05:11 PM, 26-Jan-2024
बिजनौर में ट्रक पलटा, ड्राइवर और चालक को लगी मामूली चोट
बिजनौर में बीती रात धामपुर-गजरौला राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक के पीछे से अचानक सामने आई कार बचाने के चक्कर में सामान से लदा हुआ ट्रक पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बृहस्पतिवार की रात ट्रक ड्राइवर ओमपाल निवासी पुट्ठा हुसैनपुर, तहसील पिलखुआ, जनपद हापुड़ अपने ट्रक में शेरकोट से परचून का सामान भरकर रेवाड़ी (हरियाणा) जा रहा था। उसका ट्रक जब नींदडू से आगे शेखपुरा के सामने धामपुर-गजरौला राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बने गेट के मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक के पीछे से अचानक कार सामने आ गई। कार को बचाने के लिए जैसे ही ओमपाल ने अपना ट्रक सड़क से नीचे उतारा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, ट्रक में भरा परचून का सामान नीचे बिखर गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। केवल ट्रक मालिक एवं चालक ओमपाल के सिर में मामूली चोट आई है।