10:40 AM, 16-Jul-2024
West UP News Live: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, मुजफ्फरनगर में एसओसी चकबंदी के पेशकार निलंबित
कांवड़ियों की सुविधा के लिए चार रेलगाड़ियों को हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। पांच जोड़ी मेला स्पेशल रेलगाड़ियों चलाई जाएगी। 14 रेलगाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। यात्री क्षमता बढ़ाने के लिए 24 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 04465/66 दिल्ली जंक्शन-शामली स्पेशल ट्रेन को 21 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक हरिद्वार तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन सहारनपुर होकर जाएगी।
ट्रेन संख्या 04403/04404 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन को भी 22 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक हरिद्वार तक चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेन संख्या 04324/04323 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार मेला स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक चलाई जाएगी।
मेरठ में ट्रेन के जाने का समय रात्रि 11 बजे और आने का समय शाम सात बजे रहेगा। इस तरह से ट्रेन संख्या 04330/04329 योग नगरी ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन-योग नगरी ऋषिकेश मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन भी 29 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से होकर गुजरने वाली देहरादून एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून, उज्जैनी एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, कोचुवेली-योगनगरी सुपर फास्ट का ठहराव ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला में होगा।
यह भी पढ़ें: लहंगे और नेग पर हुआ विवाद: चढ़त हुई लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, वरमाला से पहले बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लाैटी बरात