फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बिजनाैर में जीजा ने सात साल के साले का गला काटने का किया प्रयास, रिश्वत लेते आपरेटर पकड़ा

Wed, 24 Jul 2024 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

रैपिड रेल निर्माण के कारण दो मंजिला और तीन मंजिला भवन में रह रहे और व्यापार चला रहे लोगों को अब जान माल का डर सताने लगा है। बिजनाैर में एंटी करप्शन टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:17 PM, 24-Jul-2024

पैजनिया क्षेत्र के ग्राम तोहफापुर में एक बुजुर्ग के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया।सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चांदपुर,सी ओ चांदपुर, सीओ बिजनौर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है तथा प्रशासनिक अधिकारी कब्रिस्तान की पैमाईश कराने में जुटे है।

मंगलवार की शाम करीब सात बजे ग्राम तोहफापुर निवासी निसार अहमद(75) जंगल से अपने पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे।ग्रामीणों के अनुसार जंगल से कुछ दूर चलते ही उन्हें किसी जहरीले सांप ने डस लिया आनन फानन में परिजन उपचार के लिए झाड़फुंक करने वालो के पास ले गए ,इसी बीच निसार की मौत हो गई।

बुधवार की सुबह परिजन निसार के शव का दफीना करने गांव के कब्रिस्तान पहुंचे तो ग्राम निवासी सतपाल सैनी और सुखबीर सिंह ने दफिना करने वाली जगह को निजी जमीन बताते हुए कब्र की खुदाई रुकवा दी।सूचना मिलने पर वहा मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।

मामला बढ़ने पर उपजिला अधिकारी चांदपुर विजय शंकर,क्षेत्राधिकारी चांदपुर राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी बिजनौर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।खबर लिखे जाने तक सतपाल सैनी और सुखबीर सिंह उक्त जमीन का बैनामा दिखाते हुए शव दफनाने के विरोध में डटे थे जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग उक्त भूमि को कब्रिस्तान की भूमि बताते हुए दफीना करने की जिद पर अड़े थे।

प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाईश के लिए राजस्व विभाग की टीम को बुलाया तe था सतपाल व सुखबीर की जमीन के निकट ही खाली पड़ी ग्राम समाज की समाज की जमीन में मृतक का दफीन कराया।  

05:17 PM, 24-Jul-2024

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई से निगम अधिकारियों -कर्मियों में हड़कंप

बिजनाैर जनपद के धामपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद मंडल की टीम ने बुधवार को छापा मार कर विद्युत वितरण खंड द्वितीय में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र कुमार को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

आरोपी रविंद्र कुमार टीजीटू विकास के कहने पर एक किसान से बिजली के नलकूप का कनेक्शन आवंटित कराने के नाम पर 15 हजार की पिछले माफी समय से मांगता आ रहा था। टीम की ओर से आरोपी रविंद्र और टीजीटू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई गई है। कार्रवाई से निगम अधिकारियों, कर्मियों में हड़कंप मचा है।

05:16 PM, 24-Jul-2024

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति घायल, महिला की मौत

देवबंद में राज्य राजमार्ग-59 पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार थाना  रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी राजकुमार बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर देवबंद न्यायालय में किसी काम से आए थे। साथ में पत्नी जगरोशन (56) भी थी। दोपहर बाद काम निपटाकर वह वापस जा रहे थे।  जैसे ही वह हाईवे स्थित पिलर नंबर 32 के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज गति ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जगरोशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमार को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जानकारी मिलने पर राजकुमार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
05:08 PM, 24-Jul-2024

जीजा ने गला रेतकर बच्चे की हत्या का किया प्रयास

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में गांव सलमाबाद में एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग सात वर्षीय जीजा का गला काटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। बताया गया कि आरोपी ने बच्चे को जंगल में लेजाकर वारदात को अंजाम दिया। जहां उसने ब्लेड से बच्चे का गला काटने का प्रयास किया। किसी तरह बच्चा जीजा के चंगुल से निकला। घायल अवस्था में मिले बालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

11:19 AM, 24-Jul-2024

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ में संभावित कार्यक्रम स्थगित हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री मेरठ आ सकते है, इसका इनपुट मिलने पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी थी।

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम कराने में जुट गए थे। वह कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, मंडलीय बैठक ले सकते थे। सोमवार और मंगलवार को सफाई व्यवस्था का कार्य तेजी से कराया जा रहा था। मंगलवार दोपहर स्पष्ट हो गया कि फिलहाल मुख्यमंत्री नहीं आ रहे है। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सकते है।

विज्ञापन
11:18 AM, 24-Jul-2024

सेंट फ्रांसिस के छात्र की बुखार से मौत

कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के दसवीं के छात्र तनिष्क वैदवान(15) की सोमवार को मौत हो गई। परिजन का कहना है कि तेज बुखार के कारण छात्र की मौत हुई है। शोक में सोमवार को छात्र के स्कूल का अवकाश घोषित कर दिया गया। 

बागपत के बिनौली गांव निवासी प्रहलाद वैदवान बहरीन की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पिछले काफी समय से प्रहलाद अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा के हरीनगर में रह रहे हैं।

प्रहलाद का बेटा तनिष्क सरधना रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में दसवीं का छात्र था। परिजन ने बताया कि तीन दिन पूर्व तनिष्क को अचानक से तेज बुखार हो गया था। जिसके बाद परिजन ने छात्र को स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलवा दी थी। लेकिन इससे छात्र को आराम नहीं मिला। 

11:10 AM, 24-Jul-2024

West UP News Live: बिजनाैर में जीजा ने सात साल के साले का गला काटने का किया प्रयास, रिश्वत लेते आपरेटर पकड़ा

लिंटर, फर्श और दीवारों में दरारें, दुकानों में नाले के पानी रिसाव यह हाल दिल्ली रोड जगदीश मंडप से दिल्ली चुंगी तक दोनों तरफ की दुकानों का है। रैपिड रेल निर्माण के कारण दो मंजिला और तीन मंजिला भवन में रह रहे और व्यापार चला रहे लोगों को अब जान माल का डर सताने लगा है। 

रैपिड निर्माण का काम लगभग पूर्ण होने को आ गया है। लेकिन इन 150 व्यापारियों की सुद लेने वाला कोई नहीं हैं। इसके चलते व्यापारियों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत की है।  
 
नालों का नहीं किया निर्माण
दिल्ली रोड पर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। व्यापारी मुनीश भारद्वाज ने बताया कि नाले का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में दुकान और मकानों की नींव में दो साल से पानी भर रहा है। सड़क निर्माण के साथ नाला निर्माण भी जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें