फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News: घोड़ा-बग्गी और बरात लेकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, बिजनौर में फैक्टरी में लगी आग

Thu, 04 Apr 2024 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
बरात लेकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:11 PM, 04-Apr-2024
फैक्टरी में आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग

बिजनौर जनपद के पित्तन औंधा गांव में फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। 

02:10 PM, 04-Apr-2024
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

शामली में पेपर मिल में लगी आग

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में आज दोपहर एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। पेपर मिल में रखी पुआल धूं-धूं कर जल उठी। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

क्षेत्र के सिक्का गांव स्थित पेपर मिल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे यहां पर जली पुआल धूं-धूं कर जल उठी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मामले की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
 

12:27 PM, 04-Apr-2024

मेरठ में आज नामांकन का आखिरी दिन है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी राकेश उप्पल घोड़ा बग्गी और बरात लेकर नामांकर करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन
09:06 AM, 04-Apr-2024

प्रेम प्रसंग में फौजी को ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला, सात पर केस

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में एक फौजी की ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या का मामला सामने आया है। फौजी का शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षित हालत में पड़ा मिला। पहचान लोकेश प्रताप निवासी जैंत के रूप में हुई।

वह वर्तमान में सेना की राजपूत रेजीमेंट मेरठ में तैनात था और रविवार रात ही छुट्टी लेकर गांव आया था। इस मामले में देर रात परिजन ने नामजदों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया।

बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जुटे रहे। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने परिजन को समझाया। मृतक के पिता लक्ष्मण सिंह ने नामजदों के खिलाफ प्रेम प्रसंग के शक में बेटे को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

08:59 AM, 04-Apr-2024

आज नामांकन का अंतिम दिन, मेरठ से नौ उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

बहुजन समाज पार्टी के देवव्रत त्यागी समेत नौ उम्मीदवारों ने बुधवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। त्यागी ने भाजपा उम्मीदवार पर तंज कसते हुए अपनी जीत का दावा किया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

देवव्रत त्यागी पांच करोड़ 41 लाख रुपये के मालिक हैं। उनके पास न शस्त्र लाइसेंस है और न ही कार है। दंपती के पास एक लाख 80 हजार रुपये नकद हैं। दो करोड़ 32 लाख 54 हजार रुपये की कंपनी, 42 लाख 21 हजार कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 44 लाख 35 हजार के शेयर/बंधपत्र, 4 लाख 85 हजार के बीमा पॉलिसी, एक करोड़ 55 लाख रुपये के प्लाट है। 40 लाख कीमत का शास्त्रीनगर में मकान है। जिसमें बैंक ऋण एक करोड़ 25 लाख है। देवव्रत त्यागी ने 2022-23 सत्र में बीएलएलबी उत्तीर्ण की है।

54 ने नामांकन पत्र लिए
भाजपा से अरुण गोविल, सपा से अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी सहित सात 9 उम्मीदवार ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पांच उम्मीदवारों ने दो-दो पर्चा दाखिल किए हैं। अभी तक 54 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए।

पानी तक की नहीं की व्यवस्था
नामांकन स्थल पर प्रशासन ने कोई पानी की व्यवस्था नहीं की। विधायक अतुल प्रधान ने नामांकन के दौरान ये पानी की व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि जब उम्मीदवार से 25 हजार रुपये जमा कराए जा रहे है। उनको पानी की व्यवस्था तो हो सकती थी।

विज्ञापन
08:48 AM, 04-Apr-2024

West UP News: घोड़ा-बग्गी और बरात लेकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, बिजनौर में फैक्टरी में लगी आग

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं योगेश वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अतुल प्रधान ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें