फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 30 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 30-11-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: पिस्टल से अचानक गोली चलने से दो लोग घायल

थाना क्षेत्र के गांव भैंसियावाला में रविवार को लगन सगाई समारोह के दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। और पढ़ें

11:14 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: गंगनहर में खोजने पर भी नहीं मिला लापता दूल्हा, परिजन परेशान

गंगनहर में खोजने पर भी नहीं मिला लापता दूल्हा, परिजन परेशान और पढ़ें

10:55 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: ओमप्रकाश वासुदेव को किया स्मरण

आर्य समाज थापरनगर में योग क्षेत्र मेंं उल्लेखनीय योगदान देने वाले ओमप्रकाश वासुदेव को याद किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:18 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया

टीपीनगर थाना क्षेत्र के आकाशपुरम में रहने वाली बबीता ने पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:12 PM, 30-Nov-2025

Meerut: एक शाम उर्दू के नाम में खूब हुई शेर-ओ-शायरी

Meerut: एक शाम उर्दू के नाम में खूब हुई शेर-ओ-शायरी और पढ़ें

विज्ञापन
10:12 PM, 30-Nov-2025

Meerut: पंच कल्याणक महोत्सव में कुबेर इंद्र-इंद्राणी बने आलोक और रश्मि जैन

Meerut: पंच कल्याणक महोत्सव में कुबेर इंद्र-इंद्राणी बने आलोक और रश्मि जैन और पढ़ें

10:12 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: नवाबगढ़ी में युवक पर धारदार हथियार से हमला

नवाबगढ़ी गांव में रविवार दोपहर बच्चों के विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। और पढ़ें

10:09 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। और पढ़ें

10:07 PM, 30-Nov-2025

कार्यकर्ताओं की ताकत ही कांग्रेस का असली बल : अविनाश पांडे

कार्यकर्ताओं की ताकत ही कांग्रेस का असली बल : अविनाश पांडे और पढ़ें

10:06 PM, 30-Nov-2025

यातायात उल्लंघन : सड़क हदसों में 11 की मौत, 21 घायल

यातायात माह समाप्त हो गया है लेकिन फिर भी क्षेत्र में वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात के नियमों का उल्लंघन के कारण बीते एक साल में सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। और पढ़ें

09:50 PM, 30-Nov-2025

रुहासा प्रकरण : पुलिस ने 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की

रुहासा गांव में साइड मांगने के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें

09:47 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: ठेली वाले को मारपीट कर घायल किया

चौहान चौक निवासी राजू ने थाने में तहरीर देकर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला कर घायल करने, जेब में रखी नकदी ले जाने और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:43 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: कार सवार तीन युवकों पर मारपीट व चेन तोड़कर ले जाने का आरोप

सिवाया टोल प्लाजा के पास एक सप्ताह पहले दो कार आपस में टकराने के मामले में दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी गौरव भारद्वाज ने कार सवार तीन युवकों पर मारपीट व उसके पुरोहित की सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:34 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

जानी पुलिस ने रविवार को छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। और पढ़ें

09:33 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया

अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया और पढ़ें

09:32 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

जानी पुलिस ने रविवार को जानी गंगनहर पुल के पास से एक युवक को अवैध तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

09:31 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: सड़क हादसे में किशोर की मौत

मामा के शादी समारोह में मेरठ से शामिल होने खरखौदा पहुंचे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के कारण शादी के आयोजन में खुशियों की जगह मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें

09:15 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: आदिल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

थाना लोहियानगर पुलिस ने कपड़ा विक्रेता आदिल हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी ऊंचा सद्दीकनगर निवासी जुनैद उर्फ जुबैर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। और पढ़ें

09:00 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: डॉ. वीरोत्तम तोमर किए गए सम्मानित

डॉ. वीरोत्तम तोमर किए गए सम्मानित और पढ़ें

08:58 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: साइबर ठगी के 35 हजार रुपये वापस दिलाए

कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ हुई ठगी के 35 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। और पढ़ें

08:44 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: शूटिंग में 12 पदक जीते

बड़ौत में संपन्न हुई शूटिंग प्रतियोगिता में दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शूटिंग में 12 पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। उनका स्कूल में सम्मान किया गया। और पढ़ें

08:35 PM, 30-Nov-2025

देश की दशा-दिशा बदलने में युवाओं की अहम भूमिका : डॉ. अर्चना प्रिय

देश की दशा-दिशा बदलने में युवाओं की अहम भूमिका : डॉ. अर्चना प्रिय और पढ़ें

08:32 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: पूठखास गंगनहर पर लंबा जाम, वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठखास पुल पर रविवार को वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं। और पढ़ें

08:29 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: फसल नष्ट करने का आरोप

गांव खासपुर में खेत में खड़ी फसल नष्ट करने का आरोप पर लगाते हुए फिर इतने थाना पर तहरीर दी है। और पढ़ें

08:26 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: कथा का आध्यात्मिक सार ही है अमृत

पनवाडी गांव स्थित शिव मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का रविवार को कन्या पूजन के साथ समापन किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें

08:23 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: डीएम ने जानी ब्लाक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया

मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरवाने में लगे बीएलओ का उत्साहवर्धन व कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने के लिए डीएम वीके सिंह ने जानी ब्लाक पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। और पढ़ें

08:16 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: एसआईआर में लगाए सफाई कर्मचारी के हटने से नगर में अव्यवस्था

नगर में पिछले पखवाड़े से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ऊंचापुर, भाटवाड़ा, कुम्हारान, रामतलैय्या, मंडी चमारान, घोसियान, बूढ़ा बाबू, गंज बाजार और तहसील रोड सहित कई मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। और पढ़ें

08:15 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: मन की बात का 128वां संस्करण सुना

कस्बा स्थित भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 128वां संस्करण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। और पढ़ें

08:14 PM, 30-Nov-2025

धर्म और राजनीति में संतुलन से ही समाज का विकास : मुनि प्रतीक सागर

नगर में सोमवार से आरंभ होने वाली ऋषभदेव महाकथा की तैयारियों को लेकर रविवार को आदर्शनगर स्थित सौरभ सागर संत निकेतन में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। आयोजकों ने बताया कि यह दिव्य कथा 1 से 8 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

07:58 PM, 30-Nov-2025

प्रार्थना ईश्वर और इंसान के मिलन का प्रतीक है : मार्टिन रावत

नगर में ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नवंबर माह के अंतिम रविवार को आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में दूरदराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह होते ही भक्तों का आना शुरू हो गया। और पढ़ें

07:56 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: वरिष्ठ नागरिकों ने दी डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि

शिवलोक राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हुए सत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। और पढ़ें

07:43 PM, 30-Nov-2025

मेरठ में माहौल खराब करने की साजिश: धर्मस्थल के सामने फेंका मीट, भड़के लोग, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की

पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की तो सामने आया कि एक स्कूटी पर सवार होकर युवक आया और मीट फेंक कर चला गया। लोगों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। और पढ़ें

07:39 PM, 30-Nov-2025

यूपी बोर्ड : जिले में 99 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए मेरठ जिले में 99 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 76 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल के जरिए केंद्रों की सूची प्राप्त हुई है। और पढ़ें

07:18 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

जेएमसी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट पेपला का वार्षिकोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगमंच का भव्य आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:14 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: एक सप्ताह में लिंक रोड पर दौड़ने शुरू होंगे वाहन

रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले 825 मीटर लंबे लिंक रोड को एक सप्ताह में जनता को सौंपने की तैयारी है। इस मार्ग पर समतलीकरण के साथ सेना के भवनों की ओर से अवशेष दीवार का निर्माण पूरा होने वाला है। और पढ़ें

06:40 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: गली ब्वॉयज की टीम ने 27 रन से मैच जीता

गंगानगर स्थित आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को गली ब्वॉयज और ब्लैकबुल क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें गली ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की टीम 27 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। और पढ़ें

06:27 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: कायस्थ महासभा कराएगी सनातन धर्मीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को आनंदम आश्रम श्रद्धापुरी में हुई। कार्यक्रम में सनातन धर्मीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन किया गया। और पढ़ें

06:26 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: अलाव के अधिक प्रयोग से शरीर में हो न जाए आक्सीजन की कमी

रात में ठंड बढ़ने से सड़कों पर लोग अलाव जला रहे हैं। इससे न सिर्फ प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि कहीं न कहीं लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। और पढ़ें

06:21 PM, 30-Nov-2025

संविधान के बुनियादी सिद्धांतों की हिफाजत जरूरी : त्यागी

जनवादी लेखक संघ मेरठ इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार कचहरी प्रांगण में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें संगठन के जिला मंत्री एवं नेशनल काउंसिल सदस्य मुनेश त्यागी ने कहा कि संविधान के बुनियादी ढांचे और उसकी आत्मा पर खतरा मंडरा रहा है। और पढ़ें

06:14 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: जाट महासभा में प्रमुख संरक्षक का चयन 7 को

जाट महासभा की बैठक रविवार को जनकपुरी स्थित जाट भवन में हुई। अध्यक्षता कर्नल एसपी सिंह ने की। संचालन एडवोकेट जयराज सिंह ने किया। और पढ़ें

06:11 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: काव्या, परी और दीपांजलि का राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन

अस्मिता खेलो इंडिया शूटिंग बाल प्रतियोगिता का आयोजन डीजीआर पब्लिक स्कूल मोदीनगर में किया गया। और पढ़ें

06:06 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: किनौनी चीनी मिल ने पर्यावरण सुधार की दिशा में उठाया कदम

बजाज शुगर मिल इकाई किनौनी के प्रमुख केपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र की मुख्य फसल गन्ना है, जो मिल परिक्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत भूमि पर बोई जाती है। और पढ़ें

06:05 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: सांझा समारोह में कीर्तन जत्थों ने किया गुरु का गुणगान

गुरु तेग बहादुर, भाई मतीदास, भाई सती दास, भाई दयाला, भाई जैता, भाई लक्खवीर की स्मृति में गुरुद्वारा समूह और सिख संस्थाओं की ओर से वेस्ट एंड रोड गुरुतेग बहादुर स्कूल में कार्यक्रम हुआ। और पढ़ें

06:04 PM, 30-Nov-2025

Meerut News: आजाद हाउस ने चैपिंयनशिप पर किया कब्जा

डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया। स्कूल चेयरमैन जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर आशा चौधरी ने प्राइमरी विंग के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। और पढ़ें

06:02 PM, 30-Nov-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 30 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

शास्त्रीनगर सेक्टर नौ में योग संस्कृति समिति की ओर से भगवत गीता जयंती समारोह हुआ। पूजा-पाठ के बाद वंदे मातरम गीत गाया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें