फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा का किसान लॉकडाउन, नहीं करेंगे कृषि कार्य

Wed, 07 Feb 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

काउंसिल में आईएससी 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही है। आज पल्लवपुरम में दा घंटे बिजली गुल रहेगी। पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें। संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को किसान लाॅकडाउन का एलान किया है।
विज्ञापन
फसल की रखवाली करता किसान।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:59 PM, 07-Feb-2024

मुजफ्फरनगर संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। जिले में भाकियू कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी संगठन सहभागिता करेंगे। किसानों से अपील की गई है कि वह  एक दिन अपने खेतों में न जाएं और कामकाज से विरत रहें।

संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और अन्य संगठन बंद की तैयारियों में जुटे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहले ही किसानों से एक दिन के लिए लॉकडाउन का आह्वान कर चुके हैं।

किसानों से आह्वान किया गया है कि अपने सभी काम पहले ही दिन पूरे कर लें। 16 फरवरी को किसान खेतों में कोई काम न करें। चारा लेने भी नहीं जाएं, इससे वह भी बंद में शामिल हो जाएंगे। हालांकि अभी तक किसी पंचायत का एलान नहीं हुआ है।

11:25 AM, 07-Feb-2024

मेरठ के भामाशाह पार्क में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में हैदराबाद ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 77 रन बनाए। अमन राव और नीतीश 33 ओवर खेल कर पिच पर डटे हुए हैं। अभी भी हैदराबाद की टीम यूपी से 129 रन पीछे। 96 रनों के स्कोर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। 36 रन बनाकर नीतीश रेड्डी विप्राज की गेंद पर बोल्ड हुए।

10:51 AM, 07-Feb-2024

पल्लवपुरम में आज दस घंटे गुल रहेगी बिजली
पल्लवपुरम के 33-11 केवी उपकेंद्र पर 11 केवी बस कपलर व 10 एमवीए परिवर्तक को स्थापित करने के दौरान बुधवार को उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य चलने के कारण बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पल्लवपुरम फेस दो के सभी पॉकेट व ग्रेटर पल्लवपुरम, उदयसिटी, उदयकुंज, उदयपार्क, अप्पू एन्कलेव, अक्षरधाम, गायत्रीपुरम, लक्ष्मीपुरम, शोभितकुंज, नाइसपार्क, सुपरटेक, एटूजेड, गणपति एन्कलेव, सत्यम एन्कलेव, सीपीआरआई कॉलोनी व कार्यालय, पीडीसीएसआर, आईआईएफएसआर कार्यालय, मोदी गेस्ट हाउस व ट्रेनिंग सेंटर, नारायण कॉलोनी, चौहान मार्किट, नीलकंठ कॉलेज, विनायक विद्यापीठ, शोभित विवि, एनसीआरटीसी के समस्त संयोजन व उपरोक्त क्षेत्र में आने वाले सभी बैंक कार्यालय, अस्पताल आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
10:49 AM, 07-Feb-2024

एसएसपी को मिली खामियां, वारदातों की समीक्षा  
सहारनपुर में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार की रात थाना नागल का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी को कुछ खामियां मिली, जिसे एसएसपी ने दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पिछले दिनों क्षेत्र में हुई घटनाओं की समीक्षा भी की गई। 

मंगलवार की रात 12 बजे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा थाना नागल पहुंच गए। सर्व प्रथम एसएसपी ने अर्द्धली रूम का निरीक्षण किया। दस्तावेजों के रख-रखाव की व्यवस्था देखी। एसएसपी ने थाने के कार्यालय में भी सभी व्यवस्थाएं चेक की।

एसएसपी को रजिस्टरों के रख-रखाव में खामियां मिली। इसके अलावा कुछ जगहों पर थाने का भवन क्षतिग्रस्त मिला, जिसमें मरम्मत की आवश्यकता है। एसएसपी ने मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात एसएसपी ने पिछले दिनों हुई घटनाओं को पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा की। एसएसपी ने कहा कि लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए। इस दौरान सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया भी मौजूद रहे। 

10:48 AM, 07-Feb-2024

यूपी बोर्ड : नौ जोन, 21 सेक्टरों में बंटे 102 परीक्षा केंद्र
 यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा के समय बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का प्लान भी बनाया गया है। इसके लिए 102 परीक्षा केंद्रों को नौ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील के अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

इस वर्ष जिले में 81895 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 41830 और इंटरमीडिएट की संख्या 40065 है। कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को 9 जोन और 21 सेक्टरों में बाटा गया है।

एसपी यातायात और परीक्षा के नोडल अधिकारी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 102 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा दो पालियों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जिले में चार केंद्र आइडियल चिल्ड्रन स्कूल मवाना, रामचंद्र इंटर कॉलेज मवाना, एनएस स्कूल ललियाना किठौर और जहां आरा स्कूल काशी परतापुर दूरी के लिहाज से संवेदनशील हैं। यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर एक पाली में चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मजिस्ट्रेट, सचल दल में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
10:35 AM, 07-Feb-2024

West UP News Live: 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा का किसान लॉकडाउन, नहीं करेंगे कृषि कार्य

काउंसिल में आईएससी 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बारे में मेरठ मंडल की परीक्षाओं का कॉर्डिनेटर सेंट मेरीज एकेडमी है। मेरठ में अनुमानित 2100 परीक्षार्थी हाईस्कूल इंटरमीडिएट के हैं और इस बार एक परीक्षा केंद्र बढ़ा है। इसमें आरके इंटरनेशनल स्कूल है। इसके अलावा सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, ऑल सेंट्स, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेंट जेम्स, सेंट फ्रांसिस, सेंट पैट्रिक को मिलाते हुए आठ स्कूल हैं।  
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें