फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Up News Live: पीएम मोदी कल मेरठ में करेंगे रैली, बागपत में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 30 Mar 2024 09:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

31 मार्च को मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग होने जा रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 30-Mar-2024

दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया, 12 ने लिया

मेरठ में भारतीय जनता दल से राजेश गिरी और राष्ट्रीय शोषित समाज दल से उम्मीदवार भूपेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जबकि 12 उम्मीदवारों ने दूसरे दिन शनिवार को नामांकन पत्र ले लिया है। 

शनिवार को कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन नामांकन की प्रक्रिया की गई। जिसमें दो पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वहीं, निर्दलीय 12 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए नामांकन पत्र ले लिया है। नामांकन पत्र को दूसरे दिन भाजपा, सपा, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। बृहस्पतिवार को नामांकन लेने के पहले दिन सपा से भानु प्रताप सिंह और बसपा से देवव्रत त्यागी सहित 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भाजपा से उम्मीदवार अरुण गोविल नामांकन पत्र जमा करेंगे।

09:12 PM, 30-Mar-2024

बागपत में युवक की गोली मारकर हत्या

बागपत के मविकला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

03:02 PM, 30-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयंत चौधरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को होने वाली रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।रैली स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी, आईजी  एसएसपी एडीएम, कमिश्नर और एसपी सिटी ने ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए की  किसी तरह की भी रेली मे कोई चूक ना हो।

विज्ञापन
02:55 PM, 30-Mar-2024

पीएम की रैली और चुनाव के लिए आए 1008 जवान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब से पुल जवानों की एक ट्रेन मेरठ पहुंची। इसमें 1008 सुरक्षा जवान आए। इनके साथ अधिकारी भी शामिल रहे। एसपी यातायात ने सभी के ठहरने की व्यवस्था कराई है। 

02:53 PM, 30-Mar-2024

फैक्टरी पकड़ी, भारी संख्या में बने अध बने तमंचे बरामद, एक आरोपी  गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ कर भारी संख्या में बने और अधबने तमंचे तथा तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 

पुलिस ने गंग नहर पटरी स्थित मुसद्दीलाल के बाग में छापा मार कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी खतौली के मोहल्ला सराफान का निवासी आरिफ पुत्र इरफान हैं। वह मौके पर तमंचा बनाते मिला। सीओ खतौली यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
08:16 AM, 30-Mar-2024

अक्षरधाम कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को एक बैनर लगाकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कॉलोनी की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है।

कॉलोनी के लोगों के मुताबिक मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से लगातार कॉलोनी की सीवर लाइन जोड़ने की मांग की जा रही है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। कॉलोनी में अन्य समस्याएं भी हैं। उन्होंने कॉलोनी की अनदेखी करने का आरोप लगाकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। साथ ही उम्मीदवारों से अपील की है कि क्षेत्र के लोगों से वोट मांगने न आएं।

08:04 AM, 30-Mar-2024

West Up News Live: पीएम मोदी कल मेरठ में करेंगे रैली, बागपत में युवक की गोली मारकर हत्या

31 मार्च को मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग होने जा रही है। 15 साल बाद ये पहली रैली होगी जिसमें रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे। मोदी और जयंत के साथ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रैली से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें