फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

Thu, 11 May 2023 07:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत

खास बातें

Meerut Nikay Chunav, Meerut Municipal Corporation Live: उत्तर प्रदेश में निकाय के दूसरे चरण के तहत 38 जिलों में मतदान चल रहा है। मेरठ और बागपत में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
मुस्लिम महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:07 PM, 11-May-2023

मेरठ के खरखौदा में मतदान बंद होने तक 76.25 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, परीक्षितगढ़ में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई।

06:22 PM, 11-May-2023

बागपत जनपद का शाम पांच बजे तक 65.77 फीसदी मतदान
बड़ौत - 60%
बागपत -  61.63%
खेकड़ा - 63.98/%
दोघट - 71.99%
टीकरी - 62%
अमीनगर सराय - 82.58%
टटीरी - 64.24%
रटौल - 62.76%
छपरौली - 62.79%

06:05 PM, 11-May-2023

बागपत जनपद में नगर निकाय चुनाव में शाम पांच बजे तक 65.77 फीसदी मतदान हुआ।

05:52 PM, 11-May-2023

मतदान में देहात आगे, मेरठ शहर सबसे पीछे

मेरठ जिले के 45.59 फीसदी मतदाताओं ने निकाय चुनाव में मतदान किया। शहरी मतदाताओं का रुझान मतदान के प्रति कम रहा और देहात में बढ़-चढ़कर मतदान किया गया। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक शहर के 41.62 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि गत वर्ष 47.88 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, किठौर में 71.02, हर्रा में 70.92 और खरखौदा में 69.71 फीसदी मतदान हुआ। 

पांच बजे तक का मतदान 
नगर निगम मेरठ-  41.62
सरधना- 55.49
मवाना- 51.40
करनावल- 64.18
परीक्षितगढ़- 60.82
लावड़- 61.85
हस्तिनापुर- 58.63
सिवाल खास- 67.88
बहसूमा- 63.43
खरखौदा- 69.71
दौराला- 58.81
फलावदा- 58.84
किठौर- 71.02
शाहजहांपुर- 57.74
हर्रा- 70.92
खिवाई- 63.49
कुल-45.59

विज्ञापन
05:40 PM, 11-May-2023

मेरठ में शाम पांच बजे तक यह रहा मतदान का प्रतिशत

नगर निगम मेरठ - 41.62
सरधना  -  55.49
मवाना  -  51.40
करनावल  - 64.18
परीक्षितगढ़  -60.82
लावड़  -61.85
हस्तिननापुर  -58.63
सिवाल खास  -67.88
बहसूमा  -63.43
खरखौदा  -69.71
दौराला  -58.81
फलावदा  -58.84
किठौर  - 71.02
शाहजहांपुर  -57.74
हर्रा   -   70.92
खिवाई  -63.59
कुल - 45.59

05:34 PM, 11-May-2023

परीक्षितगढ़ में 5:30 बजे तक 63 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, फलावदा में पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, कई बूथ खाली हुए तो कई बूथों पर लंबी लाइनें लगीं हैं। मवाना में 5:00 बजे तक 56% मतदान हुआ है। उधर, सिवालखास में पांच बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ। खरखौदा में शाम 5:00 बजे तक 65.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। सरधना में पांच बजे तक 55.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।

05:13 PM, 11-May-2023

हस्तिनापुर में पांच बजे तक 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम एक घंटे में बहुत कम प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। मतदाता अभी भी पोलिंग बूथ की ओर जा रहे हैं।

04:58 PM, 11-May-2023

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान लखनऊ कार्यालय से गिरफ्तार
 
कांग्रेस बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान लखनऊ पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार हुआ है। चार मई को मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तभी से शेरबाज पठान फरार चल रहे थे। शेरबाज पठान की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी रामअर्ज ने की। उधर,, थाना प्रभारी चांदपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

04:48 PM, 11-May-2023

फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हस्तिनापुर में मतदान का अंतिम एक घंटा काफी संवेदनशील है। कस्बे के राजकीय आश्रम पद्धति पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मवाना सीओ का कार्यभार संभाल रहे सीओ खतौली रविशंकर मौके पर पहुंचे। वहीं, मौके पर दंगा नियंत्रण फोर्स को भी बुलाया गया है। जिन्होंने मतदान केंद्र के आसपास से भारी भीड़ को दूर रहने की चेतावनी दी है। बताया गया कि विवाद करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुनीता वर्मा ने सीओ रविशंकर से फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की। उन्होंने सीओ से पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। हालांकि सीओ के आदेश के बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी।

04:26 PM, 11-May-2023

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर ने परिवार के साथ वोट डाला।

04:03 PM, 11-May-2023

भाजपा व निर्दलीय समर्थक भिड़े, कई हिरासत में
 
मेरठ जनपद में मोदीपुरम के पल्लवपुरम में भाजपा समर्थक और अन्य लोगों में फर्जी वोट डालने को लेकर भिड़ंत हो गई। बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी के भाई व एक अन्य युवक द्वारा फर्जी वोट डालने को लेकर आपस में भिड़ गए, जिसके चलते वहां का हंगामा हो गया। वहीं, हंगामे के बीच दोनों में हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।

03:53 PM, 11-May-2023

किदवई नगर में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर पथराव, दो घायल

बागपत जनपद में बड़ौत के किदवई नगर में बुधवार की देर रात सभासद पद के प्रत्याशियों ओर उनके समथकों के बीच वोट को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटे आई है। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए 12 लाेगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य भाग निकले। इस मामले में पुलिस की ओर से 10 नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

03:30 PM, 11-May-2023

बागपत में तीन बजे तक 53.96% प्रतिशत मतदान

बागपत: जनपद बागपत में निकायवार मतदान की स्थिति कुल मतदान 53.96% 3 बजे तक।
बड़ौत: 43.3
बागपत: 53.78%
खेकड़ा: 56.09/%
दोघट: 57%
टीकरी: 58.5%
अमीनगर सराय: 67%
टटीरी: 53.5%
रटौल: 53.35%
छपरौली: 50%

03:30 PM, 11-May-2023

पल्लवपुरम में भाजपा नेता ने की मारपीट

पल्लवपुरम में भाजपा समर्थक द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के भाई व एक अन्य युवक की पिटाई की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि वोट डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी कुछ देर बाद ही कहासुनी  मारपीट में तब्दील हो गई।

03:26 PM, 11-May-2023

मतदान ने पकड़ी रफ्तार, तीन बजे तक 41.49 प्रतिश मतदान

मेरठ में दोपहर तीन बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 41.49 रहा। वहीं वार्ड 55 (फतेह उल्लाह पुर) के बूथ पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए सपा नेता अतुल प्रधान ने SI नीरज बघेल पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। वहीं सपा के पोलिंग बस्ते पर पुलिस ने लाठी चलाई। सपा बस्ता एजेंट और वोटरों को पीटकर भगाया। 

03:13 PM, 11-May-2023

दोपहर तक धीमी रही मतदान की गति

मेरठ नगर निगम मेरठ क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक मतदान की रफ्तार उम्मीद से ज्यादा कम रही और सुबह से सबसे पीछे ही है। जिले में 27.72 फीसदी मतदान हुआ है जिसमें निगम का 25.63 फीसदी है। वहीं, किठौर में 45.71, हर्रा में 43.39 और खरखौदा में 42.93 फीसदी मतदान हो चुका है। जिले में दोपहर एक बजे तक 1610871 मतदाताओं में से 446469 मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। 

03:04 PM, 11-May-2023

हस्तिनापुर में राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

हस्तिनापुर की बात करें तो यहां अभी तक मतदान के रुझान में राज्य मंत्री दिनेश खटीक की बहन सुधा खटीक और निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा के बीच मुकाबला सिमटता दिखा। सामान्य बाहुल्य बूथों पर करीब 70 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में होता दिखाई दिया। वहीं अनुसूचित जाति क्षेत्र के बूथों पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा का दबदबा कायम रहा।

02:24 PM, 11-May-2023

काजीपुर में मतदान केंद्र पर उमड़ी भीड़

काजीपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी मिली। यह गुर्जर बाहुल्य गांव है, यहां पर भाजपा और सपा में गुर्जर बिरादरी बंटी हुई है। हालांकि समाजवादी पार्टी को वोट प्रतिशत अधिक रहेगा।

02:19 PM, 11-May-2023
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खाली बूथ - फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम में खाली बूथ

मेरठ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे। बूथ दोपहर तक भी खाली पड़ा रहा।

01:59 PM, 11-May-2023

बागपत जनपद में 1 बजे तक निकायवार  मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा
बड़ौत: 34.15%
बागपत: 42.49%
खेकड़ा: 44.85%
दोघट: 35%
टीकरी: 36.26%
अमीनगर सराय: 47%
टटीरी: 45.5%
रटौल: 41%
छपरौली: 39%

01:40 PM, 11-May-2023
हस्तिनापर में मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मतदान प्रक्रिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

हस्तिनापुर समेत सभी संवेदनशीन मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लाइव गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लाइव कैमरे से लैस पुलिसकर्मी मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

01:36 PM, 11-May-2023

मेरठ में 1 बजे तक 27.72 प्रतिशत रहा मतदान

नगर निगम मेरठ-  25.63
सरधना- 34.18
मवाना- 34.38
करनावल- 40.67
परीक्षितगढ़- 40.89
लावड़- 41.93
हस्तिननापुर- 00
सिवाल खास- 43.38
बहसूमा- 34.09
खरखौदा- 42.93
दौराला- 35.18
फलावदा- 33.90
किठौर- 45.71
शाहजहांपुर- 36.26
हर्रा- 43.39
खिवाई- 38.05
कुल-27.72

बागपत में दोपहर एक बजे तक नगर निकायों में 41% मतदान हुआ।

01:33 PM, 11-May-2023
मतदान केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें

हर्रा बशीर खां इंटर कॉलेज में मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

01:24 PM, 11-May-2023

भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया व समर्थकों ने रालोद प्रत्याशियों पर लगाए आरोप

मेरठ के कंकरखेड़ा के तक्षशिला स्कूल पर भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया, पंडित सुनील व एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने रालोद प्रत्याशियों पर वोटरों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। भाजपा नेताओं ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

01:00 PM, 11-May-2023
वोटर सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

पिंक बूथ पर महिलाओं ने वोट डालने के बाद ली सेल्फी

वहीं थाना पुलिस ने चुनाव में अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए करीब चार वार्ड सभासद को थाने में बैठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाम 5 बजे उन्हें थाने से घर भेज दिया जाएगा जब तक चुनाव प्रक्रिया चल रही है उस समय तक वह पुलिस की निगरानी में रहेंगे।

12:55 PM, 11-May-2023
बूथ पर महिलाओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर कस्बे में नगर पंचायत चेयरमैन और वार्ड सभासद के लिए चल रहे मतदान में एक बजे तक करीब 38 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अभी तक सभी मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी हुई है निकाय चुनाव उड़नदस्ता और प्रशासनिक अधिकारी लगातार पोलिंग बूथों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

12:53 PM, 11-May-2023
पुलिस हिरासत में प्रत्याशी के पति - फोटो : अमर उजाला

RLD-BSP प्रत्याशी पति को पुलिस ने थाने बैठाया

मेरठ के किठौर में पुलिस ने रालोद व बसपा प्रत्याशी के पतियों को शांति फैलाने की आशंका को देखते हुए थाने लाकर बैठा लिया। वहीं रेलवे रोड पर पुलिस ने सपा नेता सज्जू को हिरासत में ले लिया। तकरीबन एक घंटे बाद छोड़ा। पूर्वा अहिरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वोट देने पहुंचे लोगों का नाम न होने से वे नाराज हो गए और हंगामा कर दिया। अधिकारी समझाने में जुटे हैं।

12:46 PM, 11-May-2023
बीमार होने के बावजूद मतदान करने पहुंचे अली हसन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के अलीहसन ने बीमार होने के बावजूद अपने मत का प्रयोग किया। उन्हें गिर जाने के कारण सिर में चोट लग गई थी। लेकिन चिकित्सक के पास जाने से पहले उन्होंने कहा कि वह मतदान करेंगे। जिसके बाद वह परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।  

12:38 PM, 11-May-2023

मेरठ में वोट काटने को लेकर धरने पर बैठा पार्षद प्रत्याशी

मेरठ के रोहटा रोड जवाहर नगर में मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। वोट काटने का आरोप लगाते हुए पार्षद प्रत्याशी धरना देकर बैठ गया। 

जागृति विहार सेक्टर 8 में केवीएस स्कूल में वोट कटने को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बताया गया कि सत्येंद्र कुमार शर्मा समेत जागृति विहार सेक्टर 8 और कीर्ति पैलेस कि लगभग 450 वोट कट चुकी हैं। यहां लोग वोट डालने आ रहे हैं लेकिन वोट न डाल पाने कारण वापस मायूसी के साथ लौट रहे हैं।

इसी तरह वार्ड 46 यादगारपुर में अधिकतर लोगों की वोट कटी हैं। इससे क्षेत्रवासियो में रोष है।

12:31 PM, 11-May-2023

चिलचिलाती धूप में दोपहर तक परतापुर में पड़े 25% तक वोट

नगर निकाय चुनाव के मतदान मैं गुरुवार को वार्ड 10 वार्ड 31 व वार्ड 28 के मतदान केंद्रों पर 25% पोलिंग हो सका पोलिंग बूथों पर बोटर्स की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। वार्ड 31 में बूथो पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। जिसको लेकर प्रत्याशियों में नोकझोंक भी हुई। कई जगह एक दूसरे के बोट डालने के आरोप भी लगे।

गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रातह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। प्रारंभ होते ही कम संख्या में बोटर बूथों पर पहुंचे और एक घंटे बाद सभी बूथों पर लंबी लंबी कतारें लग गई। चिलचिलाती धूप में वोटर अपने मत का प्रयोग करने के लिए धूप में घंटों खड़े रहे।दोपहर 12 बजे तक वार्ड 10,28,31 में 25 प्रतिशत मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके। देखा गया वार्ड 31 में कुछ मतदाता अपनी वोट कटने से नाराज नजर आए उन्होंने इसकी शिकायत पोलिंग अधिकारियों से की लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

12:22 PM, 11-May-2023
मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला

औरंग शाहपुर डिग्गी में सुबह के समय दो मशीनें खराब होने के कारण मतदान प्रभावित हो गया जिसका असर मतदान केंद्र के बूथों पर लगी लंबी लाइनों में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पर लगभग 3000 दलित मतदाता हैं। इनमें से 70% वोट बसपा को और 20% वोट साइकिल को और 10% भारतीय जनता पार्टी को जाति दिख रही है।

फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने लिसाड़ीगेट के फतेहुल्लापुर में हंगामा कर दिया।  

12:03 PM, 11-May-2023

सपा विधायक अतुल प्रधान ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

अंबेडकर इंटर कॉलेज तेजगढ़ी के एक बूथ पर पांच लोग और बाकी दो बूथ पर धीमी गति से मतदान चल रहा है। एक बूथ पर 650 वोटों में से मात्र अभी तक 150 वोट ही पड़े हैं। इस बूथ पर तेजगढ़ी चौराहा के आसपास दलित बस्ती और अन्य के मत हैं।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने मतदान केंद्र पर वोटों की गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को ट्वीट कर शिकायत की है। अतुल प्रधान ने फतेहउल्लापुर चौकी इंचार्ज पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने के लिए पोस्ट लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

11:49 AM, 11-May-2023

बागपत में 11 बजे तक यह रहा मतदान प्रतिशत

निकायवार मतदान प्रतिशत - 
बागपत 11 बजे तक।
बड़ौत: 24.47%
बागपत: 27%
खेकड़ा: 27.28%
दोघट: 30%
टीकरी: 27%
अमीनगर सराय: 36%
टटीरी: 25.2%
रटौल: 26.64%
छपरौली: 27.95%

11:44 AM, 11-May-2023
भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सूरजकुंड वार्ड में आपस में भिड़े पार्षद प्रत्याशी

मेरठ में वार्ड 58 के सूरजकुंड वार्ड में अंशुल गुप्ता और पार्षद प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
 
वार्ड 58 के न्यू आर्य नगर स्थित शिशु लोक स्कूल बूथ पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंशुल गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी सुमित शर्मा पर दूसरे दूसरे वार्ड के लोगों को बूथ में प्रवेश कराने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों के समर्थकों में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों को हिरासत में लिया। इस बीच कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। वहीं भाजपा समर्थक अंशुल गुप्ता को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए।

शहर के प्रेरणा मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल कासमपुर में वोट डालने की समस्या को लेकर लोग पुलिस से उलझ गए।

11:38 AM, 11-May-2023

बागपत में निर्दलीय प्रत्याशी व एसएसपी की नोकझोंक

बागपत जनपद में वीर स्मारक इंटर कॉलेज में पहचान पत्र की जांच करने का विरोध करने पर निर्दलीय प्रत्याशी और एएसपी में नोकझोंक। प्रत्याशी ने एएसपी पर गाली देने का आरोप लगाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव प्रभावित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 
 

11:33 AM, 11-May-2023

मेरठ नगर निगम में 11 बजे तक कुल 18.35 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निगम मेरठ- 16.49
सरधना-22.22
मवाना-22.69
करनावल-25.93
परीक्षितगढ़-27.91
लावड़-26.99
हस्तिननापुर-27.28
सिवाल खास-25.63
बहसूमा-22.17
खरखौदा-29.30
दौराला-22.87
फलावदा-24.67
किठौर-31.61
शाहजहांपुर-22.19
हर्रा-27.24
खिवाई-26.32

11:29 AM, 11-May-2023
परिवार के साथ विधायक रफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक रफीक अंसारी ने किया मतदान

शहर विधायक रफीक अंसारी ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। दोपहर 11 बजे तक खरखौदा में 27.4 प्रतिशत  मतदान हुआ है। वहीं मवाना में 24.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
 

11:17 AM, 11-May-2023

खरखौदा में 11 बजे तक 27.4 प्रतिशत मतदान

खरखौदा में 11 बजे तक 27.4 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ है। मेरठ के सरदार पटेल इंटर कॉलेज मेरठ शारदा रोड पर बना मतदान केंद्र लगभग खाली पड़ा रहा। यहां दोपहर तक  लगभग 15 परसेंट मतदान हुआ है।

11:13 AM, 11-May-2023

परीक्षितगढ़ में 11 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान

परीक्षितगढ़ नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है सुबह 11 बजे तक मतदान 27 प्रतिशत हुआ है। सरूरपुर में भी काफी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

11:02 AM, 11-May-2023

दोपहर तक मुस्लिमों का पतंग पर जोर

रशीद नगर के वार्ड 89 में कुछ वोटरों का वोट वोटर लिस्ट में वोट नहीं मिला तो हंगामा कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। 

शेरगढ़ी में दलित वोटों में बंटवारा, अभी तक हुए मतदान के अनुसार हाथी को छोड़कर मतदाता साइकिल पर सवार होकर दौड़ रहे हैं। वहीं लोहिया नगर में मुस्लिम पतंग की तरफ और गुर्जर 60 प्रतिशत कमल के फूल पर मुहर लगा रहे हैं। 

10:51 AM, 11-May-2023

मेरठ जिले का मतदान प्रतिशत किया संशोधित

मेरठ नगर निगम मेरठ के लिए सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत में संशोधन किया गया है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी रंजित सिंह ने बताया कि मतदान के प्रतिशत का कैलकुलेशन करते समय एक सीट मिस हो गई थी, जिसकी वजह से उसके मतदान को काउंट नहीं किया गया। अब संशोधन किया गया है और मेरठ का मतदान प्रतिशत 7.66 फीसदी से बढ़कर 9.8 फीसदी कर दिया गया है।

10:48 AM, 11-May-2023
सेल्वा जे कुमारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बागपत में लिया मतदान केंद्रों का जायजा

मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बागपत के नगर पालिका क्षेत्र खेकड़ा में पहुंचकर मतदान केंद्र पर मतदान का जायजा लिया और मतदाताओं से बातचीत की।

10:47 AM, 11-May-2023

9 बजे के बाद मतदान में आई तेजी

मेरठ में सुबह से चल रहे मतदान का प्रतिशत वह धीमा रहा। सुबह 9:00 बजे तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मतदान नौ फीसदी के करीब रहा। वही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से मतदान को लेकर उत्साह दिखा। किदवई नगर, अहमदनगर, जैदी फार्म, ढवाई नगर, इस्लामाबाद, पूर्वा फैयाज अली आदि क्षेत्रों में वोट कटने को लेकर मतदाताओं ने गहरी नाराजगी जताई।

उधर, कई क्षेत्रों में खराब होने की शिकायत आई जिस पर जिला प्रशासन की ओर से अफसरों की टीम दौड़ी और ईवीएम बदलवाई गई। सुबह 9:00 बजे के बाद अब्दुल्लापुर, गंगानगर, रक्षापुरम और कंकरखेड़ा आदि क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे उठने लगा। शेरगढ़ी, कालियागढ़ी, जय भीम नगर तथा मलियाना आदि दलित बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से मतदान की रफ्तार तेज रही।

10:44 AM, 11-May-2023
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री सामेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी किया मतदान

राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर अपनी पत्नी के साथ डॉ. अम्बेडकर इंटर कालेज में मतदान करने पहुंचे। इससे पहले भाजपा सांसद डॉ. राजेंद्र अग्रवाल ने भी परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

10:39 AM, 11-May-2023

दयावती मोदी एकेडमी में आप और भाजपा समर्थक भिड़े

मेरठ में मोदीपुरम स्थित डीएमए स्कूल में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने भाजपा समर्थकों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की  आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बहस हुई।

ऋचा सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भी बहस कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। ऋचा सिंह ने बताया कि फतेहउल्लापुर में भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही हैं।

10:34 AM, 11-May-2023

मेरठ में सुबह नौ बजे तक यह रहा मतदान का प्रतिशत

नगर निगम मेरठ- 7.66
सरधना-9.73
मवाना-11.18
करनावल-12.16
परीक्षितगढ़-13.94
लावड़-11.53
हस्तिननापुर-13.17
सिवाल खास-12.62
बहसूमा-10.41
खरखौदा-13.24
दौराला-10.77
फलावदा-12.22
किठौर-15.58
शाहजहांपुर-11.57
हर्रा-12.73
खिवाई-11.80

10:32 AM, 11-May-2023

मेरठ के किठौर में 22243 मतदाताओं में से 3466 मतदाताओं ने किया मतदान

निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक मेरठ नगर निगम और 15 नगर परिषद में मतदान 8.57 फीसदी रहा। सुबह मतदाताओंं के नहीं निकलने की वजह से मेरठ नगर निगम का मतदान प्रतिशत सबसे कम 7.66 फीसदी रहा। वहीं, सबसे तेज मतदान की रफ्तार किठौर 15.58 फीसदी रही। इसके बाद परीक्षितगढ़ में 13.94 फीसदी, हस्तिनापुर में 13.17 रही। 

10:28 AM, 11-May-2023
गर्मी में परेशान मतदाता - फोटो : अमर उजाला

बागपत में गर्मी मे मतदान के चलते परेशान नजर आए मतदाता

नगर निकाय चुनाव मे सुबह से ही मतदान केन्द्रो पर भारी भीड़ नजर आयी धूप ज्यादा होने के कारण मतदाता परेशान नजर आए। वहीं मतदान केन्द्रों पर पानी की व्यवस्था नहीं दिखी।
रटौल नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटरों मे सुबह से ही उत्साह नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बहार मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आई। 

9 बजे के बाद धूप अधिक होने के कारण लाईनों मे लगे मतदाता परेशान नजर आए। वहीं प्रशासन भी सख्त नजर आया। सीओ युवराज सिह पुलिस बल के साथ कस्बे मे लगातार गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों में तलाशी के बाद मतदाओं को अंदर जाने दिया गया, जो युवा मोबाइल फोन के साथ नजर आए उनके मोबाइल जब्त किये गए।

10:16 AM, 11-May-2023
गश्त करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकन्नी, लगातार गश्त जारी

सुबह 9 बजे तक मवाना में मतदान 12% हुआ है। संवेदनशील एरिया में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। परतापुर में इंस्पेक्टर पुलिसकर्मियों के साथ मतदान केंद्रों पर जायजा लेने पहुंचे। 

10:11 AM, 11-May-2023
मतदान केंद्र पर जमीला - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग व दिव्यांगों में दिखा मतदान का उत्साह

नगर पंचायत सिवाल खास के बूथ नंबर 9 पर 90 वर्षीय जमीला वोट डालने के लिए चारपाई पर ही मतदान केंद्र पहुंचीं। बताया गया कि जमीला का पांच दिन पहले ही आंतों का ऑपरेशन हुआ है। वह अस्पताल से सीधे वोट डालने पहुंचीं। इसके बाद घर पहुंचकर आराम करेंगी।

09:57 AM, 11-May-2023
मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ नगर निगम में 9.8 प्रतिशत हुआ मतदान

जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक मेरठ नगर निगम का सुबह 9 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 8.57 रहा है। 

हस्तिनापुर में सुबह 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। सभी पोलिंग बूथों पर मतदान करने वाले मतदाताओं में निकाय चुनाव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

09:55 AM, 11-May-2023

गंगानगर में मतदान की गति बेहद धीमी

गंगानगर के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्ड 37 के अंतर्गत 1545 वोट हैं। यहां मतदाता अभी तक बहुत ही कम संख्या में पहुंचे हैं। अभी तक 103 मत ही डाले गए हैं। स्कूल में दो बूथ हैं जिसमें कुल 3100 वोट हैं। एक बूथ पर 103 दूसरे पर 110 वोट अभी तक डाले गए हैं।

09:54 AM, 11-May-2023

शहर के इन क्षेत्रों में भाजपा और सपा में मुकाबला

नानक चंद बूथ पर हापुड़ रोड पर बूथ नंबर 944 पर 18 मिनट ईवीएम बंद रही। मतदान देर से शुरू हुआ। गढ़ रोड, फूलबाग और सूरजकुंड पर कमल का असर दिख रहा है। यहां लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल के आंकड़ों के अनुसार यहां भाजपा और सपा में टक्कर देखने को मिल रही है।

09:46 AM, 11-May-2023
मुस्लिम महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम मतदाताओं में पतंग का रुझान, कई बूथो पर पतंग जोर दिखा

मेरठ के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जहां सुबह से ही मतदान केंद्रों पर काफी कम संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे वहीं 9 बजे के बाद से मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी। शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मुस्लिम मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। श्याम नगर में आरएवी इंटर कॉलेज में मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है।

बता दें कि यह  मुस्लिम  क्षेत्र है। मुस्लिम क्षेत्रों में अधिकतर मतदाता पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं, ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशियों को मुस्लिम पसंद कर रहे हैं । शास्त्री नगर और सूरज कुंड क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या अभी कम है। जिला उद्योग केंद्र पर ही सिर्फ एक बूथ पर ही लोगों को भीड़ है।

09:39 AM, 11-May-2023
मतदान के बाद विधायक डॉ,. अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

बागपत में सुबह 6 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। हालांकि पुलिस ने मतदाताओं को मतदान केंद्र में 7:00 बजे से पहले प्रवेश के लिए रोक दिया। कई जगह सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हुई हैं। छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। जनपद बागपत का नगर निकाय का 9 बजे तक 13.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

09:26 AM, 11-May-2023

उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता

नगर निकाय चुनाव में परिक्षितगढ़ में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। मतदान स्थलों पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आई। सुबह नौ तक क्षेत्र में 13 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस मौजूद है।

09:23 AM, 11-May-2023

ईवीएम हुई खराब

मलियाना के कृष्णा पब्लिक स्कूल में मतदान के दौरान ईवीएम मशीन खराब हो गई। अधिकारियों ने तुरंत ईवीएम बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान तकरीबन 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। ईवीएम बदले जाने के बाद मतदान सुचारू हुआ। वहीं क्षेत्र में काफी संख्या में मतदाता वोट करने के लिए पहुंच रहे हैं।

09:04 AM, 11-May-2023
सरधना में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सरधना में वोट काटने पर हंगामा

सरधना में वार्ड 12 में सैकड़ों वोट कटने पर मोहल्ला कमरानवाबान में लोगों ने बड़ा हंगामा कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

08:57 AM, 11-May-2023
कुख्यात उधम सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला

एजेंट का फर्जी कार्ड बनाकर घूम रहीं उधम सिंह की बेटी

मेरठ में नगर पंचायत करनावल में चेयरमैन पद की उम्मीदवार उधम सिंह की पत्नी पुष्पा निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। उधम सिंह की बेटी एजेंट का फर्जी कार्ड बनवा कर बूथों पर घूम रही थी। चेकिंग के लिए पहुंचे सरूरपुर थाना प्रभारी ने उधम सिंह की बेटी को रोककर पूछताछ की और उनका कार्ड चेक किया। 

08:54 AM, 11-May-2023

मुस्लिम बाहुल्य खैरनगर में मतदान धीमा

खैर नगर फव्वारा चौक के निकट सरनीमल की धर्मशाला में मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान चल रहा है। बता दें कि मेरठ का खैरनगर क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। जहां काफी संख्या में मतदाता हैं।

08:50 AM, 11-May-2023
मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

मतदान केंद्रों पर भी वोटरों को लुभा रहे प्रत्याशी

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। पल्हेड़ा स्थित प्राइमरी पाठशाला पर 6:30 बजे ही मतदान करने के लिए लाइन लग गई। कई जगह पर ईवीएम को लेकर भी दिक्कत हुई, लेकिन थोड़ी देर में ही मतदान शुरू हो गया। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है और मतदान केंद्र के आस-पास आने वालों को रोका जा रहा है। पार्षद पद के प्रत्याशी अपनी-अपनी वोट डलवाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और मतदान केंद्र के पास खड़े होकर वोटरों को भी साध रहे हैं।

08:43 AM, 11-May-2023
सीमा प्रधान व विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

अतुल प्रधान व मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान ने किया मतदान

मेरठ में सपा से महापौर पद की प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंची। उनके साथ सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने मत का प्रयोग किया। विधायक अतुल प्रधान  व सीमा प्रधान ने मीनाक्षी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में मतदान किया। वहीं कंकरखेड़ा के जिटोली में ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मौके पर दौड़े जिलाधिकारी दीपक मीणा व रोहित सिंह सजवाण। कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ।

08:42 AM, 11-May-2023

अतिसंवेदनशील 50 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी

मेरठ के अतिसंवेदनशील 50 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इन केंद्रों पर न सिर्फ जिला प्रशासन, बल्कि लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से भी निगरानी हो रही है।

08:34 AM, 11-May-2023
पिंक बूथ - फोटो : अमर उजाला

एक परिवार के लोगों के वोट अलग-अलग वार्ड में, वोटिंग में  परेशानी 

मेरठ में वार्ड 72 के विकासपुरी कॉलोनी में एक ही परिवार के वोट अलग-अलग वार्ड में कर दिए गए। परिवार में 6 सदस्यों में 2 के वोट 72 वार्ड में , जबकि अन्य सदस्यों के वोट वार्ड 56 में कर दिए गए। जिससे वोट डालने के लिए दूसरे वार्ड में जाना पड़ेगा। जबकि बूथ दूसरे मुहल्ले में है।

08:30 AM, 11-May-2023
कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों की निगरानी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कलेक्ट्रेट में एनआईसी में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें एडीएम वित्त पंकज वर्मा के नेतृत्व में करीब 30 सदस्यीय टीम लगातार मतदान केंद्रों की निगरानी कर रही है। विकासपुरी कॉलोनी में वार्ड 72 बूथ संख्या 862 में मतदान जारी है। वहीं आरजी इंटर कॉलेज में विधायक अमित अग्रवाल भी वोटिंग करने पहुंचे।

08:23 AM, 11-May-2023

मेरठ में कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब

मेरठ में बूथ नंबर 515 नगला ताशी, बूथ नंबर 614 नगला बट्टू, बूथ नंबर 29 मलियाना, बूथ नंबर 360 एनएएस कालेज में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।

08:14 AM, 11-May-2023

14 जोन 44 सेक्टर में बांटा जिला

बागपत जिले में दो लाख 67 हजार 886 मतदाताओं के मतदान करने के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 294 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिनमें 37 संवेदनशील, 13 अतिसंवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र है। चुनाव के लिए तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों को 14 जोन और 44 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 27 आरओ व 29 एआरओ लगाए गए है।

08:05 AM, 11-May-2023
मतदान - फोटो : Amar ujala

बागपत में मतदान करने उमड़ी भीड़ कई जगह नोकझोंक

बागपत में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए आज सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पहले ही बूथों पर लाइन लग गई तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। सात बजने के बाद ही मतदान शुरू कराया गया। उसके बाद कई जगह वोट डालने को लेकर एजेंटों से नोकझोंक भी हुई। बड़ौत में फर्जी वोट डालने की शिकायत भी एसपी के पास आई तो वहां पुलिस भेजी गई।

07:47 AM, 11-May-2023

मेरठ में मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया

हिंदू बाहुल्य क्षेत्र फूल बाग कॉलोनी और सूरजकुंड पर जिला उद्योग केंद्र में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। निर्धारित दूरी पर राजनीतिक दलों ने अपने बस्ते लगाए हुए हैं। शहर भर में मतदान केंद्रों के साथ-साथ मुख्य मार्ग और चौराहों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है।

सूरजकुंड पर संक्रमित अस्पताल स्थित रैन बसेरे में मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की लाइन देखने को मिली। इसके अलावा बुढ़ाना गेट पर भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नगर निगम के सरदार पटेल स्कूल में भी मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इतना जरूर है कि इन मिश्रित इलाकों में मुस्लिम मतदाताओं में अभी तक मतदान को लेकर रुझान कम दिखाई दिया है। 

07:16 AM, 11-May-2023

मतदान शुरू होने पर मेरठ में मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। कई जगह वॉक पर निकले मतदाता पहले मतदान करने के बाद पार्क पहुंचे और योगा व व्यायाम में जुट गए। इसी तरह बागपत में भी मतदाता मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे।

07:16 AM, 11-May-2023

24 घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम

जिले में 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट व 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश है। बूथों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। 24 घंटे कंट्रोल रूम खुला रहेगा। निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं कंट्रोल रूम में मतदाता दे सकते हैं।

07:03 AM, 11-May-2023
पिंक बूथ - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के लिए बनाए गए हैं पिंक बूथ

मेरठ जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है।

06:08 AM, 11-May-2023

16 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

मेरठ जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है।

05:27 AM, 11-May-2023

आज आपका दिन, वोट जरूर करें

आज आपका दिन है। सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सार्थक बनाएं। मेरठ शहर के सभी 16 निकायों के 16.09 लाख मतदाता 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। डीएम-एसएसपी, स्कूल, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील है कि सुबह सबसे पहले मतदान और फिर दूजा काम करें।

05:03 AM, 11-May-2023

बागपत में 103 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 294 बूथ

05:01 AM, 11-May-2023

बागपत में 780 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

बागपत, बड़ौत व खेकड़ा तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज दो लाख 67 हजार 886 मतदाता करेंगे। इनमें अध्यक्ष पद के 106 प्रत्याशी हैं तो सभासद के लिए 674 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं।

04:21 AM, 11-May-2023
मतदान केंद्र - फोटो : Amar ujala

पहले मतदान, फिर दूजा काम

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता पहले मतदान, फिर दूजा काम की नीति अपनाएंगे। मेरठ में 2017 में  47.88 प्रतिशत वोट पड़े थे, शहर वासियों को इस बार रिकॉर्ड तोड़ना है।

03:59 AM, 11-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

मेरठ और बागपत जनपद के नगर निकाय में किसकी सरकार होगी, आज जनता इसका चुनाव करेगी। दोनों ही जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होना है। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें