11:15 AM, 02-Jul-2024
बरसात शुरू होते ही सुरक्षा की दृष्टि से अमानगढ़ रिजर्व वन क्षेत्र में सघन गश्त शुरू कर दी गई है। सघन पैदल गश्त पूरे मानसून सत्र में चलती रहेगी जबकि वर्षा के कारण भूमि कटान व कीचड़ मार्ग होने के कारण शिकारियों व आपराधिक प्रवृति के लोगो के सक्रिय होने की आशंका बढ़ जाती है।
बिजनाैर के रेहड़ में रेंज अफसर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बरसात के साथ ही वन विभाग की ओर से अमानगढ़ वन क्षेत्र में सघन गश्त शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही कच्चे रास्ते खराब होने से अपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है। जिससे वन्य जीव एवं बहुमूल्य वन संपदा की सुरक्षा को खतरा भी हो सकता है।
वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बरसात में सघन गश्त की जाती है। सोमवार रेंज के सात सेक्शनों में से चार केहरीपुर, अमानगढ़, झिरना एवं रानीनांगल सेक्शन में शाम छह बजे मध्यरात्रि तक पैदल गश्त की गई।
बताया केहरीपुर सेक्शन से शुरू होकर अमानगढ़, झिरना के गुज्जर गेट, झूलो खता आदि से होकर रानी नांगल के किरतपुर आदि में आकर सम्पन्न हुई।रेंज अफसर के मुताबिक तेज बारिश से रास्तों में कीचड़ भर जाने से गश्त के लिए टैक्टर तथा जिप्सी आदि का सहारा लिया जाएगा। गश्त में फूल सिंह, नईम, विपिन, जाफर, मंसूर, राजवीर आदि वन कर्मी रहे।