फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result Live: 10वीं-12वीं के टॉपरों ने रचा इतिहास, पिता-पुत्र दोनों ने एक साथ किया इंटर पास

Wed, 26 Apr 2023 12:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

खास बातें

UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट देखती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:57 PM, 25-Apr-2023

 

09:49 PM, 25-Apr-2023

बिजनौर के रेहड़ में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को मार डाला। बताया गया कि गुलदार बच्ची को घर से उठा कर ले गया था।

09:42 PM, 25-Apr-2023

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को दोष सिद्घ होने पर अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ने दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस मामले में पुलिस ने भी सशक्त पैरवी की।

सहायक शासकीय अधिवक्ता सतीश कुमार सैनी ने बताया की थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण 14 अप्रैल 2019 गांव बसेड़ा निवासी आरोपी गुलशेर पर उसकी पुत्री बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आरोपी 20 हजार की नकदी और चांदी की पायल भी ले गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी के भाई नसीम को भी नामजद किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई के बाद गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। 

इसके अलावा 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। नसीम पर दोष सिद्घ न होने पर उसे बरी कर दिया। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने भी सशक्त पैरवी की। विवेचक उपनिरीक्षक सुनील कुमार और पैरोकार कांस्टेबल दुष्यंत कुमार ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए तमाम साक्ष्य अदालत में पेश किए, जिसके चलते आरोपी को सजा हुई है।

विज्ञापन
07:27 PM, 25-Apr-2023

मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी गांव में बुजुर्ग ब्रह्म सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी भतीजे सोनू ने सोमवार को गाजियाबाद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस में सोमवार सुबह आरोपी के एक रिश्तेदार को गाजियाबाद से हिरासत में लिया था। दोपहर बाद आरोपी ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी की रिमांड की तैयारी कर रही है।

05:05 PM, 25-Apr-2023

चौधरी प्रेमनाथ सिंह इंटर कॉलेज माछरा के हाईस्कूल की परीक्षा में शिवम शर्मा ने 600 में से 576 अंक लेकर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने शिवम शर्मा को अच्छे अंक लाने पर बधाई दी  

उधर, शिवम के पिता भूपेंद्र शर्मा एवं माता अनीता शर्मा ने बताया कि वह खेती करते हैं और बच्चों को पढ़ाना उनका लक्ष्य है। वहीं, शिवम शर्मा ने बताया कि वह लगातार छह से सात घंटे पढ़ाई करता था। घर पर और ट्यूशन में भी पढ़ाई करता था। आगे भी वह पढ़ता रहेगा और यूपीएससी के द्वारा अधिकारी बनने का उसका सपना है।

विज्ञापन
03:38 PM, 25-Apr-2023

मेरठ में सरधना के सरूरपुर ब्लाक क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव निवासी अनुभव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने कृपा राम जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। जिले में पहले नंबर के टॉपर रहे अनुभव शर्मा ने बताया कि उसने पांच से छह घंटे तक नियमित पढ़ाई की। जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है। छात्र ने बताया कि उसका सपना एनडीए में अधिकारी बनना है। इंटर की पढ़ाई के साथ ही उसने एनडीए की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। बोर्ड परीक्षा की वजह से आगे की तैयारी नहीं कर पाया। छात्र ने इसका श्रेय अधयापकों को दिया है। बताया कि बिना ट्यूशन के ही घर पर रहकर पढ़ाई की है।

03:27 PM, 25-Apr-2023

आर्यन कुमार इंटर में बने जिला टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्यन कुमार इंटरमीडिएट में टॉपर बने। एसजेएसबीएम इंटर कॉलेज गंगोह के छात्र आर्यन कुमार ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
 
दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर के छात्र सूरज कुमार रहे। सूरज ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटर में वासुदेव सैनी तीसरे स्थान पर रहे रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज गंगोह के छात्र वासुदेव सैनी ने 500 में से 474 अंक लेकर 94. 80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल के घोषित परिणाम में पहले स्थान पर तीन परीक्षार्थी रहे। एमडी इंटर कॉलेज नवीन नगर की छात्रा श्रुति गुप्ता, अंबेहटा पीर इंटर कॉलेज के अनंत सैनी और श्री भारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज राठौर की शीतल देवी 600 में से 571 अंकों के साथ 95.17 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। वही, हर्ष चौधरी ने 95.00 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। वह अंबेहटा पीर इंटर कॉलेज का छात्र है। सौम्या जैन ने टॉपर10 की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर बाबा लाल दास रोड सहारनपुर की छात्रा सौम्या जैन ने 94. 17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

03:03 PM, 25-Apr-2023
मेरठ के टॉपर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ये रहे हाईस्कूल और इंटरमिडिएट के टॉपर

मेरठ के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप -10 में जगह बनाई है। जिसमें इंटरमिडिएट के तीन छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई है। जिसमें केआर जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर के अनुभव शर्मा 500 में 48 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के छात्र राजीव ने इंटरमिडिएट में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा अलीशा ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर 95.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

हालांकि हाईस्कूल में जिले के किसी छात्र ने प्रदेश टॉप -10 में जगह नहीं बनाई है। वहीं एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर के हाईस्कूल छात्र शिवम कुमार सागर ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं माछरा के सीएचपीएन कॉलेज के  शिवम शर्मा ने 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि घाट स्थित ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र निखिल ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर 95.67 अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जिले में कुल हाईस्कूल का परिणाम इंटरमिडिएट का 81.38 प्रतिशत और हाईस्कूल में 92.21 प्रतिशत रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने बताया पांच परिक्षेत्र में मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय हाईस्कूल में 91.11 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। जबकि इंटरमिडिएट में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय 77.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।

02:44 PM, 25-Apr-2023

शामली में हाई स्कूल में कार्तिक, इंटरमीडिएट में अदीति जिला टॉपर

शामली जनपद में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक ने 96.50 फीसदी अंक और इंटरमीडिएट में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अदीति ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। हाईस्कूल में टॉप 3 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र है। टॉन 10 में जिले के 31 छात्र-छात्रा हैं। इंटर के टॉप 10 में पांच छात्रा और पांच छात्र हैं। टॉप 10 की सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा छाए हुए हैं।

02:37 PM, 25-Apr-2023
शिवम पाल जिला टॉपर इंटरमीडिएट, अर्जुन चौधरी हाईस्कूल - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत के छात्र अर्जुन चौधरी ने 96.20 प्रतिशत के साथ जनपद टॉप किया है। जबकि हाईस्कूल में वीके इंटर कॉलेज टटीरी की छात्रा जानवी व एनएससी बोस मेमोरियल तमेलागढ़ी के छात्र अर्पित ने संयुक्त रूप से 95.67% अंकों के साथ जनपद टॉप किया।

02:28 PM, 25-Apr-2023
छात्र शिवम पाल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल में अविका और इंटर में शिवम पाल ने किया जिला टॉप

यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा में मुजफ्फरनगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका कौशिक ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ की  आयुषी सिंह ने 95.33 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई के अर्जुन जांगिड ने 95.17 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिवम पाल ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल के अमन पाल ने 94.60 प्रतिशत और दयानंद इंटर कॉलेज बुढ़ाना के संदीप पाल ने 94.60 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की कामिनी चौहान ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

02:19 PM, 25-Apr-2023
इंटरमीडिएट का छात्र कार्तिक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में हाईस्कूल के छात्र शीतल कुमार ने किया जिला टॉप

बिजनौर में सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ के हाईस्कूल के छात्र शीतल कुमार 580/600 अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। उनका परीक्षा परिणाम 96.67 प्रतिशत रहा है।

मेरठ में हाईस्कूल परीक्षा में 25 छात्रों ने जिले के टॉप 10 में जगह बनाई है, जबकि इंटर में 13 छात्रों टॉप 10 में जगह बनाई है। डीएन इंटर कॉलेज के कार्तिक शर्मा ने इंटरमीडिएट में 93.6 अंकों के साथ सफलता हासिल की है।

02:10 PM, 25-Apr-2023

यूपी टॉप टेन में मेरठ के तीन छात्र छात्राएं शामिल

मेरठ के चार छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर है। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है। आरआईसी कॉलेज नूर नगर लिसाड़ी रोड के छात्र चेतन सागर भी टॉप टेन में शामिल हैं।

01:52 PM, 25-Apr-2023

कई जगह परिणाम देखने में समस्या, सर्वर हुआ डाउन

प्रदेश की टाप टेन की सूची में बिजनौर जिले का कोई छात्र व छात्रा शामिल नहीं हो सका है। केवल मुरादाबाद के दो छात्र हैं। मेरठ में परीक्षा फल देखने में छात्रों को समस्या हो रही है। लगातार वेबसाइट में सर्वर डाउन की शिकायत आ रही है। मेरठ के मवाना स्थित रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा यूपी टॉप टेन की सूची में शामिल हुई हैं।

01:44 PM, 25-Apr-2023
रिजल्ट देखती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 69.72 प्रतिशत बालकों का व बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 87.38 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी जहां स्कूल में पहुंचकर रिजल्ट देख रहे हैं तो काफी परीक्षार्थी घर पर ही इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल पर देख रहे हैं।

01:35 PM, 25-Apr-2023

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी,  हाईस्कूल में बेटियों ने फिर बाजी मारी

यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने दसवीं और बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में 89.78 प्रतिशत परिणाम रहा। इसमें बालक 86.64 प्रतिशत और बालिका 93.34 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ फिर से बाजी मार गईं। वहीं इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट बालकों का 69.54 बालिकाओं का लगभग 83 परसेंट रहा है।

01:33 PM, 25-Apr-2023

मोबाइल फोन पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट

छात्र सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
ऊपर की पट्टी में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
"सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।

01:30 PM, 25-Apr-2023

एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं रिजल्ट

UP Board Result 2023 जारी होते ही अक्सर यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परेशान होते रहते हैं।अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट  My Result Plus के जरिये आप SMS पर भी रिजल्ट पा सकते हैं।

01:24 PM, 25-Apr-2023

यहां देखें- दसवीं और बारहवी का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।  

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।

01:20 PM, 25-Apr-2023

परीक्षार्थी यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

छात्र सबसे पहले रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus Results.AmarUjala.Com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। 

 

01:04 PM, 25-Apr-2023

स्कूल कॉलेजों में बढ़ने लगी छात्र छात्राओं की संख्या

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब से कुछ ही देर बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा। ऐसे में जिले और स्कूलों में टॉपर को लेकर असमंजस भी दूर हो जाएगा। 

12:53 PM, 25-Apr-2023

मेरठ में चुनाव प्रक्रिया के कारण कई कॉलेजों में नहीं बुलाए गए स्टूडेंट्स

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम मंगलवार आज दोपहर 1:30 बजे जारी होने जा रहा है। जिसके लिए छात्रों में भारी उत्साह है, छात्र कॉलेज में जुटने लगे हैं। हालांकि नगर निकाय चुनाव के कारण शिक्षकों की तैनाती चुनावी प्रशिक्षण में लगी है, जिससे कुछ कॉलेजों में हर बार की तरह रौनक देखने को नहीं मिलेगी।

12:40 PM, 25-Apr-2023
सहारनपुर में शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में भी रिजल्ट के लिए सभी तैयारिंयां कर ली हैं। जिले के एसएएम इंटर कॉलेज में रिजल्ट की तैयारी में शिक्षक और क्लर्क सुबह ही कॉलेज पहुंच गए थे। छात्र छात्राओं को रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए कंप्यूटर और लैपटॉप व इंटरनेट व्यवस्था सुबह ही चैक कर ली गई।

12:21 PM, 25-Apr-2023
कॉलेज में पहुंचे शिक्षक व छात्र - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सभी कॉलेजों में पहुंचने लगे छात्र छात्राएं

मुजफ्फरनगर में छात्र-छात्राएं अपने अपने स्कूल और कॉलेजों में पहुंचने लगे। जिले के डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स ने पहुंचकर प्रधानाचार्य सुनील शर्मा से मुलाकात की। रिजल्ट को लेकर उत्साह दिख रहा है। 

12:20 PM, 25-Apr-2023

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों की जिलेवार स्थिति

मेरठ में 85,765 हजार छात्र ,आगरा में 1,26,788 लाख छात्र, फिरोजाबाद में 85,560 हजार छात्र, मैनपुरी में 68,076 हजार छात्र, इटावा में 63,022 हजार छात्र, मथुरा में 80,404 हजार छात्र, अलीगढ़ में 11,6748 हजार छात्र, हाथरस में 51,098 हजार छात्र, कासगंज में 42,574 हजार छात्र , बुलंदशहर में 91,618 हजार छात्र, गाजियाबाद में 53,124 हजार छात्र, गौतमबुद्धनगर में 41,970 हजार छात्र, बागपत में 31,792 हजार छात्र, हापुड़ में 29,903 हजार छात्र, मुजफ्फरनगर में 61,299 हजार छात्र, सहारनपुर में 74,143 हजार छात्र और शामली में 25,950 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

12:08 PM, 25-Apr-2023

17 जिलों में 11,29,838 लाख छात्र हैं पंजीकृत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में कुल 11 लाख 29 हजार 838 छात्र पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 5 लाख 98 हजार 167 छात्र, जबकि इंटरमीडिएट के 5 लाख 31 हजार 671 छात्र परीक्षा देंगे।

11:59 AM, 25-Apr-2023

एकसाथ यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का आज दोपहर 1:30 बजे परिणाम जारी होगा। परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया निकाय चुनाव के चलते चुनाव आयोग की अनुमति के बाद परिणाम घोषणा का निर्णय लिया गया है। मेरठ जिले में कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र व इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र परीक्षा हैं। 

11:49 AM, 25-Apr-2023
रिजल्ट के इंतजार में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में भी तैयारियां शुरू

यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर मुजफ्फरनगर के स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के अलावा खतौली, बुढ़ाना, जानसठ के स्कूलों में भी शिक्षकों और छात्रों में उत्साह नजर आ रहा है। जिले के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में लैपटॉप के सामने छात्राएं रिजल्ट देखने का इंतजार करती नजर आईं।

11:27 AM, 25-Apr-2023
परीक्षा परिणाम की पूरी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई पूरी तैयारी

शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया यूपी बोर्ड के रिजल्ट देखने के लिए तैयारी की गई है। कंप्यूटर और प्रिंटर आदि की जांच कर ली गई है। इंटर के मेधावी विद्यार्थियों को फोन पर सूचना देकर 2 बजे तक कॉलेज मैं बुलवाया गया है। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र कुमार ने बताया रिजल्ट को लेकर कालेज स्तर पर तैयारी पूरी है। रिजल्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

11:14 AM, 25-Apr-2023
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में परीक्षा परिणाम की सभी तैयारियों पूरी, इंतजार में शिक्षक व छात्र

बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में रिजल्ट की तैयारी में शिक्षक जुट गए हैं। कंप्यूटर तैयार कर लिए गए हैं। सभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

11:05 AM, 25-Apr-2023

शामली में 2 बजे तक स्कूल बुलाए गए छात्र

शामली जनपद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि छात्रों को फोन कर 2 बजे तक स्कूल आने को कहा गया है।

11:03 AM, 25-Apr-2023

हर बार बेटियों ने परीक्षा परिणाम में मारी है बाजी

आपको बता दें कि  बेटों के मुकाबले बेटियों ने हरबार बाजी मारी है। ऐसे में इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों के परिणाम पर सभी की नजर टिकी है। वहीं सरकारी स्कूलों के मुकाबले वित्तविहीन कॉलेजों के छात्र टॉपर रहे हैं। इस बार परिणाम कैसे रहेंगे यह जल्द ही सामने होगा। 

10:51 AM, 25-Apr-2023

स्कूल कॉलेजों में पहुंचने शुरू हुए शिक्षक व छात्र

बिजनौर में स्कूलों में शिक्षक पहुंचने शुरू हो गए हैं और उन छात्रों को काॅल की जा रही है, जिनका रिजल्ट पहले बेहतर रहने की उम्मीद है। वहीं रिजल्ट देखने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर भी बुला लिए गए हैं।

बिजनौर में वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 51356 तथा इंटर के 45661छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कुल 97017 विद्यार्थियों ने दी। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले 13588 छात्र छात्राएं अधिक शामिल हुए हैं ।

10:41 AM, 25-Apr-2023

परीक्षार्थियों के साथ माता-पिता में भी परिणाम को लेकर उत्सुकता

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर न सिर्फ छात्र छात्राओं में उत्सुकता है बल्कि उनके माता पिता भी अपने बच्चों के रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं। वे बच्चों को सांत्वना देते नजर आए कि टेंशन फ्री रहो परीक्षा परिणाम बेहतर ही आएगा। 

10:27 AM, 25-Apr-2023

मेधावियों के परीक्षा परिणाम पर टिकीं निगाहें

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षक और छात्र तैयारियों में जुटे हैं। वहीं मेधावियों के परीक्षा परिणाम को लेकर भी काफी उत्सुकता न सिर्फ छात्र छात्राओं में है बल्कि शिक्षकों में भी है कि उनका स्कोर आखिर कितना जाएगा। 

10:21 AM, 25-Apr-2023

रिजल्ट की घोषणा की सूचना पर खिले छात्र छात्रओं के चेहरे

एक तरफ पहली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट पहले घोषित किया जा रहा है। वहीं ऐसे में परीक्षार्थियों की धड़कने तो तेज हैं ही, साथी ही परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुकता भी उनके मन में है। परीक्षार्थी एक-दूसरे से फोन पर पूछते रहे कि परीक्षा परिणाम कैसा रहेगा अच्छे अंक मिलेंगे या नहीं। 

10:16 AM, 25-Apr-2023

बागपत में परीक्षा में शामिल हुए कुल विद्यार्थियों की इतनी रही थी संख्या

बागपत में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की और से आज रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिले में 15932 संस्थागत और 154  व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और 14593 संस्थागत और 1113 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। 

09:56 AM, 25-Apr-2023

बागपत से परीक्षा में शामिल हुए थे इतने परीक्षार्थी

बागपत जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 31702 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। 

09:44 AM, 25-Apr-2023

विद्यार्थी यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

परीक्षाफल यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एन आई सी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है।

09:43 AM, 25-Apr-2023

पिछले साल के मुकाबले अधिक विद्यार्थी

बिजनौर जनपद से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2022 की परीक्षा में हाई स्कूल परीक्षा में 43803 विद्यार्थी तथा इंटर परीक्षा में 39726 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस प्रकार वर्ष 2022 में 83529 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा दी थी। जबकि 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 97017 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस प्रकार वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले 13588 विद्यार्थी अधिक शामिल हुए हैं।

 

09:33 AM, 25-Apr-2023

पहली बार सीबीएसई व आईसीएसई के रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा

यूपी बोर्ड परीक्षा सीबीएसई व आईसीएसई आदि बोर्ड के मुकाबले सबसे पहले संपन्न हुई। अब यूपी बोर्ड ने सबसे पहले 25 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल घोषित करने का एलान करके इतिहास बना दिया है।

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार बिजनौर जिले में यूपी बोर्ड के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय है। इन विद्यालयों में 383 हाईस्कूल विद्यालयों के तथा 268 इंटर विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें हाईस्कूल के 26491 छात्र तथा 24865 छात्राएं है। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में 24438 छात्र तथा 21223 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल हाईस्कूल परीक्षा में 51356 छात्र छात्राएं तथा इंटर परीक्षा में 45661 छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी है।

09:29 AM, 25-Apr-2023

बिजनौर में इस बार अच्छी रही थी परीक्षा देने वालें स्टूडेंट्स की संख्या

बताया गया कि बिजनौर में वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले 13588 छात्र छात्राएं अधिक शामिल हुए हैं ।

09:19 AM, 25-Apr-2023

बिजनौर के इन विद्यार्थियों ने लिया था परीक्षा में हिस्सा

बिजनौर जिले में वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 51356 तथा इंटर के 45661छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कुल 97017 विद्यार्थियों ने दी। 

09:12 AM, 25-Apr-2023

मुजफ्फरनगर से इतने विद्यार्थी हुए थे शामिल

मुजफ्फरनगर में परीक्षा देने वाले हाईस्कूल के 30 हजार 782 और इंटरमीडिएट के 25 हजार 222 परीक्षार्थी शामिल है। जिनका रिजल्ट जारी होना है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज द्वारा दोपहर 1:30 बजे पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

09:10 AM, 25-Apr-2023

पांच हजार 77 स्टूडेंट्स ने नहीं दी थी परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिले में 61 हजार 81 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। जिनमें से पांच हजार 77 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी। ऐसे में अब कुल 56 हजार चार परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

09:10 AM, 25-Apr-2023

मुजफ्फरनगर के 56 हजार विद्यार्थी हुए थे शामिल

मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 56 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

09:01 AM, 25-Apr-2023

स्कूल कॉलेजों में पहुंचने लगे विद्यार्थी

जल्दी परिणाम घोषित होने की सूचना पर 10वीं और 12वीं के कुछ विद्यार्थी अपने स्कूल- कॉलेजों में भी पहुंचना शुरू हो गए।

08:50 AM, 25-Apr-2023

परिणाम जल्दी आने की थी उम्मीद

इस बार परीक्षाएं शैक्षणिक कैलेंडर से 15 दिन पहले शुरू करा दी गई थी। परीक्षाएं जल्दी होने के कारण इस बार परिणाम भी जल्दी आने की उम्मीद थी। दो दिन पहले तक विभागीय अधिकारियों को भी नहीं पता था कि परिणाम इतनी जल्दी जारी होगा। लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र वायरल होने पर परिणाम की जानकारी मिली। पत्र के अनुसार परिणाम दोपहर डेढ बजे जारी होगा।

परिणाम परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआईसी की वेबसाइट upruselts.nic.in पर देखा जा सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि उनके पास अधिकारिक सूचना नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए ही सूचना मिली है। उधर, परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हैं।

08:42 AM, 25-Apr-2023

इतने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

सहारनपुर जनपद में दसवीं में 38,987 तथा 12वीं में 34,726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

08:27 AM, 25-Apr-2023

सहारनपुर में 73,713 परीक्षार्थी हुए शामिल

सहारनपुर जनपद में दोनों कक्षाओं के 73,713 परीक्षार्थी हैं। परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की धड़कनें तेज हैं।

08:19 AM, 25-Apr-2023

हाईस्कूल में 20 अंक की ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा

यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल में इस साल 2023 में पहली बार 20 अंक की ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई थी। बाकी अंकों की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर हुई थी। ओएमआर शीट की जांच अलग से कराई गई है।

इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा के दौरान तीन बार में ओएमआर शीट सभी केंद्रों से पहले ही मंगा ली थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अलग से कराया गया है। बोर्ड ने ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिकाओं के अंक मिलाकर रिजल्ट तैयार किया है।

08:12 AM, 25-Apr-2023

4 मार्च को समाप्त हुईं थी बोर्ड परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा इस बार 16 फरवरी को शुरू हुई थी और चार मार्च को समाप्त हो गई थी।
इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम सीबीएसई और आईसीएसई के मुकाबले सबसे पहले घोषित करने का रिकाॅर्ड बनाया है। बोर्ड की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा परिणाम आज जारी होने की जानकारी दी गई है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी मिली है। सभी विद्यालयों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

08:04 AM, 25-Apr-2023

शामली जिले के 36 केंद्रों पर हुई थी बोर्ड परीक्षा

शामली जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटर के 24666 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

जिले में बोर्ड परीक्षा 36 केंद्रोें पर हुई थी। इसके बाद 18 मार्च से 28 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चला। जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा थी। इनमें हाईस्कूल में 13839 व इंटर में 10827 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।

07:57 AM, 25-Apr-2023

16 फरवरी से चार मार्च तक चली परीक्षा

वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च तक चली। परीक्षा 15 दिन चली। इसके बाद 18 मार्च से 28 मार्च तक कापी जांचने का काम चला। मूल्यांकन 11 दिन में पूरा हो गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा सीबीएसई व आईसीएसई आदि बोर्ड के मुकाबले सबसे पहले संपन्न हुई। अब यूपी बोर्ड ने सबसे पहले 25 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल घोषित करने का एलान करके इतिहास बना दिया।

06:56 AM, 25-Apr-2023

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों में उत्साह

आज यूपी बोर्ड परीक्षाफल का पिटारा खुलेगा। जिले में वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 51356 तथा इंटर के 45661 छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कुल 97017 विद्यार्थियों ने दी। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले 13588 छात्र छात्राएं अधिक शामिल हुए हैं ।

06:32 AM, 25-Apr-2023

कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं

मेरठ जिले में कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र व इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र हैं। 

05:49 AM, 25-Apr-2023

UP Board 10th 12th Result Live: 10वीं-12वीं के टॉपरों ने रचा इतिहास, पिता-पुत्र दोनों ने एक साथ किया इंटर पास

UP Board 10th 12th Result 2023 at upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे परिणाम जारी करेगा। परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते चुनाव आयोग की अनुमति के बाद परिणाम घोषणा का निर्णय लिया गया है। मेरठ जिले में कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र व इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र परीक्षा हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें