइड को सेवा दायित्वों के निर्वाह की शपथ दिलाई। एसडीएम ने शिविर उद्घाटन अवसर पर आकाश में गुब्बारे छोड़े।

स्काउट - गाइड प्रार्थना के साथ स्काउट और गाइड ने सामाजिक दायित्वों के निर्वाह का संकल्प लिया। एमडीएस के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम माहेश्वरी, स्काउट कमिश्नर सत्यपाल मलिक, गाइड कमिश्नर निर्मला शर्मा, असिस्टेंट गाइड कमिश्नर शबाना हाशमी के नेतृत्व में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में जनपद के 19 विद्यालयों के स्काउट और 12 विद्यालयों की कई छात्राएं भाग ले रहीं हैं।

12:37 PM, 17-Dec-2022
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के मामले में पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अशोभनीय बयान देने के खिलाफ भाजपाई में आक्रोश है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान पर एकत्र हुए, वहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।



सहारनपुर में भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अशोभनीय बयान देने के खिलाफ भाजपाई में आक्रोश है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता आज हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर एकत्र हुए जहां उन्होंने धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने इस दौरान भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

12:35 PM, 17-Dec-2022
किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में चीनी मिल के विस्तारीकरण को किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के विस्तारीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने नजीबाद चीनी मिल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शनिवार को भाकियू के प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने चीनी मिल परिसर में धरना दिया। किसानों का का कहना था कि मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्य नाथ ने किसानों से नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण करने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता इतनी कम है कि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा रहता है। मिल में आए दिन तकनीकी खराबी भी होती रहती है, जिससे गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को कई दिनों तक मिल परिसर में ही रातें गुजारनी पड़ती है। किसानों ने चेताया कि चीनी मिल के विस्तारीकरण होने तक किसानों का धरना और प्रदेश सरकार का विरोध जारी रहेगा।
 

12:06 PM, 17-Dec-2022

मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत
शामली के झिंझाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पशुओं के अवशेष लेकर हापुड़ जा रहे कैंटर की मेरठ-करनाल हाईवे पर काठा नदी के निकट आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक के शव को मुश्किल से बाहर निकाला। मेरठ करनाल हाईवे पर दिनों में हुई दो दुर्घटना में यह दूसरी मौत है।

पुलिस के अनुसार मेरठ करनाल हाईवे काठा नदी के निकट करनाल की दिशा से हापुड़ जा रहे केंटर की आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे चालक कैंटर के अंदर ही फंस गया। रात्रि का समय होने ही वजह से दुर्घटना के समय कोई मौके पर नहीं पहुंच सका। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंसे कैंटर चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि चालक रवेत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव बापोर पटियाला पंजाब से पशुओं के अवशेष लेकर हापुड़ फैक्ट्री में जा रहा था। पुलिस ने रात्रि में ही मृतक चालक के पर्स से मिले मोबाइल नंबरों पर हादसे की सूचना दे दी थी।

11:58 AM, 17-Dec-2022

मेरठ में बड़े भाई से विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी, गंभीर
मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित इंद्रानगर नंदी चौक निवासी गुल्लू (19) का बड़े भाई मोहित से विवाद हो गया। इसके बाद गुल्लू ने कमरे में जाकर तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और गुल्लू का अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल से मीमो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस के मुताबिक इंद्रानगर नंदी चौक निवासी टिप्पू उर्फ अन्नू के दो बेटे मोहित और गुल्लू हैं। शुक्रवार शाम गुल्लू का बड़े भाई मोहित से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचकर गुल्लू ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। हालत में गुल्लू को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

11:47 AM, 17-Dec-2022
रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

खतौली की मंडी में ही होगी रैली, भाजपा के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन

मुजफ्फरनगर में रालोद सपा और बसपा गठबंधन ने ऐलान किया है कि भाईचारा रैली खतौली की मंडी के मैदान पर ही होगी। पुलिस प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। जिले के हालात की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

सर्कुलर रोड स्थित कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। खतौली में गठबंधन भाईचारा सम्मेलन कर जनता का आभार जताना चाहता है। आखिर प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है कि भाईचारा सम्मेलन के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि अब से पहले भी मंडी के मैदान पर ही सभी राजनीतिक दलों की जनसभाएं होती रही है, इस बार भी मंडी के मैदान पर ही होगी । प्रशासन चाहता है कि सीता शरण इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा की जाए ,जबकि गठबंधन प्रशासन के इस निर्णय के अधीन नहीं है। रालोद नेता अजीत राठी ने कहा कि प्रशासन का रवैया एक तरफा है।

10:36 AM, 17-Dec-2022

Meerut News Live: हाजी इकबाल और बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बिजनौर के आदित्य शर्मा का रणजी ट्रॉफी में चयन

बागपत नगर के पुराने कस्बे में कब्रिस्तान पर प्लाट काटकर बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसको लेकर जल्द कार्रवाई करने की तैयारी है। वहीं मेरठ में  जिला अस्पताल के शौचालय में खून से लथपथ नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यहां आलम ऐसा था कि घटनास्थल के आसपास के दृश्य को देखना तक मुश्किल हो रहा था। अब पुलिस निर्दयी मां की तलाश में जुटी हुई है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी

बागपत में डूडा ने किया बड़ा खेल
पुराने कस्बे में नई बस्ती केतीपुरा में कब्रिस्तान की जमीन पर प्लाट काटकर बेच दिए गए। इसकी शिकायत डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच करने पर पता चला कि वहां सैकड़ों प्लाट काटे गए हैं और वहां करीब 40 मकान बनवा दिए गए हैं। इनमें भी कई मकान डूडा से लाभ लेकर बनाए गए हैं।

छात्रा के अपहरण का प्रयास किया
मेरठ के टीपीनगर में कोचिंग के लिए जा रही कक्षा 12वीं की छात्रा का चार युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। छात्रा ने ई-रिक्शा से कूदकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि अपहरण का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा कक्षा 12वीं में पढ़ रही है। शुक्रवार शाम वह कोचिंग जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने चाकू से आतंकित कर उसका अपहरण कर ई-रिक्शा में बैठा लिया। उनके साथ बाइक सवार दो युवक और भी थे, जो ई-रिक्शा के साथ-साथ चल रहे थे। कुछ दूर चलते ही छात्रा ई-रिक्शा से कूद गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 लोगों को देख अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की और उसे थाने ले गए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए छात्रा के परिजनों को थाने बुला लिया और सख्ती से पूछताछ की। छात्रा ने अपहरण की बात को गलत बताया। 

चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, 20 टांके लगे
लिसाड़ीगेट में हापुड़ रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार मोहम्मद वाजिद (30) की चीनी मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई। राहगीरों ने उसे हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसकी सर्जरी कर 20 टांके लगाए हैं। अब उसकी हालत में सुधार है। 
ढबाई नगर गली नंबर-4 निवासी मोहम्मद वाजिद ने बताया कि वह पावरलूम फैक्ट्री में काम करता है। उसके परिवार में छह भाई और एक बहन है। बीते बुधवार शाम को हापुड़ अड्डे पर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। करीमनगर के पास चीनी मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन काट गई। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि घायल के परिजनों शिकायत नहीं दी है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें