फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: विभिन्न केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज, जयंत आज मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

Sun, 09 Jun 2024 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रालोद नेता जयंत चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 AM, 09-Jun-2024

एनडीए सरकार में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का मंत्री बनना तय हो गया है। शपथ ग्रहण के लिए उनको बुलावा भी आया है। इस तरह चौधरी परिवार दस साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिखाई देगा। जयंत के मंत्री बनने से बागपत के साथ ही  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। 

भाजपा से गठबंधन के वक्त ही एनडीए की सरकार बनने पर रालोद को एक मंत्री पत्र दिए जाने की बात तय हुई थी। मगर पुराने संसद भवन में एनडीए की बैठक में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के तीसरी पंक्ति में बैठने पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था कि रालोद को अब मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने पर संशय है।

रालोद के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिन शनिवार को चौधरी जयंत सिंह के पास बुलावा आ गया था। उनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, मगर यह साफ नहीं हो सका है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा या राज्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। मगर यह जरूर है कि इससे रालोद के नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और चौधरी परिवार की तीसरी पीढ़ी भी केंद्र में मंत्री बनेगी।

11:21 AM, 09-Jun-2024

नौचंदी पुलिस ने दहेज हत्या की आरोपी पकड़ी

नौचंदी पुलिस ने दहेज हत्या में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया गया है। पिछले महीने हुई करीमनगर ढवाईनगर में गुलफ्ंसा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

11:21 AM, 09-Jun-2024

घरेलू कलह में युवक ने की खुदकुशी

परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में पत्नी से विवाद होने के बाद एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

कुंडा गांव की झिल्ला बस्ती निवासी विकास (30) पुत्र बिहारी लाल परतापुर एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर विकास का पत्नी आरती से विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने कमरे में जाकर पखे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी आरती की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पडताल की। इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
11:00 AM, 09-Jun-2024

West UP News Live: विभिन्न केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज, जयंत आज मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 9 जून को प्रस्तावित यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज 10 केंद्रों पर होगी, वहीं मंडल के चार जिलों में 42 केंद्रों पर परीक्षा होगी। मेरठ में 5088 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में 10 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्र प्रतिनिधि भी होंगे जो परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को देखेंगे। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें