फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: रेलवे के डीआरएम आज आएंगे मेरठ, मिनी मैराथन के लिए युवाओं में दिखा उत्साह

Sat, 10 Aug 2024 09:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

दिल्ली रेलवे मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह आज मेरठ आएंगे। मेरठ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर युवा काफी उत्साहित दिखे। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
मिनी मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:10 AM, 10-Aug-2024

विवादित जमीन पर आमने-सामने आए बालियान और मलिक

मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड और रेलवे स्टेशन के सामने की जमीन के मुद्दे को लेकर सपा सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के बीच बिना एक-दूसरे का नाम लिए आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। मलिक ने लोकसभा में मुद्दा उठाया था। पूर्व मंत्री ने कहा कि दो माह से जिले में भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं।
पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की शहर के भोपा रोड पर करीब 570 बीघा जमीन थीं।

लियाकत अली के भाई सज्जाद अली खां एक मार्च 1947 से पहले ही पाकिस्तान चले गए थे, इस वजह से उनके विक्रय पत्र पर सवाल उठाए गए। जमीन पर काबिज लोगों ने एक बड़ा हिस्सा शहर के द्वारिकापुरी, गांधी कॉलोनी समेत अन्य प्रमुख क्षेत्र के लोगों को विक्रय कर दिया।

समाजसेवी राधेश पप्पू ने मामले की शिकायत की तो साल 2019 में जांच शुरू हुई। जमीन के विक्रय और निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। जमा पूंजी खर्च कर यहां जमीन खरीद चुके इन कॉलोनियों के लोग परेशान है।

09:03 AM, 10-Aug-2024

मेरठ में तेंदुए की आहट, पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधा मेमना

मोदीपुरम कृषि विवि के पीछे पबरसा-बफावत के जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों व किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर उसमें मेमना बांधा गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि जंगल में तीन तेंदुए घूम रहे है।

पिछले तीन-चार दिन से पबरसा-बफावत के जंगलों में तेंदुए देखे जा रहे है। ग्रामीणों के मुताबिक एक तेंदुआ जंगल में घूमते हुए देखा गया। तेंदुए का परिवार भी जंगल में है। तेंदुआ होने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद पिंजरा लगाया। तेंदुआ पिंजरे की ओर आए इसको लेकर पिंजरे में मेमना बांधा गया है। वहीं, तेंदुए की जानकारी आस पास के ग्रामीणों को लगी तो उनमें भी दहशत का माहैल उत्पन हो गया।

दिन ढलते ही ग्रामीणों ने अपने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है, वहीं किसान लाठी डंडे लेकर एक साथ खेतों में निकल रहे है। शुक्रवार को भी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। रात में भी ग्रामीण जागते हुए रात काट रहे है और अपने घरों के आस पास बारी बारी से पहरा दे रहे है। दौराला पुलिस का कहना है कि अभी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है। पिंजरा लगा दिया गया है।

09:00 AM, 10-Aug-2024

मिनी मैराथन आज, युवाओं में दिखा उत्साह

 मेरठ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आज मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सुबह से ही युवा जुटना शुरू हो गए।

विज्ञापन
08:53 AM, 10-Aug-2024

West UP News Live: रेलवे के डीआरएम आज आएंगे मेरठ, मिनी मैराथन के लिए युवाओं में दिखा उत्साह

दिल्ली रेलवे मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह शनिवार यानि आज मेरठ आएंगे। वो यहां सांसद अरुण गोविल के साथ बैठक कर मेरठ सिटी स्टेशन के नवीनीकरण और नए डिजाइन पर चर्चा करेंगे। सर्किट हाउस में शाम तीन बजे उनकी बैठक होंगी। रेलवे के इंजीनियर भी इस दौरान रहेंगे।

मेरठ सिटी स्टेशन 252 करोड़ रुपये में आधुनिक बनना है। चार मंजिला स्टेशन पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं होगी। इसकी पूरी डीपीआर बन चुकी है। अब केवल निर्माण होना बाकी है। स्टेशन की थीम क्रांति घरा पर आराधित होगी। साथ ही हस्तिनापुर समेत तमाम एतिहासिक धरोहर को भी स्टेशन पर प्रदर्शित की जाएगी।

भाजपा सांंसद अभिनेता अरुण गोविल ने गत सप्ताह इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। तब रेल मंत्री ने कहा था कि रेलवे के अधिकारियों के साथ मिटिंग कर स्टेशन के नवीनीकरण और डिजाइन पर लोगों के सुझाव लेने को वार्ता कर ले। इसी परिपेक्ष्य में आज डीआरएम शाम तीन बजे स्टेशन ट्रेन से मेरठ आएंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में सांसद और गणमान्य लोगों के साथ वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें