फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: पीएम आवास के लिए मेडा में रजिस्ट्रेशन आज से, सहारनपुर में किसान की गोलियां बरसाकर की हत्या

Tue, 28 Nov 2023 10:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ विकास प्राधिकरण आज से पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। वहीं सहारनपुर में दिन निकलते ही बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां खेत में पानी देने गए किसान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:20 PM, 28-Nov-2023

शादी समारोह से कन्यादान के 2 लाख 90 हजार  रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज 

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली के प्लेटिनम बैंकट हॉल में शादी समारोह में घुसे चोरों ने कन्यादान के  2 लाख  90000 से भरा बैग चोरी कर लिया। मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

 जानसठ क्षेत्र के गांव तिलोरा निवासी अनोज ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी की शादी पचैंडा रोड पर प्लैटिनम बैंकट हॉल में थी। दो लाख 90000 रुपये कन्यादान के आए थे । जो एक बैग में रखे हुए थे। पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। इसी दौरान चोर ने कन्यादान के रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

11:20 AM, 28-Nov-2023

मुजफ्फरनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के गांव चमरावाला में विवाहिता ने पंखे पर बनाए फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चमरावाला में शालू (25) पत्नी संजू ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली।  पुलिस और नायाब तहसीलदार सदर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

10:09 AM, 28-Nov-2023

कार की टक्कर से टोलकर्मी घायल, चालक पकड़ा

सरसावा में सोमवार की रात स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने रुड़की पंचकुला नेशनल हाईवे 344 पर स्थित सुआंखेड़ी टोल प्लाजा की फास्टैग लाइन से अचानक गाड़ी मोड़ते हुए वीआईपी लेन में घुसने का प्रयास किया जिसकी चपेट में आकर टोलकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद टोलकर्मियों ने आरोपी कार चालक सरसावा में टूटू रोड पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान करने वाले व्यापारी सौरभ जैन को कार सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल टोलकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी सरसावा में भर्ती कराया गया। उधर सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित टोल कर्मी की तहरीर पर आरोपी सौरभ जैन को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। टोल कर्मी की हालत खतरे से बाहर है। उसकी टांगों में चोट आई है।

विज्ञापन
10:08 AM, 28-Nov-2023

खेत में पानी देने गए वृद्व किसान की गोलियां बरसा कर हत्या  

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में गांव सोहनचिड़ा में खेत में पानी देने गए किसान हाफिज सईद (65) की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। जब काफी देर तक भी किसान घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश में निकले। किसान का शव चकराेड पर पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात सागर जैन फारेंसिक टीम, डाग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम को भेजा।
परिजनों ने बताया कि सईद सोमवार शाम छह बजे साइकिल से खेत में पानी देने गए थे। जब रात नौ बजे तक भी वे वापिस नहीं लौटे तो दो युवक उन्हें देखने खेत में भेजे गए लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद गांव की मस्जिद से ऐलान करा कर उनके बारे में जानकारी का प्रयास किया गया। जब कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों के साथ परिजन उनकी तलाश में निकले।

खेत के दूसरी तरफ जा रही चकरोड पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वृद्ध कनपटी और छाती पर गोलियां लगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने मौके पर पहुंच घटना से संबंधित जानकारी ली।

किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सईद का एक ही बेटा है जो दिल्ली नौकरी करता है। पिता की हत्या की खबर के बाद वह भी गांव पहुंचा। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है।

10:01 AM, 28-Nov-2023

West UP News Live: पीएम आवास के लिए मेडा में रजिस्ट्रेशन आज से, सहारनपुर में किसान की गोलियां बरसाकर की हत्या

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से सराय काजी, लोहिया नगर और शताब्दी नगर में रिक्त पड़े प्रधानमंत्री आवास के लिए 28 नवंबर से  पंजीकरण खोला जाएगा, जिसके लिए डूडा में पंजीकरण आवश्यक किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें