मेरठ मेडिकल में ऑपरेशन में लापरवाही से दरोगा के भाई की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। मेडिकल थाने में चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत की गई है। बताया कि दरोगा संभल का रहने वाला है, जिसकी पल्लवपुरम में तैनाती है।
मेरठ में खाकी की फिर से एक शर्मसार करने वाली हरकत नजर आई है। खरखौदा पुलिस पर जमीन के पारिवारिक विवाद में एक पक्ष से साठगांठ कर बाइक में तमंचा रखकर युवक को अवैध हिरासत में लेने का आरोप लगा है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। परिजनों ने आईजी से मामले की शिकायत की। जिस पर आईजी ने एसएसपी को तत्काल जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अछरोंडा अंडरपास के ऊपर से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुजफ्फरनगर के इटावा गांव का रहने वाला रजनीश राठी पुत्र सतवीर राठी अपने चचेरे भाई मोहित राठी और शुभम के साथ नोएडा अपनी जेसीबी मशीन की सर्विस करने गया था। जहां उसका पार्टनर बिट्टू भी वहां मिल गया। दोनों के बीच वहां झगड़ा हुआ तो रजनीश अपने चचेरे भाई मोहित और साथी शुभम के साथ i20 कार से वापस लौटने लगा। रास्ते में तीनों ने मिलकर शराब पी और जेसीबी ड्राइवर के साथ मुजफ्फरनगर के लिए निकल गए।
तीनों काशी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो नशे की हालत में गाड़ी को एक साइड लगाकर उसी में लेट गए। सुबह जब उठे तो वहां रजनीश नहीं था, जिसकी तलाश चचेरे भाई मोहित और शुभम ने की पर उसका कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद खेत में काम करने आए किसानों ने बताया कि अछरोंडा अंडरपास के नीचे एक शव पड़ा है। उसकी पहचान रजनीश के रूप में हुई। पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतक के दोनों साथियों और पार्टनर से पूछताछ कर रही है।