फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: सपा प्रत्याशी मनोज कुमार नामांकन कराने पहुंचे, गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

Fri, 22 Mar 2024 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

बिजनौर में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार आज कलक्ट्रेट में नामांकन कराने पहुंचे। वहीं मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर की 25 लाख की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया है।
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:49 PM, 22-Mar-2024

आज से मिलेंगी गोरखपुर, इटावा वाराणसी के लिए रोडवेज बसें

होली के मौके पर सुल्तानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, इटावा, प्रयागराज, बहराइच जाने वालों के लिए परिवहन निगम ने तोहफा दिया है। शुक्रवार से इन जिलों के लिए सोहराबगेट डिपो से रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली के कश्मीरी गेट, आनंद विहार, कौशांबी से भी मेरठ डिपो की 45 बसें पूर्वांचल के जिलों में जाएंगी। इसके अलावा लोकल मार्गों पर अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

होली 24 और दुल्हेंडी 25 मार्च का मनाई जाएगी। इसे लेकर परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर रखी है। सभी डिपो के बेड़े में शामिल बसों को सड़कों पर उतारा गया है। शुक्रवार से होली स्पेशल सप्ताह शुरू होगा। सभी चालकों-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। मेरठ और सोहराब गेट डिपो की बसों को लंबी दूरी पर चलाया गया है। दिल्ली-देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, मेरठ-अंबाला, मेरठ- लखनऊ, मेरठ-आगरा आदि मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। मेरठ से लोकल मार्गों बिजनौर, हस्तिनापुर, नोएडा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बड़ौत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गढ़, मोहननगर, गाजियाबाद आदि पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। 

02:54 PM, 22-Mar-2024

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

मुजफ्फरनगर जनपद में जिलाधिकारी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गैंगस्टर एक्ट में एक गोकश की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की है ।

सीओ सिटी  वियोम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी खालिद खालापार का रहने वाला है और उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं सिविल लाइन थाना पुलिस गैंगस्टर के मुकदमे की जांच कर रही थी। आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर  खालिद के 25 लाख कीमत की संपत्ति (मकान) कुर्क की है।

02:52 PM, 22-Mar-2024

बिजनौर में सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आज सपा प्रत्याशी मनोज कुमार नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे।  मनोज कुमार नगीना सुरक्षित सीट से प्रत्याशी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत का संविधान पूर्णतया कायम होना चाहिए। मैं बाहरी प्रत्याशी नहीं हूं, क्षेत्र में रहकर जनता के बीच काम करूंगा।

बागपत में 50 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा मार्का 50 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कियाl कोतवाली पुलिस गुरुवार रात डूंडाहेड़ा  चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीl तभी पुलिसकर्मियों ने बागपत की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक कार लेकर भागने लगाl

पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लियाl तलाशी लेने पर कार में शराब की पेटियां लदी मिलींl पुलिस कार समेत तस्कर को कोतवाली ले आईl कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि कार से करीब एक लाख रुपये कीमत की हरियाणा मार्का देसी शराब की 50 पेटी बरामद हुईंl गिरफ्तार तस्कर राहुल निवासी गांव गढ़ी थाना सापला जनपद रोहतक हरियाणा हैl होली के त्यौहार को लेकर तस्कर शराब को गाजियाबाद में बेचने के लिए जा रहा थाl आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गयाl

विज्ञापन
12:58 PM, 22-Mar-2024

मुजफ्फरनगर में कक्षा 10 के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी में रहने वाले विजेंद्र सिंह के 18 वर्ष के बेटे तुषार ने मकान की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस का कहना है कि तुषार रात में खाना खाने बाद सोने के लिए छत पर गया था। वहां रात में किसी समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुबह पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

11:33 AM, 22-Mar-2024

रोहटा क्षेत्र के उखलीना बिजलीघर में डकैती की साजिश ड्यूटी पर तैनात एसएसओ और लाइनमैन ने ही रची थी। विभागीय जांच में बाहरी व्यक्तियों से मिलीभगत कर षडयंत्र रचने के खुलासे के बाद दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं पुलिस की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस कर्मचारियोंं का साथ देने वाले बाहरी लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
11:27 AM, 22-Mar-2024

West UP News Live: सपा प्रत्याशी मनोज कुमार नामांकन कराने पहुंचे, गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में काम करते समय कोल्हू मजदूर की गन्ना पेराई करने वाली चर्खी में चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी हसीन (22) गांव गादला में फहीम के कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था। देर शाम बृहस्पतिवार वह काम करते समय गन्ना पेराई करने वाली चर्खी की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुुक्रवार तडके उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: IPL का आज से आगाज: मैदान में उतर सकते हैं मेरठ के समीर रिजवी, पिता ने बेटे के प्रदर्शन पर कही ये बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें