फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live:मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन पलटने से पांच बच्चे घायल, मेरठ के नए CMO होंगे डॉ. अशोक कटारिया

Thu, 18 Jul 2024 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ से भागलपुर में बच्चों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है वहीं मुजफ्फरनगर में दुकानों पर नाम लिखने को लेकर ओवैसी ने एसपी के बयान पर पलटवार किया है। मेरठ के माैजूदा सीएमओ अखिलेश मोहन का गाजियाबाद ट्रांसफर हो गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:40 PM, 18-Jul-2024

बिजनाैर में करंट की चपेट में आने से युवक की माैत

बिजनाैर जनपद के ग्राम अलीपुर जट में पानी की मोटर चलाते समय उसके तार में आए करंट लगने से हेमराज की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक युवक अपने पिता के साथ मजदूरी का कार्य करता था।

थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा जट निवासी शीशपाल का पुत्र(18) हेमराज अपने घर में लगी पानी की मोटर को चला रहा था। बताया जाता है की मोटर चलाते समय उसके तार में आए करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन तत्काल उसे गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम छा गया। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

05:34 PM, 18-Jul-2024
मीनू अरविंद संगल - फोटो : अमर उजाला

शामली के सेंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल में प्रबंधक की 55वीं वर्षगांठ मनाई

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सेंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल में प्रबंधक मीनू अरविंद संगल की 55वीं वर्षगांठ मनाई गई। प्रधानाचार्या उज्मा जैदी, चैयरमैन अरविंद संगल और उनके बेटे भरत संगल ने उन्हें इस माैके पर शुभकामनाएं दीं। इस दाैरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भी माैजूद रहे। वंशिका, उज्मा फातिमा, महिमा, शिल्पी, मंजू, प्रतिभा, पंकज मलिक, अनुज मलिक ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

02:14 PM, 18-Jul-2024

मेरठ के नए CMO होंगे डॉ. अशोक कटारिया

यूपी में सात सीएमओ के तबादले कर दिए गए हैं।  गाजियाबाद, प्रतापगढ़ कौशांबी के सीएमओ हटाए गए हैं। आजमगढ़ और बागपत के सीएमओ हटाए गए। महराजगंज और सहारनपुर के सीएमओ हटाए गए।

डॉ. अखिलेश मोहन सीएमओ गाजियाबाद बनाए गए हैं।  डॉ.अच्युत मोहन सीएमओ प्रतापगढ़ बनाए गए है। डॉ. संजय कुमार सीएमओ कौशांबी होंगे। डॉ. तीरथ लाल सीएमओ बागपत बनाए गए है।

डॉ. अशोक कुमार सीएमओ आजमगढ़ बनाए गए हैं। डॉ. प्रवीण कुमार सहारनपुर के नए सीएमओ होंगे। डॉ. अशोक कटारिया सीएमओ मेरठ बनाए गए है। 

विज्ञापन
01:23 PM, 18-Jul-2024

शामली में संदिग्ध परिस्तिथियों मे मजदूर की मौत, खेत में मिला शव

शामली जनपद के झिंझाना थाने की चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव ऊदपुर में 30 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्तिथियों मे मौंत हो गई। मृतक का शव उसी के मालिक के गन्ने के खेत मे पड़ा मिला। मजदूर बुधवार की शाम से लापता था लेकिन पुलिस को उसके लापता होने की सूचना नही दी गई थीं।  गांव ऊदपुर में कालू उम्र करीब 30 वर्ष गांव के किसान आनंदपाल के यहॉ पशुओं का चारा व खेत का काम करके मजदूरी करता था। 

01:21 PM, 18-Jul-2024

मुजफ्फरनगर के चरथावल में पलटी स्कूल वैन, पांच बच्चे घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव ज्ञान माजरा में पब्लिक स्कूल की वैन  बिरालसी बलवाखेड़ी के बीच गुनियाजुड्डी के मोड़ के पास पटरी पर संतुलन बिगड़ने पर खेत में पलट गई। बच्चों को चोट आई। उसके बाद बिना उपचार के बच्चों को स्कूल में लाया गया।  परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

थाना प्रभारी ने घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में उपचार के लिए भिजवाया। इस दौरान बच्चों के परिजन भी मौजूद थे। चालक सहित छह बच्चें चोटिल हुए। अवनी, रुद्र, हर्ष, ऋतिक और बबलू का पुत्र एवं चालक उपदेश का उपचार के बाद सभी को वापस घर भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
10:52 AM, 18-Jul-2024

बुजुर्ग से 55.50 लाख रुपये हड़पे

मेरठ में जमीन बेचने के नाम पर एक आरोपी ने बुजुर्ग नरेशपाल से 55.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने जमीन का बैनामा नहीं किया। मामले में आईजी के आदेश पर गंगानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

अम्हेड़ा आदिपुर निवासी नरेशपाल ने बताया कि गांव नबीपुर अमानत नगर निवासी नेपाल सिंह रजपुरा में एफआईटी कॉलेज के पास रहते हैं। नरेशपाल ने नेपाल से करीब 15 बीघा भूमि का सौदा 7.40 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से तय किया था। जमीन खरीदने के लिए नरेशपाल ने 50 हजार रुपये पेशगी के दिए। इसके बाद लगभग 55 लाख रुपये तीन बार में नेपाल के परिवार के सदस्य वरूण कुमार, सीमा रानी, सविता रानी, दुष्यंत कुमार और सुषमा रानी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए। 

जमीन का सौदा उन्होंने भावनपुर क्षेत्र के लालपुर निवासी दिनेश के माध्यम से किया था। 55.50 लाख रुपये देने के बाद उन्होंने नेपाल से बैनामा करने के लिए कहा। उन्होंने दिनेश केे साथ नेपाल के घर जाकर बैनामा करने की बात कही तो आरोपी झगड़ने लगा और बैनामा करने से साफ इन्कार कर दिया। नरेशपाल ने आईजी नचिकेता झा से मिलकर मामले की शिकायत की।

10:52 AM, 18-Jul-2024

हाईवे पर रेलिंग पर चढ़ी अनियंत्रित बस, 5 घायल

कंकरखेड़ा में हाईवे पर बुधवार दोपहर उत्तराखंड की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में चालक व परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

दिल्ली निवासी संजय कुमार प्राइवेट बस चलाते हैं। संजय ने बताया कि वह बस लेकर उत्तराखंड की मसूरी से वापस दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बस में राजस्थान निवासी परिचालक सुदामा भी मौजूद थे। बस के अंदर लगभग 12 सवारियां मौजूद थीं।

चालक ने बताया कि शोभापुर फ्लाईओवर चढ़ने से पहले आगे चल रही एक कार ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई।  

घायल सवारी की पहचान तौफीक निवासी सलेमपुर व संजय के रूप में हुई। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। 

10:52 AM, 18-Jul-2024

मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में दबोचा

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में हथियारों के अंतरराज्यीय डीलर साजिद उर्फ पिस्टल निवासी काशीराम कॉलोनी लोहिया नगर मेरठ को दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस के वाहन पर भी गोलियां दाग दी थीं। इसमें कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी बाल-बाल बच गए। उससे सात पिस्तौल और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। वह वेस्ट यूपी के कुख्यात मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर भी है। 

रुड़की स्थित सोनाली पुल नहर पटरी पर मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग होती देखकर एक मोटर साइकिल सवार अचानक वापस मुड़ने लगा। इसे रोकने के लिए पुलिसकर्मी आगे बढ़े ही थे कि बाइक सवार ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। आरोपी फायर करने के बाद रुड़की की तरफ भाग गया। 

सरकारी वाहन से बदमाश का पीछा करने पर बाइक सवार ने सोनाली पुल से पहले नहर पटरी से बाइक शेरपुर के जंगल की ओर भगा दी। सूचना पर पहुंची अन्य पुलिस को देख वह घबरा गया और दूसरी दिशा में बाइक मोड़ने लगा। इतने में सड़क टूटी होने के कारण वह फिसल गया और जमीन पर गिर गया। पीछे से पुलिस की गाड़ी आती देख उसने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो आरोपी नीचे गिर गया। आरोपी के पैर पर गोली लग गई थी।

10:52 AM, 18-Jul-2024

मेरठ से भगवानपुर में बच्चों की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बच्ची की हत्या के पीछे तंत्र मंत्र की क्रिया का भी संदेह जताया जा रहा है। वहीं बच्ची के शव को बुरी तरह नोंचा गया था। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है।

बच्ची की आवाज आखिरी बार उसी चौराहे तक सुनाई दी जहां से जंगल वाला रास्ता जाता है। सुबह को जयभीमनगर की एक महिला और उसके पति ने बच्ची के शव को कुत्तों द्वारा नोचते हुए भी देखा था। वहीं, पुलिस की जांच में अब तक नामजद आरोपी शक के दायरे से बाहर हैं। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

10:37 AM, 18-Jul-2024

West UP News Live:मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन पलटने से पांच बच्चे घायल, मेरठ के नए CMO होंगे डॉ. अशोक कटारिया

कांवड़ यात्रा के दौरान एसएसपी ने हाईवे पर होटल, ढ़ाबों या ठेले पर सामान खरीदने को लेकर बयान दिया था। इस पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुदीन औवेसी ने ट्वीट किया है।  

उन्होंने  लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेश के अनुसार अब हर खाने वाली दुकान या ठेले के मालिक को अपना नाम बोर्ड पर लगाना होगा। ताकि कोई कांवड़िया गलती से मुसलमान की दुकान से कुछ न  खरीद ले। इसे दक्षिण अफ्रीका में अपारथाइड कहा जाता था। और हिटलर की जर्मनी में इसका नाम जृुडेनबोयकोट था।

 गौरतलब है कि एसएसपी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा की तैयारी के मददेनजर बयान दिया था कि हाईवे के होटलों, ढ़ाबों व ठेलों  पर संचालकों के नाम लिखे जाए। इसी बयान पर असदुदीन औवेसी ने ट्वीट किया है। क्योंकि शहर में फल बचने वाले कुछ ठेला संचालकों ने अपने ठेलों पर नाम वाले पोस्टर चस्पा किए थे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें