फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बागपत और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना

Thu, 25 Apr 2024 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत

खास बातें

चुनाव प्रचार भले ही बुधवार को थम गया हो लेकिन चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। बागपत और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर रवाना होना शुरू हो गई।
विज्ञापन
बागपत में पोलिंग अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:18 PM, 25-Apr-2024

बागपत में चुनाव संचालन केंद्र से पोलिंग के लिए पार्टियां रवाना हुईं तो यहां दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहनों से लंबा जाम लग गया।

11:10 AM, 25-Apr-2024

सहारनपुर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा में टिडौली गांव के पास स्थित ईट के भट्टे के पास बजरी से लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टैंकर में टक्कर मार दी। घटना में टैक्टर चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला शामली के गढीपुक्ता थाने के पल्ठेडी गांव निवासी महसूब उर्फ शाहरुख पुत्र मतलूब बुधवार की रात को टैक्टर ट्राली में लकड़ी लादकर नकुड की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे टैक्टर खराब हो गया। महसूब टैक्टर को टिडौली गांव के पास स्थित ईट के भट्टे के पास खड़ा करके ठीक कराने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे बजरी से भरे ट्रक ने टैक्टर में टक्कर मार दी। जिसमें टैक्टर चालक महसूब उर्फ शाहरुख पुत्र मतलूब निवासी पल्ठेडी थाना गढ़ी पुख्ता जिला शामली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर अंबेहटा चौकी प्रभारी नरेंद्र भड़ाना मौके पर पहुंचे तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महसूब उर्फ शाहरुख(28) को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि  अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

10:37 AM, 25-Apr-2024

बागपत में चुनाव प्रचार थमा, कल होगा मतदान

बागपत लोकसभा सीट पर बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया और अब शुक्रवार को मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने दिनभर प्रचार किया और वह ज्यादा से ज्यादा जगहों पर पहुंचे।

बागपत लोकसभा क्षेत्र में बगापत की छपरौली, बड़ौत, बागपत विधानसभा सीट शामिल है तो मेरठ जिले की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर सीट भी आती है। इस सीट पर 16 लाख 65 हजार 208 मतदाता हैं। जिनके मतदान करने के लिए 515 केंद्रों पर 1737 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 200 से ज्यादा मतदान स्थलों को संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

बागपत सीट पर रालोद-भाजपा के डाॅ. राजकुमार सांगवान, इंडिया गठबंधन के अमरपाल शर्मा, बसपा के प्रवीण बंसल समेत सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यह सभी जातीय समीकरण को साधकर अपनी जीत तय करने में लगे हुए है, जिसके लिए सभी ने बुधवार को भी खूब प्रचार किया।

विज्ञापन
10:26 AM, 25-Apr-2024

West UP News Live: बागपत और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना

चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान उतरे हुए हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया। आज विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है।
 
26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होना शुरू हुईं पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें