फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 09-09-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 09-Sep-2025

UP News: नगीना विधायक मनोज पारस को कोर्ट ने भेजा जेल, जारी हो चुका था गैर जमानती वारंट, जाने क्या है मामला

Bijnor News: गांव रसीदपुर गढ़ी के रहने वाले छतर सिंह ने सपा विधायक मनोज पारस समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में मनोज पारस वांछित थे।  और पढ़ें

09:54 PM, 09-Sep-2025

UP: बागपत में मां ने तीन बेटियों की चुनरी से गला घोंटकर की हत्या, फिर उसी से फंदा लगाकर किया सुसाइड

Baghpat News: टीकरी कस्बे में मंगलवार देर रात सनसनीखेज मामला सामने आया। एक महिला ने अपने तीन बच्चों को मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चार मौतों से जिले में हड़कंप मच गया है। और पढ़ें

09:51 PM, 09-Sep-2025

छात्राओं की छात्रवृत्ति समस्या का किया समाधान

मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. शिवराज सिंह ने सोमवार को आरजी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना की लाभार्थी छात्राओं के लिए शिविर आयोजित किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:50 PM, 09-Sep-2025

बॉबी हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले विधायक अतुल प्रधान

बॉबी हत्याकांड के बाद मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वह और पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। और पढ़ें

09:49 PM, 09-Sep-2025

बच्चों को शिविर में सिखाए दैनिक संस्कार

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने मंगलवार को बाल संस्कार शिविर का आयोजन कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 09-Sep-2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फलावदा चौराहे के फ्लाईओवर के पास हस्तिनापुर से मेरठ लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मेरठ निवासी मामा ललित व भांजा प्रतीक घायल हो गए। और पढ़ें

09:44 PM, 09-Sep-2025

कूड़ा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

क्षेत्र के एक गांव में रात के समय कूड़ा डालने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी ने न केवल महिला को बदनीयती से पकड़ा, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। और पढ़ें

09:42 PM, 09-Sep-2025

कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

ऊंचापुर मोहल्ले में मंगलवार को एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई। और पढ़ें

09:36 PM, 09-Sep-2025

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया

कमरुद्दीन नगर मंढियाई में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान नवभारत साक्षरता परीक्षा में शामिल निरक्षरों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। और पढ़ें

09:33 PM, 09-Sep-2025

सत्संग से उत्तम बनता है हमारा आचरण : आराधिका

कस्बे के आर्य समाज परिसर में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचिका आराधिका ने राजा परीक्षित और सुखदेव की कथा का वर्णन किया। और पढ़ें

09:32 PM, 09-Sep-2025

UP: घर में घुसकर बालक को उठा ले गया तेंदुआ, शोर मचाने पर मारकर छोड़ा, बिजनौर में चार दिन में दूसरी मौत

Leopard Attack In Bijnor: नजीबाबाद के नया गांव में आठ साल का हर्ष नल पर पानी भर रहा था। तभी गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। बालक की मौत होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। और पढ़ें

09:32 PM, 09-Sep-2025

भक्त प्रहलाद की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

कस्बे के श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक ने भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। और पढ़ें

09:28 PM, 09-Sep-2025

भजनों के माध्यम से बाबा मोहनराम की महिमा का गुणगान किया

नगर में प्राचीन शिव मंदिर जुड्डी स्थित बाबा मोहनराम खोली धाम मंदिर पर स्थापित बाबा मोहनराम की प्रतिमा का वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। और पढ़ें

09:27 PM, 09-Sep-2025

Meerut: खेड़ीमनिहार हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, हायर सेंटर किया रेफर

Meerut: खेड़ीमनिहार हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, हायर सेंटर किया रेफर और पढ़ें

09:24 PM, 09-Sep-2025

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण नष्ट हो जाते हैं जन्म जन्मांतर के पाप

क्षेत्र के गांव नंगली गजरोली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गांव में स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई और और दोनों गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर स्थल में पहुंचकर समाप्त हुई। और पढ़ें

09:17 PM, 09-Sep-2025

किसानों की समस्याओं पर भड़का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

किसानों की समस्याओं पर सरकार की नीति व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने खरखौदा, सरधना, दौराला, माछरा व मवाना में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। और पढ़ें

09:12 PM, 09-Sep-2025

Baghpat: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, भाई बोला- लिव इन में रहता था हरिओम, पार्टनर ने कर दी हत्या

गाजियाबाद जिले के अमराला गांव का युवक खेकड़ा में किराये पर एक युवती के साथ रहता था। मंगलवार सुबह उसका शव रेल ट्रैक पर मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

09:04 PM, 09-Sep-2025

Meerut: मेडिकल कॉलेज में डायलिसिल मशीनें खराब, परेशान घूम रहे मरीज़, हेपेटाइटिस-बी और सी के मरीज़ों की भी नहीं हो रही डायलिसिस

Meerut: मेडिकल कॉलेज में डायलिसिल मशीनें खराब, परेशान घूम रहे मरीज़, हेपेटाइटिस-बी और सी के मरीज़ों की भी नहीं हो रही डायलिसिस और पढ़ें

09:03 PM, 09-Sep-2025

Meerut: आईएमए हाल में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

Meerut: आईएमए हाल में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित और पढ़ें

08:55 PM, 09-Sep-2025

किसान के खाते में चढ़ाया लोन, भाकियू अराजनीतिक ने दिया धरना

कस्बा स्थित महमूदपुर सिखेड़ा किसान सेवा सरकारी समिति द्वारा किसान छत्रपाल के खाते में बेवजह लोन चढ़ाकर उसे खत्म करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक ने धरना देकर एमडी के खिलाफ हंगामा किया। और पढ़ें

08:47 PM, 09-Sep-2025

अभिभावकों ने बच्चों के साथ साझा किए अपने अनुभव

केएल इंटरनेशनल स्कूल के केजी विंग में दादा-दादी दिवस पर अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए। और पढ़ें

08:43 PM, 09-Sep-2025

श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की मांग की

परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बने श्मशान घाट के हालात खराब है। और पढ़ें

08:32 PM, 09-Sep-2025

कॉलेज में निकला सांप, दो घंटे पहले ही की छुट्टी

गांव महलका स्थित जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को सांप निकलने से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई। हादसे के डर से स्कूल प्रशासन ने दो घंटे पहले ही कॉलेज की छुट्टी कर दी। और पढ़ें

08:29 PM, 09-Sep-2025

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएम के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें हस्तिनापुर विधानसभा के किसान-मजदूर और बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की मांग की गई है। और पढ़ें

08:27 PM, 09-Sep-2025

Baghpat: नेपाल के युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, सिर से पैर तक लाठी के 24 निशान दे रहे बेरहमी की गवाही

कासिमपुर खेड़ी गांव में सोमवार देर रात सुरेश नाम का युवक घर में घुस गया था। शोर मचाने पर एकत्र हुई भीड़ ने युवक को बुरी तरह पीटा। उसके बाद सुरेश पर ही केस दर्ज करा दिया। पुलिस अब आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करेगी।  और पढ़ें

08:24 PM, 09-Sep-2025

टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा

प्रेमराज फाउंडेशन ने सीएचसी में टीबी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए पोषण किट वितरण किया। कार्यक्रम सरकार की टीबी मुक्त भारत मुहिम को मजबूती देने की दिशा में आयोजित किया गया। और पढ़ें

08:21 PM, 09-Sep-2025

बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने घेरा ऊर्जा भवन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत पश्चिामांचल के किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार को ऊर्जा भवन को घेर लिया। और पढ़ें

08:19 PM, 09-Sep-2025

तहसील की टीम ने की विवादित भूमि की पैमाइश

कब्रिस्तान की भूमि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किठौर तिराहे के समीप करोड़ों की जमीन है। भूमि पर मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान है। इस जमीन पर भूमाफिया द्वारा मिट्टी डालकर भराव कर दिया गया था। और पढ़ें

08:08 PM, 09-Sep-2025

युवा मिनी मैराथन दौड़ 12 अक्तूबर को

वेदपाल सिंह युवा नवचेतना संस्था की ओर से वेदपाल सिंह तोमर की पुण्य स्मृति में 12 अक्तूबर को युवा मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

08:06 PM, 09-Sep-2025

गंगा की लहरों से राहत की उम्मीद, कटान जारी

गंगा नदी ने खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की जिंदगी में गहरे जख्म दिए हैं। जो सपने उन्होंने वर्षों पूर्व संजोए थे वह भी डुबो दिए हैं। और पढ़ें

08:00 PM, 09-Sep-2025

मेरठ छावनी में दूर होगी कर्मचारियों की कमी, एसएससी करेगा भर्ती

एक दशक से कर्मचारियों की कमी से जूझ रही मेरठ समेत सभी छावनी परिषद में यह संकट दूर हो जाएगा। और पढ़ें

07:49 PM, 09-Sep-2025

अगर जानवर बोल पाते पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह के विद्यार्थियों के बीच अंतर-सदन भाषण प्रतियोगिता हुई। और पढ़ें

07:46 PM, 09-Sep-2025

12 जाट रेजिमेंट ने सेना के शौर्य की गाथा सुनाई

भगत लाइन स्थित 12 जाट रेजिमेंट के अधिकारियों ने गंगानगर स्थित द एवेन्यू पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम किया। और पढ़ें

07:45 PM, 09-Sep-2025

शिक्षकों को किया सम्मानित

इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ ने मंगलवार को आईएमए हॉल में गुरु वंदन शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। और पढ़ें

07:40 PM, 09-Sep-2025

लिखावट से व्यक्तित्व के पहलुओं के बारे में जानकारी दी

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। और पढ़ें

07:38 PM, 09-Sep-2025

कपिल कांत बने प्रदेशीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के चयनकर्ता

भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कपिल कांत को प्रदेशीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। और पढ़ें

07:36 PM, 09-Sep-2025

सेवा पखवाड़े में नमो मैराथन का आयोजन करेगा भाजयुमो : सत्येंद्र सिसोदिया

हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र की बैठक हुई। और पढ़ें

07:34 PM, 09-Sep-2025

जिम्नास्टिक और बास्केटबाल टीम का हुआ चयन

प्रदेशीय सीनियर महिला और पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को प्रयागराज में होगा। और पढ़ें

07:33 PM, 09-Sep-2025

मेरठ छावनी में 20 को आयोजित होगी वेटरंस रैली

मुख्यालय पश्चिम यूपी सब एरिया मेरठ द्वारा भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए वेटरंस रैली का आयोजन 20 सितंबर को होगा। और पढ़ें

07:30 PM, 09-Sep-2025

महाविद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा मंगलवार को ‘हमारा संकल्प, स्वच्छ परिवेश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:23 PM, 09-Sep-2025

Saharanpur: रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो और प्लेटफार्म, प्रस्ताव भेजा, इतने करोड़ की आएगी लागत और ये होगा फायदा

अंबाला मंडल के डीआरएम ने महाप्रबंधक रेलवे को प्रस्ताव भेजकर दो और प्लेटफार्म बनाने की बात रखी है। नए प्लेटफार्मों के निर्माण पर 49.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी छह प्लेटफार्म हैं, जो कि नाकाफी साबित हो रहे हैं।  और पढ़ें

07:23 PM, 09-Sep-2025

नहीं जागे एनएचएआई अधिकारी, रोज हो रहे हादसे

एनएच-34 पर ड्रेनरेज चोक होने से रजपुरा, सलारपुर, बहचौला फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर पानी भरा है। पानी के बीच करीब दो फीट तक गहरे गड्ढे हैं। और पढ़ें

07:21 PM, 09-Sep-2025

Muzaffarnagar News: शाहपुर में जैन समाज ने मनाया क्षमा वाणी

Jain community celebrated Kshama Vani in Shahpur और पढ़ें

07:18 PM, 09-Sep-2025

भाकियू आजाद ने किया संगठन विस्तार व पौधरोपण

महाराणा प्रताप नगर में भारतीय किसान यूनियन आजाद के कार्यालय पर मंगलवार को संगठन विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:16 PM, 09-Sep-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

एसडीएम संतोष सिंह ने एसडीएम न्यायालय व सीओ कार्यालय के पास कुर्सी-बेंच डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का नोटिस जारी किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें