05:06 PM, 14-Nov-2024
कार्यक्रम में माैजूद जुड़वां भाई व डीएम दीपक मीणा
- फोटो : अमर उजाला
जुड़वां भाइयों ने उड़ान पुस्तकालय किया समर्पित
मेरठ में बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा जगदीश शरण राजवंशी कन्या इंटर कॉलेज बेगम पुल में उड़ान पुस्तकालय की स्थापना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं समाजसेवी ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने किया। क्लब निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उड़ान पुस्तकालय मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
पुस्तकालय को हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, किस्से कहानियों की किताबें, उपन्यास लोक कथाएं आदि विभिन्न विषयों से संबंधित 500 पुस्तकें विद्यालय स्थित पुस्तकालय को भेंट की गई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पुस्तकों की हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। पुस्तकें जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती है। आज के परिप्रेक्ष्य में बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
पिछले 10 वर्षों में बेटियां यूपीएससी में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को एकाग्रचित्त और समय का पाबंद होना चाहिए। हर बच्चा प्रतिभावान होता है और सभी बच्चों की प्रतिभा एक दूसरे से भिन्न होती है। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा स्थापित पुस्तकालय बेटियो की शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानाचार्या रीना देवी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।