फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: सरधना में HT लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, कमिश्नर ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण

Wed, 14 Feb 2024 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ के आरवीसी सेंटर में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरवीसी सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद होने पर वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव कुलंजन में हंगाम करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:16 AM, 15-Feb-2024

भालू ने महिला पर किया हमला

बिजनौर में बढ़ापुर के जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ी लेने गई एक महिला पर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।

12:14 AM, 15-Feb-2024


 

11:34 PM, 14-Feb-2024

मेरठ में अपना दल (एस) विधि मंच में नए अधिवक्ता पार्टी से जुड़े

मेरठ में अपना दल (एस) मेरठ जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट व प्रदेश महासचिव विधि मंच चौधरी कृपाल सिंह एडवोकेट ने जिला बार एसोसिएशन में बैठक कर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र तेवतिया एडवोकेट व हरगोविंद सिंह सिरोही एडवोकेट को पार्टी का पटका पहनकर सक्रिय सदस्य बनाया गया। बैठक में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे, जिसमें जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री मुकेश त्यागी, हरेंद्र सिंह मान, वीरेंद्र सिंह गोयला,धर्मवीर सिंह, देवेंद्र शर्मा,दीपक कुमार,अमित भारद्वाज, संजीव तोमर, संजीव कुमार, जयकिशन कर्णवाल, सत्येंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सभी का स्वागत किया।

विज्ञापन
06:25 PM, 14-Feb-2024

3:30 घंटे कमिश्नर ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण

मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम में नजूल की जमीन का रिकॉर्ड ठीक न मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की। कमिश्नर ने साढ़े तीन घंटे बाद कलक्ट्रेट के विभागों में जाकर जानकारी ली। अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची रही। इस दौरान जिला अधिकारी दीपक मीणा, जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, श्रुति शर्मा, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और चारों एसीएम मौजूद रहे।

02:07 PM, 14-Feb-2024

कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी में कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। कुत्तों ने एक हफ्ते में लगभग 12 लोगों को काट लिया है। दहशत के कारण क्षेत्र के लोग घरों के अंदर कैद हो रहे हैं। आवारा कुत्तों के डर के कारण बच्चों का घर से निकलना दूभर हो रहा है।  

विज्ञापन
02:04 PM, 14-Feb-2024

मेरठ के सरधना में गांव कुलंजन में एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। बताया गया कि एचटी लाइन छत के ऊपर से गुजर रही है। ऊर्जा निगम की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। एसडीएम पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। वहीं ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं।

म्रतक मोहम्मद अली (35) पुत्र पीरू राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार की सुबह गांव के ही संजय के निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय एचटी लाइन की चपेट में  आ गया। बताया कि बिना शट डाउन के ही मकान मालिक ने लिंटर कार्य शुरू कराया था। कई वर्षों से एचटी लाईन मकान के ऊपर से हटाने की मांग कर चुके हैं। हादसे को लेकर कई घंटे हंगामा चला। भारी विरोध के चलते एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर व सीओ संजय जयसवाल ने सांत्वना देकर ग्रामीणों को समझाया। साथ ही आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।

12:57 PM, 14-Feb-2024

किसान आंदोलन का दिखने लगा असर

किसान आंदोलन का असर रेल और परिवहन पर भी पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाली बसों को आनंद विहार पर ही रोका जा रहा है। एक्सप्रेसवे से जाने वाली लंबी दूरी की बसों को भी सराय काले खा तक चलाया जा रहा है। करनाल जाने वाली बसों को पानीपत से वापस भेज दिया गया। किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे ने जालंधर से दिल्ली के बीच चलने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया।

12:06 PM, 14-Feb-2024

मेरठ में आरवीसी सेंटर में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

मंगलवार को मेरठ कैंट आरवीसी सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए कैद हुए। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। 
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आरवीसी सेंटर की ओर से तेंदुए के दिखाई दिए जाने की सूचना दी गयी, जिसके बाद तीन टीम का गठन र क्षेत्र में करीब तीन किमी क्षेत्र तक सर्च अभियान चलाया गया।

बुधवार को भी अभियान जारी रहा, लेकिन अभियान के दौरान तेंदुए से संबंधित कोई निशान नही मिले। एहतियात के तौर पर टीम लगी हुई है लोगों से भी टीम का साथ देने की अपील की गई है। अगर किसी को किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो वह वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे।

08:21 AM, 14-Feb-2024

West UP News Live: सरधना में HT लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, कमिश्नर ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण

ऋतुराज वसंत के स्वागत में हर ओर उल्लास का माहौल हो गया। शहर में वसंत पंचमी की पूर्व संध्या से ही पतंगबाजी शुरू हो गई। शहर में पतंगों के साथ मांझा, सद्दी, मिष्ठान, खाद्य पदार्थों की खरीदारी भी की गई। पीएम मोदी, सीएम योगी के साथ खिलाड़ी, कार्टून वाली पतंगों को काफी पसंद किया जा रहा है।

मौसम अनुकूल होने के कारण मंगलवार सुबह से ही शहर में पतंगों की उड़ान आरंभ हो गई। लोगों ने छतों पर डीजे लगाए। हॉलीवुड और बॉलीवुड गीतों पर दोस्तों संग नृत्य किया गया। इसके साथ ही पीली, नीली, हरी, बैंगनी सहित कई रंगों की पतंगें उड़ाई गईं। गोलाकुआं, सदर, खैरनगर में पतंगों की दुकानों पर दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई है। इस बार बरेली का मांझा और जयपुर की पतंगें पसंद की जा रही है।

वैलेंटाइन पर जश्न की तैयारी
आज शहर में 800 से अधिक विवाह समारोह होंगे। इसके साथ होटलों और रेस्टोरेंटों में वेलेंटाइन डे पर जश्न की तैयारी है। नवविवाहित जोड़ों के साथ अन्य लोग भी कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेंगे। होटल संचालकों की ओर से मोबाइल पर कॉल कर और मेसेज भेजकर बुकिंग और डिस्काउंट की जानकारी दी जा रही।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें